नई दिल्ली : बिहार सरकार के मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा मॉर्निंक वॉक के दौरान हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह एक ऑटो ने टक्कर मार दी। इस दौरान उनके सिर और पैर में चोट लगी है। हादसा महिषी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बॉडीगार्ड के घायल हुआ है। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नए साल पर अपने गांव बलिया सिमर पहुंचे मंत्री आज सुबह मॉर्निंग वॉकिंग के लिए गार्ड के साथ घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उनको टक्कर मार दी और वह गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
दो से तीन घंटे इलाज चला और सामान्य होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मंत्री को सिर के पिछले हिस्से और पांव में चोट लगी है, उनका इलाज किया गया और उनके गार्ड को हाथ और पैर में चोट लगी है। इलाज के दौरान सामान्य स्थिति होने पर मंत्री के विशेष आग्रह पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया
मुंबईः नौसरबाज हमेशा नए-नए तरीके अपनाकर भोले-भाले लोगों को ठगने का काम करते रहते हैं। ताजा मामला मुंबई से सामने आया है जहां, साइबर जालसाजों ने एक बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी की। जालसाजों ने 68-वर्षीय महिला पर वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया और इससे बचने के वास्ते पैसों का भुगतान करने के लिए दबाव डाला।
जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि नवंबर में अपराध शाखा के साइबर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने बताया था कि उन्हें एक अज्ञात महिला का फोन आया, जिसने खुद को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अधिकारी बता पीड़िता को क्रेडिट कार्ड का बकाया न चुकाने पर मामला दर्ज करवाने की धमकी दी और हैदराबाद पुलिस से बात करने के लिए कहा। इसके बाद खुद को एक पुलिस अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने पीड़िता से बात की।
अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति (फर्जी पुलिस अधिकारी) ने दावा किया कि पीड़िता के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हैदराबाद में 500 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी में किया गया और उसके खाते में 20 लाख रुपये जमा किए गए। इसके बाद उस व्यक्ति ने महिला से कहा कि वह कॉल को सीबीआई अधिकारी को ट्रांसफर कर रहा है।
फिर सीबीआई अधिकारी ने पीड़ित महिला को वीडियो कॉल किया और उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी। अधिकारी ने बताया कि जालसाजों ने उससे कहा कि अगर वह खुद को गिरफ्तारी से बचाना चाहती है तो उसे दिए गए बैंक खातों में पैसा जमा करना होगा। इसके बाद महिला ने एक महीने के भीतर करीब 1.25 करोड़ रुपये जमा कर दिए। बाद में जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर ठग की तलाश के लिए अकाऊंट्स की चैकिंग की जा रही है।
लुधियाना: नव वर्ष के दिन शिव मंदिर नज़दीक The Betel Leaf Flavour दुकान पर हमलावरों द्वारा ईंट पत्थर और लोहे की रोड से हमला किया गया। इस दौरान दर्जन से अधिक युवकों ने दुकान के शीशे तोड़ दिए। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि 10 से 12 युवकों ने उसकी दुकान पर आकर उस पर और उसके भांजे पर जानलेवा हमला कर दिया।
इस घटना में हमलावरों ने दुकान पर पत्थर बरसाए और लोहे की रॉड मारकर शीशे तोड़ दिए। दुकान मालिक ने कहा कि वह हमलावरों को जानते हैं। पीड़ित ने कहा कि किसी अन्य पक्ष से विवाद करके हमलावर यहां पर आकर गालियां निकालने लगे थे। इस दौरान उसने युवकों को गालियां निकालने से मना किया तो उन्होंने उसकी दुकान पर हमला कर दिया। मामले की स्टेप पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोहालीः पंजाब में नए साल के उपलक्ष्य पर कईं जगहों पर ठंड से तापमान में गिरावट रही। इस दौरान पारा सामान्य से 5.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने नए साल के मौके पर बुधवार को भी कुछ जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना जताई है। साथ ही चार जनवरी को पंजाब के मौसम पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर करेगा, जिसके चलते तीन दिन कईं जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक इससे पारा और गिरेगा और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
पंजाब के 14 शहरों का पारा 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे कम 5 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब में दिसंबर के महीने में इस बार चार सालों के बाद सामान्य के मुकाबले ज्यादा बारिश रही है। आंकड़ों के मुताबि 10.9 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 24.7 एमएम बारिश हुई है, जो 126 फीसदी अधिक है। गौरतलब है कि जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच जाता है और अधिकतम पारा भी सामान्य से 4.5 डिग्री से 6.4 डिग्री नीचे गिर जाता है, उस समय कोल्ड डे रहता है।
अमृतसर का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री, लुधियाना का 14.2, पटियाला का 13.1, पठानकोट का 11.2, बठिंडा का 14.4 डिग्री, बरनाला का 13.3 डिग्री, फिरोजपुर का 13.8 डिग्री, मोगा का 12.4 डिग्री, सबसे अधिक 15 डिग्री का पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.0, लुधियाना का 7.4 डिग्री, पटियाला का 8.9 डिग्री, पठानकोट का 8.9, फरीदकोट का 6.0, फाजिल्का का 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।
ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते फारेस्ट रेंज ऑफिसर अम्व अविनाश को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ गाड़ी वालों से लकड़ी परिवहन परमिट के बदले पैसे लेने की शिकायतें आ रही थीं। विजीलेंस ने आरोपित को बीस हजार रूपए सहित पकड़ा है।
सूत्रों के अनुसार प्रति गाड़ी लकड़ी परिवहन के लिए दस हजार की मांग की जा रही थी। इसपर करवाई करते हुए विजिलेंस ने आरोपित को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
हेल्थः नए साल में बहुत कुछ बदल जाता है। तारीख, कैलेंडर और आपके रेजोल्यूशन भी बदल जाता है। पिछले साल की शुरुआत में आपने जो कुछ करने की ठानी होगी, उसके मुकाबले इस बार की लिस्ट या तो थोड़ी लम्बी होगी या बिलकुल अलग। हम नई उम्मीदों और संभावनाओं के साथ नए साल में प्रवेश कर रहे हैं।
इसी नई उम्मीद के साथ शरीर का तंदुरुस्त होना बहुत जरूरी है। अगर शरीर फिट होगा तभी कोई व्यक्ति जीवन में आगे के प्लैन कर सकता है। इसलिए अपने न्यू एयर रेजोल्यूशन में फिट रहने के लिए 6 हेल्थ टिप्स एड कर लेगें तो आप आसान तरीके से फिट रह सकते हैं।
सीढ़ियां चढ़ने की आदत डालना
कुछेक मंजिल सीढ़ियां चढ़ने में भला कितनी मेहनत लगती है। यह करके देखिए, तब आपको समझ आएगा कि कितना आसान रेजोल्यूशन है। अगर आपके पास बहुत भारी सामान नहीं है या आप बीमार नहीं हैं तो यह करना आसान है। अगर आप रोज सिर्फ 20 सीढ़ियां भी चढ़ते हैं तो साल भर में बिना कोई एक्सरसाइज किए 4 किलो तक वजन कम हो सकता है।
500 से 1000 मीटर जाने के लिए वाहनों को अवॉइड करना
आमतौर पर सब्जी या दूध की दुकान घर से बहुत दूर नहीं होती। बमुश्किल 500 से 1000 कदम चलने होते हैं। लेकिन इतनी दूरी के लिए भी हम बाइक, कार लेते हैं। इस साल ये छोटा सा रेजोल्यूशन लें कि एकाध किलोमीटर की दूरी के लिए कभी ऑटो, कार, बाइक नहीं लेंगे, बल्कि पैदल ही जाएंगे। यह करना बहुत आसान है। इसी बहाने शुबह-शाम वॉक हो जाएगी। ये करने से आपको कई फायदे होंगे जैसे, वेट मैनेजमेंट में मदद मिलेगी, हार्ट हेल्थ इंप्रूव होगी, मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ेगी, बोन हेल्थ बेहतर होगी, जोड़ों की सेहत सुधरेगी, मेंटल हेल्थ इंप्रूव होगी।
खाने में सलाद को एड करना
खाना खाने से पहले एक गाजर, एक मूली, एक खीरा और एक टमाटर ही तो काटकर खाना है। न पकाने का झंझट, न सहेजने का। पांच मिनट का काम है। अच्छी बात ये है कि इनमें से कोई चीज महंगी और रेयर भी नहीं है। एक प्लेट सलाद खाने के बाद आप जो चाहे खा सकते हैं। कुछ भी खाने से पहले फाइबर और विटामिन्स से भरपूर एक प्लेट सलाद खाने से क्या फायदा होता है।
7 बजे से पहले डिनर
इसी के साथ रात का 7 बजे से पहले खाना खाने से भी कई तरह के फायदे होते हैं। इसके लिए बहुत मेहनत नहीं करनी है। 8-9 बजे तो डिनर करते ही हैं। उस टाइम को थोड़ा पुश करके 1-2 घंटे पहले खा लीजिए। आप सोच भी नहीं सकते कि इस छोटे से रेजोल्यूशन से कितने कमाल के फायदे होंगे। इस छोटे से पुश से आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा, स्लीप क्वालिटी में सुधार आएगा तथा वेट मैनेजमैंट में भी मदद मिलेगी। इसी के साथ जल्दी खाना खाने से और भी कई फायदे मिलेंगे।
बैग में ड्राय फ्रूट या कोई मौसमी फल रखना
हम अक्सर भूख लगने पर चिप्स या बिस्किट का पैकेट खोलकर खा लेते हैं। बेशक इसे खाने पर पेट भरा महसूस होता है लेकिन इससे ढेर सारी कैलोरीज भी मिल जाती हैं और न्यूट्रिशन के नाम पर कुछ नहीं मिलता। इसलिए हमेशा अपने बैग में ड्राय फ्रूट या कोई मौसमी फल रखिए। ये चीजे फायबर से भरपूर होती हैं। इसलिए ये चीजे खाने से आपको फायबर और विटामिनों का फायदा भी मिलेगा और फैलोरीज भी नहीं बढ़ेगी।
कोल्ड ड्रिंक पीने से बचना
आजकल एक ट्रेंड सा बन गया है कि अगर लोग घर से बाहर हैं और प्यास लगी है, तो तुरंत कोल्डड्रिंक खरीदकर पी लेते हैं। यह एक बुरी आदत है। इससे सेहत को सिर्फ नुकसान होता है। पैसे खर्च करके हम बीमारियां बुला रहे हैं। इस साल रेजोल्यूशन लें कि प्यास लगने पर सिर्फ पानी ही पिएंगे और एक पानी बोतल हमेशा साथ रखेंगे। इस आदत को अपनाने से एसिडिटी, कब्ज और गैस से राहत मिलेगी। शरीर को डिटॉक्स करने में भी काफी मदद मिलेगी।
ऊना/सुशील पंडित: डी.ए.वी. सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, उना, में 29 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में 20 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।
शिविर के चौथे दिन, कंप्यूटर विज्ञान के शिक्षक राम कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में शिविर में शिरकत की। उन्होंने साइबर अपराध के मुद्दे पर एक प्रेरक भाषण दिया, स्वयंसेवकों को इस बढ़ते खतरे से बचाव के लिए मूल्यवान सुझाव दिए।
एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक सुरेंद्र शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे,स्कूल के प्रधानाचार्य आरएल पाठक ने एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह विशेष एनएसएस शिविर स्कूल के प्रयास का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अपने छात्रों को शिक्षित करना और सशक्त बनाना, सामाजिक जिम्मेदारी और समुदाय सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।
नृत्य में अनु, एकल गान में बेबी व समूह गान में प्रेमलता व पूजा अव्वल रही
सबसे अधिक उपस्थिति के लिए सैणी सिंह व कंचन कुमारी को सम्मानित किया
माईल स्टोन के ग्रुप प्रेजीडेंट एमके श्रीवस्ताव ने कर्मचारियों को किया सम्मानित
बद्दीसचिन बैंसल: नंदपुर स्थित कर्लस इंडिया कंपनी में नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जिसमें एकल नृत्य में अनु ने का नृत्य सबसे अच्छा रहा। एकल गान में बेबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि समूह गान में प्रेमलता व पूजा अव्वल रही। निर्णायक मंडल में पार्वती मंत्री ने भूमिका निभाई। इस मौके पर वर्ष भर में कंपनी में बेहतर कार्य करने वाले रेगुलर कर्मचारी के रूप में सैनी सिंह व कंचन कुमारी को सम्मानित किया गया।
कुमारी मोनी, प्रवीन बानो, अनु कुमारी, मोनिका देवी, भानू प्रिया, हरिश कुमार, हितेश कुमार, मलखान, कमल नाथ, अकाश व इशरत को इंपलोई आफ द ईयर चुना गया। उत्पादन क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले क विता देवी, अशीष कुमार, रीना प्रजापति, कुसुम, सतीश कुमार, पवन कुमार सिंह, प्रकाश चंद, निकिता कुमारी को सम्मान दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि माईल स्टोन कंपनी के ग्रुप प्रेजीडेंट मुकेश कुमार श्रीवास्तव, विशेष अतिथि सेवानिवृत सहायक निदेशक देव्रवत यादव, यश एप्लाईसिंस के प्रबंधक विष्णु शर्मा, भाजपा के जिला इकाई के सदस्य कृष्ण कौशल, ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अव्वल रहने वाले कर्मचारियों व बेस्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि एमके श्री वास्तव व विशेष अतिथियों ने दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्लांट हैड राधा गोबिंद मंत्री ने बताया कि वह नव वर्ष व होली दो पर्व अपनी कंपनी में जरूर मनाते है। आज अगर उनकी कंपनी नवंबर वन है तो इसके पीछे उनके कामगार का हाथ है। उनकी कंपनी में बीबीएन से सबसे बढिय़ा कामगार है जिनके दम पर उनकी कंपनी ऊचाईंया छु रही है। एमके श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी कंपनी के ऊंचाई छूने व डाऊन फाल का कारण उनके क र्मचारी होती है। कर्मचारी ही कंपनी को उठा सकते है और उन्हें यह देख कर अच्छा लगा की कलर्स कंपनी में महिला कामगार 80फीसदी है और उसके बावजूद भी कंपनी लगातार प्रगति पर है। मंच का दमदार संचालक प्रेमलता भावसार ने किया। समारोह के बाद सभी को प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी कामगारों ने स्वादिष्ट व्यंजनों को स्वाद लिया।
निजी उद्योग के सहयोग से बनाया गया पुलिस सहायता कक्ष
नशे के खिलाफ लोगों को किया जागरूक
बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी पुलिस ने मानपुरा थाना के तहत डोडूवाला चौक पर पुलिस सहायता कक्ष का पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस कक्ष को जेसको पेपर प्रोडक्ट न तैयार किया था। इस मौके पर एक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओ ने नशे के दुष्प्रभाव पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने लोगों को संयुक्त रूप से इसे रोकने की लोगों से अपील की है।
जेसको कंपनी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि मनुष्य का जन्म कई 84 लाख योनियों के बाद आया है। और मनुख्य काम, क्रोध, लोभ, मोह व अंहकार के चलते इससे ऐसे ही बर्बाद देता है। एक नशा करने वाला व्यक्ति नशा कर जब वाहन चलाता है तो वह अपनी मनोस्थिति में नहीं होता है और जब कोई बड़ा हादसा हा जाता है तब उसे यह पता चलता कि उसने गलत किया है। थाना प्रभारी श्याम लाल ने कहा कि हमें अगर किसी के युवा को बचाने के लिए बुरा भी बनना पड़े तो लोगों को बनने के लिए तैयार होना चाहिए। आज लोग अपने तक ही सीमित हो गए है और वह सोचते है कि उनके बच्चे सही है। दूसरे के खराब हो रहे है तो उसमें वह कुछ नहीं सकते है लेकिन यह सभी की जिम्मेदारी है। आज किसी ओर के बच्चे है तो कल उनके भी हो सकते है। इसके लिए नशे को समाज से जड़ से उखाडने की जरूरत है।
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कहा कि यह तभी संभव है जब समाज के लोग और पुलिस संयुक्त रुप से इसे जड़ से मिटाने का प्रयास करे। वर्तमान में सिंथेटिक नशे बाजार में आ रहे है अगर उसकी किसी को लत लग जाती है तो वह जिंदगी भर उससे बाहर नहीं आ सकता है। ऐसे कई लोगों के घर उजड़ रहे है। पुलिस कानून के दायरे में रह कर कार्य करती है लेकिन इसे तभी समाप्त किया जाएगा जब सभी लोग एक जुट हो कर संयुक्त अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही लोगों को अपने बच्चों पर भी नजर रखनी जरूरी है। उन्होंने पुलिस सहायता कक्षा लगाने के लिए कंपनी के प्रंबधकों का अभार जाता है। डोडूवाला औद्योगिक क्षेत्र के साथ होने से य यहां पर वाहनों की आवाजही अधिक है। इस सहायता कक्ष से लोगों को घर द्वार पर ही सहायता मिलेगी। लोग छोटी मोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए अब थाने जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
अमृतसरः जिले में चाईना डोर का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार से भारी मात्रा में चाईना डोर के गट्टू बरामद किए है। इस दौरान एक व्यक्ति को भी काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना वल्ला के अधिकारी जतिंदर सिंह ने कहा कि की टीम ने नाकेबंदी के दौरान गाड़ी को रोककर तालाशी ली। तालाशी के दौरान गाड़ी में चाईना डोर के 35 गट्टू बरामद हुए।
उनकी टीम ने आरोपी को कार सहित काबू करके मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि व्यक्ति के पास पुराने गट्टू पड़े हुए थे, जिसे वह सप्लाई करने के लिए जा रहा था। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को माननीय अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह इसे कहां से लाता था और पूरे नेटवर्क को कहां सप्लाई करता था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग लोगों की जान से खिलवाड़ कर शहर में इन चाईना डोर की सप्लाई कर रहे हैं। इस घातक डोर को रोकने के लिए ड्रोन के जरिए चैकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस घातक डोर पर नकेल कसने के लिए चाइना डोर के साथ पंतगबाजी करने वाले बच्चों के अभिभावकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।