Blog

  • Jalandhar News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कैंप लगाएगी आप पार्टी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कैंप लगाएगी आप पार्टी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जाकर प्रशासन द्वारा लगातार राहत के कार्य किए जा रहे है। वहीं आज सर्किट हाउस में आप पार्टी की महिला विंग की तरफ से एक संयुक्त मीटिंग की गई। जिसमें महिला विंग की चेयरपर्सन अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया कि पंजाब भर के जिन 7 जिलों में बाढ़ की समस्या आई हुई है।

    वहां 2 हजार के करीब महिला आज से कैंप लगाने जा रही है। जिसमें राशन पानी के साथ-साथ महिलाओं की जरूरत के लिए सेनेटरी पैड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सेवा के लिए पंजाब में आई है। ऐसी स्थिति में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने भी अपना सरकारी हेलीकॉप्टर लोगों की मदद के लिए लगा दिया है।

    उन्होंने कहा कि महिलाएं जब से आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार आई है तभी से सरकार की तरह वह जनता की सेवा में लगी हुई है। पहली बार बाढ़ प्रभावित इलाकों में आप पार्टी की महिलाएं लोगों की सेवा के लिए मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि आज से कैंप शुरू कर दिए गए हैं, कल से पूरी टीम में बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर इस कैंप की सुविधाएं लोगों तक पहुंचाएगी।

  • 2038 तक भारत देगा America को टक्कर, Experts ने किया दावा

    2038 तक भारत देगा America को टक्कर, Experts ने किया दावा

    नई दिल्ली: भारत पर अमेरिका ने भले ही इस समय 50 फीसदी टैरिफ लगाया है परंतु इंडियन इकोनॉमी की रफ्तार पर या किसी भी बाधा पर इसका असर नहीं होगा। इस बात का खुलासा ईवाई इंडिया की रिपोर्ट में हुआ है। इसमें यह कहा गया है कि भारत 2038 तक 34.2 ट्रिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। EY इकोनॉमी वॉट अगस्त 2025 में यह कहा गया है कि भारत टैरिफ दबाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बाद ये कमाल करेगा। ईवाई इंडिया ने यह कहा है कि सारी चुनौतियों से उभरते हुए भारत दुनिया की 5 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना है। मजबूत आर्थिक बुनियाद के साथ देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। टैरिफ दबाव और धीमे व्यापार जैसी वैश्विक अनिश्चितताओं के बाद भी भारतीय इकोनॉमी घरेलू डिमांड पर उसकी निर्भरता और आधुनिक तकनीकों में बढ़ती हुई क्षमताओं में मजबूत बनी है। रिपोर्ट में यह अनुमान लगाते हुए जाहिर करते हुए कहा है कि आने वाले 5 साल में यानी की 2030 तक भारत की इकोनॉमी 20.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान की तुलना में भारत की स्थिति अच्छी है हालांकि चीन 2030 तक अनुमानित 42.2 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ इकोनॉमी की रेस में सबसे आगे रह सकता है परंतु दूसरी ओर उसकी बूढ़ी होती आबादी लगातार बढ़ता कर्ज और चुनौतियां पेश करेगा। अमेरिका हालांकि फिलहाल अभी के लिए मजबूत बना है परंतु उसे सकल घरेलू उत्पाद के 120% के कर्ज और विकास दर की सुस्त रफ्तार का सामना करना पड़ेगा।

    भारत की स्थिति अच्छी है

    अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान की तुलना में भारत की स्थिति अच्छी है हालांकि चीन 2030 तक अनुमानित 42.2 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ इकोनॉमी की रेस में सबसे आगे रहेगा लेकिन दूसरी ओर उसकी बूढ़ी होती आबादी और लगातार बढ़ता हुआ कर्ज चुनौतियां पेश करेगा। अमेरिका हालांकि फिलहाल मजबूत है परंतु उसे सकल घरेलू उत्पाद के 120% से ज्यादा के कर्ज और विकास दर की सुस्त रफ्तार को झेलना पड़ा है। जर्मनी और जापान भी उन्नत परंतु इनका वैश्विक व्यापार पर भारी निर्भरता हो चुकी है। इसका असर इकोनॉमी पर देखने को भी मिलेगा। इसके अलावा रिपोर्ट में भारत की क्षमता को देखते हुए यह कहा गया है कि भारत में युवा आबादी, बढ़ती हुई घरेलू डिमांड और एक टिकाऊ राजकोषीय आउटलुक का एक अच्छा कॉम्बिनेश है जो इसको लॉन्गटर्म ग्रोथ के लिए अनुकूल रास्ता देगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो भारत की तुलनात्मक क्षमताएं, युवा आबादी और कुश्ल कार्यबल के साथ ही मजबूत बचत और निवेश देश की हाई ग्रोथ को बनाए रखने में मदद करेंगे। तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और उन्नत क्षमताओं का निर्माण करेंगे। इससे भारत 2047 तक अपनी विकसित भारत की आकांक्षाओं के करीब पहुंचने की स्थिति में है। रिपोर्ट में यह आंकड़ों के साथ बताया गया है कि आखिर कैसे भारत 13 साल में बड़ा कमाल करेगा। सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत 2025 में 28.8 वर्ष की औसत आयु, दूसरी सबसे हाई सेविंग रेट और सरकारी ऋण-जीडीपी अनुपात के साथ 2024 के 81.3% से कम होकर 2030 तक 75.8% हो जाएगी। वहीं टॉप इकोनॉमी की इस लिस्ट में शामिल बाकी देशों में ऋण का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ईवाई की रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी की आईएमएफ के द्वारा अनुमानित 2028-2030 की औसत विकास दर का हवाला देते हुए यह कहा गया है कि भारत 2038 तक पीपीपी के संदर्भ में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इसका अनुमानित जीडीपी साइज 34.2 ट्रिलियन डॉलर होगा। अब यहां पर ये समझना जरुरी है कि आखिरी जीडीपी होती क्या है? जीडीपी का अर्थ है क्रय शक्ति समता पर आधारित सकल घरेलू उत्पाद। पीपीपी का इस्तेमाल करते हुए देशों के बीच आर्थिक उत्पादन की अधिक निष्पक्ष तुलना होती है क्योंकि यह प्रदर्शित करता है कि अमेरिकी डॉलर में किसी देश की कितनी परचेंजिंग वैल्यू है।

    जल्द तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत

    हाल ही में आई सभी रिपोर्ट्स की अगर बात करें तो उनमें भी भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार को सराहा गया है। इसके सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई इकोनॉमी होने का दावा भी किया है। मौजूदा समय दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक ताकतों की बात करें तो अमेरिका, चीन, जापान, भारत और जर्मनी है। भारत इस समय 4वें पायदान पर मौजूद है। अगले 3-4 साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी भारतीय इकोनॉमी बन जाएगा हालांकि अमेरिका आज भी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।  
  • 30 रुपये को लेकर 2 भाईयों की पीट-पीट कर की हत्या

    30 रुपये को लेकर 2 भाईयों की पीट-पीट कर की हत्या

    रायविंडः पाकिस्तान के रायविंड में 30 रुपये के लिए हुए झगड़े में 2 भाइयों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 2 भाइयों के मर्डर की वजह कुछ मिनटों की बहस और 30 रुपये थे। मृतकों की पहचान राशिद और वाजिद के रूप में हुई है। वहीं राशिद और वाजिद के पिता सईद इक़बाल की शिकायत पर ओवैस और तैमूर नाम के दो भाइयों के ख़िलाफ़ पाकिस्तान के रायविंड सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। एफ़आईआर के अनुसार सईद इक़बाल ने पुलिस को बताया कि दूध का कारोबार करने वाले उनके बेटे राशिद और वाजिद घर लौट रहे थे। उस दौरान दोनों भाई फल खरीदने के लिए रुके। वहां उनका फल बेचने वाले ओवैस और उसके भाई तैमूर से 30 रुपए को लेकर झगड़ा हो गया।

    सईद इक़बाल का कहना है कि उनके बेटों पर ओवैस, तैमूर और उनके अज्ञात साथियों ने लाठियों और क्रिकेट के बल्ले से हमला किया, जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे एसपी मोअज्ज़म अली ने बताया कि पुलिस ने इस केस में दोनों नामज़द अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच अपराध नियंत्रण विभाग (सीसीडी) को सौंप दी गई है। सईद इक़बाल पाकिस्तान के कोट राधा किशन इलाक़े के रतिपिंडी गांव के रहने वाले हैं। इक़बाल ने बताया कि जब यह घटना घटी, तब उनके दो बेटे अपनी दुकान पर दूध पहुंचाकर घर लौट रहे थे। मृतक लड़कों के भाई साजिद इस दोहरे हत्याकांड का ब्यौरा देते हुए कहते हैं कि लोगों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत कहासुनी से हुई थी।

    साजिद ने बीबीसी उर्दू को बताया, “जिस ठेले से वाजिद और राशिद केले खरीदने के लिए रुके थे, वह ओवैस का था। ओवैस के भाई तैमूर का ठेला भी पास में ही था।” साजिद कहते हैं, “ओवैस ने एक दर्जन केलों के लिए 130 रुपये मांगे थे। राशिद ने उससे कहा कि उसके पास सिर्फ़ 100 रुपये और पाँच-पाँच हज़ार के बड़े नोट हैं। ओवैस ने कहा कि वह 100 रुपये में एक दर्जन केले ले ले।” साजिद के अनुसार तैमूर को सस्ते में केले बेचने की बात पसंद नहीं आई और उसने ‘बदज़ुबानी’ शुरू कर दी। दोनों भाइयों ने गालियों पर एतराज़ जताया। इसके बाद बात बिगड़ती गई। राशिद और वाजिद के भाई ने आगे कहा कि तीखी बहस के बाद ओवैस और तैमूर ने उन पर क्रिकेट बैट और लाठियों से हमला कर दिया।

    साजिद ने कहा, “उस समय वहां क़रीब 250 लोग थे लेकिन किसी में इतनी इंसानियत नहीं थी कि इस झगड़े को रोक सके।” सदर सर्किल के पुलिस अधीक्षक मोअज्ज़म अली ने बताया कि मामला पैसों को लेकर शुरू हुआ था। मोअज्ज़म अली के अनुसार, जब दोनों मृतक भाइयों ने फल खरीदे तो उनके पास भुगतान के लिए एक 5 हज़ार रुपये का नोट और दूसरा 100 रुपये का नोट था। उन्होंने कहा, “फल विक्रेता ने उन्हें 30 रुपये वाले खुले देने को कहा. उसने कहा कि उसके पास चेंज नहीं हैं। ओवैस ने कहा कि अगर चेंज नहीं है तो 30 रुपये के केले वापस कर दो। इस पर दोनों भाइयों ने ग़ैर मुनासिब ज़ुबान इस्तेमाल की और झगड़ा बढ़ता गया।”

    मोअज्ज़म अली ने बताया कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई और मामला मारपीट में बदल गया। उन्होंने कहा, “पहले तो दोनों भाइयों ने मिलकर फल विक्रेता की पिटाई की। जब बात बढ़ी तो पास के ठेले वालों ने फल विक्रेता के भाइयों को बुला लिया। वे भी आ गए और पास के ठेले वाले भी शामिल हो गए, फिर उन्होंने दोनों भाइयों की पिटाई कर दी।” एसपी मोअज्ज़म अली के मुताबिक, बाद में आए लोगों ने दोनों भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।

  • तानों से परेशान पति ने की आत्महत्या, Suicide Note में लिखी चौकाने वाली वजह

    तानों से परेशान पति ने की आत्महत्या, Suicide Note में लिखी चौकाने वाली वजह

    बीकानेरः पत्नी के तानों से परेशान होकर युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस दौरान मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें पत्नी पर परेशान करने और अवैध संबंधों के बारे में लिखा है।

    जानकारी देते पुलिस ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई ने उसकी पत्नी समेत 4 लोगों पर सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। सोसाइड नोट में बताया कि मृतक की पत्नी ने फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी ली। इतना ही नहीं शादीशुदा होने के बाद भी खुद को अविवाहित बताते हुए शादी की थी, वो पहले खाजूवाला के सिंचाई विभाग में थी लेकिन अब बाद में हनुमानगढ़ ट्रांसफर करवा लिया।

    20 अगस्त को युवक ने स्प्रे पीकर सुसाइड कर लिया था। मृतक के चचेरे भाई का आरोप है कि युवक की पत्नी और उसके भाई, मां व कुछ रिश्तेदार लगातार युवक को फोन करके उकसा रहे थे, धमकी भी दे रहे थे। इसी से परेशान होकर उसने स्प्रे पीकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • CM ने दिया महिलाओं को तोहफा, मिलेंगे इतने रुपए

    CM ने दिया महिलाओं को तोहफा, मिलेंगे इतने रुपए

    चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समर्थन को बढ़ावा देने के लिए एक नई सामाजिक सुरक्षा योजना की घोषणा की है। योजना का नाम ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ रखा गया है, जो हरियाणा के नागरिकों के बीच एक नई उम्मीद लेकर आई है। इस योजना के अंतर्गत योग्य महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता महिलाओं को दी जाएगी।

    cm nayab saini
    cm nayab saini

    यह महत्वाकांक्षी योजना 25 सितंबर 2025 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आधिकारिक रूप से शुरू की जाएगी। हरियाणा सरकार का कहना है कि यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। योजना को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए इसकी जानकारी दी।

    मंत्री ने बताया कि यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सहारा देगी, बल्कि उनके सामाजिक और पारिवारिक निर्णयों में भी स्वतंत्रता और आत्मविश्वास बढ़ाएगी। विशेष रूप से गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाओं के लिए यह योजना राहत भरी साबित हो सकती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना के पहले चरण में सिर्फ उन परिवारों को शामिल किया गया है जिनकी सालाना आय एक लाख रुपए से कम है। हालांकि आने वाले समय में अन्य आय वर्ग और सामाजिक समूहों को भी इस योजना में जोड़ा जाएगा।

    उन्होंने बताया कि योजना केवल हरियाणा की महिलाओं के लिए है। फिर चाहे वो विवाहिता हो यां अविवाहित। उनकी उम्र कम से कम 23 वर्ष होनी चाहिए, यदि महिला विवाहित है, तो पति को कम से कम 15 साल से हरियाणा का निवासी होना आवश्यक है। एक परिवार में कितनी भी महिलाएं हों, सभी पात्र महिलाओं को 2100/- रुपए दिए जाएंगे।

  • Punjab News: आधा किलो हेरोइन के साथ व्यक्ति काबू, जेल में बंद साथी भी नामजद, देखें वीडियो

    Punjab News: आधा किलो हेरोइन के साथ व्यक्ति काबू, जेल में बंद साथी भी नामजद, देखें वीडियो

    बठिंडाः युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत, एसपी सिटी बठिंडा, नरेंद्र सिंह और डीएसपी सिटी-1 बठिंडा के नेतृत्व में, थाना कैनाल कॉलोनी बठिंडा की पुलिस पार्टी ने थाना कैनाल कॉलोनी के मुख्य अधिकारी एसआई हरजीवन सिंह की अध्यक्षता में बहमन पुल, सरहिंद नहर पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान रिंग रोड की तरफ से आ रहे परसराम नगर, बठिंडा निवासी राहुल को पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस सिटी-बठिंडा पहुंची और उनकी मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    इस दौरान आरोपी राहुल से पूछताछ के बाद पता चला कि यह हेरोइन उसने बठिंडा निवासी इसांत कुमार से ली थी। इसांत अभी कपूरथला जेल में बंद है। राहुल को इसांत से जेल में मिलने के दौरान इस हेरोइन के बारे में पता चला था जिसके बाद पुलिस ने इसांत के खिलाफ भी केस दर्ज कर उसके आरोपों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29/61/85 में बढ़ा दिया गया। जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर गहनता पूछताछ की जाएगी।

  • Jalandhar News: Armaan Hospital में महिला की मौत मामले में पुलिस कमिश्नर और सिविल सर्जन को नोटिस जारी

    Jalandhar News: Armaan Hospital में महिला की मौत मामले में पुलिस कमिश्नर और सिविल सर्जन को नोटिस जारी

    जालंधर, ENS: फ़ुटबॉल चौक के पास स्थित अरमान अस्पताल में टीचर की मौत को लेकर 2 माह पहले काफी हंगामा हुआ था। टीचर सोनम मुलतानी की आपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। इस मामले में पीड़ित परिवार द्वारा अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। हालांकि दूसरी ओर डॉक्टर ने परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

    लेकिन इस घटना को लेकर परिवार ने हार नहीं मानी और कानूनी लड़ाई लगातार जारी रखी। इस मामले को लेकर डॉक्टरों का पैनल तैयार किया गया था। परिवार सीएम भगवंत मान को लिखित शिकायत दे चुका है। लेकिन इंसाफ ना मिलने के कारण परिवार ने ह्यूमन राइट्स कमिशन का दरवाजा खटखटाया।

    जिसके बाद ह्यूमन राइट्स कमिशन ने जालंधर पुलिस कमिश्नर और सिविल सर्जन को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। ह्यूमन राइट्स कमीशन ने सोनम की मौत के मामले के क़रीब 2 महीने से ज़्यादा का समय बीत जाने पर भी कारवाई ना करने के कारण नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों के पैनल की रिपोर्ट सिविल सर्जन के पास पहुंच चुकी है।

  • Punjab News: गग्गोमाल तक पहुंचा रावी नदी का पानी, National Highway बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: गग्गोमाल तक पहुंचा रावी नदी का पानी, National Highway बंद, देखें वीडियो

    30 से अधिक गांव प्रभावित, रामदास से टूटा संपर्क

    अमृतसरः अजनाला क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। रावी नदी का पानी आज सुबह गग्गोमाल गांव तक पहुंच गया, जिससे पूरे इलाके के लोगों में भय का माहौल पाया जा रहा है। गग्गोमाल सहित 30 से अधिक गांव पूरी तरह प्रभावित हुए हैं और लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी गांवों के घरों और खेतों में घुस चुका है। कई परिवार अपने पशुओं और जरूरी सामान सहित ऊंचे स्थानों की ओर जा रहे हैं, जबकि कुछ लोग बिना कुछ लिए ही घर छोड़ने को विवश हैं। हालत इतने खराब हैं कि गांवों की गलियां पूरी तरह पानी के नीचे आ गई हैं। इस बाढ़ का सबसे बड़ा असर आवागमन पर पड़ा है। अमृतसर–अजनाला–डेरा बाबा नानक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह डूब जाने के कारण अमृतसर का रामदास से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। यह सड़क लोगों के लिए मुख्य मार्ग था, पर अब इसके बंद होने से गांववासियों को बड़ी कठिनाई हो रही है। राहत सामग्री की सप्लाई रुक गई है और बचाव टीमों का पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। इलाके में कई संगठनों द्वारा राशन और अन्य सहायता पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन कई ट्रैक्टर पानी में ही फंस गए। इस वजह से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने में देरी हो रही है। दूसरी ओर, जिन परिवारों के रिश्तेदार अभी भी गांवों के अंदर फंसे हुए हैं, वे गग्गोमाल गांव के पास इकट्ठे होकर उनका इंतजार कर रहे हैं। कईयों ने बताया कि वे दो दिनों से अपने घर वालों से संपर्क नहीं कर पाए हैं। इस बाढ़ से खेती-बाड़ी को भी भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह पानी के नीचे आ गई हैं, जिससे किसानों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह ठप्प हो गई है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के लोकसभा क्षेत्र इंचार्ज जसकरण सिंह भी प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांवों का दौरा कर वे हाई कमान को रिपोर्ट भेज रहे हैं और हर संभव मदद के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पार्टी और सरकार दोनों की ओर से राहत कार्यों को तेज किया जा रहा है।
  • Punjab News: रद्द हुआ CM Bhagwant Mann का बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

    Punjab News: रद्द हुआ CM Bhagwant Mann का बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

    फिरोजपुरः मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान द्वारा सीमा क्षेत्र के दरिया सतलुज के नीचे आए बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा रद्द कर दिया गया है। उनकी जगह अब जल संसाधन मंत्री बिंदर कुमार गौतम बाढ़ प्रभावित इलाकों और गांवों का दौरा करेंगे और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए राहत कैंप में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

  • Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया को कोर्ट से लगा झटका, आया फैसला

    Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया को कोर्ट से लगा झटका, आया फैसला

    मोहालीः शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मोहाली न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। जहां पेशी होने के बाद अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को 6 सितंबर तक बढ़ा दी है। इस मौके पर अदालत में सरकार की तरफ से वकील फैरी सोफत और प्रीत इंदर पाल सिंह ने नेतृत्व किया, जबकि बचाव पक्ष की तरफ से वकील एचएस धनोआ और डीएस सोबती अदालत में मौजूद रहे।

    दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने बेरक बदली अर्ज़ी पर सुनवाई को 30 अगस्त तक स्थगित कर दिया है। इसके अलावा, बचाव पक्ष की ओर से मजीठिया के खिलाफ दर्ज चार्जशीट की प्रति सप्लाई की अर्ज़ी को 2 सितंबर के लिए तय किया गया है।