Blog

  • पंजाब : जेल में बंद कैदी ने पुलिस मुलाजिमों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    बठिंडा : चोरी के मामले में केंद्रीय जेल में बंद आरोपी ने जेल मुलाजिमों पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। उक्त युवक बब्बू ने आरोप लगाया है कि जेल भेजने से पहले उसे थाना थर्मल पुलिस की ओर से थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया था। उसकी बुरी तरह से मारपीट की गई और उसके गुप्तांग पर करंट भी लगाया गया। वहीं उसे 2500 रुपए भी ले गए। बब्बू ने कहा कि इसका कंधा टूट गया है और कान में भी फैक्चर है। बब्बू ने उसके साथ थर्ड डिग्री टॉर्चर करने वाले पुलिस मुलाजियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ डीएसपी सिटी टू मंजीत सिंह का कहना था कि मामला उनके ध्यान में नहीं है वह इस मामले की जांच करवाएंगे।

    अगर कोई भी मुलाजिम आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। सरकारी अस्पताल में दाखिल बब्बू ने बताया कि पीसीआर के जवान उसके घर आए और पहले उसे 2500 रुपए लिए और उसके बाद उसे थाने ले गए। थाने में 2 मुलाजिमों की ओर से उसके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में डीएसपी सिटी मनजीत सिंह का कहना था कि मामला उनके ध्यान में नहीं है फिर भी वह मुलाजिमों को भेजकर मामले की जांच करवाएंगे, जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल बनें लोकसभा चुनाव 2024 के ‘स्टेट आइकॉन’

    चंडीगढ़ः पंजाब के चुनाव आयोग की ओर से भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को स्टेट आइकन बनाया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब निवासी शुभमन गिल क्रिकेट प्रेमियों, विशेषकर युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 70 फीसदी से ज्यादा वोट का लक्ष्य हासिल करने में उनका अहम रोल होगा।

    उन्होंने कहा कि शुभमन गिल के माध्यम से मतदान के लिए जागरुक करने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे, ताकि इस बार 70 पार का लक्ष्य हासिल किया जा सके। इससे पहले लोकप्रिय पंजाबी गायक तरसेम जस्सड को भी स्टेट आइकान नियुक्त किया जा चुका है। सिबिन सी ने बताया कि पिछले शुक्रवार को पंजाब के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ हुई बैठक में ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया था, जहां पिछले चुनाव के दौरान वोट प्रतिशत कम रहा था।

    उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में जागरूकता अभियान के साथ ही शुभमन गिल और तरसेम जस्सड के माध्यम से अपील करवा कर मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने आशा व्यक्त की कि पहली बार मतदान करने वाले लड़के-लड़कियां गिल और तरसेम जस्सड से प्रभावित होकर अपने वोट अधिकार का प्रयोग करेंगे, वहीं उन्होंने अन्य आयु वर्ग के लोगों से भी अधिक वोट करने की अपील की है।

  • पंजाब : प्रशासन के खिलाफ आशा वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा : एक और जहा अपनी मांगो को लेकर किसान केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है। वहीं अब दूसरी ओर पंजाब भर में काम कर रही आशा वर्करों ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अपनी मांगो को लेकर पंजाब के तीन जिले मोगा, फिरोजपुर और फतहगढ साहिब में हजारों की गिनती में पंजाब के सरकारी अस्पतालों में काम कर रहीं आशा वर्करों ने अब केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर सड़कों पर उतर आई है।

    उनकी मांग हैं की वह लंबे समय से 1500-2000 रुपए के भत्ते पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें आयुष्मान कार्ड का लॉली पोप देकर रखा गया है। आशा वर्करों की मांग है कि केंद्र सरकार बजट में जो उनके लिए फंड है उन्हें दिया जाए। उन्होंने कहा कि हमें 21000 रुपए सैलरी फिक्स कर पक्का किया जाए।

  • पंजाबः Bharatiya Model School में टीचर ने नर्सरी कक्षा की छात्र को पीटा, परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के रामपुरा फूल में भारतीय मॉडल स्कूल में टीचर द्वारा नर्सरी कक्षा की छात्र से मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस मामले को लेकर स्कूल के गेट के बाहर धरना लगाकर नारेबाजी की। वहीं इस मामले को लेकर परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल के साथ मुलाकात की। वहीं छोटी बच्ची की मां ने बताया कि 3 दिन पहले उनकी बेटी को टीचर रेखा ने पीटा था, जिसके कारण बच्ची बीमार हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर उन्होंने स्कूल टीचर से भी मुलाकात की थी और कहा कि कि बच्ची बीमार है, इसे ना मारना।

    परिजनों का आरोप है कि बीते दिन फिर कुछ स्पेलिंग गलत होने के कारण टीचर ने उसकी दोबारा पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के गाल पर थप्पड़ों के निशान दिखाई दे रहे है। इसी बात को लेकर वह प्रिंसीपल के साथ मुलाकात करने के लिए आए है। परिजनों ने टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि टीचर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिसके चलते अब वह थाने में भी इस मामले को लेकर शिकायत देंगे।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब स्कूल के प्रिंसिपल उमा से बात की गई तो उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा है कि टीचर को क्लास हटाने के लिए उन्होंने कह दिया है। इस दौरान प्रिंसीपल ने भविष्य में बच्चों के साथ मारपीट नहीं करने का भी आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी ओर परिजन टीचर से लिखित में गलती मानने और आगे से भविष्य में ऐसी गलती ना करने की मांग को लेकर अड़े हुए है। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन तेज करने की बात कही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। 

  • पंजाब : रिहायशी इलाके में घुसा सांभर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    फरीदकोट : टीचर कॉलोनी इलाके में सोमवार सुबह उस समय लोगों में दहशत का माहौल हो गया, जब एक जंगली जानवर रिहायशी इलाके में घुस आया। मामले की जानकारी मिलने पर लोगों ने इस जानवर को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह इधर-उधर भागता रहा और करीब 4 घंटे बाद एक घर में घुस गया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। सूचना के बाद नगर परिषद और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और एक घर में घुसकर सांभर को अपने कब्जे में ले लिया।

    इस मौके पर इलाका निवासी ने कहा कि 4 घंटे की परेशानी के बाद इस पर काबू पा लिया गया है और अब सरकारी टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं वन विभाग की टीम के सदस्य राम प्रकाश ने बताया कि यह सांभर है, जो छावनी क्षेत्र के वन क्षेत्र से भटक कर रिहायशी इलाके में आ गया है। उन्होंने बताया कि इस वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

  • होशियापुरः लड़की की डोली विदा करने के बाद घर में पसरा मातम, दादा-पोते की मौ+त

    होशियापुरः हरियाणा मेन रोड के पास मल्लन दा आरा स्थित भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, परिवार बेटी की डोली को विदा करके पैलेस से जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर एक आवारा जानवर आ गया। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सफेदे के पेड़ से टकरा गयी। हादसे में पोते साहिल कटोच और दादा रोशन लाल की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के दो सदस्य घायल हो गए।

    मृतक होशियारपुर के सैच गांव का रहने वाले थे। घायलों को राहगीरों की मदद से होशियारपुर में भर्ती कराया गया और जहां डॉक्टरों ने एक युवक को जालंधर रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, साहिल कटोच सेना में थे और अपनी बहन की शादी के लिए छुट्टी पर आया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • गहरी खाई में कार गिरने से एक की मौ+त, 3 घायल

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर जारी है। रविवार रात को शिमला जिले के ठियोग में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा ठियोग के मत्याना-कंदरू सड़क पर हुआ. जहां HP951756 नंबर की कार में 4 लोग सवार होकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने कंदरू जा रहे थे। कार सवार चारों लोग कुमारसैन के पाउची गांव के रहने वाले हैं। मत्याना से करीब 2 किलोमीटर आगे निरोही बाबा मंदिर के पास एक तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

    करीब 400 मीटर गहरी खाई में कार के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. जहां कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी जबकि 3 लोग घायल थे. अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आ रही थी, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद तीनों घायलों को ठियोग अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें शिमला रेफर कर दिया।

    कार हादसे में मरने वाले शख्स की पहचान 70 साल के सुंदरलाल शर्मा के रूप में हुई है। जो पाउची गांव का निवासी था। हादसे में 32 साल के सौरव शर्मा, 52 साल के संतोष शर्मा और 55 साल के सुनील शर्मा घायल हुए हैं। जिनका इलाज शिमला के अस्पताल में चल रहा है। ये चारों लोग अपने भांजे के बेटे के उप नयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

  • B. Tech स्टूडेंट ने उठाया खौफनाक कदम, जाने मामला

    कोटा : बीटेक स्टूडेंट ने घर पर कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उस समय परिवार के सदस्य शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ गए हुए थे। स्टूडेंट घर में अकेला था। सुसाइड करने से पहले उसने पिता को फोन किया था। कहा था- पापा मैं जिंदगी से परेशान हो गया हूं। कुछ देर बाद परिजन ने फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया। परिजन ने पड़ोसी को भेजा, तब बेटे के सुसाइड करने की जानकारी मिली। घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है। रविवार शाम को शव मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है। कुन्हाड़ी थाना के SI राजाराम ने बताया- अंबेडकर नगर निवासी राजेश माथुर ने थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि मैं जेवीवीएनएल में एक्सईएन के पद पर अलवर में कार्यरत हूं। परिवार कोटा में अंबेडकर नगर काॅलोनी में रहता है। बड़ा बेटा रोहित (23) जालंधर (पंजाब) से बीटेक कर रहा था। रोहित मानसिक रूप से बीमार था। 2-3 साल से उसका इलाज चल रहा था।

    17 फरवरी को मैं पत्नी के साथ रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ गया था। रोहित घर में अकेला ही था। 18 फरवरी की तड़के करीब 4 बजे उसने मुझे कॉल किया। वह अक्सर मरने की धमकी देता था। कुछ देर बाद मैंने वापस उसे कॉल किया। रोहित ने फोन नहीं उठाया। मैंने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने घर जाकर उसको कई बार बुलाया, लेकिन रोहित ने कुंडी नहीं खोली। इसके बाद मुझे शक हुआ तो मैं पत्नी के साथ लखनऊ से कोटा के लिए रवाना हो गया। रविवार शाम 6 बजे कोटा पहुंचा। घर जाकर देखा तो रोहित कमरे में फंदे से लटका हुआ था। उसे फंदे से उतार कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल एमबीएस हॉस्पिटल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। राजेश माथुर ने बताया कि बीमारी के चलते डिप्रेशन में आकर रोहित ने सुसाइड किया। रोहित का छोटा भाई अहमदाबाद में पढ़ाई करता है।

  • किसान आंदोलन को लेकर बंद इंटरनेट चलाने दूसरे शहर जा रहे छात्रों के साथ हुआ हादसा, एक की मौ+त

    हिसारः किसानों द्वारा शंभू बॉर्डर पर पिछले 6 से अधिक दिनों से धरना लगाया गया है। वहीं किसानों के धरने के चलते पंजाब और हरियाणा बॉर्डर के आसपास इलाकों में इंटरनेट सुविधा बंद की गई है। वहीं इंटरनेट सेवा बंद होने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इंटरनेट सेवाएं को लेकर हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, हिसार के हांसी में इंटरनेट चलाने गए युवकों की बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि 3 छात्र घायल हैं।

    चारों एक की बाइक पर सवार थे। मृतक के परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। चारों ढ़ाणा ITI में सहपाठी हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार पुट्टी मंगल खां का रहने वाला दीपक सुबह 10 बजे के करीब अपने गांव से हांसी ढाणा के पास आईटीआई में पढ़ने के लिए निकला था। रास्ते में उसके 3 दोस्त भी उसके साथ बाइक पर बैठ गए। चारों एक ही बाइक पर आईटीआई ढ़ाणा आ रहे थे। बताया गया है कि किसान आंदोलन के चलते क्षेत्र में इंटरनेट बंद है। ऐसे में युवकों ने अपने फोन में WIFI से नेट चलाने के लिए हांसी में जाने का फैसला लिया।

    इसके बाद तीनों युवक बड़सी रोड़ के समीप जा रहे थे। उनकी बाइक बड़सी गांव के पास किसी पेड से टकरा गई। हादसे में चारों युवकों को चोटें लगी। आसपास के लोगों ने वाहन का प्रबंध कर उनको हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। बाकी तीनों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दीपक पुट्टी मंगल खां का रहने वाला था। छात्र की मौत से परिवार में मातम पसरा है।


     

  • ਪੰਜਾਬ : ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਅਨੋਖੀ ਮਿਸਾਲ ਕੀਤੀ ਕਾਇਮ, SSP ਨੇ ਕੀਤੀ ਸਲਾਘਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਫਰੈਂਡਸ ਹੋਰਸ ਕਲੱਬ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਰਹਿਤ ਸਮਾਜ ਅਤੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ ਲੈ ਕੇ ਇੱਕ ਵੱਖਰਾ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਕਲੱਬ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਘੋੜਿਆਂ ਦੀ ਮੈਰਾਥਨ ਦੋੜ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜੋ ਨਸ਼ੇ ਲਈ ਬਦਨਾਮ ਪਿੰਡ ਜੋੜਾ ਛਤਰਾਂ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਅਤੇ ਲਗਭਗ 12 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦਾ ਸਫਰ ਤੈ ਕਰਦੀ ਹੋਈ ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੁੰਦੀ ਹੋਈ ਮੁੜ ਜੋੜਾਂ ਛਤਰਾਂ ਵਿਖੇ ਹੀ ਖਤਮ ਹੋਈ। ਘੋੜਿਆਂ ਤੇ ਚੜੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪਿੰਡ-ਪਿੰਡ ਜਾ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਛੱਡਣ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਿੱਚ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦਾਅਮਾ ਹਰੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਵੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਸ ਵੱਖਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ।

    ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਐਸਐਸਪੀ ਦਾਅਮਾ ਹਰੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਫਰੈਂਡਸ ਹੋਰਸ ਕਲੱਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਸਲਾਘਾ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਲਈ ਬਦਨਾਮ ਪਿੰਡ ਜੌੜਾ ਛਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਗੋਦ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸੈਮੀਨਾਰ ਲਗਾਉਣ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦਵਾਉਣ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਹੁਣ ਇਹ ਪਿੰਡ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤ ਤੋਂ ਲਗਭਗ ਨਿਕਲ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ । ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਮੁੱਖ ਉਦੇਸ਼ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਜਿਲੇ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਦਿਨ ਰਾਤ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਘੋੜ ਸਵਾਰੀ ਜਿਹੇ ਮਜੇਦਾਰ ਸ਼ੌਂਕ ਨੂੰ ਖੇਡ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਅਪਣਾ ਕੇ ਤੰਦਰੁਸਤ ਵੀ ਰਹਿ ਸਕਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਵੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਆਗੂ ਅਮਨ ਚਾਹਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਰੈਂਡਸ ਕਲੱਬ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਘੋੜੀਆਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਬੈਠ ਕੇ ਪਿੰਡ ਪਿੰਡ ਜਾ ਕੇ ਇੱਕ ਨਵੇਕਲੇ ਤਰੀਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਇਸ ਦਾ ਮੁੱਖ ਉਦੇਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਕਰਨੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਸੰਦੇਸ਼ ਦੇਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਨਸ਼ੇ ਛੱਡ ਕੇ ਖੇਡਾਂ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਪੁਰਾਤਨ ਵਿਰਾਸਤ ਦੇ ਨਾਲ ਜੁੜਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਘੋੜ ਸਵਾਰੀ ਇੱਕ ਸ਼ੌਂਕ ਹੀ ਨਹੀਂ ਅਜਿਹੀ ਕਸਰਤ ਵੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਪੂਰੇ ਸਰੀਰ ਦੀ ਕਸਰਤ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸਰੀਰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਤੰਦਰੁਸਤ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅਜਿਹੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਨੌਜਵਾਨ ਘੁੜ ਸਵਾਰੀ ਨਾਲ ਜੁੜ ਕੇ ਗੁਰੂਆਂ ਦੀ ਇਸ ਦੇਣ ਨੂੰ ਮੁੜ ਤੋਂ ਅਪਣਾਉਣ ਅਤੇ ਵਧੀਆ ਨਸ਼ਾ ਰਹਿਤ ਅਤੇ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਮੁਕਤ ਸਮਾਜ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਣ। ਉਥੇ ਪਿੰਡ ਜੋੜਾ ਤੋਂ ਯੂਥ ਆਗੂ ਵਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗਿੰਦੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫਰੈਂਡਸ ਹੋਰਸ ਕਲੱਬ ਕੋਲ 20 ਘੋੜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰੂਆਂ ਦੀ ਇਸ ਅਨਮੋਲ ਵਿਰਾਸਤ ਨੂੰ ਪੁਨਰ ਜਾਗਰਤ ਕਰਨ ਦੀ ਦਿਸ਼ਾ ਵੱਲ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਤੋਰਨ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।