Blog

  • Punjab News: इस इलाके से 2 Sub-Machine Gun बरामद, गैंगस्टर से जुड़े तार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से 2 Sub-Machine Gun बरामद, गैंगस्टर से जुड़े तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए दो 9 एमएम सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन बरामद की है। इस कार्रवाई को राज्य की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बरामद हथियारों के तार कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों से जुड़े हो सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में आपराधिक गतिविधियों के साथ-साथ देश-विरोधी साजिशों को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने यह बरामदगी नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए की। जैसे ही पुलिस को शक हुआ, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए हथियारों की इस खेप को कब्जे में ले लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया है। इस मामले में छेहरटा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा हथियारों की सप्लाई कहां से की जा रही थी।

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। साथ ही, पुलिस अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी दबिश दे रही है, ताकि पूरे गिरोह को पकड़कर कानून के कटघरे में लाया जा सके।

  • Punjab News: Petrol-Diesel को लेकर PM Modi ने दिया ये संदेश, तरुण चुघ ने सराहा, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol-Diesel को लेकर PM Modi ने दिया ये संदेश, तरुण चुघ ने सराहा, देखें वीडियो

    अमृतसरः भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने अपने दफ्तर में बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “मन की बात” को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध को ध्यान में रखते हुए देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। जहाजों के जरिए सप्लाई लगातार आ रही है, इसलिए लोगों को किसी भी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

    उन्होंने कांग्रेस पार्टी और खासकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में जान-बूझकर डर का माहौल बनाया जा रहा है। चुघ ने कहा कि यह “मनगढ़ंत डर” पैदा करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश है और विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर विश्वास रखें।

  • Punjab News: योन शोषण और Porn Video इंस्टाग्राम पर Upload करने पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: योन शोषण और Porn Video इंस्टाग्राम पर Upload करने पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर/होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर और जालंधर में बच्चों के योन शोषण और पोर्न वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। इन बच्चों को अमेरिका की संस्था नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन ने ट्रेस किया है। मामला ध्यान में आने के पंजाब स्टेट साइबर सेल ने इस मामले में होशियारपुर और जालंधर के एक-व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67-बी के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले मेें दोषी साबित होने पर आरोपी को 5 साल तक सजा और 10 साल रुपये तक जुर्माना हो सकता है। इस मामले की शुरुआत 27 फरवरी को हुई जब रोमांटिक नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से बच्चों के यौन शोषण से संबंधित वीडियो अपलोड और प्रसारित किए गए। ये वीडियो करीबन 2 साल तक सोशल मीडिया पर चलते रहे हैं। 23 फरवरी 2026 को एनसीएमईसी ने उन्हें ट्रेस किया और इस बारे में एक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट भारतीय साइबर पोर्टल एनसीआरपी को भेजी गई । भारतीय साइबर पोर्टल से शिकायत पंजाब स्टेट साइबर सेल को आगे बढ़ाई। इसके बाद भारत में मामले की जांच शुरु हुई। स्टेट साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम और गूगल से मिली जानकारी के आधार पर पता लगाया है कि यह अकाउंट होशियारपुर से जुड़ा है। यह प्रभु नाम से बनाना गया था। कुछ मोबाइल नंबरों से लिंक था। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई और कंपनियों ने इस संबंधी डाटा मांगा गया। गूगल और जियो से मिले रिकॉड्स से पुष्टि हुई कि आरोपी ने मार्च 2024 में ईमेल बनाया था। जुलाई 2024 में इसका इस्तेमाल अपराध के लिए किया।

    जालंधर के युवकों अपलोड किए 4 वीडियो

    स्टेट साइबर क्राइम ने जालंधर के एक आरोपी पर आईटी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है। आरोपी ने सितंबर अकाउंट्स से बच्चे से संबंधित यौन शोषण वाली 4 वीडियो अपलोड किए गए थे। इसे भी अमेरिका की संस्था ने ट्रैक किया जिसके बाद यह केस दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस की टीमें अब मामले की पड़ताल में जुटी है। सीबीआई ने 14 नवंबर 2021 सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन मटेरियल शेयर करने और स्टोर करने वाला एक सिंडिकेट के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पटियाला के रहने वाले विशु शर्मा के मोबाइल फोन और बाकी इलेक्ट्रिक उपकरणों को जब्त किया गया था। इसमें आपत्तिजनक CSEM सामग्री पाई गई। चूंकि, सीबीआई के पास उस विशिष्ट अवधि के दौरान पंजाब राज्य में आईटी एक्ट और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत जांच करने की सहमति नहीं थी, इसलिए उन्होंने विशु शर्मा के फोन से मिले सबूतों की जानकारी आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब राज्य के साइबर अपराध अधिकारियों को भेज दी हालांकि, सीबीआई की शुरुआती जांच में यह साबित नहीं हो सका कि विशु शर्मा ने उस विशिष्ट वॉट्सऐप ग्रुप में सामग्री शेयर की थी या अन्य आरोपियों के साथ उसकी कोई सीधी बातचीत थी, लेकिन उसके पास सामग्री का पाया जाना अपने आप में अपराध माना गया। पंजाब स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को सीबीआई से जब्त किए गए फोन, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज प्राप्त हुए। कानूनी विशेषज्ञों ने राय दी कि विशु शर्मा के खिलाफ स्वतंत्र रूप से मामला दर्ज कर जांच की जा सकती है। इसके बाद पंजाब में उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
  • Punjab News: Karan Aujla को Show से पहले नोटिस जारी, इन गानों को Stage पर न गाने के निर्देश

    Punjab News: Karan Aujla को Show से पहले नोटिस जारी, इन गानों को Stage पर न गाने के निर्देश

    अमृतसरः पंजाबी सिंगर करण औजला का आज बेंगलुरु में बड़ा शो आयोजित होने वाला है, लेकिन इस शो से पहले औजला को नोटिस जारी हो गया है। इस नोटिस के मुताबिक, शो में वह अपने 6 गाने नहीं गा सकेंगे। चंडीगढ़ के प्रो. पंडित राव धरेन्नवर की ओर से भेजी गई शिकायत के बाद डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट, बेंगलुरु ने उन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही पुलिस को इस आदेश को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

    इन गानों में पहले नंबर पर ‘गैंगस्टा’ (Gangsta) है जिसे किसी भी हाल में गाने की अनुमति नहीं दी गई है। यह निर्देश बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा और उन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को रोकने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं। प्रोफसर राव ने अपनी शिकायत में कहा कि करण औजला को उनके कुछ खास गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘अल्कोहल 2’, ‘फ्यू डेज’ (तड़के उठ के खादे फीम कुड़े), ‘बंदूक’ और विशेष रूप से ‘गैंगस्टा’ (Gangsta) गाने की अनुमति न दी जाए। इन गानों से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और वह गलत हरकतों के लिए उत्साहित हो सकते हैं जिसके बाद नोटिस पर प्रतिक्रिया करते हुए डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट, बेंगलुरु ने पुलिस को निर्देश दिए कि वह करण औजला को हिदायत दें कि वह इन गानों को शो में न गाए।

  • Jalandhar News: Goldy Brar Gang का नाम लेकर रिश्तेदारों से मांगी 2 करोड़ की फिरौती, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Goldy Brar Gang का नाम लेकर रिश्तेदारों से मांगी 2 करोड़ की फिरौती, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब के नकोदर क्षेत्र से एक गंभीर फिरौती का मामला सामने आया है, जहां एक परिवार को उनके बेटे की हत्या की धमकी देकर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई। आरोप है कि बदमाशों ने कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम लेकर परिवार को डराने की कोशिश की। पीड़ितों ने मामले में पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को नामजद किया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते एसपी वनीत अलाहवत ने कहा कि 21.03.2026 को बलजिंदर कौर पत्नी पवित्र सिंह निवासी गांव शंकर, थाना सदर नक़ोदर ने 12-01-2026 को करीब रात 11:30 बजे एक अज्ञात विदेशी नंबर से पति को फोन आने की सूचना दी कि तुम्हारा लड़का और लड़की बाहर हैं, जिसके बाद आरोपियों ने दंपति से 2 करोड़ रुपए 10 दिनों में देने की धमकी दी और कहा कि वह गोल्डी गैंग ग्रुप से बोल रहे हैं।

    आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो अपना हिसाब लगा लेना। फिर बाद में विदेश में रहते उनके पुत्र रंजीत सिंह ने उसे सुबह फोन करके बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर भी एक विदेशी नंबर से कॉल आया था और उसे एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि हमें एक दिन में 1.5 करोड़ रुपये चाहिए वरना हम शंकर गांव में आपके घर पर गोली चला देंगे और पास में ही एक फॉर्च्यूनर और एक बड़ा घर है। पीड़ित के बयानों पर डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने पुलिस स्टेशन नकोदर सदर के मुख्य अधिकारी ने दिनांक 21.03.2026 को मुकदमा नंबर 53 दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

    पुलिस जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि लड़का रंजीत सिंह फिलहाल विदेश में है और उसके बुजुर्ग माता-पिता गांव शंकर में रहते हैं। रंजीत सिंह के ससुराल परिवार के एक रिश्तेदार तीर्थ सिंह कनाडा का निवासी है और वह अपने परिवार सहित जनवरी महीने में विदेश से आया था। उसने अपने ससुराल परिवार के गांव धर्मकोट थाना सदर नवांशहर के परिचित टैक्सी ड्राइवर जशनदीप सिंह उर्फ जशन पुत्र अमरजीत सिंह निवासी धर्मकोट थाना सदर नवांशहर जिला शहीद भगत सिंह नगर से सलाह-मशवरा किया कि उसका रिश्तेदार गांव शंकर थाना सदर नकोदर से है, जिनका लड़का और लड़की परिवार सहित बाहर विदेश में स्थायी रूप से रहते हैं और उनके माता-पिता गांव में बुज़ुर्ग (मां-बाप) रहते हैं।

    जिनके पास काफी बड़ी कोठी है और एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर PB65-AN-4200 भी मौज़ूद है। ये लोग काफी अमीर हैं। हमने इन्हें फोन कर फिरौती मांगी तो वह डर के मारे उन्हें पैसे दे देंगे। इन पैसों में से 25 लाख रुपये जसदीप सिंह ने रखने थे और 1 करोड़ 25 लाख रुपये तीर्थ सिंह ने खुद लेने थे। जशनदीप सिंह ने ऑनलाइन ही विदेश नंबर ई-सिम खरीदी और अपने घर बैठे ही रंजीत सिंह को मैसेंजर और कॉल किया करता था। तीर्थ सिंह विदेश में ट्रांसपोर्ट का अच्छा कारोबार भी करता है पर अब अपराध की दुनिया में पैसों के लोभ में आकर फंस गया है।

    पुलिस ने दोनों युवकों को नामजद कर लिया है। दोषियों को आज माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करके और गहराई से जांच के लिए विशेष टीम द्वारा तफ्तीश की जा रही है।

  • Punjab News: शादी के 1 साल बाद युवक ने की आत्महत्या, पत्नी और सास पर लगाए आरोप

    Punjab News: शादी के 1 साल बाद युवक ने की आत्महत्या, पत्नी और सास पर लगाए आरोप

    लुधियानाः शहर के बाल सिंह नगर इलाके में एक 28 वर्षीय युवक द्वारा मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस को मृतक के पास से 2 सुसाइड नोट बरामद हुए हैं जिनमें उसने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी और सास को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया गया है।

     

    मृतक की मां सरबजीत कौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनके बड़े बेटे बिक्रमजीत का विवाह काजल के साथ हुआ था। यह काजल की दूसरी शादी थी और यह एक अरेंज मैरिज थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही घर में कलह शुरू हो गई। आरोप है कि पत्नी काजल और उसकी मां राज रानी उसे लगातार परेशान कर रही थीं। पुलिस को मौके से जो 2 सुसाइड नोट मिले हैं उनमें मृतक ने पंजाबी में अपना दर्द बयां किया है। उसने लिखा, मेरी मौत दी जिम्मेवार मेरी पत्नी काजल ते उसदी मां होवेगी। मैं मरना नहीं सी मेरी घरवाली ने मरन नूं मजबूर करता। मेरी मौत दी जिम्मेवार काजल ते उसदी मां होवेगी।

    परिजनों के अनुसार घटना वाले दिन परिवार के सभी सदस्य नीचे बैठकर रोटी खा रहे थे। इसी दौरान बिक्रमजीत चुपचाप ऊपर अपने कमरे में चला गया। जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आया तो परिजनों ने ऊपर जाकर देखा। वहां बिक्रमजीत ने पंखे के साथ चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि पत्नी पिछले 2 महीनों से अपने मायके में रह रही थी और उनकी 6 महीने की बेटी भी उसके साथ थी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक की मां सरबजीत कौर के बयानों के आधार पर पत्नी काजल (निवासी बाल सिंह नगर) और सास राज रानी (निवासी करमसर कॉलोनी) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों को आधार बनाकर आगे की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: Overtake के चक्कर में ट्राले ने कार को रौंदा, गुरुद्वारे के रागी ढाडी की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Overtake के चक्कर में ट्राले ने कार को रौंदा, गुरुद्वारे के रागी ढाडी की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें एक घोड़ा ट्राले ने कार को रौंद दिया। घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मोगा जिले के कोट-ईसे खां निवासी गुरचरण सिंह के बेटे बलवीर सिंह एक रागी ढाडी के तौर पर काम करते थे। आज सुबह जब वह अपने घर से फिरोजपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे, तो खाई फेमे के गांव के पास फिरोजपुर की तरफ से आ रहे एक घोड़ा ट्राले से हुई आमने-सामने की टक्कर में उनकी मौत हो गई।

    परिवार वालों ने बताया कि ट्राला चालक एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह उसे ओवरटेक नहीं कर पाया और उसने बलवीर सिंह की कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बलवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बलवीर सिंह का शव कई घंटों तक कार में ही फंसा रहा, जिसे बाद में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। परिवार वालों ने ट्राला चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि भीषण टक्कर के कारण कार पूरी तरह से पिचक गई थी। ट्रैक्टर की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं, लोगों का कहना है कि कई बार यह मांग उठाई जा चुकी है कि इस सड़क पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है। नेशनल हाईवे होने के कारण वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है, जिसके चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। उन्होंने यह भी मांग की है कि इस नेशनल हाईवे को चौड़ा किया जाए।

  • हूतियों ने Israel पर की Balestic मिसाइलों की बौछार, इन जगहों पर हुआ हमला

    हूतियों ने Israel पर की Balestic मिसाइलों की बौछार, इन जगहों पर हुआ हमला

    नई दिल्ली : यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को इजरायल को निशाना बनाते हुए सैन्य अभियान की घोषणा की जो पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में वृद्धि को दर्शाता है। इस अभियान के तहत दक्षिणी कब्जे वाले फिलिस्तीन में महत्वपूर्ण सैन्य स्थलों पर क्रूज मिसाइलों और ड्रोन हमला किया गया।

    टेलीग्राम पर जारी एक बयान में हूतियों के सैन्य प्रवाह प्रवक्ता याह्रा सरी ने कहा कि यह अभियान पवित्र जिहाद युद्ध के अंतर्गत जिहाद युद्ध के अंतर्गत शुरु किया गया। यह ईरान और लेबनान में हिज्बुल्लाह सहित सहयोगी समूहों की सैन्य कार्रवाईयों के साथ मेल खाता है। उन्होंने आगे कहा है कि अभियान ने अपने सभी मकसद के सफलता पूर्वक हासिल किया। टेलीग्राम पर जारी एक बयान में हूतियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि यह अभियान पवित्र जिहाद युद्ध के अंतर्गत शुरु किया गया है।

    ईरान और लेबनान में हिज्बुल्लाह सहित साथी समूहों की सैन्य कार्रवाईयों के साथ मेल खाता है। उन्होंने आगे कहा कि अभियान ने अपने सभी मकसूद को सफलतापूर्वक हासिल किया है। बयान में कहा गया है कि हमारी सेनाओं पवित्र ने जिहाद युद्ध में दूसरा सैन्य अभियान चलाया है। इसमें क्रूज ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

    यह अभियान ईरान में हमारे मुजाहिदीन भाईयों और लेबनान में हिज्बुल्लाह द्वारा ईरान में हमारे मुजाहिदीन भाईयों और लेबनान में हिज्बुल्लाह द्वारा चलाए जा रहे सैन्य अभियानों के साथ हुआ है। अल्लाह के ईरान में हमारे मुजाहिदीन भाईयों और लेबनान में हिज्बुल्लाह द्वारा चलाए जा रहे सैन्य अभियानों के साथ हुआ।

    अल्लाह के रहम-ओ-करम से इसने अपने मकसद को सफलतापूर्वक हासिल किया। इजरायली ठिकानों पर बैल्सिटिक मिसाइलों की बौछार। एक बयान में हूती विद्रोहियों के हवाले से कहा गया कि उन्होंने इजरायली सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार करते हुए अपना सैन्य ठिकानों पर बैल्सिटिक मिसाइलों की हूती विद्रोहियों के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने इजरायली सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार करते हुए अपना पहला सैन्य अभियान चलाया है।

    अमेरिका ने इस ईरान और लेबनान में चल रहे प्रतिरोध प्रयासों के साथ समन्वित बताया है। उस बयान में हूतियों ने कसम खाई है कि उनके अभियान घोषित उद्देश्यों की प्राप्ति तक और प्रतिरोध के सभी मोर्चों और आक्रामकता खत्म होने तक जारी रहेंगे।

    यह घटनाक्रम वॉशिंगटन और तेहरान के बीच राजनयिक बातचीत जारी रहने के बीच हुआ है। यह संघर्ष 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों के बाद शुरु हुआ जिसमेें ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। इसके बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई में कई खाड़ी देशों में
    इजरायल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है।

     

  • Jalandhar News: कार की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत, परिजनों का हंगामा

    Jalandhar News: कार की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत, परिजनों का हंगामा

    जालंधर: अर्बन एस्टेट फेज-2 में ट्रैफिक लाइट्स के पास एक तेज रफ्तार कार चालक बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृतक घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान विशाल सागर के रूप में हुई है।

    परिजनों के अनुसार विशाल 3 बहनों का भाई था। कुछ समय पहले ही मृतक युवक की बहन की शादी हुई थी। जानकारी देते मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा विशाल सागर दो दिन पहले बाइक पर जा रहा था कि अर्बन स्टेट फेज 2 में तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक उसे अस्पताल पहुंचाने के जगह मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस काफी समय तक नहीं पहुंची लेकिन जब पहुंची तो शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    उनका कहना है कि पुलिस कार चालक को पकड़ने की बजाय जल्द अंतिम संस्कार करने का दबाव बना रही है। इसके बाद परिजनों ने थाना 7 के बाहर प्रदर्शन किया।भारी हंगामा होने के बाद पुलिस द्वारा परिवार के बयान दर्ज करके एफआईआर दर्ज की। बहनों ने पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है और जल्द से जल्द कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल परिजनों ने विशाल का अंतिम संस्कार नहीं किया है।

  • Punjab News: सड़क पार कर रहे 2 युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

    Punjab News: सड़क पार कर रहे 2 युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

    लुधियानाः जिले के हलवारा गांव के पास मुख्य सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत और उसके साथी के घायल होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान धाधुरी ऋषि के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुधार की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को जानकारी देते शिकायतकर्ता प्रभु ऋषि, निवासी गांव पिपरा, जिला पूर्णिया (बिहार) ने बताया कि उनका भाई धाधुरी ऋषि अपने साथी सूरज कुमार के साथ काम खत्म करने के बाद जगतार सिंह के खेत में बने मोटर वाले कमरे में सोने जा रहा था। रात करीब 9:15 बजे, जब दोनों हलवारा के पास फ्रंटियर डेयरी के नजदीक मुख्य सड़क पार कर रहे थे, तभी रायकोट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने धाधुरी ऋषि को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धाधुरी ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज कुमार घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।