Blog

  • बाथड़ीः टिप्पर ने टोल बैरियर के बैरिकेट उड़ाए

    बाथड़ीः टिप्पर ने टोल बैरियर के बैरिकेट उड़ाए

    ऊना/ सुशील पंडित : बाथड़ी के टोल टैक्स बैरियर पर एक सिरफिरे टिप्पर ड्राइवर ने सड़क पर लगे बैरिकेट को उड़ाते हुए बैरियर कर्मचारी को भी टक्कर मार दी। मामला 11 जुलाई का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरियर पर काम करने वाले लखवीर सिंह पुत्र प्रदीप सिंह निवासी कोट मैहरा गढ़शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 11 जुलाई शाम 7 बजे वह ड्यूटी पर तैनात था। तभी झुंगी की तरफ से पीबी-10 एफएफ 6817 नंबर वाला एक टिप्पर आया।

    टोल टैक्स पर पर्ची कटाते समय टिप्पर ड्राइवर और टोल कर्मचारी के बीच बहसबाजी हो गई। जब वही टिप्पर तेज रफ्तार के साथ रात्रि 11 बजे फिर से झुंगी की ओर से आया तो उसने बैरियर पर लगे बैरीकेट को टक्कर मार दी। लखवीर सिंह का दावा है कि वह टिप्पर की चपेट में आ गया जिससे उसे काफी चोटें लगी हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नामालूम टिप्पर ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी पहचान शुरू कर दी है।

  • BJP ने इस नेता को राष्ट्रीय प्रवक्ता किया नियुक्त

    BJP ने इस नेता को राष्ट्रीय प्रवक्ता किया नियुक्त

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा आज बजट का ऐलान किया गया। जिसके कुछ घंटों के बाद भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का ऐलान कर दिया। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि बीजेपी अध्यक्ष जे.पी नड्डा की अगुवाई में प्रदीप भंडारी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है, जिसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

  • ऊना के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होंगे डिजिटल साक्षरता शिविर

    ऊना के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होंगे डिजिटल साक्षरता शिविर

    एसडीएम ऊना ने डिजिटल साक्षरता को लेकर की बैठक
    ऊना/ सुशील पंडित : डिजिटल साक्षरता को लेकर टाऊन हॉल ऊना में शीघ्र जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इन जागरूकता शिविरों में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई), साइबर पूलिंग, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी वाली कॉल्स बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह बात एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने मंगलवार को मिनी सचिवालय ऊना में डिजिल साक्षात्कार को लेकर आयोजित बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम और ग्राहकों के साथ बैंक धोखाधड़ी के साथ-साथ अन्य ऑनलाइन व सोशल अपराधिक गतिविधियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
      ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे है। एसडीएम ने कहा कि जागरूकता शिविरों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया जाएगा। एसडीएम ने बैंक अधिकारियों और पुलिस विभाग को उपमंडल ऊना के अंतर्गत सभी शैक्षणिक संस्थानों में डिजिट साक्षरता कैम्प लगाकर बच्चों को कम्पयूटर और मोबाइल के माध्यम से होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में बीडीओ केएल वर्मा, तहसीलदार शिखा राणा, रेंज फोरेस्ट आफिसर राहुल ठाकुर, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, प्रधान व्यापार मंडल पिं्रस सहित अन्य गणमान्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
  • Jalandhar दौरे पर कल होंगे CM Bhagwant Mann, निगम चुनाव पर हो सकती है रणनीति तय

    Jalandhar दौरे पर कल होंगे CM Bhagwant Mann, निगम चुनाव पर हो सकती है रणनीति तय

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में हुए उप विधानसभा चुनाव के बाद कल से 2 दिन के लिए जालंधर दौरे पर सीएम भगवंत मान आएंगे। दरअसल, हाल ही में जालंधर में घर लेने के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया था कि वह दोआबे के लोगों को आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए दो दिन के लिए जालंधर में स्थित घर पर रहेंगे। जहां वह लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। ऐसे में वादे के मुताबिक कल यानी 24 और 25 जुलाई को सीएम मान जालंधर दौरे पर रहेंगे।

    Jalandhar दौरे पर कल होंगे सीएम भगवंत मान, निगम चुनाव पर हो सकती है रणनीति तयइस दौरे को लेकर कहा जा रहा है कि आप के नेताओं के साथ आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा भी हो सकती है। क्योंकि वेस्ट हलके में आप पार्टी से मोहिंदर भगत ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। जिसके बाद अब पार्टी की निगाहें नगर निगम चुनावों पर टिकी हुई है। हाल ही में लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह भी नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन से मुलाकात कर चुके है और वह नगर निगम चुनावों से पहले पेडिंग कामों को जल्द पूरा करने के आदेश दे चुके है। इसी के चलते सीएम मान के इस दौरे को नगर निगम चुनाव की रणनीति के साथ जोड़ा जा रहा है।

  • नेहा का पुणे में सिलेक्शन होने पर महाविद्यालय प्रशासन ने किया सम्मान

    नेहा का पुणे में सिलेक्शन होने पर महाविद्यालय प्रशासन ने किया सम्मान

    ऊना/ सुशील पंडित : अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय की छात्रा नेहा कुमारी का डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी पुणे में सिलेक्शन होने पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने मेमेंटो देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि  इस उपलब्धि से महाविद्यालय बंगाणा और इस क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। नेहा एक अति होनहार छात्रा है, जोकि बंगाणा तहसील के गांव बड़ोआ डाकघर तलमेहडा की निवासी हैं।

    उनके पिता हरविंदर सिंह एक राजमिस्त्री है और माता एक गृहणी है। नेहा महाविद्यालय बीएससी की टॉपर है, इसके अलावा वह अन्य महाविद्यालय के रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेती थी । नेहा आईआईटी जेम बायो टेक्नोलॉजी के माध्यम से डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी पुणे सिलेक्ट हुई है जोकि डीआरडीओ से संचालित है, नेहा अब वहां से मेट्रियल साइंस में एमएससी करेगी जो कि इस क्षेत्र और हमारे महाविद्यालय के लिए  गर्व की बात हैं।इस अवसर पर उपप्राचार्य रेखा शर्मा, प्रोफेसर अणु लखनपाल, प्रोफ़ेसर अनिल शर्मा, प्रोफ़ेसर नंद लाल, डॉ. विनोद कुमार, प्रोफेसर सिकंदर नेगी और डॉ. कुलदीप  मौजूद रहे।

  • Punjab : वेटनरी डॉक्टरों ने सरकार को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab : वेटनरी डॉक्टरों ने सरकार को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    मोहाली : ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ पंजाब वेट्स फॉर पे-पेरटी के सदस्यों द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ अपना संघर्ष तेज किया गया है। मंगलवार को मोहाली में एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सरकार द्वारा वेटनरी डॉक्टर्स की पे-पेरटी बहाल नहीं की गई है। जिससे की नई भर्ती होने वाले डॉक्टर्स का पे-स्केल शुरूआती दौर में ही बहुत कम शुरू किया जा रहा है। ऐसे में यह डॉक्टर्स अपनी सर्विस के अंतिम दौर तक अन्य डॉक्टर्स से नीचे के पे-स्केल पर ही रहेंगे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पिछले 40 सालों से चली आ रही वेटेनरी अफसरों सैलरी मेडिकल और डेंटल डॉक्टरों के बराबर चली आ रही थी।

    लेकिन विगत कांग्रेस की सरकार में इसे कम कर दिया गया था। इसके अलावा मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार में भी इस गलती को सुधारा नहीं गया। हालाकि कमेटी के सदस्यों की तरफ से बार-बार पशु पालन विभाग के मंत्रियों के साथ मुलाकातें की जा चुकी हैं। लेकिन अंत में केवल एक भरोसा ही हाथ लगता है। उसके अलावा किसी मंत्री ने आज तक वेटेरनी डॉक्टरों की इस गंभीर समस्या को हल करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से सरकार की तरफ से विभाग द्वारा मुहैया करवाई जाने वाली कई स्कीमों का बॉयकाट किया है। जिसमें वेटेनरी अफसर भाग नहीं ले रहे हैं और वो काम नहीं कर रहे हैं। लेकिन एमरजेंसी और ओपीडी सेवाओं को बरकरार रखा गया है ताकि बेजुबान जानवरों की सेवा में कोई कमी ना आए।

    ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कनवीनर डॉ. गुरचरण सिंह, डाॅ. अबदुल मजीद, डॉ. पुनीत मलहोत्रा, डॉ. तेजिंदर सिंह, डॉ. गुरदीप सिंह तथा डॉ. हरमनदीप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा ना केवल हाईकोर्ट के आदेशों की आवलेना की जा रही है बल्कि सरकार अपने ही पे-कमिश्न को दरकिनार कर वेटेनरी डॉक्टर्स के साथ धक्केशाही कर रही है, जिसका जमकर विरोध किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि अगर सरकार द्वारा अभी भी उनकी समस्याओं को हल नहीं किया गया और उनकी जायज मांगे ना मानी गई तो मजबूरन वेटेनरी डॉक्टरों को अपने हकों के लिए सड़कों पर भी उतरना पड़ सकता है। इसमें किसान जत्थेबंदियों का भी साथ लिया जाएगा।

  • Cabinet  बैठक में शामिल होने जा रहे मंत्री की गाड़ी का हुआ Accident, कार के उड़े परखच्चे

    Cabinet बैठक में शामिल होने जा रहे मंत्री की गाड़ी का हुआ Accident, कार के उड़े परखच्चे

    भोपाल: प्रदेश की राजधानी भोपाल जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की गाड़ी का एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। दरअसल मंत्री तुलसी सिलावट कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रास्ते मे उनकी गाड़ी की दूसरी गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में मंत्री सिलावट की कार के परखच्चे उड़ गए।

    हालांकि हादसे से तुलसी सिलावट को कोई चोट नहीं आई है। वहीं हादसे के बाद मत्री तुलसी दूसरे कार में बैठकर रवाना हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मंत्री तुलसी सिलावट कैबिनेट बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तुलसी नगर के पास माता मंदिर की ओरे से आ रही कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मंत्री सिलावट के कार के परखच्चे उड़ गए।

    उनकी गाड़ी के सामने का पूरा हिस्सा बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद सिलावट दूसरी कार से मंत्रालय के लिए रवाना हो गए। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। साथ ही मंत्री के ड्रायवर की शिकायत पर केस भी दर्ज कर लिया। वहीं उनकी क्षतिग्रस्त कार को फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के नजदीक पार्क कर दिया गया है।

     

     

     

  • आज जारी हुए Budget का Congress के घोषणापत्र से क्या है कनेक्शन, पूर्व वित्त मंत्री आया बयान

    आज जारी हुए Budget का Congress के घोषणापत्र से क्या है कनेक्शन, पूर्व वित्त मंत्री आया बयान

    नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का आगाज होने के बाद आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। वहीं वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री का बयान सामने आया है। दरअसल, विपक्षी पार्टी कांग्रेस का दावा है कि मोदी 3.0 का पहला बजट कांग्रेस के मेनिफेस्टो की कॉपी है।

    पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बजट 2024 को लेकर पोस्ट शेयर किया है। एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट लिखते हुए उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस का घोषणा पत्र पढ़ा। मुझे बेहद खुशी है कि उन्होंने रोजगार लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) को अपनाने का जिक्र किया। यह कांग्रेस मेनिफेस्टो के पेज नंबर 30 पर लिखा है।

    पी चिंदबरम ने आगे लिखा कि मैं बहुत खुश हूं कि बजट में वित्त मंत्री ने प्रशिक्षुता योजना का ऐलान किया, जो कांग्रेस मेनिफेस्टो के पेज नंबर 11 पर लिखी है। काश वित्त मंत्री कांग्रेस के घोषणापत्र से कुछ और चीजें कॉपी कर लेतीं तो बेहतर होता। मैं जल्दी ही इससे जुड़ी अधिक जानकारी साझा करूंगा।


    बजट 2024 पर रिएक्शन देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि 10 साल तक इनकार करने के बाद आखिरकार केंद्र सरकार इस तथ्य को मानने के लिए मजबूर हो गई कि बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में इस समस्या को शामिल नहीं किया, मगर बजट से साफ है कि केंद्र सरकार को इस बात का अहसास हो गया है कि बेरोजगारी पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

  • 2 बसों में भीषण टक्कर, 2 की मौत, 7 गंभीर घायल

    2 बसों में भीषण टक्कर, 2 की मौत, 7 गंभीर घायल

    नई दिल्ली : झालावाड़ रोड ओवर ब्रिज पुलिया पर गायों को बचाने के प्रयास में दो बसों में टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा मंगलवार सुबह 11 बजे नेशनल हाईवे-27 पर बारां में आमापुरा ओवरब्रिज पर हुआ। इस हादसे में गाय और 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हुए है। मृतकों की पहचान  मुकेश प्रजापति (34) और नरेश (30) के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार 7 लोगों की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार बस पलटने से एक व्यक्ति उसके नीचे दब गया। क्रेन की मदद से बस को उठाकर नीचे दबे व्यक्ति के शव को निकाल गया। एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि ओवरब्रिज पर सड़क पर बैठी गायों को बचाने के कारण आगे चल रही बस ने अपनी लाइन चेंज की।

    इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद आगे चल रही बस पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

  • BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष जानलेवा हमले में हुए घायल, देखें वीडियो

    BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष जानलेवा हमले में हुए घायल, देखें वीडियो

    बांदाः उत्तर प्रदेश के जिला बांदा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नरैनी कोतवाली में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में भाजपा नेता बुरी तरह से घायल हो गए है और काफी खून भी बह रहा है। लेकिन घायल अवस्था में भाजपा नेता ने वीडियो जारी करके दबंगों पर कार्रवाई के लिए न्याय की गुहार लगाई हैं।

    भाजपा नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में घायल प्रदीप सिंह सेंगर ने बताया कि दबंग रामबाबू श्रीवास ने उन पर जानलेवा हमला किया है। उसके ऊपर पहले से ही कई सारे मुकदमे दर्ज हैं। घायल प्रदीप सिंह सेंगर ने दबंग के ऊपर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वीडियो में आप साफ सुन सकते हैं कि दबंग ने उन पर हमला कर घायल कर दिया।

    फिर प्रदीप के दोस्तों के द्वारा उन्हें पुलिस थाने ले जाया गया। जहां पर उन्हें अस्पताल के जाया गया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिए हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।