Blog

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः सरकार ने इन 4 सड़कों को किया टोल फ्री

    पंजाब से बड़ी ख़बरः सरकार ने इन 4 सड़कों को किया टोल फ्री

    चंडीगढ़ः आम आदमी को राहत देने के मंतव्य से पंजाब के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने राज्य की चार सडक़ों को यात्रियों के लिए टोल फ्री कर दिया है। इसके साथ ही राज्य भर में 509 करोड़ रुपए की लागत के साथ 3571 किलोमीटर लिंक सडक़ों का नवीनीकरण और विशेष मरम्मत की गई है। पंजाब सरकार की एक साल की उपलब्धियों का जिक़्र करते हुए पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि लुधियाना-मालेरकोटला, होशियारपुर-टांडा, मक्खू में हाई लेवल ब्रिज, बलाचौर- गढ़शंकर-होशियारपुर सड़कों को यात्रियों के लिए टोल फ्री कर दिया गया है। इन टोल प्लाज़ों के ठेके की समय-सीमा ख़त्म हो चुकी है, परन्तु कंपनियां इसको बढ़ाने के लिए कई तरह के जोड़-तोड़ लगा रही थीं। उन्होंने कहा कि पंजाबियों के हितों को मुख्य रखते हुए राज्य सरकार ने इन टोल प्लाज़ों को तुरंत प्रभाव से बंद करने का फ़ैसला किया है। इसके अलावा आने वाले दिनों में ऐसे और टोल प्लाज़े बंद कर दिए जाएंगे, क्योंकि राज्य सरकार पहले ही ऐसे सभी डिफॉल्टरों की सूची तैयार कर रही है।  

    अपने निजी स्वार्थों के ख़ातिर पंजाब की सडक़ों को गिरवी रखकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालने के लिए पुरानी सरकारों पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार लोगों को इस बोझ से राहत दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। विभाग द्वारा की गईं ऐसी अन्य पहलों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 215 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अपग्रेड कर और 65 सेवा केन्द्रों को आम आदमी क्लीनिकों में बदल दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि विशेष सहायता योजना के अधीन 86.70 करोड़ रुपए की लागत से 166 किलोमीटर सडक़ के हिस्से का काम मुकम्मल किया गया है। उन्होंने कहा कि लिंक सडक़ों के प्रोजैक्टों के अधीन मुकम्मल का लिए गए और चल रहे कार्यों पर 509 करोड़ रुपए की लागत के साथ 3571 किलोमीटर सडक़ के हिस्से का काम मुकम्मल किया गया है।  

    अन्य लोक हितैषी परियोजनाओं का जिक़्र करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि जी-20 बैठकों के लिए स्कूलों, हेरिटेज गेट्स और गलियों का नवीनीकरण, सडक़ों को चार-मार्गीय बनाने और सजावटी फूल- पौधे लगाकर सौन्दर्यीकरण जैसे कार्य समयबद्ध तरीके से मुकम्मल कर लिए गए हैं। इसके अलावा अमृतसर में विभिन्न सरकारी इमारतों, अस्पतालों एवं सार्वजनिक इमारतों की मरम्मत और रख-रखाव का काम बड़े स्तर पर किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत चल रहे और मकम्मल हुए कार्यों पर 411 करोड़ रुपए ख़र्च किए गए हैं और गाँवों में 373 किलोमीटर सडक़ के हिस्से का नवीनीकरण किया गया है। हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि 58.26 करोड़ रुपए की लागत के साथ 28 एचएलबीज़/आरओबीज़/आरयूबीज़ पर काम चल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि विभाग ने विभिन्न कार्यों के बिल तैयार करने और जमा कराने के लिए एक इंजीनियरिंग और प्रोजैक्ट मैनेजमेंट माड्यूल लागू किया है। जिससे समूचे कामकाज को प्रभावशाली, कुशल और पारदर्शी ढंग से बेहतर बनाया जा सके। 

  • ਜਲੰਧਰ: ਗੜ੍ਹਾ ਰੇਲਵੇ ਕਰਾਸਿੰਗ ‘ਤੇ 72 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣੇਗਾ ਓਵਰਬ੍ਰਿਜ

    ਜਲੰਧਰ: ਗੜ੍ਹਾ ਰੇਲਵੇ ਕਰਾਸਿੰਗ ‘ਤੇ 72 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣੇਗਾ ਓਵਰਬ੍ਰਿਜ

    ਕਿਹਾ, ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਚੌਕ ਅਤੇ ਰੇਲਵੇ ਕਰਾਸਿੰਗ ‘ਤੇ ਲੱਗਣ ਵਾਲੇ ਜਾਮ ਤੋਂ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਪਿਮਸ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਮਿਲੇਗੀ

    ਜਲੰਧਰ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਯੋਜਨਾ ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਗੜ੍ਹਾ ਰੇਲਵੇ ਕਰਾਸਿੰਗ ’ਤੇ 72 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਫਲਾਈਓਵਰ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਪ੍ਰਸਤਾਵ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਸਮਾਰਟ ਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨ ਲਈ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਨੂੰ ਪੁਰਾਣੀ ਪਰਪੋਜਲ ਨੂੰ ਦੋਬਾਰਾ ਰੀਵੀਊ ਕਰਕੇ ਇਸ ਨੂੰ ਸਮਾਰਟ ਸਿਟੀ ਸੀਈਓ ਕੋਲ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਹੁਣ ਨਵੀਂ ਤਜਵੀਜ਼ ਵਿੱਚ ਇਸ ਫਲਾਈਓਵਰ ਦਾ ਦਾਇਰਾ ਵਧਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ,  ਜੋ ਕਿ ਹੁਣ ਕਿੰਗੑਸ ਹੋਟਲ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਕੇ ਪਿਮਸ ਤੱਕ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਯੋਜਨਾ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦਿਆਂ ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਫਲਾਈਓਵਰ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਦਾ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਫਲਾਈਓਵਰ ਬੀਐਮਸੀ ਚੌਕ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਕਿੰਗਜ਼ ਹੋਟਲ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਕੇ ਪਿਮਸ ਹਸਪਤਾਲ ਤੱਕ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਚੌਕ ਅਤੇ ਗੜ੍ਹਾ ਰੇਲਵੇ ਕਰਾਸਿੰਗ ’ਤੇ ਜਾਮ ਤੋਂ ਛੁਟਕਾਰਾ ਮਿਲੇਗਾ ਕਿਉਂਕਿ ਪਿਮਸ ਵੱਲ ਆਉਣ-ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕ ਸਿੱਧੇ ਫਲਾਈਓਵਰ ਤੋਂ ਲੰਘਣਗੇ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹੇਠਾਂ ਜਾਮ ’ਚ ਨਹੀਂ ਫਸਣਾ ਪਵੇਗਾ।

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਮਸ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਮਰੀਜ਼ ਆਉਂਦੇ-ਜਾਂਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਜਾਮ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਇਸ ਸੜਕ ’ਤੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਜਾਮ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਤਜਵੀਜ਼ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਬੈਠਕ ਕਰਕੇ ਇਸ ਫਲਾਈਓਵਰ ਦੇ ਖਾਕੇ ਬਾਰੇ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ ਗਈ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮਾਰਟ ਸਿਟੀ ਤਹਿਤ ਇਸ ਫਲਾਈਓਵਰ ਦੇ ਨਿਰਮਾਣ ਦੀ ਤਜਵੀਜ਼ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਭੇਜ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਉਮੀਦ ਹੈ ਕਿ ਜਲਦੀ ਹੀ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ।ਯੋਜਨਾ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਹੋਰ ਵੀ ਕਈ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਲਗਾਤਾਰ ਲੋਕ ਪੱਖੀ ਸਕੀਮਾਂ ਲਿਆ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵਧੀਆ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਸਕਣ।

  • जालंधरः कनाडा से 700 स्टूडेंट के डिपोर्ट के मामले में ट्रैवल एजेंट को लेकर पुलिस का आया बड़ा बयान

    जालंधरः कनाडा से 700 स्टूडेंट के डिपोर्ट के मामले में ट्रैवल एजेंट को लेकर पुलिस का आया बड़ा बयान

    जालंधर/वरुण: कनाडा से वापस भेजे जा रहे 700 भारतीय छात्रों को जाली दस्तावेज जारी करने के मामले में बड़ी ख़बर सामने आई है। इस मामले में जालंधर पुलिस ने आरोपी ट्रैवल एजेंट के दफ्तर का पता लगा लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी वत्सला गुप्ता ने कहा कि उक्त ट्रैवल एजेंट का दफ्तर शहर के बस डिपो के निकट है, लेकिन यह पिछले 6 महीने से बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि वे अन्य जानकारी का पता लगा रहे हैं और इस मामले में उन्हें अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि गत दिवस मीडिया में आईं कुछ खबरों में कहा गया कि जालंधर में स्थित ट्रैवल एजेंट की ओर से जारी दस्तावेज जमा कराने के चलते 700 से अधिक भारतीयों को वापस भेजा रहा है। छात्र 2018-19 में अध्ययन वीजा पर कनाडा गए थे, लेकिन हाल में जब उन्होंने कनाडा में स्थायी निवास के लिए आवेदन किया तो उक्त धोखाधड़ी सामने आई। इस मामले में डीसीपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि खबरों के माध्यम से उन्हें यह जानकारी मिली है कि एक ट्रैवल एजेंट जालंधर के ग्रीन पार्क में इमीग्रेशन का काम करता था।

    उसके द्वारा भेजे गए विद्यार्थियों को कैनेडा से डिपोर्ट किया जा रहा है और लगभग 700 के करीब विद्यार्थी डिपोर्ट हो रहे हैं। लेकिन इस मामले में अभी तक उनको कोई शिकायत नहीं मिली है फिर भी वह अपनी तरफ से जांच-पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इमीग्रेशन का काम करने वाला बृजेश मिश्रा यहां नहीं रहता और 6 महीने से उसका दफ्तर बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस ट्रैवल एजेंट के बारे में वह पूरी जांच-पड़ताल करेंगे और इसका पता लगाएंगे। साथ ही उन्होंने अपील की है कि विदेश जाने वाले विद्यार्थी और नागरिक सही इमीग्रेशन का काम करने वालों से संपर्क करें ताकि उनसे धोखा न हो। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਰੱਖਿਆ ਵਿਜੈ ਸਾਂਪਲਾ ਨੇ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ-ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਦਾ ਮੁੱਦਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ  

    ਪੰਜਾਬ : ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਰੱਖਿਆ ਵਿਜੈ ਸਾਂਪਲਾ ਨੇ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ-ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਦਾ ਮੁੱਦਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ  

    ਜਲੰਧਰ: ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਵਿਜੈ ਸਾਂਪਲਾ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕੀਤੀ ਗਈ । ਇਸ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਵਿਚ ਵਿਜੈ ਸਾਂਪਲਾ ਨੇ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ-ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਦੀ ਖ਼ਸਤਾ ਹਾਲਤ ਬਾਰੇ ਗੱਲ ਕੀਤੀ। ਵਿਜੇ ਸਾਂਪਲਾ ਨੇ ਪਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਕਲ ਓਹ ਕੇਂਦਰੀ ਰੋਡ ਤੇ ਪਰਿਵਹਨ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਦੇ ਨਵੀਨੀਕਰਨ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਮਿਲੇ ਸਨ ਅਤੇ ਓਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇਸ ਹਾਈਵੇ ਦੇ ਨਵੀਨੀਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਸੀ।

    ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਪੰਜ ਸੌ ਕਰੋੜ ਦੀ ਰਾਸ਼ੀ ਲੈਂਡ ਇਕੋਸੇਸ਼ਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਸਰਕਾਰ ਨੀ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸਨ ਅਤੇ ਇਸ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਸਹੀ ਤਰਾਂ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਾਹੌਲ ਬਾਰੇ ਵੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ, ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅਮਨ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਚਿੰਤਾਜਨਕ ਹੈ ਅਤੇ ਆਏ ਦਿਨ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

  • बद्दी में खुला वोडा-आइडिया स्टोर

    बद्दी में खुला वोडा-आइडिया स्टोर

    ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधा : मूलक ठाकुर

    बद्दी/सचिन बैंसल : वोडा इंडिया (वीआई) ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल अपने कस्टमर्स का ध्यान रखते हुए वोडा-आइडिया ने बद्दी के साई रोड पर अपने स्टोर का शुभारंभ किया। जिसका उद्घाटन कंपनी प्रतिनिधि मूलक ठाकुर ने रिबन एवं केक काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वीआई स्टोर खुलने से इस क्षेत्र के ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी और हमारी कोशिश रहती है कि हम ग्राहकों की हर जरूरत को पूरा कर सके। इसलिए वोडा आइडिया अपने कस्टमर्स का भरोसा जीतने में कामयाब रहा है। ठाकुर ने कहा कि जल्द ही इस तरह के स्टोर पूरे प्रदेश में खोले जाएंगे। वही डिस्ट्रीब्यूटर गुरदीप सिंह  ने बताया कि यहां पर सिम एवं अन्य जरूरी सुविधाएं सस्ते मूल्य पर उपलब्ध रहेगी और वोडा-आइडिया बेहद सस्ते प्लान लेकर आया है। जिसमें बेहतर नेटवर्क के साथ हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा भी है। इस मौके पर कंपनी के प्रतिनिधि अमित शर्मा, विजय सिंह, स्टोर संचालक गुरदीप सिंह, पम्मी धीमान, अमरजीत धीमान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
  • बड़ी राहतः गेहूं की कीमतों में आई भारी गिरावट! 

    बड़ी राहतः गेहूं की कीमतों में आई भारी गिरावट! 

    नई दिल्लीः गेहूं और आटे की बढ़ती कीमत पर लगाम लगाने के लिए फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा लिए गए फैसले का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। इससे गेहूं की कीमत में गिरावट आई है। कहा जा रहा है खुदरा बाजार में गेहूं की कीमत कम हो गई है। दरअसल, जनवरी महीने में अचानक गेहूं और आटे की कीमत में बेतहाशा इजाफा हुआ था। इससे खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई थीं। ऐसे में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने ई- नीलामी के माध्यम से खुद बाजार में गेहूं बेचने का फैसला किया।

    जानकारी के मुताबिक, एफसीआई ने अभी तक 33 लाख मैट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की बिक्री कर चुका है। इससे रिटेल बाजार में गेहूं के दामों में 6 से 8 रुपये किलो की कमी आई है। खास बात यह है कि इस बात की पुष्टी खुद रोलर मिल फेडरेशन के प्रेसिडेंट एस प्रमोद कुमार ने की है। उन्होंने कहा है कि एफसीआई द्वारा गेहूं बेचने के बाद आटे की कीमत में गिरावट आई है। इससे आटा 32 से 35 रुपये किलो हो गया है।

    बता दें कि जनवरी में अचानक गेहं के दाम में वृद्धि हो गई थी। इससे आटा भी महंगा हो गया था। 30 से 35 रुपये किलो बिकने वाले आटे का रेट 40 से 45 रुपये किलो हो गया था। इससे आम जनता की थाली से रोटी गायब हो गई थी। ऐसे में महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के ऊपर दबाव पड़ने लगा। इसके बाद एफसीआई ने गेहूं की ई-नीलामी शुरू की। इससे महंगाई पर ब्रेक लगा।

    वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि बढ़ती गर्मी का असर गेहूं की फसल पर पड़ने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में किसानों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। केंद्र ने अनुमान जताया है कि इस साल गेहूं का अच्छा उत्पादन हो सकता है। उसके मुताबिक, 108-110 लाख मैट्रिक टन गेहूं का प्रोडक्शन होने का अनुमान है। वहीं, गेहूं के दाम एमएसपी से ऊपर ही रहेंगे। बता दें कि आज सुबह ही खबर सामने आई थी कि मध्य प्रदेश में 25 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू होगी।

  • एडलमैन कंपनी सूरजपुर में लगा 8वां रक्तदान शिविर

    एडलमैन कंपनी सूरजपुर में लगा 8वां रक्तदान शिविर

    176 लोगों ने रक्त देकर कमाया पुण्य

    बददी/सचिन बैंसल : सूरजपुर स्थित एडलमैन पैकेजिंग इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी ने अपने परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिमसें 176 लोगो ने रक्तदान देकर पुण्य कमाया। शिविर का शुभारंभ सीईओ बीएस जौली ने किया। कंपनी ने मानवता की सेवा के लिए 2010 इस प्रकल्प की शुरुआत की थी और सिलसिलेवार आज यह मुकाम 8वें कैंप तक आ पहुंची।
    इस अवसर पर एचआर एडमिन हैड योगेश ठाकुर, राजकुमार, रामलाल ठाकुर, सुमिर कुमार, नीलम धीमान, गुरनाम चौधरी, चंचल कौशिक, रेखा गोयल व पूनम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कंपनी के कर्मचारी अनिल कुमार ने 25वीं बार रक्तदान किया। सीईओ बीएस जौली ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। एक बार किसी का दिया गया रक्त चार लोगों की जिंदगी बचाता है।
  • भोजिया कालेज में साहिल एवं अवंतिका बने मिस्टर एव मिस इवनिंग 

    भोजिया कालेज में साहिल एवं अवंतिका बने मिस्टर एव मिस इवनिंग 

    बेस्ट परफार्मर का अवॉर्ड निखिल राणा ने प्राप्त किया

    बददी/सचिन बैंसल: भोजिया डेंटल कॉलेज बददी का सालाना खेलकूद सांस्कृतिक समारोह प्लेक्सस-2023 का धूमधाम से समापन हुआ। इस 4 दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ज़रिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया वहीं खेल कूद प्रतियोगता के दौरान छात्र छात्राओं ने शानदार खेल प्रदर्शन कर अपनी फिटनेस का लोहा मनवाया। इस सालाना समारोह का शुभारंभ डेंटल कालेज के सचिव विक्रम भोजिया व प्रधानाचार्य डा. तरुण कालरा ने किया। इस मौक़े पर ख़ान पान से संबंधित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमे छात्राओं ने स्वादिष्ट व्यंजन पेश कर वाहवाही लूटी। समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी और पंजाबी व सांस्कृतिक गीतों पर झूमकर सभी ने जमकर लुफ्त उठाया।

    समापन अवसर पर एस. एस. पी बददी मोहित चावला ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की एवं विद्यार्थियों का प्रेरणादायक वक्तव्य के साथ मार्गदर्शन किया।  इस मौक़े पर वर्षभर में विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल रहे छात्र छत्राओं को प्रशासित पत्र एवं मेडल देकर समानित किया।  फाइनल ईयर से प्रथम स्थान शौर्य , द्वितीय स्थान अरविन्दर एव तृतीय स्थान सुमन ने हासिल किया । तृत्य वर्ष से उमंग ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया , जतिन सैणी ने द्वितीय एव धु्रव शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।  द्वितीय वर्ष से खुशमनप्रीत कौर ने फ़ार्मकोलॉजी में प्रथम स्थान हासिल किया।

    बेस्ट ईयर का खिताब थर्ड ईयर बीडीएस को मिला एव फाइनल ईयर उपविजेता रहा।  भोजिया डेंटल कॉलेज के सचिव विक्रम भोजिया एवं डॉ तरुण कालरा ने सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।  मिस्टर प्लेक्सस का खिताब जतिन सैणी एव मिस प्लेक्सस का खिताब पर्ल के नाम रहा। साहिल एवं अवंतिका मिस्टर एव मिस इवनिंग चुने गए।  बेस्ट परफार्मर का अवॉर्ड निखिल राणा ने प्राप्त किया। इस मौक़े पर प्रधानाचार्य डॉ तरुण कालरा ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्षभर की गतिविधियों से पर प्रकाश डाला। इस मौकै पर भोजिया संस्थाओं के निदेशक विक्रम भोजिया , भोजिया संस्थाओं के डायरेक्टर साविद भोजिया,  प्राचार्य डा. तरुण कालरा , एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा, न्यूट टाऊन सोसाईटी के वरिष्ठ सदस्य शांति गौतम, डायरेक्टर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज डॉ मनजीत कुमार , डीन ऐकडेमिकस अंडर ग्रेजुएट स्टडीज डॉ गीता कालरा, डा. संजय मित्तल डॉ समीर मक्कड़, डा. अवनिंदर , डा. दीप्ति, डा. विनीति गोयल  एव अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • जालंधर से होगी पहली जन राजस्व लोक अदालत की शुरुआत 

    जालंधर से होगी पहली जन राजस्व लोक अदालत की शुरुआत 

    लोगों की मुश्किलों का मौके पर होगा निपटारा

    जालंधर/वरुण: पंजाब में अपनी तरह की पहली जन राजस्व लोक अदालत की शुरुआत जालंधर से की जा रही है। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राजस्व विभाग से सम्बन्धित लोगों की मुश्किलों का मौके पर निपटारा करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान राजस्व विभाग की अलग-अलग योजनाओं और दफ्तरों आदि का निरीक्षण भी किया जायेगा। जि़क्रयोग्य है कि इससे पहले जिम्पा ने जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग का जनता दरबार लगाकर नवीन पहल की शुरुआत की थी।  

    जिम्पा ने बताया कि जन राजस्व लोक अदालत 20 मार्च को लगाई जायेगी। इसमें लोगों की समस्याएं और मुश्किलें सुनकर मौके पर ही निपटारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राजस्व विभाग के कामकाज को आसान और लोक हितैषी बनाने के लिए भरपूर कोशिशें कर रही है। राजस्व विभाग के काम को और अधिक सुचारू बनाने के लिए बहुत सारा काम ऑनलाइन किया गया है और भविष्य में इस तरफ़ और पुख़्ता कदम उठाए जाएंगे।  

    उन्होंने कहा कि जन राजस्व लोक अदालतें पंजाब के अन्य हिस्सों में भी लगाई जाएंगी। जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए ऐलान के मुताबिक लोगों के काम करने के लिए सरकार लोगों के द्वार पर जायेगी। लोगों की समस्याएँ और मुश्किलों का हल समयबद्ध तरीके से निकाला जायेगा और इस मामले में यदि किसी अफसर/कर्मचारी की लापरवाही पाई गई तो उसके खि़लाफ़ सख़्त एक्शन लिया जायेगा।  

    जिम्पा ने लोगों से अपील की कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित किसी भी काम को कराने के लिए किसी भी अफ़सर या कर्मचारी को रिश्वत न दी जाये और यदि कोई रिश्वत मांगता है तो इसकी रिपोर्ट तुरंत की जाये। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को तरक्की की बुलन्दियों पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध और वचनबद्ध है। उन्होंने राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए सभी से सहयोग की माँग की है।  

  • बड़ी ख़बरः आर्मी हेलिकॉप्टर के क्रैश के बाद दोनों पायलटों के शव हुए बरामद

    बड़ी ख़बरः आर्मी हेलिकॉप्टर के क्रैश के बाद दोनों पायलटों के शव हुए बरामद

    नई दिल्लीः अरुणाचल प्रदेश में वीरवार सुबह क्रैश हुए आर्मी के हेलिकॉप्टर ‘चीता’ के दोनों पायलटों की मौत हो गई है। आर्मी के अधिकारियों की तरफ से इसकी पुष्टि कर दी गई है। दरअसल, सुबह लगभग 09:15 बजे इस हेलिकॉप्टर ने अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास से ऑपरेशनल उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ देर बाद ही हेलिकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया और बाद में ये बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    सूचना मिलने पर पायलटों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके कुछ घंटों बाद दोनों पायलटों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। साथ ही मृतक पायलटों के शवों को अस्पताल भेजा गया है।

    जानकारी के मुताबिक एक लेफ्टिनेंट और एक मेजर को लेकर हेलिकॉप्टर असम के सोनितपुर जिले के मिसामारी की ओर जा रहा था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि हेलीकॉप्टर का सुबह करीब सवा नौ बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया। यह बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घटनास्थल पर तलाश दलों को भेजा गया।