Home Breaking News लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रिय मंत्री को मिली Y प्लस कैटेगरी

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रिय मंत्री को मिली Y प्लस कैटेगरी

0

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्रिय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। पहले उन्हें Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अपना दल (एस) की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। गृह मंत्रालय ने उनकी Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा को बढ़ाकर Z कैटेगरी कर दी है। दरअसल, Z श्रेणी में 22 कर्मियों की सुरक्षा होती है। 

जिसमें 4-6 एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं। वहीं Y+ श्रेणी में 11 कर्मी की सुरक्षा में लगे होते हैं। जिसमें 2-4 कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं। बता दें कि Z-श्रेणी देश की तीसरी सबसे ऊंची सुरक्षा श्रेणी होती है। इसमें कमांडो और पुलिस कर्मियों के साथ 22 कर्मी शामिल होते हैं। Z श्रेणी के तहत एक निजी व्यक्ति सुरक्षा कवर के लिए भुगतान करता है। बता दें कि बाबा रामदेव और अभिनेता आमिर खान को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here