Blog

  • आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2025

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज रात 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भइया दूज का त्योहार है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 51 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज का दिन बेहद खास है।

    मेष राशिःमेष राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा, नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जायेगा। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जायेंगे।

    वृष राशिःवृष राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।

    मिथुन राशिः मिथुन राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलत फहमियाँ आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

    कर्क राशिःकर्क राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी। इस राशि की जो हाउसवाइफ अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं।

    सिंह राशिःसिंह राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा।

    कन्या राशिः कन्या राशि वालों आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही माता-पिता की नाराजगी आज आपसे ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

    तुला राशिः तुला राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिशन में लगाई जा सकती है जहाँ लोगों द्वारा खूब सराहना मिलेगी।

    वृश्चिक राशिःवृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिज़नस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेंगे।

    धनु राशिःधनु राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी, साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

    मकर राशिःमकर राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आज आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने से काम का बोझ कम हो जायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

    कुंभ राशिःकुंभ राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे, आपको राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहाँ बाकी दोस्तों के साथ इंजॉय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते हैं जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लॉन्च नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी।

    मीन राशिःमीन राशि वालों आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है, खूब पानी पीयें, स्वास्थ्य चेतन्न रहेगा। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिजनेस में फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी।

     

  • Punjab News: मिलावटी घी तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: मिलावटी घी तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, देखें वीडियो

    मोगा: पुलिस ने एक बार फिर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी घी तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी अजय गांधी के निर्देशों और डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत थाना बाघापुराना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई लखवीर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर था।

    इस दौरान एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि चन्नूवाला रोड से नेहरू मंडी वाली गली में कुछ लोग मिलावटी घी तैयार कर रहे हैं और आम जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर छापेमारी की, जहां से करीब 200 किलोग्राम मिलावटी घी बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद घी को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोगा पुलिस ने कहां कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • पंजावर में 90 साल के इंतजार के बाद सड़क बनी,पंचायत के प्रयास रंग लाए

    पंजावर में 90 साल के इंतजार के बाद सड़क बनी,पंचायत के प्रयास रंग लाए

    पक्की सड़क को बुजुर्ग मुख्तयार सिंह ने किया लोकार्पित 

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजावर के ग्रामीणों ने अपनी निजी भूमि रास्ता निर्माण के लिए दान देकर पुण्य का कार्य किया है ।  करोड़ों की कीमत की  करीब 2 कनाल भूमि  सड़क निर्माण के लिए डोनेट करके दानियों ने  आमजन का दिल जीत लिया है। सड़क निर्माण को लेकर पंचायत के प्रयास भी रंग लाए । पक्की सड़क को बुधवार को पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा की मौजूदगी में 90 वर्षीय  वयोवृद्ध समाजसेवी मुख्तियार सिंह मनकोटिया द्वारा रिबन काट कर सड़क को लोकार्पित किया गया ।

    इसी के साथ ग्रामीणों की चिरलम्भित मांग पूरी भी हो गई । मुख्तयार सिंह ने कहा कि निजी भूमि के पचड़े के चलते  इस रास्ता निर्माण को लेकर उन्होंने  सपने में भी नहीं सोचा था कि सड़क बन जाएगी । लेकिन आज जीते जी मुझे सड़क  बनने का सपना हकीकत में पूरा हो गया है।जिससे वे पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया का हमेशा के लिए आभारी रहेंगे।  कार्यक्रम में पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया ने कहा कि जनसहयोग से गांव का विकास संभव है।

    उन्होंने भूमि डोनेट करने बालों का आभार जताया और विकास की गति ओर तेज करने वायदा किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने रास्ता पक्का निर्माण के लिए पंचायत पंजावर,जिला प्रशासन व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया । उन्होंने कहा कि पंजावर में सड़क का कायाकल्प करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा।ओर सरकार के आशीर्वाद से गांव में विकास को चार चांद लग रहे हैं। उल्लेखीय है कि ग्राम पंचायत पंजावर के अथक प्रयासों से पक्का रास्ता निर्माण के लिए निजी भूमि मालिकों को राजी किया गया ।

    भूमि मालिकों ने प्रधान की बात मान ली ।ओर प्रधान बदले में सड़क निर्माण के लिए बजट का प्रावधान करने का वायदा किया । जिसके चलते मालिकों ने करीब 2 कनाल भूमि सड़क निर्माण के लिए दान दे दी।ओर पंचायत प्रधान सड़क निर्माण के बजट के लिए मामले को जिला प्रशासन व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष उठाया । तदोपरांत सरकार की ओर से पक्का रास्ता निर्माण के लिए 10 लाख की राशि जारी कर दी । प्रधान ने औपचारिकताओं को पूरा कर वार्ड नंबर 5 में पूर्व पेंच बलराम व गुरबख्श के घर से लेकर  300 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया । ओर तय अवधि में पक्की  सड़क बन कर तैयार हो गई । जिसे लोकार्पित कर दिया गया ।

  • बरोटीवाला बाज़ार में मुक्का मार कर तोड़ा गाड़ी का शीशा

    बरोटीवाला बाज़ार में मुक्का मार कर तोड़ा गाड़ी का शीशा

    बरोटीवालासचिन बैंसल: बरोटीवाला में एक व्यक्ति ने मुक्का मार कर कार का शीशा तोड़ दिया है। कार  चालक आशीष खान ने बरोटीवाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को मिली शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी निजी गाड़ी से अपने परिवार सहित बरोटीवाला बाजार में जा रहा था।

    तभी एक व्यक्ति आयाऔर उसने मुक्का मार कर गाड़ी का अगला शीशा तोड़ दिया और कहा इस गाड़ी को यहां से हटाओ नहीं मैं सारी गाड़ी को तोड़ दूंगा । उधर एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि उन्हें गाड़ी का शीशा तोड़ने की शिकायत मिली है जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

  • बीबीएन में मनाया विश्वकर्मा दिवस, उद्योगों में काम रहा बंद

    बीबीएन में मनाया विश्वकर्मा दिवस, उद्योगों में काम रहा बंद

    उद्योगों-कामगारों ने की मशीनों की पूजा, मिठाइयां बांटी

    सचिन बैंसलबद्दी:बीबीएन के उद्योगों में विश्व कर्मा दिवस मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। बीबीएन ने सभी उद्योगों में उद्योगपतियों ने बुधवार को अपनी मशीनरी व औजारों की सफाई की और पूजा अर्चना की। इस दौरान कोई भी उद्योग नहीं चला। बद्दी के लाज मोटर्स में भी इस मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें साई के पंडित ने पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना में कंपनी के एमडी महेश कौशल, वंदना कौशल, कृष्ण कौशल, अंजलि कौशल, रमन कौशल, लाज टायर के एमडी डॉ हेमंत कौशल, अंश कौशल, अरिंदम कौशल सेवा भारती के प्रदेश प्रमुख राकेश कुमार, राज कमल ने पूर्णाहुति में भाग लिया। इससे पूर्व लाज मोटर्स व लाज टायर की सभी मशीनरी की अच्छी तरह से सफाई की।

    उधर, बद्दी-बरोटीवाला व नालागढ़ के विभिन्न उद्योगों में विश्व कर्मा भगवान की पूजा अर्चना की गई। उद्योगों के अलावा कुम्हार, लौहार, बड़ई ने बुधवार को अपने औजारों में की सफाई की और उनकी पूजा अर्चना की। आज के दिन किसी ने भी इन औजारों से काम नहीं किया। बद्दी के सचिन बैंसल ने बताया कि उन्होंने अपने सभी औजारों की सफाई की और उसके बाद आज के दिन इससे को कोई काम नहीं किया गया। वीरवार को अब इनका प्रयोग किया जाएगा।

  • करोड़ों खर्च के बाद भी सरकार नेशनल पैराग्लाइडिंग स्कूल का नहीं ले रही लाभ

    करोड़ों खर्च के बाद भी सरकार नेशनल पैराग्लाइडिंग स्कूल का नहीं ले रही लाभ

    बीड बिलिंग राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग स्कूल पर क्यों लटका है ताला:  जयराम ठाकुर

    अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से संचालित हो राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग स्कूल

    पैराग्लाइडिंग स्कूल के बेहतर संचालन से बदलेगी इलाके की सूरत

    प्रदेश को होगा करोड़ों का राजस्व अर्जन और हजारों रोजगार का होगा सृजन

    ऊना/शिमला: सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बीड बिलिंग के राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग स्कूल का उद्घाटन होने के 9 महीने बाद भी बंद पड़ा है। जहां पर सैकड़ो बच्चे हर साल ट्रेनिंग लेकर ट्रेन पैराग्लाइडिंग पायलट बन सकते थे वह संस्थान सरकार की नाकामियों और राज्य सरकार के विभिन्न विभाग केबीच तालमेल की कमी की भेंट चढ़ चुका है। हिमाचल प्रदेश को प्रकृति द्वारा प्रदत्त पैराग्लाइडिंग की बेहद अनुकूल परिस्थितियों के बाद भी सरकार लाभ नहीं उठा पा रही है। केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत पूर्व सरकार द्वारा 8 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग स्कूल का बीड बिलिंग में निर्माण किया गया था। इसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा 25 जनवरी 2025 को किया जा चुका है। उद्घाटन में डेढ़ साल से ज्यादा की देरी के बाद भी यह स्कूल  संचालित नहीं हो पाया है। मेरा सुख की सरकार और मुख्यमंत्री से आग्रह है कि एशिया के पहले नेशनल पैराग्लाइडिंग स्कूल का संचालन सरकार अंतर्राष्ट्रीय मानको और नियमों के अनुसार किया करें। जिससे यहां से प्रशिक्षित होकर जाने वाले पायलट के लाइसेंस को पूरी दुनिया के विभिन्न संगठन मान्यता दें। पूरी दुनिया के खिलाड़ी बीड बिलिंग में आकर विभिन्न प्रकार के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं लेकिन दुख इस बात का है कि देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का लाइसेंस दूसरे देश द्वारा जारी होता है। इस खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही पूर्व सरकार द्वारा इस स्कूल का निर्माण केंद्र सरकार के सहयोग से करवाया गया था।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि बीड बिलिंग को क्रॉस-कंट्री पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थलों में से एक माना जाता है और इसे अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के अनुरूप संस्थागत समर्थन की आवश्यकता है। हिमाचल में राज्य-स्तरीय महासंघ और अंतर्राष्ट्रीय पायलट प्रवीणता सूचना लाइसेंस ( आईपीपीआई) जारी करने हेतु अधिकृत निकाय की स्थापना न होने के कारण भारत में पायलट प्रमाणन और प्रशिक्षण का लाइसेंस  देने पर रोक है। इसकी वजह से दशकों से भारत को पैराग्लाइडिंग के खेल में मान्यता के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय वायु खेल दिशानिर्देश (एनएएसजी) 2023 के साथ, पैराग्लाइडिंग को ज़िम्मेदारी से बढ़ावा देने के लिए अब नियामक ढाँचा मौजूद है। सरकारी यदि उस गाइडलाइंस को मानते हुए काम करें और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्य करते हुए पैराग्लाइडिंग के स्कूल चलाने की दिशा में काम करें तो न सिर्फ राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग स्कूल हर साल सैकड़ो प्रशिक्षित पायलट तैयार कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप लाइसेंस प्रदान करेगा बल्कि निजी क्षेत्र में भी स्कूल खोले जाने के अवसर बनेंगे। इसके लिएबनिजी क्षेत्र में भी पैराग्लाइडिंग स्कूल खोलने से संबंधित दिशा निर्देश सरकार को बनाने चाहिए। जिससे एरो स्पोर्ट्स के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश नए आयाम स्थापित कर सकता है।

    इसलिए लाइसेंसिंग को औपचारिक रूप देने के लिए एयरो क्लब ऑफ इंडिया (एसीआई) और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच तत्काल समन्वय का स्थापित किया जाए, जिससे स्थानीय पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षकों के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार नेशनल पैराग्लाइडिंग स्कूल के अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार संचालित करने, अंतर्राष्ट्रीय लाइसेंसिंग प्रक्रिया को पूरा कर मानकीकृत लाइसेंस देने से प्रदेश में पैराग्लाइडिंग के प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपार संभावनाएं पैदा होगी। इससे न सिर्फ उसे क्षेत्र की सूरत बदलेगी बल्कि हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा करोड़ों का राजस्व हर वर्ष प्रदेश को प्राप्त होगा। सरकार को पाठ्यक्रम शुल्क और उपकरणों की बिक्री पर जीएसटी से राज्य को लाभ होगा। कांगड़ा, मंडी समेत प्रदेश की पर्यटन और अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। लाइसेंस प्राप्त और उचित रूप से प्रशिक्षित पायलट अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ल। इससे हिमाचल भर में टैंडम संचालन के सुरक्षा मानकों में भी सुधार होगा

  • होमगार्ड्स ने  स्मृति दिवस पर  याद की शहीदों की कुर्बानिया

    होमगार्ड्स ने  स्मृति दिवस पर  याद की शहीदों की कुर्बानिया

    देश के प्रहरियों की सेवाओं को किया सेल्यूट 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के एम सी पार्क स्थित शहीद स्मारक में आज होमगार्ड्स 12 वी  गृह वाहिनी की ओर से स्मृति दिवस मनाया गया । इस मौका पर होमगार्ड्स कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने देश की आन बान शान के लिए कुर्बान हुए शहीदों को   श्रद्धासुमन अर्पित किए गए  ।

    उनकी शहादत को याद किया गया ।  इस दौरान कमांडेंट ऊना ने दिवाली व अन्य त्यौहारों के समय   ड्यूटी  कर रहे होमगार्ड्स , अग्निशमन कर्मचारियों , सिविल डिफेंस , एस  डी आए एफ की सेवाओं के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि  वर्दीधारी  जवान सब की सुरक्षा के लिए दिवाली व अन्य त्यौहारों को  अपना परिवार  छोड़ कर ड्यूटी पर मनाते है ।  ताकि सभी खुशहाली से  त्यौहारों का आनंद ले सकें ।

    उन्होंने कहा कि हम सब को इनकी सेवाओं पर गर्व करना चाहिए ।  स्मृति दिवस पर होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के बैंड ने शहीदों की याद में  स्मृति धुनें भी बजाई । ओर शहीदों को याद किया । ओर देश हित के तमाम प्रहरियों के कार्यों को सेल्यूट किया । इस कार्यक्रम में होमगार्ड्स के वाहिनी अधिकारी धीरज शर्मा ,  कंपनी कमांडर टेक चंद , पूर्व सैनिक व अन्य उपस्थित रहे।

  • आरके कलामंच ने खुरवाईं और बंगाणा में सुरक्षित भवन निर्माण पर ग्रामीण किए जागरूक

    आरके कलामंच ने खुरवाईं और बंगाणा में सुरक्षित भवन निर्माण पर ग्रामीण किए जागरूक

    नुक्कड़-नाटकों से दिया भूकंपरोधी भवन निर्माण की तकनीकों का संदेश ऊनासुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना के समर्थ 2025 कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत ग्रामीणों को भूकंपरोधी भवन निर्माण की विभिन्न विधियों बारे जागरूक किया गया। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध ग्रुप आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने बंगाणा उपमंडल के खुरवाईं और बंगाणा में लोगों को भूकंप के दौरान जान-माल की क्षति के नुकसान को कम करने के लिए भूकंप सुरक्षित मकान में प्रयोग होने वाली विभिन्न विधियों और गुणवत्तायुक्त सामग्री बरतने को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आपदा से होने वाले नुकसान को न्यून करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही, आपदाओं से सुरक्षित रहने के लिए उचित तकनीक होना भी अत्यंत जरुरी है। आरके कलामंच के कलाकारों ने जागरूकता संदेश देते हुए कहा कि भवनों में किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें ताकि भूकंप से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। साथ ही, उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंर्ड, इंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, उद्धघाटनों के जांब्स में खड़ी सुदृढ़ीकरण, पिलर निर्माण, पायलिंग के तरीके, कंक्रीट के मानक और नींव बनाने में प्रयोग होने वाले आवश्यक तत्वों बारे जागरूक किया और भवन निर्माण के समय बरती जाने वाली सावधानियों पर भी बल दिया।
  • विदेश में नौकरी का सुनहरा अवसर,आई.टी.वी. ट्रेलर चालक के पदों के लिए साक्षात्कार 27 अक्तूबर को

    विदेश में नौकरी का सुनहरा अवसर,आई.टी.वी. ट्रेलर चालक के पदों के लिए साक्षात्कार 27 अक्तूबर को

    ऊनासुशील पंडित: विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। वी वन (मै. जालंधर कौशल विकास निगम) की ओर से आई.टी.वी. ट्रेलर चालक के पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 27 अक्तूबर, प्रातः 9 बजे उपमंडल हरोली के कौशल विकास केंद्र, पालकवाह में आयोजित होगा।

    जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि यह साक्षात्कार श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग, हिमाचल प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास तथा बेसिक अंग्रेज़ी ज्ञान होना आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु 24 से 41 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास वैध भारतीय पासपोर्ट एवं भारी मोटर वाहन (एचएमवी) ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए तथा शरीर पर किसी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए।

    यह नियुक्ति दुबई के जेबेल अली पोर्ट में की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 2250 संयुक्त अरब अमीरात दिरहम (लगभग 52,000 भारतीय रुपये) मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, आवास एवं अन्य भत्तों की सुविधा प्रदान की जाएगी।

    इच्छुक अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बायोडाटा की प्रति, वैध भारतीय पासपोर्ट तथा भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।साक्षात्कार में आने-जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-232087 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मैहतपुर में चिट्टे सहित एक पकड़ा

    एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मैहतपुर में चिट्टे सहित एक पकड़ा

    ऊना/ सुशील पंडित: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मैहतपुर में 6.94 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआई सुनील पटियाल अधिकारी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सीआईडी कांगड़ा की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मैहतपुर बाजार में एक युवक की तलाशी ली तो उक्त युवक से 6.94 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।जिसे तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया।

    आरोपित युवक की पहचान दीपक कुमार निवासी जलग्रां टव्बा डाकघर जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।