Blog

  • पंजाबः हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया 12 वर्षीय बच्चा

    पंजाबः हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया 12 वर्षीय बच्चा

    बटाला: जिले में हाई वोल्टेज तारों की चपेट में 12 वर्षीय बच्चे के आने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंतग पकड़ते समय बच्चा 66 केवी बिजली सब स्टेशन में घुस गया। जहां वह हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चा 80 प्रतिशत झुलस गया है। वहीं बच्चे की पहचान अजयपाल निवासी सिंबल चौक बटाला के रूप में हुई है और बच्चे के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

    बिजली सब स्टेशन पर तैनात बिजली बोर्ड के कर्मचारी सुखप्रीत सिंह ने बताया कि वह ड्यूटी पर थे तभी अचानक मेन सप्लाई एरिया से धमाके की आवाज आई और बिजली गुल हो गई। जब वे वहां गए तो उन्होंने देखा एक बच्चा मेन सप्लाई वाली जगह पर झुलस रहा है। उन्होंने व वहां मौजूद स्टाफ ने पहले आग बुझाई और एंबुलेंस को भी फोन किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इस बीच वह बच्चे को अपने निजी वाहन से इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले आए।

    अस्पताल में बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।  बिजली बोर्ड के कर्मचारी सुखप्रीत सिंह ने बताया कि बच्चा जिस इलाके में पहुंचा वहां कोई राहगीर नहीं जा सकता, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बच्चा वहां कैसे पहुंच गया। वहीं, सिविल अस्पताल बटाला की ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमनदीप कौर ने बताया कि अजेपाल की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। उसे अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

  • प्यार में मिला धोखा तो चलाने लगे ई-रिक्शा, लोगों को जागरूक करने का अपनाया अनोखा तरीका 

    प्यार में मिला धोखा तो चलाने लगे ई-रिक्शा, लोगों को जागरूक करने का अपनाया अनोखा तरीका 

    लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है। य़हां के लखीमपुर खीरी ज़िले में थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले रिंकू ने एक लड़की से इश्क और मोहब्बत में अपना सब कुछ लुटा दिया। अब वो लखीमपुर की सड़कों पर ई-रिक्शा चलाता है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि रिंकू अपनी तरह बेवफाई के शिकार हुए लोगों से सिर्फ आधा किराया लेता है। इतना ही नहीं उसने अपने ई-रिक्शे के शीशे पर लिखा है “पहले थे दीवाने अब लगे कमाने” और अंदर लिखा “हम भी कभी रईश थे, दिल की दुनिया लुटा बैठे, “वक्त ऐसा पलटा ऑटो चला बैठे”. इतना ही नहीं ऑटो पर यह भी लिखा है ‘बेवफाओं से सावधान’।

    मामला लखीमपुर खीरी जिले का है, जहां एक लड़की के चक्कर में अपना समय और पैसा लुटाने वाले रिंकू ने अब शहर की सड़कों पर ही ई-रिक्शा चलाना शुरू कर दिया है। प्यार में सब कुछ लुटाने वाले ई-रिक्शा चालक रिंकू बताते हैं कि उन्होंने एक लड़की से प्यार किया था और उसके चक्कर में सब कुछ लुटा दिया। अपना रुपया-पैसा और वक्त सब कुछ गंवा दिया, लेकिन वह हाथ न आई. तब जाकर उसकी आंखें खुली, और वह ई-रिक्शा चलाने लगा.

    लड़कियों को किराए में कोई छूट नहीं देते 

    दिलचस्प बात यह है कि प्यार में लुटे-पिटे रिंकू अपने ई-रिक्शा पर बैठने वाली लड़कियों से तो पूरा किराया वसूलते हैं और प्यार में धोखा खाए लोगों से आधा किराया। रिंकू कहते हैं कि हमने अपने रिक्शे पर “बेवफाओं से सावधान” “पहले थे दीवाने, अब लगे कमाने” यह सब इसलिए लिखा है कि जो लोग इश्क और प्यार के चक्कर में अपना समय और सब कुछ लुटा रहे हैं वह हमसे सीख लें और इस चक्कर में न पड़ें. अपना कमाई करें और अपने घर, बीवी, बच्चों और परिवार का पेट पालें।

    स्लोगन से करते हैं लोगों को जागरूक

    रिंकू बताते हैं कि धोखा खाने के बाद उनकी आंखें खुली। अब उन्होंने लोन पर ई-रिक्शा लिया है जिसे चलाकर वह अपना पेट पालते हैं. रिंकू ने कहा कि उन्होंने ई-रिक्शा में ऐसे स्लोगन इसलिए लिखें हैं ताकि उनकी तरह और कोई प्यार मोहब्बत के चक्कर में अपना सब कुछ न लुटा बैठ।

  • पंजाबः अकाली दल की जगमीत बराड़ पर बड़ी कार्रवाई, प्राथमिक सदस्यता से किया बर्खास्त, देेखें वीडोयो

    पंजाबः अकाली दल की जगमीत बराड़ पर बड़ी कार्रवाई, प्राथमिक सदस्यता से किया बर्खास्त, देेखें वीडोयो

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन समिति ने आज जगमीत सिंह बराड़ को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। इसको लेकर सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि अनुशासन समिति ने यह फैसला पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते लिया है। उन्होंने कहा कि हमने कई बार जगमीत सिंह बराड़ को अनुशासन समिति के समक्ष पेश होने के लिए कहा था इसके लिए आज दोपहर जगमीत बराड़ का इंतजार भी किया गया था।

    लेकिन वह कुछ करते नहीं दिख रहे थे। इसी के चलते शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन समिति ने यह फैसला लिया है। मलूका ने कहा कि शिरोमणि अकाली में किसी को दरार पैदा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी, जबकि जो व्यक्ति पंजाब की सेवा करना चाहता है, उसका अकाली दल में गर्मजोशी से स्वागत है।

  • नालागढ़ में बने नए बस स्टैंड में सीसी टीवी कैमरे लगवाने की उठ रही है मांग, देखें वीडियो

    नालागढ़ में बने नए बस स्टैंड में सीसी टीवी कैमरे लगवाने की उठ रही है मांग, देखें वीडियो

    बस स्टैंड में बेवजह घूमने वालो पर रखी जा सकती है नजर 

    बददी/सचिन बैंसल : नालागढ़ में बने नए बस अड्डे में सीसी टीवी लगवाने की लोग मांग कर रहे है उन्होंने कहा की बस अड्डे में रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते जाते है इसलिए बस अड्डे में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने चाहिए

    अड्डा इंचार्ज राजेश ने बताया की बस अड्डे में युवक बेवजह मोटरसाइकिल गुमाते रहते है और कुछ छात्र छात्राएं बस अड्डे के छतों पर बेवजह घूमते रहते है इन सभी पर अंकुश लगाने के लिए बस अड्डे के सीसीटीवी कैमरों की बहुत जरूरत है उन्होंने कहा की नालागढ़ में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए बस अड्डे में कम से कम चार से पांच कैमरे यहां लगने चाहिए

    नालागढ़ परिषद के पूर्व प्रधान व वर्तमान पार्षद महेश गौतम ने कहा की जब स्कूल कॉलेज की छूटी होती है तो बस अड्डे के युवक बेवजह घूमते नजर आते है इसलिए कोई भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे वहां लगाने चाहिए उन्होंने कहा की वह इस बारे के डीएसपी नालागढ़ से भी मिलेंगे और बस अड्डे में जल्द से जल्द कमरे लगवाए जायेंगे

    थाना प्रभारी श्यामलाल ने बताया की स्कूल कॉलेज की छुट्टियों के समय पुलिस महिला कर्मचारी व पुलिस जवान समय समय पर घूमते रहते है परंतु फिर भी बस अड्डे में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए एचआरटीसी में बात की जाएगी और जल्द ही कमरे लगवाए जायेंगे उन्होंने लोगो से भी अपील करी की वे अपने घरों में भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए

  • जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में 10वीं की स्टूडेंट लापता

    जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में 10वीं की स्टूडेंट लापता

    स्कूल बैग से हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब में लड़कियों के लापता होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला जालंधर के कांशी नगर से सामने आया है। दरअसल, कांशीनगर में रहने वाली 10वीं की एक छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लापता छात्रा अपना स्कूल बैग भी घर पर छोड़ गई थी, जिसकी कॉपी में एक लड़के का नंबर मिला है। पहले तो छात्रा के परिजन खुद ही लड़की की तलाश करते रहे, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने कॉपी में मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। लड़के ने कहा कि वह 8 महीनों से लड़की से बात कर रहा था। लेकिन उसकी बेटी उसके साथ नहीं है।

    इस मामले को लेकर लड़की के माता-पिता ने जालंधर थाना भार्गव कैंप में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांशी नगर में रहने वाली लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कोट सादिक के स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है और वह 30 नवंबर की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। वह स्कूल गया तो पता चला कि उसकी बेटी स्कूल नहीं आई। परिजनों ने बच्ची की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।

    हालांकि, छात्रा का स्कूल बैग घर पर ही था। उसके स्कूल बैग में एक कॉपी मिली जिसमें लिखा मोबाइल नंबर मिला। इतना ही नहीं घर पर छात्रा का मोबाइल फोन भी मिला, लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं था। परिजनों ने उस नंबर पर फोन किया तो फोन उठाने वाले युवक ने अपना नाम इंदर बताया, जोकि बटाला का रहने वाला था।

    लड़के ने स्वीकार किया कि वह 8 महीने से लड़की से बात कर रहा था, लेकिन वह उसके साथ नहीं है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि लड़का झूठ बोल रहा है और वही उनकी बेटी को उठा कर ले गया है। परिजनों की शिकायत के अनुसार थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने इंदर के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः थाने पर हुए हमले में पुलिस ने कई संदिग्धों को किया राउंडअप 

    पंजाबः थाने पर हुए हमले में पुलिस ने कई संदिग्धों को किया राउंडअप 

    तरनतारन : जिले के अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर सरहाली थाने पर रात 1 बजे अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। थाना सरहाली को रॉकेट लांचर के साथ निशाना बनाते हुए हमला किया गया। इस हमले के बाद डीजीपी गौरव यादव भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए है। सू्त्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 7 संदिग्धों को राउंडअप किया है और उनसे बारीकी से पूछताछ की जा रही है। 

    वहीं, डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि लांचर को रिकवर कर दिया गया है। बीती रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर आरपीजी का इस्तेमाल कर हाईवे से ग्रेनेड दागा गया। यह सरहाली थाने के सुविधा केंद्र से टकराया। UAPA के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। यह मिलिट्री ग्रेड हार्डवेयर है जो बॉर्डर के जरिए भेजा होने की संभावना है। इसमें कोई शक नहीं है कि इसमें पाकिस्तान की साजिश है।

    दूसरी ओर हमले की आंतकी पन्नू ने जिम्मेदारी ली है। पन्नू का कहना है कि जालंधर के लतीफपुरा में 1947 में पाकिस्तान से आकर बसे परिवारों को पंजाब सरकार ने बेघर किया है। यह उसी का बदला है। पन्नू विदेश में कहीं रहता है। पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है। पन्नू का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की राह पर चलने वालों को उन्हीं के पास भिजवा दिया जाएगा। अगर हिम्मत है तो आज तरनतारन का पुल लांघ कर दिखाओ, रिफ्रैंडम के समर्थक इंतजार कर रहे हैं। पन्नू ने बताया कि पंजाब में घर-घर में रॉकेट लॉन्चर और बम पहुंच चुके हैं। यही पंजाब को भारत की हकूमत से आजादी दिलाएंगे।

  • अनोखी शादी: दूल्हे ने दुल्हन को दिया एसा गिफ्ट, देखकर झूम उठी दुल्हन

    अनोखी शादी: दूल्हे ने दुल्हन को दिया एसा गिफ्ट, देखकर झूम उठी दुल्हन

    नई दिल्ली: शादी-विवाह में गिफ्ट देना तो एक रिवाज होता है। केवल मेहमान ही एक-दूसरे को नहीं, दूल्हे-दुल्हन भी इस मौके पर अपने जीवनसाथी को यादगार उपहार देते हैं। पाकिस्तान में भी उपहार देने का एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। पाकिस्तान में एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन को सोने का कंगन या गले का हार नहीं, बल्कि गधे का उपहार दिया है। जी हां, पाकिस्तान के यूट्यूबर अजलान शाह ने अपनी शादी में पत्नी वारिशा को एक गधे का बच्चा गिफ्ट किया है। उन्होंने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इसकी वजह भी बताई है.

    खुद को वीडियो क्रिएटर और पशु प्रेमी बताने वाले पाकिस्तानी अजलान शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी दुल्हन को शादी में गधे का बच्चा गिफ्ट किया। अजलान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उन्हें अपनी दुल्हन को गधा गिफ्ट करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और इस अनोखे गिफ्ट की खूब चर्चा भी हो रही है।

    वह अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताते हैं, ‘अब सवाल यह कि गधा ही क्यों, क्योंकि आपको पसंद है और यह दुनिया का सबसे मेहनती और सबसे लविंग एनिमल है.’ इसके बाद वीडियो में वारिशा नामक दुल्हन कहती नजर आती हैं कि मैं तुम्हें केवल गधा नहीं रहने दूंगी। इंस्टाग्राम वीडियो में अजलान कहते हैं, ‘देखो मुझे जानवर बहुत पसंद हैं. चाहे लोग जो भी बोले, गधा मेरा स्प्रिट एनिमल है. ठीक है, आई लव डंकीज. और हां, यह गिफ्ट है मेरी तरफ से वारिशा के लिए. और कोई प्लीज इस पर मजाक मत बनाना.’ यह रिसेप्शन के दिन का वीडियो बताया जा रहा है।

  • जालंधरः Parminder Hospital में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः Parminder Hospital में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर के लंबा पिंड चौक के पास स्थित परमिंदर अस्पताल में मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है। मरीज की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल में भारी हंगामा किया। मृतक के परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में डॉक्टर की गैर मौजूदगी के कारण उनकी मरीज की मौत हुई है। मृतक की पहचान अमर सिंह निवासी गांव रेरू के रूप में हुई है। मृतक के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि उन्होंने 4 दिन पहले अपने मरीज को अस्पताल में दाखिल करवाया था और दो दिन से डॉक्टर बिना बताए कहीं चले गए। हालांकि जो काम डॉक्टर का था।

    परिजनों का कहना है कि अस्पताल का काम वहां पर नर्स कर रही थी। जिसके चलते उनके मरीज का सही ढंग से इलाज ना किए जाने के कारण मौत हो गई। मृतक के परिवारिक सदस्यों का आरोप है कि मरीज की मौत के बाद अस्पताल स्टाफ की तरफ से उनके साथ बदतमीजी भी की गई और परिजनों ने कहा कि उन्हें लगता है कि स्टाफ मेंबर नशे की हालत में था। इस मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस अस्पताल के स्टाफ मेंबर को अपने साथ ले गई और मामले की जांच में जुट गई है। 

    वहीं दूसरी तरफ अस्पताल की स्टाफ मेंबरों ने बताया कि उन्होंने मरीज के परिवार को बता दिया था कि डॉक्टर कहीं बाहर जा रहे है लेकिन पीड़ित परिवार की तरफ से कहा गया था कि वह कई सालों से इलाज इन्हीं डॉक्टर के पास करवा रही है और अब भी यही से इलाज करवाएंगे।

  • सड़क पर मिले दो युवकों का शव, माहोल तनावपुर्ण

    सड़क पर मिले दो युवकों का शव, माहोल तनावपुर्ण

    गुमला: झारखण्ड के गुमला जिले के बसिया थाना स्थित कलिगा गांव की मुख्य सड़क पर दो युवकों के शव मिलने के बाद हंगामा हो गया। ग्रमाणों ने गुस्सा में आकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। जानकारी के अनुसार, डुमरटोली निवासी शेख दिलशाद उर्फ जेरकू और किंदिरकेला गांव के अफसर खान  का शव मिले। वहीं सड़क पर बाइक भी मिली है। दोनों बाइक से जा रहे थे। शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोगों का कहना है कि ये सड़क दुर्घटना नहीं है। लोगों ने कलिगा के समीप राउरकेला-राँची मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर शव उठाने के लिए पुलिस गयी थी, लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया। प्रशासन के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया, यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी फोटो खींचने और वीडियो बनाने पर रोक दिया।

    सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि दोनों युवक की सड़क हादसे से मौत नहीं हुई है,बल्कि बीच सड़क पर दोनों की हत्या की गयी है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवकों की किसी तेज धारदार हथियार से हत्या की गई है. वहीं, बाइक की टंकी को भी छेद कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर तनाव का माहोल बना हुआ है, हालांकि पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर तनाव को नियंत्रण में करने का प्रयास जरूर किया।

  • पंजाबः बर्थडे से एक दिन पहले व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या

    पंजाबः बर्थडे से एक दिन पहले व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या

    लुधियानाः जिले में सफाई कर्मचारी व्यक्ति द्वारा फंदा लगा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मतृक की पहचान नीरज के रूप में हुई है। नीरज नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत था। बताया जा रहा है कि नीरज का एक दिन बाद ही जन्मदिन था। मृतक के चाचा का आरोप है कि कोई लड़की उसके भतेजे को बार-बार कॉल करके तंग परेशान करती थी। उसी के कारण उसने मौत को गले लगाया है। मरने वाले के मोबाइल में भी आखरी कॉल उसी लड़की की है।

    घटना थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाका हबीब गंज की है। नीरज का कमरे में फंदा से लटकता शव देख पारिवारिक सदस्यों ने शोर मचा लोगों को इकट्‌ठे किया। लोगों की मदद से परिवार सदस्य नीरज को सीएमसी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया। मरने वाले नीरज के चाचा मोनू ने बताया कि उनका भतीजा शादीशुदा है।

    उसने एक साल पहले लव मैरिज की थी। उसका एक बच्चा भी है। चाचा मोनू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नीरज परेशान था। एक लड़की उसे कॉल करती रहती थी। इस वजह से वह काफी मानसिक परेशान चल रहा था। शुक्रवार शाम को बाकी परिवार वाले जब छत पर बैठे हुए थे। तब नीरज ने अपने कमरे में पंखे से चुन्नी बांध कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।