Blog

  • चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटकाः मेयर और डिप्टी मेयर सहित कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

    चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटकाः मेयर और डिप्टी मेयर सहित कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

    नई दिल्लीः कर्नाटक चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव में 189 सीटों पर प्रत्यासी घोषित कर दिए हैं। इस लिस्ट में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। इसके साथ ही 11 सिटिंग विधायकों के टिकट भी कटे हैं। आपको बता दें कि भाजपा के इस लिस्ट में के एस ईश्वरप्पा का भी है। जिन्होंने चुनावी लिस्ट आने से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि वे चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं।

    हालांकि ईश्वरप्पा ने बीजेपी के प्रति कोई नाराजगी जाहिर नहीं की, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।अब कर्नाटक बीजेपी के अंदर ईश्वरप्पा के चुनावी संन्यास के साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कई पार्टी नेताओं ने सामने से आकर इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं शिवमोगा में तो इस्तीफों की झड़ी लग गई है। बताया जा रहा है कि ईश्वरप्पा के चुनावी संन्यास के बाद 19 नगर निगम के सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, इसके साथ ही मेयर और डिप्टी मेयर ने भी पद छोड़ दिया है।

    इस्तीफों का दौरा इसी तरह जारी है, इस कड़ी में शिवमोगा के जिला अध्यक्ष ने भी ईश्वरप्पा के समर्थन में इस्तीफा दिया है। कई और नेता भी इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं। इसका मतलब एक नेता की वजह से पार्टी को चुनावी बड़ा नुकसान हो सकता है।

  • जालंधरः चुनमुन माल की मार्किट में हुए हंगामें के नेता से जुड़े तार

    जालंधरः चुनमुन माल की मार्किट में हुए हंगामें के नेता से जुड़े तार

    जालंधर/वरुणः चुनमुन माल की मार्किट अक्सर विवादों से घिरी रहती है। वहीं गत दिवस मार्किट में स्थित किंगडम स्पा सेंटर में पुलिस की रेड कर कई युवक-युवतियों को काबू किया था। दरअसल, उक्त स्पा सेंटर को लेकर पीड़ित लड़की ने गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने उक्त स्पा सेंटर में दबिश दी थी। इस दौरान कई युवतियां वहां से भागने लगी तो महिला कांस्टेबल ने युवतियों को काबू कर लिया। वहीं अब इस स्पा सेंटर को लेकर सनसनीखेज खुलासा सामने आया है।

    नेता से जुड़े मार्किट के तार 

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मॉल का मालिक एक नेता है। जिसने विधानसभा चुनाव लड़ने में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसी कारण मार्किट में होने वाले आपत्तिजनक कार्यों को लेकर प्रशासन की सख्ती दिखाई नहीं देती। गत दिवस हुए हंगामे का कारण मॉल की मार्किट में स्पा सैंटर चलाने की आड़ में लड़कियों का जबरदस्ती शारीरिक शोषण करवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि करीब डेढ़ माह पहले चुनमुन मॉल के स्पा सेंटर में वह काम करने के लिए आई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसी दौरान स्पा सेंटर में मसाज के लिए आए एक व्यक्ति के आगे उसे परोस दिया गया। स्पा की मालकिन ने मसाज कराने आए व्यक्ति से उसे संबंध बनाने को मजबूर किया और उसकी वीडियो जारी करने को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा था।

    जांच में जुटी पुलिस

    उधर, काबू किए गए युवक-युवतियों को लेकर पुलिस जांच के बाद पता चला कि स्पा सैंटर में काम करती 2 महिलाओं का आपस में ही किसी बात को लेकर तरकार होने के चलते लड़की द्वारा थाना 6 में शिकायत दी गई थी। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

    हुक्का बार को लेकर भी विवादों में घिर चुकी चुनमुन माल की मार्किट

    बता दें कि उक्त चुनमुन माल की मार्किट कई बार विवादों में घिर चुकी है। दरअसल, इसकी बेसमेंट में बने पब्बों में हुक्का गुड़गुड़ाने के शौकिनों को क्लब के संचालक सरेआम हुक्का परोसते रहते थे। जिसे लेकर कई बार पुलिस ने दबिश भी दी थी। लेकिन उक्त संचालकों द्वारा अलग-अलग फ्रैंचाइजिस खोलकर इस काम को जोरो शोरों से चलाया जाता रहा। जब मीडिया इस मामलों को प्रमुखता से उठाया तो प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए क्लब संचालकों पर एफआईआर दर्ज की थी। 

  • जिला ऊना के किसान/बागवान आसानी से कर सकेंगे ड्रैगन फ्रूट की खेती – उपायुक्त 

    जिला ऊना के किसान/बागवान आसानी से कर सकेंगे ड्रैगन फ्रूट की खेती – उपायुक्त 

    किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से 3 लाख रूपये तक का ऋण 4 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर ले सकते हैं

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में प्रगतिशील बागवान किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती को अपना रहें हैं। ड्रैगन फ्रूट एक इग्जॉटिक फल है जिसके बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं। जिला ऊना का मौसम ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए अनुकूल है। इसे बेसहारा और जंगली जानवर नहीं खाते हैं और पानी की जरूरत कम होती है। पिछले दो वर्षों में जिला प्रशासन ऊना ने ड्रैगन फ्रूट की खेती को मनरेगा में प्रोत्साहित किया है जिसमें बागवान को 1 लाख तक की सहायता दी जाती है।

    ड्रैगन फ्रूट की खेती के शुरू में ट्रेलिस सिस्टम बनाने के कारण खर्चा अन्य फसलों की तुलना में ज्यादा आता है। इसके लिए बैंक ऋण अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाता था। ड्रैगन फ्रूट की खेती को बैंक ऋण के दायरे में लाने के लिए जिला प्रशासन ने 7 मार्च को स्केल ओफ फाइनैन्स अधिसूचित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था जिसमें 1 एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए 6 लाख 32 हज़ार 80 रूपये के ऋण की प्रस्तावना की गई थी। जिला प्रशासन के इस प्रस्ताव को राज्य स्तरीय तकनीकी कमेटी ने अनुमोदित कर दिया है । 

    उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि अब ऊना जिला के किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए 6 लाख 32 हज़ार 80 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से बैंक से ऋण ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 3 लाख रूपये तक का ऋण 4 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध है। इससे अधिक का ऋण सामान्य ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के इच्छुक किसान/बागवान ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए बैंक से ऋण की सुविधा ले सकते हैं जो पहले उपलब्ध नहीं थी। उपायुक्त ने बताया कि जिला ऊना में बेहड़ बिट्ठल में विश्व बैंक पोषित ड्रैगन फ्रूट प्रॉसेसिंग प्लांट का कार्य चला हुआ है जिसके लिए ड्रैगन फू्रट की जरूरत होगी। बैंक ऋण की सुविधा मिलने से जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा और बागवान इसकी खेती करके लाभान्वित होंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੀ.ਆਈ.ਐਸ. ਦੇ ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਸੈਂਟਰਾਂ ਲਈ ਸਿਲੈਕਸ਼ਨ ਟਰਾਇਲ 18 ਤੇ 19 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਹੋਣਗੇ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੀ.ਆਈ.ਐਸ. ਦੇ ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਸੈਂਟਰਾਂ ਲਈ ਸਿਲੈਕਸ਼ਨ ਟਰਾਇਲ 18 ਤੇ 19 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਹੋਣਗੇ

    ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਪੰਜਾਬ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ ਸਪੋਰਟਸ ਵਿੱਚ ਵਿੱਚ ਸਥਾਪਿਤ 13 ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਸੈਂਟਰਾਂ (ਰੈਜੀਡੈਸੀਅਲ ਵਿੰਗਾਂ)  ਵਿੱਚ ਸਾਲ 2023-24 ਦੌਰਾਨ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੇ ਦਾਖਲੇ ਲਈ ਸਿਲੈਕਸ਼ਨ ਟਰਾਇਲ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਨਹਿਰੂ ਸਟੇਡੀਅਮ ਅਤੇ ਬਰਜਿੰਦਰਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ 18 ਅਤੇ 19 ਅਪ੍ਰੈਲ 2023 ਨੂੰ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਖੇਡ ਅਫ਼ਸਰ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਦਿੱਤੀ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ (ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ) ਅੰਡਰ: 14,17 ਅਤੇ 19, ਬਾਸਕਿਟਬਾਲ (ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ) ਅੰਡਰ:17,19 ਅਤੇ 21, ਫੁੱਟਬਾਲ (ਲੜਕੇ) 14,17 ਅਤੇ 19, ਜੂਡੋ (ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ) ਅੰਡਰ: 14,17, 19 ਅਤੇ 21, ਵਾਲੀਵਾਲ (ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ) ਅੰਡਰ: 14,17 ਅਤੇ 19, ਵੇਟਲਿਫਟਿੰਗ (ਲੜਕੀਆਂ) ਅੰਡਰ 12,15,17 ਅਤੇ 20, ਕੁਸ਼ਤੀ (ਲੜਕੇ) ਅੰਡਰ 14 ਅਤੇ 17, ਟੇਬਲ ਟੈਨਿਸ (ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ ਅੰਡਰ: 12,14,17 ਅਤੇ 19, ਹੈਂਡਬਾਲ (ਲੜਕੀਆਂ) ਅੰਡਰ 17 ਦੇ ਸਿਲੈਕਸ਼ਨ ਟਰਾਇਲ ਐਥਲੇਟਿਕਸ ਨਹਿਰੂ ਸਟੇਡੀਅਮ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਹਾਕੀ (ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ) ਅੰਡਰ 14, 17 ਅਤੇ 19, ਤੈਰਾਕੀ (ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ) 12,14,17 ਅਤੇ 19 ਦੇ ਸਿਲੈਕਸ਼ਨ ਟਰਾਇਲ ਬਰਜਿੰਦਰਾ ਕਾਲਜ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿਖੇ ਹੋਣਗੇ।

    ਸ੍ਰੀ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚਾਹਵਾਨ ਖਿਡਾਰੀ ਉਪਰੋਕਤ ਖੇਡਾਂ ਅਤੇ ਉਮਰ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਟਰਾਇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਵਾਲੇ ਖਿਡਾਰੀ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਹੋਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ/ਰਾਜ/ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਟੂਰਨਾਮੈਟਾਂ ਵਿੱਚ ਮੈਡਲ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ ਹੋਵੇ। ਟਰਾਇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਵਾਲੇ ਖਿਡਾਰੀ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਅਧਾਰ ਕਾਰਡ, ਜਨਮ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਅਤੇ ਦੋ ਪਾਸਪੋਰਟ ਸਾਈਜ਼ ਫੋਟੋਆਂ ਲੈ ਕੇ ਸਵੇਰੇ 08.30 ਵਜੇ ਨਿਸ਼ਚਿਤ ਸਥਾਨ ਤੇ ਪਹੁੰਚਣ। ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ ਇਸ ਵੈੱਬ ਲਿੰਕ (http://www.pispunjab.org/wp-content/uploads/2023/03/Trials-1.pdf) ਤੇ ਵਿਜਿਟ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ।

  • संतो के मिलने से ही प्रभु भक्ति की धारा उत्पन्न होती है: आचार्य तरुण डोगरा

    संतो के मिलने से ही प्रभु भक्ति की धारा उत्पन्न होती है: आचार्य तरुण डोगरा

    झंबर में रामकथा के बीच आचार्य तरुण डोगरा ने भक्तजनों को जीवन में प्रभु सिमरन करते रहने का किया आह्वान 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला उपमंडल ऊना स्थित ग्राम पंचायत झंबर में चल रहे वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान में श्रीरामकथा महाज्ञान गंगा की धारा बहाते हुए क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य तरुण डोगरा ने असंख्या में बैठे भक्तजनों को श्री रामायण का मूल भाव बताते हुए इस मानव रूपी जीवन में प्रभु का सिमरन करते रहने का आह्वान किया। उन्होने उपस्थित सभी श्रोताओं को इस महाकुंभ में स्नान करने पर कहा कि जिसने भी इस महायज्ञ में श्रीराम कथा एवं यहां पर पहुंचे विभिन्न मठों के संतो व महान महापुरूषों द्वारा जो कुछ भी सुना है, उसे हमें भूलना नहीं चाहिए। हमें भगवान को ह्रदय की जोत जगाकर याद करना चाहिए, क्योंकि वह हमारे स्वयं के ह्रदय में वास करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में अपने संबंधों का निर्वहन करने हेतु हमें सबके समक्ष झुक जाना चाहिए, किन्तु राष्ट्र धर्म, संस्कृति एवं इंसानियत के मानबिन्दुओं के साथ कोई समझौता कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि समस्त धर्म की रक्षा करना ही अपने मानबिन्दुओं का सम्मान है। उन्होंने बताया कि सुख बाहर की नहीं, भीतर की संपदा है। यह संपदा धन से नहीं, धैर्य से प्राप्त होती है। हमारा सुख इस बात पर निर्भर नहीं करता कि हम कितने धनवान है, अपितु इस बात पर निर्भर करता है कि हम कितने धैर्यवान हैं। सुख और प्रसन्नता हम सबकी सोच पर निर्भर करती है।

    आचार्य तरुण डोगरा ने  अपने मुखरविंद से अमृत बर्षा करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन को सुधारने का प्रयास करना चाहिए और हमें इसी जन्म में अपने अगले जन्म को सुधार लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे हाथ में ही हमारा जीवन है हम उसे किस तरह जीते है और क्या कर्म करते है, इस पर ही हमारा अगला जन्म होता है। उन्होने कहा कि साधु संत ही हमें सच्चा मार्ग दिखाते हैं और संतो का सानिध्य सहज नहीं मिलता। हमें प्रभु भजन करने के लिए ही भगवान ने इस धरती पर जन्म देकर भेजा है। जब हम भजन करेगें तो भगवान हमें अवश्य ही मुक्ति देगें। उन्होने बताया कि रामायण से हमें जीने की सीख मिलती है और श्रीमदभागवत कथा हमें मरना सीखती है। क्योंकि ये मानव जीवन एक हवा का झोंका है जो आता है और चला जाता है। यदि हम चाहते हैं कि हमारा भगवान से मिलन से हो, तो हमें अपनी मृत्यु से डरना नहीं चाहिए। यदि हम कहीं भी रामकथा या भागवत कथा सुनने आते हैं तो हमें वहां से परम सौभाग्य लेकर जाना चाहिए। उन्होने बताया कि भगवान की प्रथा है कि संतो के मिलने से ही प्रभु भक्ति की धारा उत्पन्न होती है और वह समय इतना अनमोल होता है कि भगवान भी इसकी कीमत नहीं चुका सकते। भगवान की भक्ति करने का एकमात्र यही रास्ता है कि हम कथा सुनने के माध्यम से ही भगवान के साक्षात दर्शन कर सकते हैं। 

    उन्होने कहा कि हम कथा सुनते हैं और चले जाते हैं लेकिन भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ही एकमात्र हमारा सहारा है जो हमारी नैया पार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भक्तों का लक्ष्य ज्ञान नहीं बल्कि प्रेम है, भक्तों के प्रेम में भगवान खुद बंध जाते हैं। उन्होने बताया कि इस संसार पर हम स्वंय ही हावी हो चुके हैं और भगवान का नाम लेने से संकोच करते हैं। इसका कारण हम स्वंय नहीं यह सब कलयुग का प्रकोप है। क्योंकि ब्रह्मा द्वारा वेदों में यह लिखा भी गया है कि कलयुग में लोग पुण्य कम और पाप ज्यादा करेगें। उसी का परिणाम आज हम देख और सुन भी रहे हैं। उन्होने आज की युवा पीढ़ी को कथा के माध्यम से अच्छे कर्म करने का आग्रह भी किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को भक्तिमय संगीत से प्रभुभक्ति में मंत्रमुग्ध कर दिया।

  • पंजाब के लोगों को बड़ी राहतः CM मान ने इस टोल प्लाजा को किया बंद

    पंजाब के लोगों को बड़ी राहतः CM मान ने इस टोल प्लाजा को किया बंद

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने समाना टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। इससे पहले सीएम भगवंत मान ने किसानों को भी बड़ी राहत दी। उन्होंने फसल में नमी और टूटे दाने पर केंद्र की कटौती की भरपाई करने का एलान किया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 18 फीसदी तक सिकुड़े व टूटे गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 5.31 रुपये से लेकर 31.87 रुपये प्रति क्विंटल तक की कटौती का एलान किया है। सीएम मान ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी… हम हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के दाने में नमी और छोटे दानों के कारण दाम में कटौती का खर्चा पंजाब सरकार वहन करेगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਕੋਵਿਡ ਮੌਕ ਡਰਿਲ ਆਯੋਜਿਤ

    ਪੰਜਾਬ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਕੋਵਿਡ ਮੌਕ ਡਰਿਲ ਆਯੋਜਿਤ

    ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੋਵਿਡ ਪ੍ਰੋਟੋਕਾਲ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਵਧਦੇ ਕੋਰੋਨਾ ਕੇਸਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਕੋਵਿਡ ਕੇਸਾਂ ਨੂੰ ਐਮਰਜੰਸੀ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਮੁਹੱਈਆਂ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣ ਸਬੰਧੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਮੌਕ ਡਰਿਲ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ. ਰਾਜਿੰਦਰਪਾਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਉਲੀਕੇ ਗਏ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਇੱਕ ਡੱਮੀ ਮਰੀਜ਼ ਨੂੰ ਕੋਵਿਡ ਪ੍ਰੋਟੋਕੋਲ ਤਹਿਤ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਵਿੱਚੋਂ ਰਿਸੀਵ ਕਰਨ ਤੋਂ ਲੈਕੇ ਆਈਸੋਲੇਸ਼ਨ ਵਾਰਡ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਫਟ ਕਰਨ ਤੱਕ ਦੀ ਰਿਹਰਸਲ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਇਸ ਬਾਰੇ ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਵਨੀਤਾ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਕੋਵਿਡ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਲਈ ਆਈਸੋਲੇਸ਼ਨ ਵਾਰਡ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ 35 ਬੈਡ ਉਪਲੱਬਧ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਮੈਡੀਕਲ ਮਾਹਿਰ ਡਾ. ਜਤਿੰਦਰ ਕੋਛੜ ਨੇ ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਕੋਵਿਡ ਮਰੀਜ਼ ਦੀ ਢੁਕਵੀਂ ਦੇਖਭਾਲ ਲਈ ਜਰੂਰੀ ਨੁਕਤੇ ਸਮਝਾਏ।

    ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ. ਰਾਜਿੰਦਰਪਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਅੱਜ ਇਹ ਮੌਕ ਡਰਿੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਜਿਸ ਦਾ ਮਕਸਦ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕੋਵਿਡ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਐਮਰਜੰਸੀ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣ ਸਬੰਧੀ ਤਿਆਰੀਆਂ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਧ ਰਹੇ ਕਰੋਨਾ ਕੇਸਾਂ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਕੋਵਿਡ ਪ੍ਰੋਟੋਕੋਲ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬਹੁਤ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਹੀ ਭੀੜ ਵਾਲੀਆਂ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਸਮਾਜਿਕ ਦੁਰੀ ਬਣਾ ਕੇ ਰੱਖਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ, ਭੀੜ ਵਾਲੀਆਂ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਮਾਸਕ ਵਰਤਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ, ਹੱਥਾਂ ਨੂੰ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਧੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਨਤਕ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਥੁਕਣਾ ਨਹੀ ਚਾਹੀਦਾ। ਇਸ ਅਵਸਰ ਜ਼ਿਲਾ ਐਪੀਡੀਮਾਲੋਜਿਸਟ ਡਾ. ਯੁਵਰਾਜ ਨਾਰੰਗ ਅਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾ ਸਟਾਫ ਹਾਜ਼ਰ ਸੀ।

  • पंजाबः बैसाखी से पहले CM मान ने किसानों को दिया तोहफा, किया ये ऐलान

    पंजाबः बैसाखी से पहले CM मान ने किसानों को दिया तोहफा, किया ये ऐलान

    चंडीगढ़: बैसाखी के शुभ अवसर से पहले सीएम भगवंत मान ने किसानों को तोहफा दिया है। सी.एम. मान ने ट्वीट कर ऐलान किया है कि ”केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के दाने में नमी और दाना छोटा होने के कारण गेहूं के दाम में जो कट लगाया गया है उसका खर्चा पंजाब सरकार अपनी तरफ से करेगी। किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। हम हर मुश्किल समय में साथ खड़े हैं।” गौरतलब है कि पंजाब में हुई बेमौसम बारिश के कारण गेहूं की तैयार फसल का भारी नुकसान हुआ है। इस बीच केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के दाने में नमी और दाना छोटा होने के कारण फसल के दाम कम किए जाने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान सी.एम. मान ने ऐलान कर किसानों को बड़ी राहत दी है। 

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव से पहले पुराने दिग्गजों को एक साथ करने मेें जुटे नवजोत सिद्धू 

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव से पहले पुराने दिग्गजों को एक साथ करने मेें जुटे नवजोत सिद्धू 

    जालंधर/वरुणः पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई। वहीं, जेल से सजा काटकर आए कांग्रेस के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो गए है। वह एक के बाद पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात कर रहे है और उनको दोबारा एकजुट कर पार्टी को मजबूत करने में लग गए है। इसी कड़ी में अब उन्होंने दिग्गज कांग्रेसी नेताओं से एक साथ मुलाकात की है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष लाल सिंह, शमशेर सिंह दुल्लो और महेंद्र सिंह केपी शामिल है।

    उन्होंने एक ट्वीट कर रह लिखा है कि जैसे बिना जड़ के कोई फल नहीं हो सकता है। उसी तरह कांग्रेस की संस्थाओं को सम्मान देना और उनका आशीर्वाद लेना ही एक मात्र रास्ता है, इससे पंजाब कांग्रेस की नींव मजबूत हो रही है। यह कांग्रेस-पंजाब की अगली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। पंजाब की आस्था और विश्वास को दर्शाने वाली मेधावी और ईमानदार युवा पीढ़ी को कमान सौंपना चाहते हैं।

    उधर, कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा कई दिनों से जालंधर में डटे हैं। अब पार्टी के सांसद और पूर्व मंत्री भी मैदान में उतरने लगे हैं। कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आए भारत भूषण आशु भी जालंधर पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। सभी का फोकस उपचुनाव जीतने पर है। अगर पार्टी को कामयाबी मिलती है तो 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी।

  • होशियापुर में बड़ा दर्दनाक हादसाः 100 फुट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत सहित कई घायल, देखें वीडियो

    होशियापुर में बड़ा दर्दनाक हादसाः 100 फुट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत सहित कई घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापरः जिले में शिवालिक की पहाड़ियों में बसे गांव गढ़ीमानसोवाल में बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक ट्रैक्टर ट्राली समेत अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 11 घायल हैं। सभी को पास के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। यह सभी श्रद्धालु के लुधियाना जिले के गांव बोदल के रहने वाले हैं। बैसाखी के अवसर पर श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब में नतमसतक होने आए थे।

    सुबह करीब साढ़े पांच बजे गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में जसवीर सिंह उर्फ जस्सी (27), हैरी (15) और सादा बाबा (65) की मौके पर मौत हो गई। वहीं सुखदीप सिंह, पवनप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, विजय कुमार, अवतार सिंह, संदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह, अर्श, वर्श और जीती घायल हुए हैं। इनमें सात लोगों को निजी अस्पतालों भर्ती कराया गया है। सुखदीप, पवनप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, विजय कुमार को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


    दुर्घटना की सूचना मिलते ही श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब के प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह, नरेश सिंह, सुखदेव सिंह, गुरमेज सिंह पुलिस चौकी प्रभारी लखबीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।  बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं ने ट्रॉली के पीछे पानी का टैंकर और उसके पीछे जनरेटर बांध रखा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली पहाड़ी से नीचे उतरने लगी तो पीछे से पानी के टैंकर व जनरेटर का दबाव ट्रैक्टर पर पड़ा। इसी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि यह रास्ता काफी खतरनाक है। कई बार इस रास्ते में हादसे हो चुके हैं।