Home Breaking News ट्यूशन क्लास के लिए घर से निकली थी नाबालिग, मां ने गार्डन में बैठा देखा तो उठाया खौफनाक कदम

ट्यूशन क्लास के लिए घर से निकली थी नाबालिग, मां ने गार्डन में बैठा देखा तो उठाया खौफनाक कदम

0

नई दिल्ली :  महाराष्ट्र के ठाणे में 13 साल की नाबालिग लड़की घर छोड़कर भाग गई। जानकारी के मुताबिक आइरोली इलाके की रहने वाली 13 साल की छात्रा घर से ट्यूशन के लिए निकली। लेकिन वो ट्यूशन सेंटर न जाकर गार्डन में बैठ गई। छात्रा की मां भी किसी काम से वहीं से गुजर रही थीं। उन्होंने जैसे ही बेटी को गार्डन में बैठा देखा तो उसे पुकारा। लड़की अपनी मां को वहां देखकर डर गई और भाग गई। मां उसे आवाज लगाती रही। लेकिन छात्रा वहां से भाग गई। मां ने उसे खूब ढूंढा

जानकारी के अनुसार जब बेटी नहीं मिली तो उन्होंने राबाले पुलिस स्टेशन में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है फिलहाल उसका कहीं कुछ भी पता नहीं लग पाया है मां ने कहा कि उन्होंने ट्यूशन सेंटर से भी इस बारे में जानकारी लेनी चाही को उन्हें पता चला कि उनकी बेटी कई दिन से क्लास में नहीं आ रही है फिलहाल मामले में जांच जारी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here