Blog
-

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 115 वाहनों के चालान
ऊना/सुशील पंडित : ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 115 वाहनों के चालानट्रैफिक नियम तोड़ने पर शनिवार को ऊना पुलिस ने 115 वाहनों के चालान किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिससे पुलिस को 18900 रूपए की आमदनी हुई है। इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने खुले में धुम्रपान करने वाले 5 लोगों से 500 रूपए जुर्माना वसूल किया है। -

गगरेटः शराब की सात बोतलों के साथ एक काबू
ऊना/सुशील पंडित : गगरेटः शराब की सात बोतलों के साथ एक काबूगगरेट से सटे संघनेई गांव से पुलिस को देसी शराब की सात बोतलें बरामद हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी एक दुकानदार शराब का अवैध कारोबार करता है। पुलिस ने चैकिंग की तो उसकी दुकान से देसी शराब की सात बोतलें बरामद हुईं। इन शराब की बोतलों से जुड़ा कोई भी दस्तावेज जब व्यक्ति पेश नहीं कर पाया तो पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सुरेंदर सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी संघनेई के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। -

ऊनाः गाय चुराते तीन लोग रंगे हाथों पकड़े
ऊना में बढ़ रहा है गौ तस्करों और पशु चोरों का आतंकऊना/सुशील पंडित : ऊना के जलग्रां टब्बा गांव में रक्कड़ कॉलोनी मोड़ के ऊपर शनिवार को तीन लोग गाय चुराते पकड़े गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क किनारे घास चर रही दो गायों को जब तीन लोगों ने एक गाड़ी में डाला तो पास के लोगों ने गाय के मालिक को सूचना कर दी। गाय के मालिक जब पहुंचे तो गाय उठाने वालों ने कहा कि उन्हें लगा कि ये गाय किसी की नहीं हैं और आवारा घूम रही हैं। इसलिए उन्होंने सोचा कि गर्भवती गायों को घर ले जाते हैं। धीरे धीरे गाय चुराने वाले गिरोह की खबर चारों ओर फैलने लगी। रक्कड़ कॉलोनी के आस पास के वे लोग भी मौके पर पहुंच गए जिनकी पिछले दिनों गाय चोरी हुई थी। लोगों ने संदिग्ध गौ तस्करों को पकड़ लिया जिसे सदर थाने के एसएचओ मनोज वालिया ने छुड़ाया। पुलिस की टीम उन्हें मौके से थाने ले गई जहां शिकायतकर्ता के बयान के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।रक्कड़ कॉलोनी निवासी केसर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके जानकार दो लोगों की गाय भी इसी तरह रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। तब से हम गाय चोरों की तालाश में थे। एक प्रवासी मजदूर ने बताया कि उसने भी एक गाय रखी थी जो अच्छा खासा दूध देती थी। पिछले महीने कोई उसकी गाय को खूंटी से खोलकर ले गया। समूर कलां का एक परिवार भी मौके पर पहुंचा और उसने बताया कि 15 दिन पहले समूर कलां से उनकी भैंस भी चोरी हो चुकी है। प्रेम नगर के एक परिवार ने भी बताया है कि कुछ दिन पहले उनकी गाय भी चोरी हो चुकी है। टाहलीवाल में भी शुक्रवार को चार लोग गाय उठाते हुए पकड़े गए थे। जब आसपास के लोगों ने गौ तस्करों से आधार कार्ड मांगे तो वे भाग खड़े हुए। इससे पहले मलाहत से भी बेसहारा पशुओं के गायब होने की सूचना मिली थी।शनिवार को जो लोग गाय चुराते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे उनके नाम विक्रमजीत सिंह, सुनील कुमार और सुलिंद्रा बताए जा रहे हैं। रक्कड़ कॉलोनी के केसर सिंह की शिकायत पर अब सदर पुलिस ने न मालूम लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। -

डेढ़ किवंटल भुक्की सहित ट्रक चालक पकड़ा
पंजाब से हिमाचल दवाइयां लेकर आ रहे कैंटर में छुपा कर ले जा रहा था चुरा पोस्त
ट्रक ड्राइवर अरेस्ट मामला दर्ज कर जांच की शुरू
ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संतोषगढ़ चौकी के तहत पड़ते गांव मजारा में एक ट्रक (कैंटर) को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पाया की ट्रक में भुक्की के पांच बैग छुपाकर

रखे हुए हैं ।पुलिस कर्मियों ने तुरंत इसकी जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दी और मौके पर एडिशनल एसपी सुरेंद्र शर्मा पहुंचे व जांच को आगे बढ़ाया। वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक (कैंटर) जो कि पंजाब से हिमाचल में दाखिल हो रहा था इसको जांच के लिए रोका तो जब जांच की तो इसमें पाया गया की यह ट्रक दवाइयों से भरा हुआ था और इसके अंदर छुपाकर भूक्की के पांच बैग रखे हुए थे। ट्रक ड्राइवर नशे की यह खेप दवाइयां में छुपा कर ले जा रहा था ।पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर नशे की खेप को सील कर लिया। नशे की यह खेप 146Kg 890 ग्राम चुरा पोस्त है और ट्रक ड्राइवर को अरेस्ट कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार यह ट्रक गुजरात से आ रहा था और टाहलीवाल इंडस्ट्री एरिया में इसने दवाइयों की सप्लाई देनी थी। ट्रक चालक की पहचान रमन कुमार निवासी बास जिला ऊना के रूप में हुई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि नशे की खेप आगे किस को सप्लाई की जानी थी। दवाइयों के साथ नशे की खेप छुपा कर ले जाना और उस को पकड़ना पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है। पुलिस अधिकारी ने नशे के खिलाफ लगातार इस मुहिम को जारी रखने की बात कही है ।
-

इग्नू अध्ययन केन्द्र में नए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परिचय सभा का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय ऊना में इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 द्वारा जनवरी 2024 सत्र में प्रवेश लेने वाले कुल 376 नए विद्यार्थियों के लिए परिचय सभा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ मीता शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएँ दी। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ अश्विनी पटेल ने महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई तथा विद्यार्थियों की शंकाओं का निवारण किया। कार्यक्रम में अध्ययन केंद्र के कार्यकारी समन्वयक राकेश कुमार ने नए विद्यार्थियों को इग्नू में चल रहे कोर्सेज से संबंधित जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यार्थियों को असाइनमेंट्स और परीक्षा से संबंधित जानकारी भी दी। इस ऑनलाइन मीटिंग में छात्रों के अतिरिक्त गीता रानी, कपिलदेव, रमेश ठाकुर, ममता रानी मुनीश कुमार और सरोज आदि उपस्थित रहे। -

Punjab: Train की चपेट में आने से नाबालिग की मौ’त, देखें वीडियो
लुधियाना : ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। नाबालिग की पहचान रिमझिम के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार घर से रूठ कर किशोरी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक मालगाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रेन के नीचे आ जाने से नाबालिग की मौत हो गई।
जानकारी देते हुए मृतक रिमझिम के पिता रतिपाल ने कहा कि वह EWS कालोनी के रहने वाले हैं। उनके 3 बच्चे है। रिमझिम सबसे छोटी थी। उसने 12वीं पास की थी। उनकी एक बड़ी बेटी और है। रतिपाल ने कहा कि बीते दिन रिमझिम के मामा घर पर आए हुए थे। किसी बात को लेकर रिमझिम अपने मामा से मजाक करने लगी। उसकी मां मंजू को गुस्सा आया तो उसने डांटा और उसे थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद रिमझिम घर से भाग गई।
करीब 11 बजे घर से लापता हो गई। पूरा इलाका और रिश्तेदारों के घरों में भी तलाश किया। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। किसी तरह रेलवे स्टेशन पर रिमझिम की तालाश की लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। सुबह कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि एक नाबालिग का शव रेलवे ट्रेक पर कटा पड़ा है।
उन्होंने शव देख रिमझिम की पहचान की। पता चला है कि रेलवे की लाइन नंबर 10 पर अचानक मालगाड़ी आ गई, जिसने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा होने के तुरंत बाद जीआरपी पुलिस ने रिमझिम के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
-

Punjab: पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां
मोहाली: पंजाब के बनूड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है। क्रॉस फायरिंग के बाद पुलिस ने गैंगस्टर को काबू किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए है। पता चला है कि गैंगस्टर ने पटियाला में 2 वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस ऑपरेशन को AGTF की टीम लीड कर रही है। जिसमें पटियाला पुलिस भी शामिल है। इलाके को पुरी तरह से सील कर दिया गया है।

गैंगस्टर ने बीती रात को 2 वारदातों को अंजाम दिया था। पटियाला में प्लाजा कर्मियों से भी उलझा था। इसके बाद वहां पर लगे कैमरों में कैद हो गया था। इसके बाद मोहाली व राजपुरा की पुलिस एक्टिव हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे बनूड़ के पास घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जैसे ही पुलिस ने उस पर जवाबी कार्रवाई गई तो वह खेतों से भागते हुए घायल हो गया।


-

Punjab : स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने की चैकिंग, देखें वीडियो
बठिंडा : मेडिकल स्टोरों पर उस समय हड़कंप मच गया जब स्वास्थ्य विभाग की ड्रग टीम और पुलिस के साथ मिलकर मेडिकल दुकानों पर चैकिंग की। जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मेडिकल दुकानों की जांच की गई। पंजाब को नशा मुक्त बनाने और नशे को जड़ से खत्म करने के लिए आज यह चेकिंग की गई। चेकिंग में कई मेडिकल स्टोर के मालिकों ने बताया कि उन्हें परेशान किया जा रहा है।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे। अभियान के तहत आज हमने बठिंडा में पटियाला गेट मेडिकल स्टोर और रेलवे स्टेशन के पास मेडिकल स्टोरों की जांच की। इस दौरान हमें एक दुकान में कुछ नशीली गोलियां मिली। लेकिन कई मेडिकल स्टोर्स पर हमें कुछ नहीं मिला और हमने उनसे अपील की है कि कोई भी नशीली गोलियां न बेचे और बिना डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी को दवाई न दें। -

Jalandhar : ट्रेन पर चढ़ते समय यात्री का फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई जान, देखें वीडियो
जालंधर,ENS : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय यात्री का पैर फिसल गया। इसी दौरान भगवान बनकर आए आरपीएफ जवान ने उसे बचा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 14650 शहीद एक्सप्रैस दोपहर 2.48 पर जालंधर सिटी स्टेशन से रवाना हो रही थी, इसी दौरान पीछे से भाग कर आए यात्री राजेश कुमार का ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन के बीच में फंस गया। दूर खड़े लोगों को साफ नजर आ रहा था कि बड़ा हादसा हो जाएगा।
दूर खड़ा हैड कांस्टेबल सुभाष चंद तेजी से यात्री की तरफ भागा और उसे खिंच कर ट्रेन के नीचे से निकाला। इस दौरान यात्री व पुलिस मुलाजिम पीछे को गिरे, जिससे उन्हें मामूली चोटें भी आईं। यदि उक्त यात्री को मौके पर न निकाला जाता तो जानी नुक्सान या बड़ा हादसा हो सकता था। यात्री राजेश कुमार ने इसके लिए हैड कांस्टेबल सुभाष चंद का आभार जताया। -

हमलावरों ने चलती Car पर मारे पत्थर, महिला की मौ’त
जबलपुर : हमलावरों ने चलती कार पर पत्थर मारकर 66 साल की नर्स की हत्या कर दी। सिर में पत्थर लगने से वे नैनो कार की पिछली सीट पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। कार ड्राइव कर रहे भतीजे के मुताबिक हमले के बाद बुआ की चीख तक नहीं निकली। उन्हें अस्पताल ले गए, थोड़ी देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना गत रात 3 बजे की है। हमला जीसीएफ फैक्ट्री से आगे सेंट्रल स्कूल के पास हुआ। यहां दो बदमाश कार के सामने आ गए। उन्होंने देखा कि कार रुक नहीं रही, तो बड़ा सा पत्थर उठाकर मार दिया। वे भतीजे और छोटी बहन के साथ डिंडौरी से लौट रही थीं।
शहर के ग्वारीघाट के दुर्गा नगर की रहने वालीं विराज दुबे 2020 में शासकीय अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद से रिटायर थीं। पति पंकज दुबे का 2014 में निधन हो गया था। बच्चे नहीं थे, इसीलिए भतीजे दीपांशु शुक्ला को साथ में रखा था। उसे पढ़ा-लिखा भी रही थीं। दीपांशु शुक्ला ने बताया ‘हमारे परिवार की डिंडौरी में जमीन है। हर शनिवार को हम डिंडौरी जाते थे, लौटकर रविवार या सोमवार को ही आते थे।
लेकिन रविवार को मेरा एलएलबी का एग्जाम था। ऐसे में हम शनिवार रात 11 बजे ही डिंडौरी से जबलपुर के लिए रवाना हो गए। कार नॉन एसी है, इसीलिए कांच खोलकर रखे थे। फ्रंट सीट पर साथ में बुआ रश्मि और पिछली सीट पर बड़ी बुआ विराज बैठी थीं। विराज दुबे के भाई नीरज शुक्ला एसआई पद से रिटायर हैं। उनका कहना है कि घटना लूट के इरादे से की गई। जिस तरह से लुटेरों ने कार को टारगेट किया और फिर उस पर पत्थर मारा, ये कोई साधारण घटना नहीं है।