Blog

  • Jalandhar: शराब ठेकेदार के दफ्तर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

    Jalandhar: शराब ठेकेदार के दफ्तर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

    जालंधर, ENS: ग्रीन पार्क इलाके में शराब ठेकेदार के दफ्तर के बाहर सरेआम बाइक लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 व्यक्ति पहले वहां पर खड़े होकर रेकी करते है और उसके बाद एक बाइक के पास खड़ हो जाता है। जिसके बाद दोनों आपस में बात करते करने लग जाते है और बाद में एक गली तक घूमता हुआ रेकी करता है। रेकी करने के बाद दूसरा युवक बाइक को चोर चाबी लगाकर वहां से उठा लेता है और दोनों बाइक लेकर फरार हो जाते है। वहीं घटना की शिकायत पीड़ित ने बस स्टैंड पुलिस को दे दी है।

    पीड़ित हरमन सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पटियाला ने शिकायत में बताया कि उसने आने जाने के लिए एक स्पलेंडर बाइक पीबी 11 बीएच 8999 जालंधर में अपने पास रखी हुई थी। आज वह बाइक पर सवार होकर 54 ग्रीन पार्क में शराब ठेकेदार के दफ्तर के बाहर खड़ा करके काम के सिलसिल में अंदर गया था। कुछ देर बाद जब वापिस आया तो देखा कि बाइक गायब थी। जब वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला दो युवक बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों को काबू करके बाइक उसे दिलवाने के लिए प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

  • Jalandhar: सदिंग्ध परिस्थितियों में खेतों से महिला का शव बरामद

    जालंधर, ENS: मेहतपुर थाने के अधीन आते संघोवाल गांव में मक्की के खेतों में महिला का शव बरामद हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के शव की हालत इतनी खराब है कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के शव का पिंजर बना हुआ है और शव 15 दिन पुराना लग रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान के लिए 72 घंटे के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है और मामले की जांच जारी है। 

  • 16 साल में एक बार भी रिपीट नहीं हुए इस Actor के कपड़े

    16 साल में एक बार भी रिपीट नहीं हुए इस Actor के कपड़े

    मुंबईः शो में एक्टर्स कपड़े क्या पहनेंगे, इसका फैसला शो के डायरेक्टर, क्रिएटिव डायरेक्टर और चैनल से जुड़े लोग करते हैं। वे इसके लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर हायर करते हैं। इस हफ्ते के रील टु रियल में टीवी सीरियल्स में कॉस्ट्यूम सिलेक्शन, चैलेंजेस, बजट और डिजाइनर के रोल के बारे में बात करेंगे।

    इस दौरान कॉस्ट्यूम डिजाइनर पार्थो घोषाल ने हमें कुछ दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अमूमन एक टीवी शो में कॉस्ट्यूम्स पर हर महीने 10 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए जाते हैं। चूंकि शोज लंबे चलते हैं, इसलिए इनका बजट करोड़ों में चला जाता है।

    एक बात यह भी सामने आई कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मशहूर कैरेक्टर जेठालाल के कपड़े 16 साल में एक बार भी रिपीट नहीं हुए हैं। देखने में वो कपड़े साधारण लगते हैं, लेकिन इसका फैब्रिक इटली से मंगाया जाता है। जीतू लखानी के छोटे भाई रोहित लखानी ने कहा कि उनके पास देश-विदेश से लोग कॉल करके जेठालाल जैसा कपड़ा बनाने का ऑर्डर देते हैं।

  • Punjab: मामूली बात को लेकर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल, देखें CCTV

    Punjab: मामूली बात को लेकर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल, देखें CCTV

    लुधियानाः बसंत नगर गली नंबर 6 में हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक के घर पर अटैक कर दिया। इस घटना में युवक के हाथ की हड्डी और अंगुलियां टूट गई। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए विक्की ने कहा कि उसके मामा का बेटा और उसकी पत्नी बाइक पर उनके घर आए थे। विक्की ने कहा कि अभी वह गली में ही थे कि अचानक से तेज रफ्तार एक्टिवा पर सवार कुछ युवकों ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों में काफी बहसबाजी हुई और पूरा इलाका इक्ट्ठा गया। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर टक्कर मारने वाले युवकों को लोगों ने काफी समझाया।

    मामला शांत होने के बाद उस समय तो वह वापस लौट गए और उसके करीब 15 मिनट बाद हथियारबंद युवकों को साथ लेकर सभी बदमाश वापस उसके घर के बाहर आ गए। आते ही बदमाशों ने घर के बाहर गालियां निकाली और उसे ललकारें मारते हुए घर से बाहर आने को कहा। विक्की ने कहा कि जैसे ही वह घर से बाहर बात करने के लिए उनके पास आया तो हमलावरों ने तलवारों से उस पर वार कर दिए। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी ये वारदात कैद हो गई। खून से लथपथ हालत में लोग उसे अस्पताल लेकर आए है। फिलहाल उसने पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: अकाली दल को बड़ा झटका, सीनियर नेता ने दिया इस्तीफा

    मोहालीः विधानसभा चुनाव 2022 के बाद लोकसभा चुनाव में अकाली दल का खराब प्रदर्शन अब सवालों के घेरे में है। खासकर अकाली दल के कई नेता प्रधान की गद्दी पर नए चेहरे को बैठाने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अकाली दल को भी झटके लग रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अकाली दल के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखविंदरपाल सिंह गरचा ने अकाली दल का साथ छोड़ दिया है। सुखविंदरपाल सिंह गरचा ने अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि गारचा ने अपने इस्तीफे का कारण नहीं बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से पार्टी के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं लेकिन अब मैं अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा सकता।

  • T20 World Cup से बाहर होने के बाद इस कप्तान ने छोड़ी कप्तानी

    T20 World Cup से बाहर होने के बाद इस कप्तान ने छोड़ी कप्तानी

    स्पोर्ट्सः न्यूजीलैंड के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद केन विलियमसन ने वनडे और टी-20  टीम की कप्तानी छोड़ दी है। विलियमसन टेस्ट टीम की कप्तानी पहले ही छोड़ चुके थे। इस बार न्यूजीलैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में भी नहीं पहुंच सकी। आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

    न्यूजीलैंड को पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 84 रनों से हार झेलनी पड़ी, फिर उसे सह मेजबान वेस्टइंडीज ने 13 रनों से हरा दिया। कीवी टीम ने इसके बाद युगांडा को 9 विकेट और पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से हराया। न्यूजीलैंड के टी-20 वर्ल्ड कप से जल्दी बाहर होने के बाद केन विलियमसन ने वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है साथ ही विलियमसन ने 2024-25 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी ठुकरा दिया।

  • Jalandhar: Gurpreet Singh और Vineet Kaur के खिलाफ FIR दर्ज

    Jalandhar: Gurpreet Singh और Vineet Kaur के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: ईसाई धर्म के खिलाफ बोलने पर थाना सदर में विनीत कौर और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुक़दमा ग्लोबल क्रिश्चन कमेटी जिला जालंधर के प्रधान विकल्प बोर्ड के बयानों पर दर्ज किया है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि अनिल कोर्ट में निजी चैनलों पर इंटरव्यू के दौरान पास्टर अकुंर नरूला के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक शब्द बोले हैं। जिससे ईसाई भाईचारे के लोगों के मन को ठेस पहुंची है और पुलिस ने जांच के दौरान विनीत कौर सहित गुरप्रीत सिंह के ख़िलाफ़ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

  • Jalandhar: NEET EXAM को लेकर आप पाार्टी ने लगाया धरना, देखें Live

    Jalandhar: NEET EXAM को लेकर आप पाार्टी ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: नीट परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद से पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ है। अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि पेपर लीक हुआ है और धांधली हुई है। वहीं यह सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंच चुका है। इस बीच पुलिस ने कई गिरफ्तारियां भी की है। वहीं इस मामले को लेकर बस स्टैंड के पास आप पार्टी द्वारा धरना लगाया गया है और केंद्र सरकार के खिलाफ इस धांधली को लेकर मोर्चा खोला गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार भी मान रही है कि पेपरों में गलती हुई है। आप पार्टी का कहना है कि बच्चों ने कड़ी मेहनत करके पेपर दिए है, लेकिन अब इस धाधंली से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रह है, जिसे कतई बर्दाशत नहीं किया जाएंगा।

    वहीं इस मामले में सिकंदर यादवेंदु नामक व्यक्ति को भी बिहार में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो नीट परीक्षा मामले के सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। खबर आई है कि गिरफ्तार सिकंदर को सस्पेंड कर दिया गया है। सिकंदर दानापुर में नगर आवास विभाग में पदस्थापित था जिसे पहले उसके मूल विभाग जलसंसाधन भेजा गया फिर उसे जल संसाधन विभाग में सस्पेंड कर दिया है। सिकंदर यादवेंदु इस पूरे मामले का किंगपिन यानी कि सरगना बताया जा रहा है। वो बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। हालांकि ये पहला घोटाला नहीं है जिसमें वो पकड़ा जा चुका है। वो ऐसे ही एक दूसरे घोटाले के मामले में जेल भी जा चुका है। दरअसल सिकंदर 3 करोड़ के एलईडी घोटाले का आरोपी था. इसी मामले में वो जेल भी जा चुका है।

  • Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, जीता Gold Medal

    Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, जीता Gold Medal

    नई दिल्‍ली: भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स 2024 में खेलते हुए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्‍होंने पहली बार इस टूर्नामेंट में गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। 2022 में पावो नूरमी गेम्स में नीरज चोपड़ा 89 मीटर भाला फेंकते हुए दूसरे स्‍थान पर रहे थे, लेकिन इस बार उन्‍होंने 85.97 मीटर दूर भाला फेंका। उनके इस रिकॉर्ड को प्रतिस्‍पर्धा में मौजूद अन्‍य कोई एथलीट नहीं तोड़ पाया।

    इस तरह उन्‍होंने फिनलैंड में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दौरान नंबर-1 पर रहते हुए गोल्‍ड जीत लिया किया। नीरज चोपड़ा शुरुआत में मैच के दौरान कुछ पिछड़ते हुए नजर आए। दूसरे प्रयास तक भी वो लीड करने की स्थिति में नहीं थे। हालांकि अपने तीसरे प्रयास में उन्‍होने शानदार वापसी की ओर 85.97 मीटर दूर भाला फेंका, जिसे अन्‍य प्रयासों के दौरान भी कोई बीट नहीं कर पाया। 

  • Thyroid को प्रभावित कर सकते हैं यह फूड

    Thyroid को प्रभावित कर सकते हैं यह फूड

    क्रूसीफेरस सब्जियां हैं नुकसानदेह, प्रोसेस्ड फूड से रहें दूर

    हेल्थ टिप्सः थायराइड ग्रंथियां जब पर्याप्त हॉर्मोन उत्सर्जित नहीं करती हैं तो इसे हाइपोथायरायडिज्म कहते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, जिससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। इसे मैनेज करने के लिए अक्सर दवाइयां लेनी पड़ती हैं, लेकिन कुछ ऐसे फूड हैं, जिन्हें डाइट से कम कर दें तो इस समस्या में कमी आ सकती है। इसके अलावा संतुलित भोजन, नियमित एक्सरसाइज के साथ यदि खुद को हाइड्रेट रखें तो इसे अच्छी तरह मैनेज कर सकते हैं।

    सोयाबीन और उसके प्रोडक्ट जैसेकि टोफू, सोया चाप, सोया मिल्क, सोया सॉस आदि का सेवन थायराइड के लिए दी जाने वाली दवाइयों के असर को कम करता है। सोयाबीन में आइसोफ्लेवोंस नामक तत्व पाए जाते हैं, जो थायराइड ग्रंथि को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि कभी-कभार खा सकते हैं, लेकिन बेहतर है कि बचें। खासकर जब थायराइड की दवा ले रहे हों।

    ब्रोकली, फूलगोभी और पत्ता गोभी जैसी सब्जियों में गोइट्रोजन नामक तत्व होता है, जो थायराइड के उत्पादन को प्रभावित करता है। यदि इन सब्जियों को कच्चा खाया जाए तो हाइपोथॉयराडिज्म की समस्या और बढ़ सकती है। हालांकि उन्हें पकाकर खाने से गोइट्रोजन का प्रभाव कम होता है। ऐसे में मॉडरेट एवं पकाकर खाना बेहतर है।