Home Breaking News बेमौसम बारिश का कहर, 10 की मौ’त

बेमौसम बारिश का कहर, 10 की मौ’त

0

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में नौ अप्रैल के बाद एक सप्ताह में बेमौसम बारिश के कारण 10 लोगों और 150 पशुओं की मौत हो गई. राज्य के राजस्व विभाग द्वारा तैयार की गई एक प्राथमिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मराठवाड़ा क्षेत्र में आठ जिले आते हैं, जिनमें छत्रपति शिवाजी नगर, जालना, बीड, परभणी, लातूर, नांदेड़, धाराशिव और हिंगोली शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक मराठवाड़ा के विभिन्न हिस्सों में नौ अप्रैल से कई बार बेमौसम बारिश हो चुकी है। जिससे लोगों और पशुओं की मौत हुई है। बारिश और ओले गिरने से क्षेत्र के 481 गांवों में 450 मकानों को नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बेमौसम बारिश और ओले गिरने से 9,127 किसानों की 5,256.86 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक बेमौसम बारिश में 117 दुधारू पशुओं समेत 152 पशुओं की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here