Home Breaking News अनोखी घटना: तीन बच्चों की मां पर सवार हुआ आशिकी का भूत, राहगीरों ने पकड़कर करा दी शादी

अनोखी घटना: तीन बच्चों की मां पर सवार हुआ आशिकी का भूत, राहगीरों ने पकड़कर करा दी शादी

0
अनोखी घटना: तीन बच्चों की मां पर सवार हुआ आशिकी का भूत, राहगीरों ने पकड़कर करा दी शादी

नवगछिया: बिहार को नवगछिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां और एक कुंवारे युवक की शादी भीड़ ने करवा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला और युवक के बीच 5 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। आइए, इस घटना को विस्तार से समझते हैं।

महिला और युवक का 5 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मिली जानकारी के अनुसार युवक शिव मंडल झारखंड के गोड्डा जिले का रहने वाला है। उसका ननिहाल लखीसराय में है, जहां महिला का ससुराल है। पहली बार शिव 5 साल पहले लखीसराय आया था, तब उसकी मुलाकात महिला से हुई। तब से दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे। महिला तीन बच्चों की मां है और उसने अपने पति को पहले ही छोड़ दिया था। उसके बच्चे अपने पिता के साथ रहते हैं।

झारखंड जाने का बनाया था प्लान

कुछ दिन पहले शिव अपने ननिहाल आया था। इसी दौरान उसने महिला के साथ झारखंड जाने का प्लान बनाया। दोनों नवगछिया स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले थे।

झगड़े के बाद जुटी भीड़

ट्रेन पकड़ने से पहले किसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। उनकी बहस देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। जब लोगों ने दोनों से सवाल किए, तो महिला ने अपने और शिव के प्रेम संबंध की पूरी कहानी बताई।

भीड़ ने पकड़कर करा दी शादी

भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और पास के घाट ठाकुरबाड़ी मंदिर में ले गए। मंदिर के पुजारी ने उन्हें बाहर भेज दिया, लेकिन भीड़ ने उन्हें सड़क पर ही शादी करने के लिए मजबूर कर दिया। जिसके बाद शिव ने महिला की मांग में सिंदूर भरकर शादी शादी की।

एक साथ दोनों बिताएंगे अपना जीवन

शादी के बाद महिला को शिव के साथ उसके घर भेज दिया गया। शिव ने कहा कि वह अब महिला को छोड़कर नहीं जाएगा और दोनों साथ में अपना जीवन बिताएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here