Blog
-

ईएसआई नालागढ़ द्वारा आयोजित शिविर में जांच करते करते चिकित्सक
बददी/सचिन बैंसल: ईएसआईसी एमईयूडी पंजैहरा द्वारा वर्धमान पॉलीटेक्स लिमिटेड कंपनी नालागढ़ में स्वास्थ्य एवं जागरूकता जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 126 कर्मचारियों ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, त्वचा एलर्जी, डेंगू बुखार, मलेरिया, फ्लू संक्रमण, गैस्ट्रोएंटेरिक और श्वसन रोगों आदि की जांच कराई। वरिष्ठ डॉक्टर देविंदर पॉल कौल ने कर्मचारियों का निरीक्षण किया और उन्हें बरसात के मौसम में होने वाली बीमारी आई फ्लू के बारे में जागरूक किया । उन्होने बताया कि यह बीमारी आंखों में होने वाली एक प्रकार की संक्रामक बीमारी है, जो गंदगी, बारिश, जल जमाव आदि के कारण यह अधिक फैलता है। इसके लक्षणों में आंखों का लाल होना, आंखों में दर्द, सूजन आदि शामिल हैं।यह धूल या गंदगी के कारण हो सकता है। इसके अलावा यह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैल सकता है और इन बीमारियों के लिए डॉक्टर देविंदर पॉल कौल ने दवाइयों का वितरण किया। इसके अलावा शाखा प्रबंधक निशांत बोध ने कर्मचारियों को ई.एस.आई.सी के फायदों से अवगत कराया। जैसे कि चिकित्सा लाभ कर्मचारी और उसके परिवार के सदस्यों को ईएसआईसी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं। आश्रितों को लाभ कर्मचारी की मृत्यु होने पर, उसके आश्रितों को उसके वेतन का 90 फीसदी प्रति माह पेंशन के रूप में मिलता है। मातृत्व लाभ गर्भवती महिलाओं को 26 सप्ताह तक का पेड लीव और उसके वेतन का 100त्न मिलता है। अस्वस्थता लाभ किसी भी प्रमाणित बीमारी के मामले में, कर्मचारी को उसके वेतन का 70 फीसदी बीमारी लाभ के रूप में मिलता है। -

गौ रक्षा दल ने किया विधिवत तरीके से घायल गौंवश काअंतिम संस्कार
बददी/सचिन बैंसल :बददी के बागबानीया में गौ वंश का रात को अज्ञात वाहन द्वारा ऐक्सिडेंट हुआ था। वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया था और गौ वंश ने मौके पर ही दम तोड दिया। जैसे ही इसकी सूचना गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष डी. डी. राणा को मिली तुरन्त गौ रक्षा दल की टीम वहां पहुची। गौ रक्षा दल के संगठन मंत्री पुष्पिंदर धीमान व टीम मेंबर लक्की राजपूत सुरेश कुमार व उनके साथी जे सी बी लेकर पंहुचे और रात को गौ माता का अंतिम संस्कार किया । उन्होने सरकार से अनुरोध है की जो गौ वंश सडको पर घुम रहे है और ऐक्सिडेंट का शिकार हो रहे है उनकी तरफ भी ध्यान दिया जाए। पुष्पिंद्र धीमान ने सभी वाहन चालकों से आग्रह किया कि अपने अपने वाहन धीरे चलाएं। -

पंजाब : दर्दनाक, सड़क हादसे में युवक की मौत, देखें वीडियो
पठानकोट /अनमोल : अमृतसर नैशनल हाईवे पड़ते झाखो लाहड़ी के पास उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब देर रात एक मोटरसाइकिल सवार युवक की एक गाय से टकराने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदीप कुमार पुत्र तिलक राज निवासी राजपुरा के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार हाइवे पर एक गाय मरी हुई थी, जिसका मोटरसाइकिल सवार युवक को पता नहीं चला और वह उससे टकरा गया व उसकी मौत हो गई।
यह घटना रात की बताई जा रही है पर इस घटना के बारे में सुबह पता चला। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। बता दें कि मृतक युवक राजपरुरा का बताया जा रहा है उधर जब इस घटना सबंधी मृतक के परिजनों को पता चला तो वह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक का शव कब्ज़े में लेकर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
-

सोना तस्करी करते 4 गिरफ्तार, 155 किलो गोल्ड जब्त
नई दिल्ली : नेपाल पुलिस ने गोल्ड तस्करी के आरोप में चीन के 4 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को काठमांडू पुलिस ने 155 किलोग्राम गोल्ड यानी सोना जब्त किया था। इसकी सूचना पुलिस को एक मुखबिर से मिली थी। इस मामले की जांच तभी से जारी थी। नेपाल पुलिस और यहां की प्रीमियम जांच एजेंसी सेंट्रल इन्वेस्टिेगेशन ब्यूरो इस मामले की जांच कर रही हैं। बुधवार तड़के उन्होंने कुछ घरों की तलाशी ली थी। नेपाल पुलिस और यहां की प्रीमियम जांच एजेंसी सेंट्रल इन्वेस्टिेगेशन ब्यूरो ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात काठमांडू के कुछ इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
इस दौरान चार चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि ये तमाम चीनी नागरिक काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग नेटवर्क में शामिल हैं। काठमांडू पुलिस ने कहा गिरफ्तार चीनी नागरिकों में एक महिला भी शामिल है। इसी मामले में 17 लोगों को पहले भी गिरफ्तार किया गया था। ये सभी नेपाल के नागरिक है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
-

बाढ़ के बाद पेट्रोल का संकट, लगी लंबी कतारे, देखें वीडियो
कुल्लूः जिला कुल्लू में 5 से 6 दिन बाद पेट्रोल-डीजल की गाडिय़ां पहुंच गई हैं, वहीं अब पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ लगी है। जिला कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट के पास की बात करें, तो यहां पर वाहनों का पेट्रोल-डीजल भरने के लिए जमघट लग गया। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर जैसे ही मंडी से कुल्लू के लिए निकले और इसकी सूचना वाहन चालकों को मिली, तो सभी अपनी-अपनी गाडिय़ों में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों की तरफ निकल पड़े।
भुंतर एयरपोर्ट के पास वाले पेट्रोल पंप के पास वाहनों का जाम लग गया, वहीं अन्य पेट्रोल पंपों पर भी वाहनों की भीड़ लग गई। मंडी में भारी बारिश से सडक़ें बंद होने पर कुल्लू के लिए पैट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद हो गई थी और कुल्लू में ईंधन के लिए हाहाकार मच गया था। लिहाजा अब आज पांच-छह दिन बाद जिला कुल्लू के वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। -

लूट के दौरान बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
सहरसा : जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक 65 वर्षीय बुजुर्ग से लूट के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। बुजुर्ग की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बुजुर्ग के पीठ में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी बुजुर्ग को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने जख्मी बुजुर्ग को एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड स्थित राम इलेक्ट्रॉनिक्स के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग का नाम इंद्रानंद झा है, जो शिवपुरी वार्ड नं पांच का रहने वाला बताया जा रहा है।
बुजुर्ग अपने दामाद का दाहसंस्कार कर पूर्णिया से सहरसा लौट कर पैदल घर जा रहा था। घर जाने के दौरान बारिश होने लगी। इसके बाद वो डीबी रोड स्थित राम इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के पास रुक गया। इस दौरान 3 बदमाशों ने बुजुर्ग से मोबाइल लूटने लगे, जिसका बुजुर्ग के द्वारा विरोध किया गया। इस पर बदमाशों ने पीठ में गोली मारकर मोबाइल लूटकर फरार हो गए। 2 घंटे तक बुजुर्ग जख्मी हालत में गिरा रहा। पुलिस ने जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
-

पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM के कीरीबी आप पार्टी में शामिल
चंडीगढ़: चुनाव से पहले एक बार फिर से आप पार्टी ने विरोधी पार्टियों को झटका देना शुरू कर दिया है। वहीं आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खासमखास राजेंद्र सिंह बसंत आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। जिला प्रधान शरणपाल सिंह मक्कड़ के नेतृत्व में राजेंद्र सिंह बसंत सहित कुलवंत सिंह पप्पी वार्ड नंबर (33) अकाली दल, तरलोचन सिंह काका वार्ड नंबर (36) कांग्रेस, सरबजीत सिंह सावरा वार्ड नंबर (31) कांग्रेस को आप पंजाब प्रधान प्रिंसिपल बुधराम और MLA तरुणप्रीत सिंह सौंध ने उन्हें शामिल करवाया।

बता देंकि आज 3 प्रमुख हस्तियां आप पार्टी में शामिल हुई। जिसमें बसंत ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर सिंह बसंत, सेवानिवृत्त डीएसपी बुलंद सिंह और आरओबीसी वेलफेयर फ्रंट (जम्हूरी) पंजाब के करमजीत सिंह नारंगवाल आप पार्टी में शामिल हुए। आप पार्टी के कार्यकर्ता ने कहा कि लुधियाना में नगर निगम चुनाव से पहले इन प्रमुख हस्तियों के शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। इस मौके पर विधायक तरूणप्रीत सिंह सौंध, विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, विधायक राजिंदरपाल कौर छीना, सचिव अमनदीप सिंह मोही, शमिंदर सिंह खिंडा, राजविंदर कौर थियारा, गुरदेव सिंह लक्खा और लुधियाना जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह मक्कड़ भी नए स्वागत के लिए मौजूद थे।
प्रधान बुद्ध राम ने कहा कि जो लोग पंजाब की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं, वे हर दिन पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम पंजाब के लोगों के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये तीनों नेता अपने क्षेत्र में काफी सफल हैं और इनके सामाजिक कल्याण के अनुभव से पार्टी को भी फायदा मिलेगा।
-

पंजाबः दिन दहाड़े मेन बाजार में Gun Point पर दुकान से 1 लाख 70 हजार की हुई लूट, देखें CCTV
गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज दोपहर करीब डेढ बजे पिस्तौल और तेजधार हथियारों के बल पर भीड़ भाड़ वाले बाजार जोड़ियां में लूट की वारदात को लुटेरों ने अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ज्वैलर्स और मनी ट्रांसफर की दुकान से लुटेरे 1 लाख से अधिक की नगदी लेकर फरार हो गए है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान मालिक मनदीप कुमार ने बताया कि 4 नकाबपोश व हथियारबंद व्यक्ति मोटरसाइकिल व मोपेड पर सवार होकर आये। दुकान में घुसते ही उन्होंने शटर गिरा दिया और दुकान की तालाशी लेनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि लुटेरों के हाथ में रिवॉल्वर थी, जिन्होंने अंदर दराज से करीब 1 लाख 70 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब लुटेरे शटर उठाकर भागे तो उन्होंने बाहर आकर शोर मचाया।
जिसके बाद मौके पर बाजार के अन्य दुकानदार एकत्रित हो गये और पूरे बाजार व क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पार्टी सहित पहुंचे थाना प्रमुख बिक्रम सिंह ने मौका देखकर जानकारी ली और शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक सीसीटीवी फुटेज उन्होंने कब्जे में ले ली है। जिसमें एक एक्टिवा और एक बाइक पर 4 युवक आए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है और शहर में नाकाबंदी कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-

पंजाबः डबल मर्डर केस की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा
बरनाला : गांव सेखों में बीते दिन हुए डबल मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस केस को लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल दामाद राजदीप सिंह ने ही वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार राजदीप सिंह की पत्नी मृतक परमजीत कौर के नाम पर 5 एकड़ जमीन थी। जिसे वह हासिल करना चाहता था। पुलिस ने शिकायतकर्ता जसविंदर सिंह के बयानों पर राजदीप सिंह पर मामला दर्ज किया है। जसविंदर सिंह मृतक बुजुर्ग हरबंस कौर का रिश्ते में भतीजा लगता है।
उसने पुलिस को बताया कि मृतक परमजीत कौर की शादी राजदीप सिंह से कुछ साल पहले ही हुई थी, वह उसकी जायदाद हड़पना चाहता था और इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। यही नहीं वह नशीला पदार्थ दकर दोनों मां-बेटी से झगड़ा भी करता था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया है लेकिन गिरफ्तारी अभी बाकी क्योंकि राजदीप अभी खुद भी घायल है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात आधा दर्जन से अधिक लुटेरे तेजधार हथियारों के साथ सेखा में हरबंस कौर के घर डकैती के इरादे से आए। घर में दस्तक सुनकर परमजीत कौर उर्फ माणो ( 35) और उसकी मां हरबंस कौर (70) ने शोर मचाया तो लुटेरों ने दोनों मां-बेटी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
जब परमजीत कौर के पति राजदीप उर्फ राजवीर सिंह बचाव के लिए आगे आए तो लुटेरों ने उन पर भी हमला कर दिया और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए घायल दामाद राजदीप सिंह ने अपना बयान भी दिया था। उसने बताया था कि घर में दस्तक सुनकर परमजीत कौर उर्फ माणो और उसकी मां हरबंस कौर ने शोर मचाया तो लुटेरों ने दोनों मां-बेटी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसी दौरान बचाव के लिए जब वह खुद आगे आया तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया। राजदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने युवकों से बहुत मिन्नत की लेकिन उन्होंने एक न सुनी और गहनों के बारे में पूछताछ करने लगे और फिर सोने के गहने लेकर फरार हो गए।
-

इंसानियत शर्मसारः मार्किट गई बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़ : सारंगपुर थाना पुलिस ने 12 साल की बच्ची से रेप मामले में धनास निवासी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी का पिता लैफ्टिनैंट था। शिकायतकर्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर 12 साल की बेटी 100 रुपए लेकर झंडा लेने मार्केट गई थी। रास्ते में उसे धनास निवासी सुखविंदर सिंह मिल गया। उसने झंडा दिलाने के बहाने बच्ची से 100 रुपए ले लिए और ठेके पर चला गया।
वहां शराब पी और बेटी को बहला फुसला कर जंगल में ले गया। जंगल में सुखविंदर ने बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची काफी देर तक वापस नहीं आई तो मां तलाश करने लगी। तलाश करती हुई महिला लेक के पास पहुंची तो सुखविंदर बेटी को वहां छोड़कर फरार हो गया। बच्ची ने सारी बात मां को बताई। बच्ची की मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।