Home Breaking News भांजे की शादी में मामा की मौ’त, जाने मामला

भांजे की शादी में मामा की मौ’त, जाने मामला

0

नई दिल्ली : भांजे की शादी में मामा की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार चाक-पूजन के दौरान सिर पर मटकी रखकर मस्ती से नाच रहे थे। इसी दौरान कमलेश नीचे गिर गए। इसके बाद तुरंत कमलेश को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

भांजे की शादी में सिर पर मटका रखकर नाचते हुए मामा अचानक नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ इलाके के लोछवा की ढाणी का यह मामला है। यहां शादी का जश्न मातम में बदल गया। कमलेश ढाका परिवार के सदस्यों के साथ 20 अप्रैल को भांजे की शादी में भात भरने के लिए लोछवा की ढाणी गए थे। भात भरने की रस्म अदा कर दिया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here