Blog

  • जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने 2.5 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ किए नष्ट, देखे वीडियो 

    जालंधर (ENS): पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को तस्करों से जब्त की गई बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं को नष्ट कर दिया। 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.सी.पी अंकुर गुप्ता  ने बताया कि नशे के खिलाफ वित्तीय युद्ध के दौरान पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए है। उन्होंने कहा कि एन.डी.पी.एस अधिनियम की धारा 52ए के तहत औषधि निपटान समिति द्वारा केस संपत्ति को नष्ट कर दिया जाता है। एडीसीपी आदित्य वारियर और संजय कुमार के नेतृत्व में ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने नष्ले पदार्थो को नष्ट किया। 

    डीसीपी ने बताया कि नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में 261 किलो पोस्त, 2.9 किलो हेरोइन, 4.5 किलो गांजा और 740 ग्राम नशीला पाउडर शामिल है। जिले से नशाखोरी को खत्म करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस इस जघन्य अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बख्शा नहीं जाएगा।

  • एस.पी बद्दी से मिला प्रेस कल्ब बद्दी बरोटीवाला का प्रतिनिधिमंडल

    बददी/ सचिन बैंसल : उत्तर प्रदेश राज्य के मुरादाबाद शहर के एक छोटे से गांव में जन्मी इल्मा अफरोज ने हिमाचल प्रदेश के सबसे  बड़े औद्योगिक क्षेत्र व जिला पुलिस बद्दी में अपना पदभार संभाल लिया है। उनके पदभार संभालने के उपरांत उनसे मुलाकात के लिए प्रेस क्लब बददी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष सचिन बैंसल व  वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा वशिष्ट की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पहुंचा। एस.पी बद्दी ईल्मा अफरोज ने तालमेल के साथ औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला नालागढ़ में बेहतर कानून व्यवस्था बनाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में माहौल शांतिपूर्वक रहे। यही मेरा प्रयास होगा। जिला पुलिस बद्दी क्षेत्र ही अब मेरा घर है और यहां रहने वाले सभी लोग, उद्यमी, पूरे भारत के बाहर से आए कामगार मेरे परिवार के सदस्य हैं। सभी के लिए कार्य किया जाएगा और सबसे सहयोग लिया जाएगा।
     
    ईल्मा अफरोज उत्तर प्रदेश राज्य की रहने वाली हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में परीक्षा पास की थी और उन्हें आईपीएस बनकर हिमाचल कैडर में काम करने का मौका मिला है। ईल्मा अफरोज का छोटी उम्र से ही संघर्ष और चुनौतियों से नाता रहा है। उनकी 14 वर्ष की उम्र में ही उनके पिता चल बसे थे। ईल्मा की मां ने काफी मेहनत कर बेटी को पढ़ाया और दिल्ली से ग्रेजुएशन के बाद उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से स्कॉलरशिप मिली। उन्हें अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद न्यूयार्क की एक कंपनी से नौकरी का ऑफर मिला, लेकिन ईल्मा अफरोज ने उसे ठुकरा कर अपने देश की सेवा का संकल्प लिया। उसके बाद वह वापस भारत आकर यूपीएससी की तैयारी में जुट गई। उन्होंने परीक्षा पास की और अब वह भारत के हिमाचल राज्य के जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र व जिला पुलिस बद्दी में बतौर एसपी सेवाएं देने पहुंची हैं।

    प्रेस कल्ब बद्दी के पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात की और तालमेल के साथ औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति में सुधार लाने को लेकर सार्थक चर्चा की। एसपी बद्दी को क्षेत्र की भुगौलिक और अपराध से संबंधित पहलुओं के बारे में भी अवगत करवाया गया। इस मौके पर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट सुनील शर्मा, मुख्य सलाहकार डा. रणेश राणा, सलाहकार डा. रुप किशोर ठाकुर, महासचिव अंकुश नेगी, आईटी विंग के संयोजक दीपक वर्मा भी उपस्थित रहे।

    प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन बेंसल,


    समय पर मिलें सूचनाएं-प्रदेशाध्यक्ष
    प्रतिनिधिमंडल में शामिल हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेशाध्यक्ष डा रणेश राणा मुसाफरु ने एस.पी से आग्रह किया कि पुलिस की ओर से मीडीया को सूचनाएं समय पर मिलनी चाहिए और त्वरित मिलनी चाहिए। यह नहीं कि कुछ लोगों को समय पर मिले और कुछ रह जाएं। उन्होने कहा कि पूर्व में बददी पुलिस से सूचनाएं मिलने में ढिलाई बरती जाती थी जो कि अब नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि बददी पुलिस को जो भी पब्लिक रिलेशन आसिफर हो वो मीडिीया से बेहतर तालमेल बनाकर चले, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

  • साल बाद भी नहीं मिला 1500 रु महिला भत्ताः शीतल भरद्वाज

    ऊना/सुशील पंडित : भाजपा 1500 रु प्रति माह मिलने वाले महिला भत्ते के विषय पर प्रदेश सरकार को लगातार घेरती जा रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की वीरवार को हुई बैठक में भी इस विषय पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी शीतल भरद्वाज ने बैठक कीअध्यक्षता करते हुए कहा कि एक साल पूरा होने पर भी सुक्खू सरकार ने एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया है। चुनाव से पहले थोक के भाव में जो गारंटियां जारी की गई थीं उनमें से एक को भी 14 माह बाद पूरा नहीं किया जा सकता है। जिसा एक गारंटी पर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई थी वह ठंडे बस्ते में चली गई है। कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि राज्य की प्रत्येक महिला को हर महीने 1500 रूपए भत्ता दिया जाएगा। मगर एक भी महिला के खाते में अभी तक फूटी कौड़ी नहीं गई है। इस मौके पर समाजसेवी मीना कंवर, अनु ठाकुर, शुभ लता, मोनिका कौशल, नीलम ठाकुर, ममता ठाकुर, प्रोमिला देवी, निशा भुल्लर, सपना, सीमा, पुष्पा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • ऊना से जा रहे डीसी राघव शर्मा को एचपीयूजे ने किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के पत्रकारों ने शुक्रवार को जिला ऊना से ट्रांस्फर होकर शिमला जा रहे उपायुक्त राघव शर्मा को शॉल, टोपी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। पत्रकारों ने राघव शर्मा और पत्रकारों के संबंधों की पुरानी यादों को ताजा किया। राघव शर्मा ने बताया कि ऊना की सेवा के बाद अब वे ग्रामीण विकास एवम पंचायती राज निदेशक के रूप में हिमाचल की जनता की सेवा करेंगे। जो कार्य यहां जारी था वही पंचायतों के उत्थान और विकास में जारी रहेगा।


    विदाय कार्यक्रम में एचपीयूजे के जिला अध्यक्ष पंकज कतना ने राघव शर्मा को उनके नए पदभार के लिए शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील पंडित और पवन शर्मा ने उन्हें हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष अश्वनी सैनी और उपाध्यक्ष अशोक कुमार, किशोरी लाल ने राघव शर्मा को एक शॉल भेंट की। इस मौके पर नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट ऊना इकाई के कार्यकारिणी सदस्य जोगिंदर देव आर्य, जिला महामंत्री भारत भूषण ,कोषाध्यक्ष अश्वनी सैनी, कमल अरोड़ा, ज्योति स्याल, नीना धीमान, अनिल शर्मा व अन्य पत्रकार भी उपस्थित रहे।

  • 25 लोगों से मौके पर वसूला 14300 रूपए जुर्माना

    25 लोगों से मौके पर वसूला 14300 रूपए जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 25 लोगों से 14300 रूपए जुर्माना वसूला है। वीरवार को ऊना के अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने पर कुल 138 वाहनों के चालान किए थे। इनमें से 25 ने मौके पर भुगतान कर दिया। जबकि 17 लोग सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे। उनसे पुलिस को जुर्माने के रूप में 1500 रूपए प्राप्त हुए हैं।
  • लालसिंगीः सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

    लालसिंगीः सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : लालसिंगी में होंडा एजेंसी के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। किसी राहगीर ने पुलिस को टेलीफोन से सूचित किया था कि वह जिस समय लालसिंग गांव में स्थित होंडा एजेंसी के पास खड़ा था तब एक व्यक्ति सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा है। उसका दावा है कि उक्त मृतक किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया था। सदर थाने में अज्ञात वाहन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304-ए और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • पूर्व मंत्री कंवर के बेटे दीपांकर को धमकाने वाले पर केस दर्ज

    पूर्व मंत्री कंवर के बेटे दीपांकर को धमकाने वाले पर केस दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ से पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र कंवर के पुत्र दीपांकर सिंह कंवर ने एक व्यक्ति पर धमकी देने का आरोप लगाया है। गैहरा गांव वासी दीपांकर अपनी पंचायत पलाहटा के प्रधान भी हैं। दीपांकर ने आरोप लगाया है कि 27 जनवरी को वह किसी टेंडर से जुड़ी शिकायत लेकर बंगाणा के लोक निर्माण विभाग कार्यालय जा रहा था तब रैंसरी निवासी रोहित रॉकी पुत्र भुवनेश्वर कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे धमकाने लगा। दीपांकर की शिकायत पर बंगाणा पुलिस ने उक्त आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • बंगाणाः महिला के साथ हुई मारपीट

    बंगाणाः महिला के साथ हुई मारपीट

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा के महाल देहण गांव की एक महिला ने दो लोगों पर अश्लील हरकतें और गाली गलौच करने का आरोप लगाया है। बंगाणा थाने में दी शिकायत में लक्ष्मी दत्ता पत्नी शंभू दत्ता ने आरोप लगाया है कि दिनांक 30-01-2024 को रात करीब 8:30 बजे वह घर के आंगन में बर्तन साफ कर रही थी। तभी उसी के गांव में रहने वाले वासुदेव पुत्र अमल कुमार व अमल कुमार पुत्र अनाथ बंधु दत्ता वहाँ आ गए और इसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। उसकी चीख पुकार सुनकर लक्ष्मी के ससुर, सास और पति बचाने के लिए घर से बाहर आए तो रघुनाथ पुत्र तपन दत्ता भी वहां पहुंच गया। जिसके बाद सभी आरोपियों ने लक्ष्मी दत्ता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया और जान से मार डालने की धमकियाँ भी दीं। बंगाणा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 504, 506, 34 के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • पेखुबेलाः ड्राइवर से मारपीट पर पर्चा दर्ज

    पेखुबेलाः ड्राइवर से मारपीट पर पर्चा दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : पेखुबेला में ट्रक में सो रहे एक ड्राइवर से मारपीट होने पर मैहतपुर थाने में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर थाने में शिकायत देने वाले ड्राइवर सुल्तान मोहम्मद पुत्र शफी मोहम्मद, निवासी गांव भूघल, तहसील अम्ब का दावा है कि जब वह मुबारिकपुर से शाहबाद जा रहा था तो पेखुबेला में ट्रक रोककर आराम करने लगा। गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। कुछ लोग आए जिनमें सपौरी गांव के करण सिंह पुत्र जुल्फी राम ने उसे गालियां निकालनी शुरू कर दीं। सुल्तान का आरोप है कि करण ने बाद में उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • पुलिस लाईन झलेड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के 85वें जन्मदिन के अवसर पर हिमोत्कर्ष परिषद,जिला पुलिस व प्रेस क्लब ने संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को पुलिस लाईन झलेड़ा में रक्तदान शिविर व श्रदाजंलि समारोह का आयोजन किया गया। शिविर में 23 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा,सीडीपीओ कुलदीप दयाल व प्रेस क्लब ऊना के प्रधान सुरेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


    एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के चित्र पर माल्यापर्ण किया व पुष्पाजंलि भेंट कर उन्हें श्रदासुमन अर्पित किए। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने समाज सेवा के क्षेत्र में स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन बेहतरीन श्रदाजंलि है। उन्होंने रक्तदान को महान दान करार दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी के अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। लोगो को इसमें आगे बढ़कर योगदान देना चाहिए।   जिला परिषद कृष्णपाल शर्मा ने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह ने ऊना जिला में 1998 में बेटियों के लिए अलग से कालेज की स्थापना की दूरदर्शी सोच दिखाई,जबकि बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के लिए अब सभी सरकारें भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद ने राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द का निर्माण कर इसका लंबे अरसे तक इसका सफल संचालन भी किया,अपितु इसका सरकारीकरण करवाकर छात्राओं के हित में बड़ा कदम उठाया।


    परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि स्वर्गीय कंवर हरिसिंह द्वारा स्थापित हिमोत्कर्ष परिषद ने ऊना जिला में लोगों को समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरणा दी तथा आज ऊना जिला में बड़े स्तर पर लोग दूसरों की मदद के लिए आगे बढ़कर कार्य कर रहे है। उन्होंने आशा जताई कि परिषद इसी प्रकार से अपने सेवा कार्यो को आगे बढ़ाते रहेगी। हिमोत्कर्ष महिला मंच की अध्यक्ष दीपशिखा कौशल ने अपने संदेश में कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए सराहनीय कदमों के लिए स्वर्गीय कंवर हरि सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा। परिषद ने कुष्ठाश्रम कोटला खुर्द में कुष्ठरोगियों के 20 परिवारों को फल भी वितरित किए।  यह रहे उपस्थित शिविर में हिमोत्कर्ष प्रादेशिक महासचिव डा.रविंद्र सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपशिखा कौशल,हिमोत्कर्ष महिला मंच सचिव पूजा कपिला,रमा कंवर,परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया,सदस्य यौगेश कौशल,विजय साहनी,सुरेश शर्मा,प्रेस क्लब सदस्य विकास कौंडल,सुधीर कुमार,मनोहर लाल,विनोद कुमार,शिवम,मनोज ठाकुर,विकास चौधरी,टीम ऊना ब्लड सर्विस से लविश कपिला,विकास ठाकुर,रमण दड़ोच,आशीष सहोड़,ब्लड लायन सोशल वेलफेयर समिति से संदीप शर्मा, ब्रिंग स्माईल संस्था से मणि कुमार उपस्थित थे।


    इन्होंने किया रक्तदान रक्तदान शिविर में सुरेंद्र शर्मा,कुलदीप दयाल,सुशील गुप्ता,मुनिंद्र अरोड़ा,बलबीर चंद,अमित शर्मा,विशाल शांडिल्य,जतिंद्र कंवर,राजीव कुमार,सुशील कुमार,दीपक,दिलीप डोजी,जतिंद्र कुमार,अरूण कुमार,सुमन कुमार,आशीष धीमान,राम प्रकाश,हेम राज,सुरेंद्र पाल,रूपिंद्र सिंह,विकास कौंडल तथा भूपिंद्र सिंह शामिल है।  इन्होंने दी सेवाएं शिविर में स्वास्थय विभाग से डा.सुचारिता लटठ,लैब तकनीशियन नीरज व गौरव,कमल तथा धर्मपाल ने अपनी सेवाएं दी।