Blog

  • Punjab: Police के तबादलों को लेकर DIG Border Range के अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: Police के तबादलों को लेकर DIG Border Range के अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बीेते दिन बैठक की थी। जिसके बाद पंजाब पुलिस के कई कर्मचारियों के तबादले किए गए। उन तबादलों को लेकर पंजाब पुलिस के कई कर्मचारियों में विरोध पाया जा रहा था, जिसे लेकर अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआइजी राकेश कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के कर्मचारियों में जो तबादलें हुए हैं वह पुलिस नीति के आधार पर हुए हैं और प्रत्येक कर्मचारी को ड्यूटी पर रहने के लिए कितने समय रहना है कि उसके समय हिसाब से पुलिसकर्मियों की बदली हुई है। 

    उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की कोई अफवाह ना फैलाई जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस बहुत अच्छे से काम कर रही है और 2024 में अब तक 125 किलो से ज्यादा हेरोइन जब्त की जा चुकी है और 35 से ज्यादा ड्रोन बरामद किए जा चुके हैं। बता दें कि बीते दिन पंजाब के मुख्यमंत्री ने पंजाब के एसएसपी और डीआइजी रैंक के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसके बाद कई पुलिस स्टेशनों में पुलिसकर्मियों के तबादले भी किए गए थे। जिसको लेकर पुलिस में रोष पाया जा रहा था। जिसके लिए पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार देखने को मिला कि किसी पुलिस अधिकारी को पुलिस कर्मियों के तबादलों को लेकर मीडिया के सामने स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है। 

  • Punjab: 4 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab: 4 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    मोहालीः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ जट्ट पुत्र दर्शन कुमार निवासी गांव पोलिया बीत, हिमाचल प्रदेश और विजय कुमार पुत्र लक्ष्मण दास निवासी गांव बिट्टल, जिला ऊना के रूप में हुई है। 

    जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर हरमिदंर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने एसआई बलजिंदर कौर की अगुवाई में अंबाला जीरकपुर रोड लालड़ू पर स्पेशल नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान गाड़ी नंबर पीबी 07 बीए 5451 को रोककर तालाशी ली। गाड़ी में उक्त आरोपी सवार थे। 

    गाड़ी की तालाशी लेने पर कंडक्टर सीट के नीचे से प्लास्टिक लिफाफे में से 4 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी के मामले दर्ज है। 

  • Ticket ना मिलने पर रो पड़ा कांग्रेस नेता, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान, देखें वीडियो 

    Ticket ना मिलने पर रो पड़ा कांग्रेस नेता, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान, देखें वीडियो 

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में सीएम सुखविंदर सुक्खू की पत्नी को राजनीति में उतारा गया। इस बार कांग्रेस हाईकमान ने सुक्खू की पत्नी को उप चुनाव को लेकर टिकट दी, जिसे बाद पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। दरअसल, सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा विधानसभा सीट से उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है। उनके खिलाफ पिछला चुनाव लड़े डॉ. राजेश शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को समर्थकों की मीटिंग में रोते हुए राजेश शर्मा ने कहा कि सीएम सुक्खू ने 9 घंटे तक उन्हें ओक-ओवर ( शिमला में सीएम का सरकारी निवास) में किडनैप करके रखा। सीएम और दूसरे कांग्रेस नेता उन्हें धमकी दे रहे हैं कि उसका कारोबार बंद कर देंगे।

    पेशे से डॉक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि मंत्री भी उन्हें धमका रहे हैं। डॉ. राजेश ने कहा कि यदि पुणे में उनके बच्चों की मौत होती है या फिर उनकी हार्ट अटैक से मौत होती है तो उसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री सुक्खू होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अभी भी समय है। वह या तो टिकट बदल दें या फिर उन्हें मजबूरन निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस समय वह देहरा के सेनापति थे। राजा का काम सेनापति की रक्षा करना होता है। मगर मुख्यमंत्री सुक्खू ने सेनापति की रक्षा करने के बजाय सियासी मौका पाकर अपनी रानी को ही मैदान में उतार दिया है।

    समर्थकों के साथ मीटिंग के बाद डॉ. राजेश शर्मा को चक्कर आया। इसके बाद समर्थक उन्हें सिविल अस्पताल देहरा ले गए हैं। टिकट कटने के बाद राजेश शर्मा काफी परेशान हैं। इससे पहले वह समर्थकों के साथ फूट-फूट कर रोए। वहीं इस बारे में CM सुक्खू ने कहा कि देहरा में प्रत्याशी को लेकर जो सर्वे हुआ। उसमें भी उनकी पत्नी का नाम आया। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रधानों के आग्रह पर पत्नी को स्ट्रॉन्ग कैंडिडेट के रूप में मैदान में उतारा गया। मैं खुद नहीं चाहता था कि पत्नी चुनाव लड़े। मगर पार्टी हाईकमान के आदेश थे। इसलिए उम्मीदवार बनाया।

  • Punjab: Police भर्ती को लेकर नौजवान ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab: Police भर्ती को लेकर नौजवान ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में नौजवान ने पुलिस में भर्ती को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए है। दरअसल, प्रेस वार्ता के जरिए नौजवान ने पुलिस प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाए है। नौजवान का आरोप है कि 45 लाख रुपए देकर उसने पंजाब पुलिस में नौकरी ली और कुछ दिनों के बाद उसकी वर्दी और सरकारी पिस्तौल वापिस ले लिया गया। इस बात का खुलासा नौजवान ने समाज सेवी पवन के साथ प्रेस वार्ता के दौरान किया है। वहीं पवन कुमार ने बताया कि गुरदयाल सिंह पूर्व सैनिक हैं और जब वह सेना से रिटायर हुए थे तो एक युवक ने खुद को चरणजीत चन्नी का रिश्तेदार बताकर उनसे पैसे ठग लिए और उनकी वर्दी के साथ-साथ एक सरकारी पिस्तौल और सरकारी कार भी दे दी थी। 

    उन्होंने कहा कि अब वह एक कांस्टेबल है और भविष्य में भी उसे एक स्टार दिया जाएगा। इस मामले में आरोपी की तस्वीरें डीजीपी और मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ थीं। पूर्व सैनिक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खरड़ स्थित घर पर दो बार बैठक हुई। आरोप है कि इस मामले में रविंदर सिंह, रॉबिन शिवम राणा, दलजीत सिंह, कमलशील कोर जो खुद को चरणजीत चन्नी का रिश्तेदार बताते हैं और सहोता डीजीपी को रिश्तेदार बता रहे हैं उनके साथ एक महिला पर भी मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी दलजीत सिंह की पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के साथ तस्वीर भी सामने आई है।

    डीजीपी और सीएम कार्यालय का पास भी सामने आ गया है। पीड़िता को डीजीपी कार्यालय से कई पत्र भी भेजे गए हैं और एक ट्रस्ट भी बनाया गया है। पूर्व सैनिक ने कहा कि मेरा पंजाब पुलिस का आधिकारिक कार्ड बनाया गया था और कहा कि मुझे सब-इंस्पेक्टर के रूप में भर्ती करने के लिए कहा गया था लेकिन मुझे कांस्टेबल बना दिया गया और कहा गया कि जल्द ही उसे सब इंस्पेक्टर बना दिया जायेगा। पीड़िता ने बताया कि इस मामले में पंजाब पुलिस के नाम पर भर्ती के नाम पर अमन स्कोडा नाम का शख्स भी पकड़ा गया है। लेकिन जिन चार आरोपियों के नाम पर एफआईआर दर्ज की गई, उनमें से किसी की भी इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूर्व सैनिक गुरदयाल सिंह ने पंजाब सरकार से न्याय की मांग की है।

  • Jalandhar: 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती-फेरबदल और नशे के मामले में कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती-फेरबदल और नशे के मामले में कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन 10 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती और फेरबदल का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहाकि लोकसभा चुनावों में पैसों और नशे को गाड़ियों में एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने की कुछ जानकारियां हासिल हुई है जो कि डीजीपी गौरव यादव को दे दी गई है। जल्द ही नशे के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया का बयान सामने आया है। कालिया ने कहाकि लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद ही सीएम मान की आंखे खुली है। उन्होंने कहा कि चुनावों में 3 सीटे हासिल करने के बाद सीएम मान अब नशे के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रहे है।

    उनका कहना है कि जबकि आप सरकार ने सत्ता में आने से पहले मैनिफेस्टों में नशा के मुद्दों को मुख्य मुद्दा बता कर सत्ता में आई थी। उन्होंने कहा कि हाल ही में आप पार्टी के विधायक कुवंर विजय प्रताप भी अपनी पार्टी पर नशे में लिप्त होने के बड़े नेता पर आरोप लगा चुके है। कालिया ने आप पर निशाना साधते हुए कहाकि अब सीएम मान कह रहे चुनावी नतीजे आने के बाद उन्हें नशे के बारे में पता चला है। उन्होंने कहा कि कुंवर विजय प्रताप ने नशे में लिप्त होने के पुलिस कर्मियों पर भी आरोप लगाए थे। लेकिन आप सरकार ने उस समय नशे के मुद्दे को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए। वहीं काली भेड़ों के मामले में कालिया ने कहा कि सीएम मान बताए कि काली भेड़ें कौन है जो आप पार्टी में शामिल है या फिर जो पुलिस में शामिल है।

    कालिया ने कहाकि सत्ता में आप पार्टी को आए 3 साल होने वाले है, लेकिन वह अब तक यह बताए कि कोई काम बताए जो उन्होंने किए हो। वहीं 10 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती को लेकर कालिया ने कहाकि वह स्वागत करते है, लेकिन इसमें कोई भाई भतीजावाद नहीं होना चाहिए। वहीं उन्होंने कहाकि इसी के साथ अन्य खाली पोस्टों की भी भर्ती की जानी चाहिए। वहीं 14 लोगों की नशे की मौत के मुद्दे पर कालिया ने कहा कि आप सरकार ने सत्ता में आने से पहले नशे को खत्म करने का कहा था, लेकिन नशा अब पंजाब में बढ़ रहा है, जिसके चलते मौतों का आकंड़ा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सीएम मान अब भी नशे के खिलाफ कार्रवाई करना चाहते है तो यह बढ़िया बात है, देर आए दरुस्त आए। कालिया ने सीएम मान से अपील करते हुए कहा कि वह सत्ता में बचे समय में कुछ ऐसे काम कर जाए कि लोग उन्हें याद करें।   

  • Punjab: इस जिले में नहीं दिखा बसों की हड़ताल का असर, देखें वीडियो 

    Punjab: इस जिले में नहीं दिखा बसों की हड़ताल का असर, देखें वीडियो 

    बठिंडाः पंजाब भर में पनबस और पंजाब रोडवेज के कर्मियों द्वारा हड़ताल और चक्का जाम किया जा रहा है। लेकिन बठिंडा बस स्टैंड पर सरकारी बसों की हड़ताल और चक्का जाम का कोई असर देखने को नहीं मिला है। जिले में रोजाना की तरह बसे चल रही है। वहीं अगर सरकारी बसों की हड़ताल की बात करें तो पंजाब के दोआबा में इसका असर देखने को मिली है। मालवे के मुक्तसर में भी इसका असर देखने को मिला है। इस दौरान जिले के पीआरटीसी और पनबस के कर्मियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पंजाब सरकार ने पंजाब रोडवेज की मांगे ना मानी तो वह उनका समर्थन करेंगे। दरअसल, कर्मियों को वेतन ना मिलने के चलते पंजाब भर में बसों की हड़ताल का कर्मियों द्वारा ऐलान किया गया है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • Punjab: CM Mann से मीटिंग के बाद एक्शन में आई Police, छावनी ने तब्दील हुआ इलाका, देखें वीडियो

    Punjab: CM Mann से मीटिंग के बाद एक्शन में आई Police, छावनी ने तब्दील हुआ इलाका, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी गौरव यादव ने बीते दिन एसएसपी के साथ मीटिंग की थी। इस दौरान नशे और क्राइम की वारदातों को लेकर चर्चा की गई। जिसके एक दिन बाद ही पुलिस नशे के खिलाफ एक्शन में आती हुई दिखाई दी। वहीं आज मोगा पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर आपरेशन कासो के तहत अलग-अलग बस्तियों में कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस कर्मी घरों की तलाशी ले रहे है।

    बस्ती में भारी मात्रा में पुलिस की कार्रवाई दौरान इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए उच्च अधिकारियों ने बताया कि पंजाब सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर आज जिले में यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहाकि कुछ जगह से नशा पकड़ा भी गया है, लेकिन इस कार्रवाई के दौरान हुई रिकवरी की जानकारी बाद में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी संदिग्ध घरों की तलाशी जारी है।

  • Punjab: सरकारी बसों का चक्का जाम, यात्री परेशान, कर्मियों ने 18 डिपों किए बंद, देखें वीडियो

    Punjab: सरकारी बसों का चक्का जाम, यात्री परेशान, कर्मियों ने 18 डिपों किए बंद, देखें वीडियो

    Free सफर वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

    लुधियानाः पंजाब रोडवेज पनबस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 18 डिपो बंद कर दिए हैं और रोडवेज बसें रोककर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पनबस यूनियन के सदस्यों ने कहा कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है इस मामले पर सरकार को अल्टीमेटम देते हुए आज उन्होंने पंजाब के 18 डिपो में पंजाब रोडवेज की बसें बंद कर दी हैं। कर्मियों का कहना है कि वह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर तब तक जारी रखेंगे जब तक उनका वेतन का भुगतान नहीं हो जाता।

    उन्होंने कहा कि जिन ड्राइवर और कंडक्टरों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है उनके बकाये का भुगतान नहीं होता है, इसलिए उनके द्वारा आज संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा। लेकिन रोडवेज की हड़ताल के बाद लुधियाना के बस स्टैंड पर अपने घर जाने या रिश्तेदारों के पास जाने के लिए आए आम यात्री काफी देर तक बस स्टैंड पर पंजाब रोडवेज की बसों का इंतजार करते नजर आए। परेशान हो रहे यात्रियों में खासकर महिलाएं शामिल है जो यात्रा मुफ्त कर रही हैं। इस दौरान बस स्टैंड पर परेशान हो रही कुछ महिलाओं का कहना हैकि वह घर से पैसे भी नहीं लेकर आई है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए अगर उन्होंने कोई सुविधा दी है तो उसे पूरा भी किया जाए।

  • Punjab: Amritpal Singh और साथियों की बढ़ी मुश्किलें, NSA Act में हुई बढ़ोतरी

    Punjab: Amritpal Singh और साथियों की बढ़ी मुश्किलें, NSA Act में हुई बढ़ोतरी

    अमृतसरः पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) की मियाद को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अमृतपाल सिंह के साथ-साथ उसके सभी 9 साथियों पर ऑर्डर लागू किया गया है। फिलहाल, अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। 

    सूत्रों के अनुसार इन आदेशों को लोकसभा चुनावों के दो दिन बाद और परिणाम के एक दिन पहले ही 3 जून को जारी कर दिया गया था। फिलहाल परिवार व अमृतपाल के वकील को भी इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि अमृतपाल सिंह को NSA से बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी हैं।

    वहीं कुछ दिन पहले अमृतपाल के समर्थकों ने राष्ट्रपति के साथ मुलाकात कर उसकी रिहाई और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की मांग की थी, लेकिन आज NSA एक्ट को एक साल के लिए बढ़ाने पर समर्थकों में सरकार के खिलाफ रोष पाया जा रहा है।

  • इस मामले में आप मंत्री ने PM Modi को लिखा पत्र, दिया 2 दिन का अल्टीमेटम

    नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मंत्री आतिशी ने अनशन करने का ऐलान किया है। उन्होंने सरकार को 21 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और अगर संकट का समाधान जल्द ही नहीं किया गया तो वह 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगी। आतिशी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हरियाणा राजधानी के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है इसलिए दिल्ली जल संकट से जूझ रही है।

    “दिल्लीवालों का कष्ट मैं सहन नहीं कर सकती। अब अगर 21 जून तक दिल्ली के हक़ का पानी नहीं मिला तो मैं अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठूँगी।” उन्होंने कहा, ‘‘कल हरियाणा ने दिल्ली के लिए 613 एमजीडी के बजाए 513 एमजीडी पानी छोड़ा। एक एमजीडी पानी 28,500 लोगों के लिए है। इसका अर्थ है कि 28 लाख से अधिक लोगों के लिए पानी नहीं छोड़ा गया।”

    आतिशी ने कहा कि लोग एक ओर भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें जल संकट का भी सामना करना पड रहा है। उन्होंने कहा,‘‘ मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जल संकट के संबंध में पत्र लिखा है और उनसे इस मुद्दे को हल करने का अनुरोध किया है। अगर दो दिन में समस्या हल नहीं हुई तो मैं 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करूंगी।” आतिशी ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए हरियाणा सरकार को कई पत्र लिखे हैं।