Home Breaking News गंगा में डूबने से 3 की दर्दनाक मौ’त, मचा कोहराम

गंगा में डूबने से 3 की दर्दनाक मौ’त, मचा कोहराम

0
गंगा में डूबने से 3 की दर्दनाक मौ’त,  मचा कोहराम

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक भीषण हादसा हो गया। यहां पर आदमपुर थाना क्षेत्र के रानी घाट पर गंगा स्नान करते समय 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई। एक युवक को बचाने के लिए तीनों युवक एक-एक कर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घाट पर मौजूद मल्लाहों ने सूचना पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के रानी घाट पर गंगा स्नान करते समय 3 युवक डूब गए।

बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे कुछ युवक नहा रहे थे। कुछ देर में ही एक युवक गहरे पानी में चला गया। जिसे बचाने के लिए उसके साथी आगे बढ़े तो वह भी डूबने लगे। एक के बाद एक कर तीनों गहरे पानी में समा गए। मल्लाहों ने रात में ही गोता लगाकर उनकी तलाश की। लेकिन अंधेरा होने के कारण युवकों का पता नहीं चला।  मल्लाहों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ और निजी गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों के शवों को बाहर निकाला और पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय भेजा। वहीं घटना की जानकारी मृत युवकों के परिजन को दी गई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।  इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here