Home Breaking News महिला कांस्टेबल को लुटेरे ने कई मीटर तक घसीटा

महिला कांस्टेबल को लुटेरे ने कई मीटर तक घसीटा

0

दिल्ली: महिला इंस्पेक्टर के साथ लूट की कोशिश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला कांस्टेबल घायल हो गईं. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

बताया जा रहा है कि वारदात वाले दिन महिला कांस्टेबल रितिका (23) शाम 4 बजे घर लौट रही थीं. लूट के इरादे से आए आरोपी ने रितिका के हाथ से हैंडबैग छुड़ाने की कोशिश की. रितिका ने बैग छुड़ाकर भाग रहे आरोपी का स्कूटर पकड़ लिया, जिसके बाद वह कई मीटर तक घिसटती चली गई.

पुलिस के मुताबिक घटना पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है. यहां यमुना विहार रोड पर एक लुटेरे ने महिला कांस्टेबल से हैंडबैग छीनने की कोशिश की,
आरोपी जब भागने की कोशिश कर रहा था तो रितिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया. रितिका की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए और आरोपी को पकड़ लिया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम हयात (40) है. उसके पास से हैंडबैग बरामद कर लिया गया है, जिसमें मोबाइल फोन और दिल्ली पुलिस का आईडी कार्ड भी मिला है. महिला कांस्टेबल खतरे से बाहर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here