बलियाः यूपी के बलिया में एक घटना सामने आई है। संपूर्ण समाधान दिवस पर DM SP के सामने युवक ने खुद को चाकू मार लिया। बताया जा रहा है कि फरियादी ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। छज्जा निकालने को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। तहसील, थाने के चक्कर लगाते लगाते युवक परेशान हो चुका था। हालांकि युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।