Blog
-
पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां खेलो इंडिया-यूथ गेम्स के तहत करेगा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित : श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे खेलो इंडिया-यूथ गेम्स, फिट इंडिया व नशा मुक्त अभियान के तहत समय-समय पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। इसी कड़ी में श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां आगामी 14- 15 अप्रैल, 2024 को राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें 16 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों के लिए कबड्डी, खो-खो व वॉलीबॉल आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। उक्त खेल प्रतियोगिताओं में लड़के व लड़कियों की टीम भाग ले सकती है।प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीमों को क्रमशः रुपए 5100, रुपए 3100, रुपए 2100 के साथ-साथ प्रमाण पत्र व ट्राफी से पुरस्कृत किया जाएगा। जानकारी देते हुए विद्यालय के संस्थापक निदेशक डॉ हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि हमारा विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास व शैक्षणिक जीवन के शुभारंभ के लिए सबसे भरोसेमंद विद्यालय है। एक ऐसा विद्यालय जो पुस्तक ज्ञान व वैदिक सनातन धर्म की शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को भारतवर्ष के भावी ओलंपिक खिलाड़ियों की नींव रखने का कार्य कर रहा है। प्रत्येक टीम को रुपए 1100 पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा करवाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए 7018971969 पर संपर्क किया जा सकता है। -
ईसपुर में संघ की बैठक, नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन
नंबरदारों की समस्याओं को हल करने के लिए चर्चाऊना/सुशील पंडित : क्षेत्र के तहत गांव ईसपुर में नंबरदार कल्याण महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संजीव दत्ता ने की। इस अवसर पर महासचिव रमेश जसवाल, हरदीप कुमार, विक्रम सिंह दत्त, सुभाष चंद, सुनील कुमार, रामकिशन, धर्मपाल, सुरजीत कुमार, सतीश कुमार, मनोहर लाल पाठक व सर्बजीत कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न अहम मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए चर्चा की गई। जिसमे सर्वप्रथम निर्णय लिया गया कि महासंघ के सदस्यों को बैठक के समय ईसपुर उपतहसील कार्यालय में बैठने के प्रबंध हेतु नायब तहसीलदार को लिखित प्रस्ताव दिया जाएगा। इसी तरह सरवराह केस के लंबित मामलो को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। जिन पर जल्द कार्रवाई करने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक करने का निर्णय लिया गया।महासंघ के प्रवक्ता विक्रम सिंह दत्त ने बताया कि मामला वसूलने के लिए उनके पास उपलब्ध ढालवाश को पिछले लम्बे अरसे से अपडेट नहीं किया गया है। जिसके चलते भारी दिक्क़त आ रही है। क्योंकि कई भूमि मालिकों ने अपनी जमीने बेच दी हुई है तथा कई नए मालिक बन चुके है। ऐसे हालातो में ढालवाश को दरुस्त किया जाना चाहिए। महासंघ के महासचिव रमेश जसवाल ने सुखाव दिया कि इसके लिए नायब तहसीलदार को लिखित रूप से अवगत करवाते हुए क्षेत्र से संबंधित पटवारियों को ढालवाश को अपडेट करने के निर्देश जारी करने बारे कहा जाएगा।इसी के साथ महासंघ के सदस्यों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि महासंघ के जिलाध्यक्ष को प्रति माह जिला के विभिन्न हिस्सों में बैठके करने का सुझाव दिया जाएगा। ताकि नंबरदारों को आ रही दिक्क़तो की जानकारी हासिल हो सके और उनका समाधान करने की कोशिश की जा सके। इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव दत्ता ने कहा कि सभी सदस्य जनहित के लिए राजस्व विभाग को अपना पूर्ण सहयोग दें। ईसपुर उपतहसील के नायब तहसीलदार विजय कुमार ने कहा कि उपतहसील के तहत सभी नंबरदारों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होने आश्वस्त किया कि बैठक के लिए स्थान मुहैया करवाने का प्रयास किया जाएगा। -
पंजाब : GLADA का अफसर रिश्वत लेते काबू, देखें वीडियो
लुधियाना: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (GLADA) के फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात जोरा सिंह को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त आरोपी को लुधियाना के ईशर नगर निवासी और जिला अदालतों लुधियाना में वकील के रूप में प्रैक्टिस करने वाले अमित राय की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया और बताया कि उक्त आरोपी शिव विहार, गांव जसपाल बांगर, लुधियाना में लिंटल के साथ उनके निर्माणाधीन दो घरों को पूरा करने की अनुमति देने के लिए 4,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी ने धमकी दी कि अगर दोनों मकानों के लिए रिश्वत की रकम नहीं दी गई तो वह निर्माण नहीं होने देगा और उसे कहा कि रिश्वत की रकम GLADA के अन्य अधिकारियों के साथ सांझा की जाएगी।
इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद लुधियाना रेंज की एक वीबी टीम ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी को दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह शिकायतकर्ता से 4,000 रुपए की रिश्वत ले रहा था। इस संबंध में पीएस वीबी रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त अभियुक्त को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जायेगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है और GLADA के अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी।
-
बागी दूसरों के भविष्य से न खेलें, भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में: रायजादा
ऊना/ सुशील पंडित :जिला मुख्यालय पर हुई एक प्रैस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा ने बागी विधायकों के अन्य कांग्रेसी विधायकों से संपर्क की बात पर कहा कि “जिस किसी को भी जाना होता, वो अभी तक जा चुका होता। उन्होंने कहा कि बागी विधायक अपना भविष्य खराब कर चुके हैं अब वह दूसरों के भविष्य के साथ न खेलें। उन्होंने कहा कि उल्टा बीजेपी के कई विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं और सही समय आने पर कांग्रेस अपनी रणनीति अख्तियार करेगी।सतपाल रायजादा ने आगे कहा कि कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने की जो गारंटी दी थी, उसे भी पूरा कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले जनता के साथ किए वादों को लगातार पूरा करने का काम जारी रखा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है और आगे भी लगातार इसका हमको जारी रखा जाएगा।बीजेपी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेसप्रदेश सरकार की आर्थिक बदहाली के संबंध में पूछे गए।सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम भी दी है और जो कर्मचारी उसका लाभ ले रहे हैं उससे आप सरकार की इच्छा शक्ति का प्रमाण ले सकते हैं। रायजादा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बीजेपी की तरह जुमले नहीं छोड़ती बल्कि जनता से किए गए वायदों को हकीकत में पूरा करती है। -
ऊनाः अवैध शराब बरामद
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी करके अवैध शराब की 16 बोतलें बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सदर थाने की एक टीम ने धमांदरी के पास मदनपुर निवासी बलविंदर कुमार पुत्र गुरदर्शन लाल से संतरा देसी शराब की 7 बोतलें पकड़ीं। वहीं पीर निगाह के पास से बसोली गांव के जगतू राम उर्फ जत्तू पुत्र राम दास से 9 बोतल देसी शराब पकड़ी गई है। पुलिस द्वारा एचपी आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। -
मानसी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमगौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड से सम्मानित होंगी
उना/ सुशील पंडित : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हिमालया फाउंडेशन द्वारा हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हिम गौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड से सात मार्च 2024 को सम्मानित किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र से खरयालता पंचायत की वेटी मानसी राणा को उसके उत्कृष्ट कार्य के लिए हिम गौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के बिरला सामुदायिक केंद्र महाराणा प्रताप नगर बद्दी में सुनिश्चित किया गया है। -
भटोली से पंजाब का सट्टेबाज काबू
ऊना/ सुशील पंडित : मैहतपुर पुलिस ने भटोली गांव से रोपड़ पंजाब का एक सट्टेबाज पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सट्टेबाज भटोली में दड़ा सट्टा नंबर बांट रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तालाशी ली तो उसके पास से दड़ा सट्टा पर्चियां और 1760 रूपए बरामद हुए। मैहतपुर थाने में आनंदपुर निवासी बलविंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। -
प्रदीप कुमार ने संभाला जिला युवा अधिकारी का कार्यभार
ऊना में युवा मंडलों की संख्या में होगा इजाफा
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना के नेहरू युवा केंद्र में प्रदीप कुमार ने जिला युवा अधिकारी के पद पर नियुक्ति दे दी है। प्रदीप कुमार ने कहा कि वे ऊना जिला में युवाओं को युवा मंडलों से जोड़ा जाएगा। निष्क्रय हुए युवा मंडलों को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं में विभिन्न प्रकार की खेल स्पर्धाओं व अन्य गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीय हित में समर्पण भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा और वर्षभर अनेकों कार्यक्रम जिला ऊना के विभिन्न स्थानों में आयोजित किए जाएंगे। प्रदीप कुमार प्रदेश के थुरल जिला कांगड़ा के निवासी है। इन्होंने देशहित में वर्ष 2004 से लेकर 2019 तक भारतीय नौ सेना में अपनी सेवाएं दी है। सेवानिवृति के बाद जनवरी 2020 में इन्होंने नेहरू युवा केंद्र उडि़सा में बतौर जिला युवा अधिकारी के तौर पर सेवाएं दी हैं।
अब उडि़सा से ऊना में तबादले के बाद अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय हित में जोडऩा है। नशा की बढ़ रही प्रवृत्ति को खत्म करने के लिए युवाओं में विशेष तौर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और युवाओं को अधिक से अधिक खेल व अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। निकट भविष्य में ऊना जिला के युवा मंडलों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।
-
ऊना में दिसम्बर 2023 तक बैंको ने बांटे 1970.30 करोड़ के ऋण
जिला में वर्ष 2024-25 के लिए बैंकों द्वारा 2431.43 करोड़ रूपये के ऋण वितरण का लक्ष्य-जतिन लालऊना/ सुशील पंडित : सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को सभी बैंक समय पर मंजूरी दें ताकि इन योजनाओं का लाभ उठाकर आम व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सके। यह निर्देश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला सलाहकार समिति ऊना की त्रैमासिक बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिला में अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न बैंको की ऋण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ जिला के ऋण-जमा अनुपात में भी।सुधार हो सके द्य उन्होने सभी बैंको को निर्देश दिए कि वित्तीय साक्षरता शिवरों के द्वारा आमजन व किसानो को प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं बारे भी शिक्षित किया जाए। उपायुक्त ने वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत बैंकों की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया तथा प्राथमिक क्षेत्र की उपलब्धियों को सुधारने और जमाऋण अनुपात बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व बैठक में तीसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों की तुलना में उपलब्धियों की समीक्षा करते हुये, पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रवन्धक युवराज आनंद ने बताया।कि ज़िला के बैंकों ने दिसम्बर 2023 तक 2401.56 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले 1970.30 करोड़ के ऋण वितरित किये। बैंकों की जमा राशि 13621.03 करोड़ हो गयी है जिसमें 11.59 प्रतिशत बार्षिक दर से बृद्धि हुई है जबकि ऋण 11.34 प्रतिशत की दर से बढ़ कर 4112.34 करोड़ हो गया है परिणाम स्वरूप ज़िला का ऋण जमा अनुपात बर्ष में 30.19 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों को ऋण जमा अनुपात सुधारने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है।मुख्य प्रबंधक ने बताया कि ज़िला में बैंकों ने 31 दिसम्बर 2023 तक 66,096 कृषि कार्ड किसानों कों बांटे हैं जबकि दिसम्बर तिमाही में बैंकों ने 12,00 कृषि कार्ड किसानों कों बांटे हैं। बैंकों का कृषि ऋण 784.95 करोड़ है जो कि कुल ऋणों का 19.09 प्रतिशत है । इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में वर्ष 2024-25 के लिए बैंकों द्वारा प्रस्तावित 2431.43 करोड़ रूपये के ऋण वितरण लक्ष्य की पुस्तिका का विमोचन किया तथा प्रस्तावित ऋण वितरण लक्ष्य का अनुमोदन किया।उपायुक्त ऊना ने कहा कि वर्ष 2024-25 में बैंकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों, कृषि, उद्योग, अन्य प्राथमिकता एवं गैर-प्राथमिकता क्षेत्र में कुल 2431.43 करोड़ के ऋण वितरित किए जायेंगे द्य उन्होंने वताया कि इसमें कृषि क्षेत्र में 948.70 करोड़ रुपए, उद्योग में 900 करोड़ रुपए, अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में 398 करोड़ रुपए व गैर-प्राथमिकता क्षेत्र में 184.30 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किये जायेंगे। मुख्य ज़िला अग्रणी बैंक प्रबन्धक गुरचरण भट्टी ने बैंकों कों बार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निधारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने का अनुरोध किया।ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों कों पूरा किया जा सके। मुख्य अग्रणी बैंक प्रबन्धक गुरचरण भट्टी ने अधिक से अधिक कृषि कार्ड बाँटने, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों कों बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सभी बैंक और सरकारी/गैरसरकारी अधिकारी भरसक योगदान दें। नाबार्ड की ज़िला विकास प्रबन्धक सबरीना राजवंशी ने बैठक में शामिल सदस्यों कों स्वयं सहायता समूह बनाने हेतु, जे.एल.जी. तथा नये किसान क्लब बनाने का अनुरोध किया ।सभी किसानो को कृषि कार्ड देने का आह्वान किया । बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रवन्धक युवराज आनंद, जिला अग्रणी अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक आशीष सांगडा, जिला विकास प्रबन्धक सबरीना राजवंशी, आरसेटी निर्देशक संदीप ठाकुर, विनय शर्मा उपनिदेशक पशुपालन बिभाग, के के भरद्वाज उपनिदेशक बागवानी, कुलभूषण धीमान उपनिदेशक कृषि विभाग, विवेक शर्मा मतस्य विभाग, ज्योति शर्मा डीपीएम् डीआरडीए ऊना सहित विभिन्न बैंकों के ज़िला समन्वयकों के अलावा सरकारी/ गैरसरकारी अधिकारियों ने भाग लिया। -
तेजधार हथियारों से कर्नल के परिवार पर हमला, पत्नी की मौत, देखें वीडियो
पंचकूला: सेक्टर – 2 में घर में घुस कर एक रिटायर्ड कर्नल के परिवार पर 3 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में रिटायर्ड कर्नल आर के शर्मा की पत्नी की मौत हो गई। वहीं रिटायर्ड कर्नल आर.के शर्मा का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावरों ने घर में काम कर रही नौकरानी पर भी तेज धार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
मामला पंचकूला के सेक्टर 2 में सामने आया। घायल नौकरानी रामवती (45) ने पूछताछ में एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज को बताया कि हमला करने वाला व्यक्ति रिटायर्ड कर्नल आरके शर्मा के घर में काम करता था।
बुधवार को वह अपने पैसे के लेनदेन को लेकर बात करने आया था। यहां किन्हीं कारणों से उसकी मालिक के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने अपने दो और साथियों को वहां बुला लिया। तीनों ने चाकुओं से उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड कर्नल और उनकी पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि नौकरानी को सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।