Blog

  • पंजाब : सेंट्रल जेल में हवालाती से मारपीट, जेल प्रशासन पर लगे आरोप, देखे वीडियो 

    पंजाब : सेंट्रल जेल में हवालाती से मारपीट, जेल प्रशासन पर लगे आरोप, देखे वीडियो 

    लुधियाना : केन्द्रीय जेल में हवालाती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में हवालाती के परिवार ने डीएसपी पर मारपीट और बाजू तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए है। वही जेल सुपरीटेडेंट ने परिवार के आरोपों को निराधार ठहराते हुए कहा कि हवालाती ने डीएसपी पर पहले हमला किया।
     

    जानकारी देते हुए हवालाती हरजिंदर सिंह के भाई सुखजिंदर ने कहा कि मोहल्ले का एक युवक बीते दिन जमानत पर जेल से बाहर आया। जिसने बताया कि हरजिंद्र के साथ जेल में DSP ने मारपीट कर बाजू तोड़ दी। सुखजिंदर ने कहा कि उसका भाई पिछले 9 महीने से जेल में बंद है और उअके ऊपर NDPS एक्ट और लड़ाई झगड़े का मामला  दर्ज है।  

    सुखजिंदर ने कहा कि उन्होंने सेंट्रल जेल में हरजिंदर का मैडिकल करवाने की अर्जी दी थी। वह अपने भाई से मिलना चाहता था लेकिन जेल अधिकारियों ने उसे मिलने नहीं दिया। वह भाई से मिलने और मैडिकल करवाने की अर्जी अदालत में लगाने की तैयारी कर रहा है।  

    इस मामले में जेल सुपरीटेडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने कहा कि हवालाती हरजिंद्र को बीते दिन DSP भुवनप्रताप दवा दिलवाने गए थे। जहा डाक्टर के साथ हरजिंद्र ने बदतमीजी की। DSP ने उसे रोका तो उसने धक्का मार दिया।  जिस कारण उनके कंधे पर चोट आई है।

  • कॉलेज में प्रिंसिपल-प्रोफेसर और SDPO-SDM के बीच मारपीट, VIDEO वायरल

    कॉलेज में प्रिंसिपल-प्रोफेसर और SDPO-SDM के बीच मारपीट, VIDEO वायरल

    गोपालगंजः बिहार के जिला गोपालगंज में लोकसभा के चुनाव का मतदान 25 मई को है। यहां वोटिंग से पहले शिक्षा विभाग और हथुआ एसडीएम व एसडीपीओ के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि अधिकारियों और प्रोफेसरों के बीच धक्का-मुक्की व हाथापाई की नौबत आ गई। मामला जयप्रकाश विश्वविद्यालय के गोपेश्वर महाविद्यालय का बताया जा रहा है। शौचालय निर्माण को लेकर हुए विवाद की शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंच चुकी है, पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    गोपेश्वर कॉलेज में 4 मई को प्रशासन की ओर से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। प्रिंसिपल महेश कुमार चौधरी का आरोप है कि महाविद्यालय कॉमन रूम के पास बिना किसी अनुमति के निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को कॉमन रूम से थोड़ी दूरी पर निर्माण कार्य करने के लिए कहा गया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में हथुआ एसडीएम अभिषेक कुमार और एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता आ गए और शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी को धमकाते हुए गली गलौज करने लगे।

    कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. प्रकाश गुप्ता, डॉ संतोष गुप्ता, डॉ राजेश कुमार रत्नाकर, डॉ आदित्य कुमार और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे. फिर एफआईआर भी करने के लिए धमकाया गया। साथ ही कॉलेज को 3:00 बजे तक खाली करने को कहा गया। वहीं, घटनाक्रम का वीडियो बना रहे एक प्रोफेसर का फोन भी एसडीपीओ के द्वारा छीन लिया गया और अपने साथ ले गए। प्रिंसिपल ने इस पूरे मामले को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस कप्तान, विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्टार, मुख्य निर्वाचन आयोग को कार्रवाई के लिए शिकायत भेजी है।

    हथुआ एसडीएम अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में कल एसडीपीओ हथुआ के साथ गोपेश्वर कॉलेज में मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे थे, जहां पर शौचालय का निर्माण कर रहे कर्मियों को काम बंद कराकर भगाया जा रहा था। प्रिंसिपल से अस्थायी निर्माण कराने का रिक्वेस्ट किया गया, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोग थे, जो विरोध करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगें।

    सुरक्षाकर्मियों के द्वारा समझाया गया, लेकिन किसी के साथ मारपीट या गाली-गलौज नहीं किया गया। चुनाव आयोग की गाइडलाइंस में है कि सभी मतदान केंद्रों पर शौचालय समेत तमाम सुविधाएं होनी चाहिए, लेकिन कॉलेज में शौचालय तक नहीं था, इसलिए अस्थायी शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था।

  • पंजाब: सरेराह युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, देखे CCTV

    पंजाब: सरेराह युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, देखे CCTV

    लुधियाना: कंगनवाल इलाके मे ढिल्लो चौक के पास एक युवक पर हमलावरों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला करना का मामला सामने आया है। इस घटना की cctv भी सामने आई है।  जिसमे तीन हमलावर युवक को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीट रहे है। 

    इस घटना में राहुल नामक युवक वासी महिंदर नगर घायल हुआ है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • नहर में नहाने गए 4 किशोर डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखे वीडियो 

    नहर में नहाने गए 4 किशोर डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखे वीडियो 

    नई दिल्ली: जनपद मैनपुरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमे यहार नहर में नहाने गए चार किशोर डूब गए। एक किशोर को किसान ने बचा लिया, लेकिन तीन युवकों का अभी तक पता नहीं चल सका है। जिनकी तलाश मे रेस्क्यू ऑपरेशन जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक चारो किशोर कस्बा कुसमरा के मोहल्ला निवासी विष्णु पाण्डेय पुत्र रामगोविंद पाण्डेय उम्र लगभग 18 वर्ष, पार्थ उर्फ अक्की दीक्षित पुत्र अनिल दीक्षित उम्र लगभग 17 वर्ष, यश गुप्ता पुत्र राजीव गुप्ता उम्र लगभग 19 वर्ष व सक्षम गुप्ता पुत्र स्व. अमित गुप्ता उम्र लगभग 17 वर्ष चारो लगभग 11 बजे बाइक से लोअर गंगा नहर रायहार पुल पर नहर नहाने गए थे।

    चारों ने कपड़े उतारकर बाइक पर टांग दिए और नहर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि पुल के निकट गहरा धाकुला होने के कारण तीन युवक उसमें चले गए। सक्षम पीछे होने के कारण बच गया। तीनों साथियों को डूबता देख उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। खेत में काम कर रहे एक किसान ने सक्षम को डूबने से बचा लिया।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे डिप्टी कमिशनर  प्रसून कश्यप ने बताया कि कुसमरा कस्बे के चार बच्चे रायहार नहर में नहाने आये थे। 3 बच्चे नहर में डूब गए हैं जिन्हे ढूढने का प्रयास किया जा रहा है। बचाव ऑपरेशन के लिए आगरा से SDRF की टीम भी पहुँच रही है।

  • तेजी से फैल रहा डेंगू? कई देशों में लगी इमरजेंसी

    तेजी से फैल रहा डेंगू? कई देशों में लगी इमरजेंसी

    नई दिल्लीः लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों में डेंगू ने तबाही मचाई है। इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच डेंगू के 60 लाख मामले सामने आ चुके हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह स्थिति तब है, जब अभी पीक सीजन आना बाकी है। आने वाले महीनों में हालत और खराब हो सकती है। ब्राज़ील ऐसा देश है, जो सबसे ज्यादा डेंगू की चपेट में है। यहां अब तक अकेले जनवरी से अप्रैल के बीच 42 लाख मामले सामने आ चुके हैं। ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश की 1.8 फ़ीसदी आबादी डेंगू की चपेट में आ गई है। अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है, जो किसी एक साल में डेंगू से मरने वालों की सबसे ज्यादा तादाद है।

    रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील के 26 राज्यों में से ज्यादातर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। आर्मी ने मोर्चा संभाल लिया है और जगह-जगह फील्ड हॉस्पिटल बना रही है, ताकि मरीजों का इलाज किया जा सके। आलम यह है कि मच्छरों से बचाने वाली दवाएं, मॉस्किटो क्वाइल जैसी चीजें आउट ऑफ स्टॉक हैं।

    लैटिन अमेरिकी देश पेरू और Puerto Rico भी डेंगू से जंग लड़ रहा हैं और यहां भी इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। पैरू में जनवरी से अब तक 1,35,000 मरीज सामने आ गए हैं जबकि 117 मरीजों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना में भी डेंगू के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। मेक्सिको, उरुग्वे, चिली जैसे देश भी डेंगू की मार झेल रहे हैं। यूएन की संस्था पैन अमेरिकन हेल्थ आर्गेनाईजेशन के मुताबिक ब्राजील, पराग्वे, अर्जेंटीना, उरुग्वे ऐसे देश है जो डेंगू की भयंकर चपेट में हैं।

    आखिर लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों में डेंगू कहर क्यों बरपा रहा है? इसकी सबसे बड़ी वजह बढ़ता तापमान है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पिछले 30 सालों में लैटिन अमेरिकी क्षेत्र का तापमान हर दशक में 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ता गया। इससे मच्छरों को प्रजनन का अनुकूल माहौल मिला और उनकी तादाद बहुत तेजी से बढ़ी है।

    एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि मच्छरों की अधिकांश प्रजातियां गर्म तापमान में पनपती हैं और ग्लोबल वार्मिंग के चलते गर्म इलाके बढ़े, जिसमें लैटिन अमेरिका और कैरेबियन भी शामिल है। उच्च तापमान के चलते गर्म मौसम की अवधि भी बढ़ गई, जिसमें मच्छर ज्यादा एक्टिव होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में ऐसी बहुत कम जगहें हैं, जहां सर्दियों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाता है। इस टेंप्रेचर पर मच्छर अपने आप मर जाते हैं।

  • जालंधरः इस इलाके में खुला भाजपा का नया दफ्तर, सुशील रिंकू ने चन्नी के जवाब का किया पलटवार, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में खुला भाजपा का नया दफ्तर, सुशील रिंकू ने चन्नी के जवाब का किया पलटवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने जालंधर कैंट हलके में नया दफ्तर खोला है। वहीं इस दौरान नए दफ्तर का उद्घाटन करने पहुंचे सुशील रिंकू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह पीएम मोदी के 400 पार के वादे को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश में लगे हुए है और इस लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करके वह 400 पार की लीड को पूरा करेंगे। वहीं किसानों द्वारा भाजपा का लगातार हो रहे विरोध को लेकर सुशील रिंकू ने कहा कि कुछ लोग उनका विरोध तो कर रहे है, लेकिन उन्हें इस विरोध से कुछ हासिल नहीं होगा।

    रिंकू ने कहा कि प्रत्येक बात का मसला बैठकर किया जा सकता है। रिंकू ने कहा कि वह दिन भी आएगा, जब किसानों के सारे मसले हल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को मिसगाइड किया जा रहा है और राजनीतिक हाथों में वह खेल रहे है। उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों को विचार करना चाहिए कि कौन-सी पार्टी उनका भला कर सकती है। वहीं रिंकू ने चन्नी के सट्टेबाजी वाले बयानों का जवाब देते हुए कहा कि चन्नी पहले उन बातों का क्लेरिफिकेशन दें कि जिन महिलाओं के साथ उन्होंने बदसलूकी है उन पर चन्नी का क्या कहना है। उन्होंने कहाकि महिला अफसर के साथ जो बदसलूकी की है, उस पर वह क्या कहना चाहेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उस मामले में महिला अफसर ने चन्नी से लिखित में माफी मांगी है। रिंकू ने कहाकि अगर चन्नी कहेंगे तो उस पत्र को मीडिया के समक्ष रख दिया जाएगा।

  • पंजाब : चलती ट्रेन से बोगियां हुई अलग, देखें वीडियो

    पंजाब : चलती ट्रेन से बोगियां हुई अलग, देखें वीडियो

    खन्ना : एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया, जब यात्रियों से भरी अर्चना एक्सप्रेस का इंजन बोगियों से अलग हो गया। बता दें कि यह ट्रेन पटना से जम्मू जा रही थी कि अचानक इंजन अलग हो जाने से बोगियों की गति धीमी हो गई। इसी बीच यात्रियों ने शोर मचाना शुरु कर दिया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जानकारी के मुताबिक इंजन और ट्रेन 3 किलोमीटर तक इसी तरह चलती रही। लेकिन जब यात्रियों ने शोर मचाया तो इंजन के ड्राइवर ने इंजन को पीछे घुमाया और ट्रेन के साथ जोड़ा। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जहां इस मामले में जांच की बात कही है। वहीं मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

  • थाने के नजदीक व्यापारी पर हमला, चली गोलियां, देखें CCTV  

    थाने के नजदीक व्यापारी पर हमला, चली गोलियां, देखें CCTV  

     मेरठ: एनएच- 119 पर इंचौली थाने से 50 मीटर की दूरी पर बदमाशों  द्वारा शोरूम मे जाकर व्यापारी पर गोलिया चलने का मामला सामने आया है। हालांकि हमले में व्यापारी बाल-बाल बच गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    जानकरी के मुताबिक यूनिक एल्युमिनियम ट्रेडिंग नाम से स्थित शोरूम पर बैठे व्यापारी जमील पर नकाब पोश बदमाशों ने गोलियां चला दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाशों को थाने का नजदीक होने की जरा भी परवाह नहीं है। 

    पीड़ित व्यापारी जमील ने बताया कि दोपहर के समय बाइक सवार अज्ञात बदमाश शोरूम पर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान जमील ने कड़ी मुशक़्क़त से अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी पुलिस मिल चुकी है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश क्षेत्र के ही बीटा गांव के रहने वाले हैं। जिसमें एक युवक का नाम दीपक है।

  • NEET UG मे 24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट देंगे परीक्षा

    NEET UG मे 24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट देंगे परीक्षा

    नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आज रविवार को नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2024 का आयोजन किया गया है।  इस परीक्षा में 24 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। यह परीक्षा देश-विदेश के कुल 577 केंद्रों पर आयोजित होगी। जिसमे 14 शहर देश के बाहर हैं।  सभी केन्द्रो मे परीक्षा  एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे के होगी।

    परीक्षा केंद्रो में इन बातों का रखे ध्यान:

    बताए गए फॉरमेट में अपना तीन पेज का एडमिट कार्ड जरूर ले जाएं उसमें फोटो, रोल बारकोड, सिग्नेचर वगैरह सब ठीक से दिए हों। ये सब केंद्रों मे वैरीफाई किया जाएंगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए  exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं। एडमिट कार्ड के दूसरे पेज पर जहां पासपोर्ट साइज फोटो लगा उस पर अपनी तस्वीर चिपका लें। तीसरे पेज पर दिए जरूरी निर्देशों को एक बार ध्यान से पढ़ लें। 

    सेंटर में आखिरी एंट्री 1.30 बजे की है।  इनविजिलेटर 1.30 से 1.45 के बीच निर्देश देंगे और 1.45 पर बुकलेट मिल जाएगी। .50 तक इसे भर लें और ठीक 2 बजे परीक्षा शुरू हो जाएगी तो 5.20 तक न घंटे बीस मिनट चलेगी।  एडमिट कार्ड के साथ ही सेल्फ डिक्लयरेशन फॉर्म ले जाना अनिवार्य है।

  • इस  Expressway पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 की दर्दनाक मौ’त

    इस Expressway पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 की दर्दनाक मौ’त

    नई दिल्ली :  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। यहां सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना इलाके में रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां के हालात देखे तो वह सन्न रह गई। पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार हादसा रविवार को सुबह करीब 7बजे हुआ। उस समय एक परिवार को लोग कार में सवार होकर रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन करने जा रहे थे।

    इसी दौरान बौंली थाना इलाके में बनास पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार इस परिवार के 2 बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर दौड़ी। लेकिन वहां के हालात देखकर एकबारगी पुलिस वाले भी कांप गए। बाद में घायलों और मृतकों को तत्काल एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर्स ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया. घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया है।

     प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के शिकार हुए लोग सीकर जिले के बताए जा रहे हैं. पुलिस ने हादसे के शिकार हुए मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है. वह घायलों की शिनाख्त करवाने में जुटी है। हादसे की सूचना पर आलाधिकारी भी मौके पर और अस्पताल पहुंचे हैं. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. कार को किस वाहन ने टक्कर मारी इसका भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. इस हाईवे पर इस तरह का यह कोई पहला हादसा नहीं है. बल्कि हाईवे शुरू होने के बाद इस पर कई बड़े हादसे हो चुके हैं।