जम्मूः श्री माता वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, भवन की ओर जाने वाले हिमकोटी मार्ग को यात्रियों के लिए बंद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के चलते मार्ग पर अलग-अलग जगह पर पत्थर गिरे हैं, जिस कारण पैदल यात्रा और बैटरी कार के लिए इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। वहीं श्रद्धालु इस समय मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए पुराने रास्ते से होते हुए भवन की ओर जा रहे हैं।
Blog
-

Punjab: पूर्व जत्थेदार Jasveer Singh खालसा ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो
अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल से कुछ हफ्ते पहले बागी हुए गुट ने श्री अकाल तख्त साहिब और सचिवालय को माफीनामा दिया था। जिसके बाद लगातार राजनीति गरमाती रही और अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और पंच सिख साहिबानां की तरफ अकाल दल के प्रधान सुखबीर बादल को 15 दिन तक अपना स्पष्टीकरण देने का समय भी दिया गया।
आज इंटरनैश्नल पंथक दल और पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जसवीर सिंह खालसा अपने साथियों के साथ अकाल तख्त साहिब पहुंचे और उन्होंने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह को एक मांग पत्र दिया। जिसमें उन्होंने मांग की कि सिख मुद्दों पर समूह सिख जत्थेबंदियों को एकजुट होकर सिखों के हक की बात करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले दिनों श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबियां हुई है, वह अकाली दल सरकार के दौरान हुई थी और उन बेअदबियों का न्याय मांगने गए सिखों पर जो गोलियां चली है, वह भी अकाली दल सरकार के दौरान चली है।उन्होंने कहा कि अकाली दल के साथ सिखों की भावनाएं जुड़ी हुई है। लेकिन अकाली दल के बड़े नेताओं ने सिखों का ही इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान करने वाले आरोपियों का समर्थन अकाली दल के बड़े नेताओं ने भी किया है।
-

Punjab: Car से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
गुरदासपुरः थाना तिबड़ की पुलिस ने कार से अवैध देशी शराब के बरामद की है। दरअसल, पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान देर रात करीब साढ़े 12 बजे लिफाफों में पैक करके और बोरियों में भरकर कार में ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की। हालांकि, इस मामले के दौरान कार सवार दोनों व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना तिबड़ के एसएचओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि देर रात एएसआई गुरनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर तैनात थे। इस दौरान जब वह गांव औजला रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास लिंक रोड़ पर पहुंचे तो औजला गांव की ओर से उन्हें एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जिसे टार्च की रोशनी से रूकने का इशारा दिया गया। इस दौरान कार चलाक और उसके साथ बैठे उसके साथी ने गाड़ी साइड पर लगा दी और अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों मौके से फरार हो गए।
जिसके बाद जब पुलिस पार्टी द्वारा सफेद रंग की महिंद्रा वेरिटो कार नंबर पीबी 06 टी 2966 की चेकिंग की गई तो कार से प्लास्टिक के लिफाफों में पैक की गई 09 बोरियां बरामद हुई है। जिसमें 3 लाख 37 हजार 500 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई। एसएचओ अमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि मौके से फरार हुए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

शादी के बाद दूल्हे ने की ये गल्ती, 3 मिनट में दुल्हन ने लिया तलाक
नई दिल्लीः एक कपल ने पति-पत्नी घोषित होने के महज 3 मिनट बाद ही तलाक ले लिया। यह वायरल खबर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, कोर्ट में शादी के दूल्हे ने दुल्हन के लिए ऐसी बात कह दी, जिसके बाद दुल्हन का माथा ठनका गया। इसके बाद उसने तुरंत कोर्ट ने तलाक के लिए आवेदन कर दिया। जज सहमत हो गए और उनकी शादी के 3 मिनट बाद ही इसे रद्द कर दिया। इसे देश के इतिहास की सबसे छोटी शादी कहा जा रहा है। फिलहाल शादी और तुरंत तलाक की खबर लोगों की बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पूरा मामला कुवैत का है। यह घटना 2019 में हुई थी और सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रही है। जब कपल औपचारिक कार्यवाही समाप्त होने के बाद कोर्ट हाउस से बाहर जाने के लिए मुड़ा, तभी दुल्हन का पैर अचानक से फिसल गया। दुल्हन के गिरते ही दूल्हे ने उसे बेवकूफ कह दिया। दूल्हे की इस बात पर दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस बीच दुल्हन ने आव देखा न ताव तुरंत उल्टे पैर कोर्ट हाउस गई और उसने जज से तुरंत उनकी शादी को रद्द करने के लिए कह दिया। दुल्हन की बात को सुनकर पहले तो जज खुद हैरान रह गए, लेकिन अगले ही पल सहमति जताते हुए तीन मिनट बाद ही शादी को रद्द कर दिया गया।
एक व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मैं एक शादी में गया था जहां दूल्हे ने अपनी स्पीच में पत्नी का मज़ाक उड़ाया जैसे कि उसकी कोई अहमियत ही नहीं है किसी तरह का मजाक हो। उसे भी वही करना चाहिए था जो इस महिला ने किया।” एक शख्स ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘जिस शादी में कोई सम्मान न हो वह शुरू से ही असफल होती है।’ एक अन्य ने कहा “अगर वह शुरुआत में ही ऐसा व्यवहार करता है, तो उसे छोड़ देना ही बेहतर है।”
बता दें कि एक बार ब्रिटेन से ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक कपल ने शादी के सिर्फ 90 मिनट बाद तलाक के लिए अर्जी दायर की। ग्रेटर मैनचेस्टर में स्टॉकपोर्ट रजिस्टर कार्यालय में स्कॉट मैकी और विक्टोरिया एंडरसन द्वारा शपथ लेने के एक घंटे से अधिक समय बाद ही रिश्ता खत्म हो गया। दरअसल, महिला इस बात से नाराज हो गई थी कि उसके पति ने उसकी सहेलियों को टोस्ट दिया था। इसके बाद महिला ने स्वागत समारोह में पति के सिर पर ऐशट्रे से प्रहार कर दिया।
-

बजट के बाद सोने में आई भारी गिरावट !
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया है। वहीं बजट के दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि गोल्ड और सिल्वर की इंपोर्ट ड्यूटी में 6 फीसदी की कटौती की जाएगी। जिसके बाद सोने चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। वित्त मंत्री के इस फैसले के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर गोल्ड के दाम में 3518 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है और दाम 69,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ चुके हैं। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड की कीमत में 3,700 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जिसके बाद दाम कीमतें कारोबारी सत्र के दौरान 69,020 रुपए प्रति दस ग्राम तक नीचे चली गई। एक दिन पहले गोल्ड की कीमतें 72,718 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। मोबाइल और मोबइल चार्जर समेत अन्य उपकरणों पर BCD 15% घटाई गई है। इसके अलावा सरकार ने सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करके अब 6% कर दिया है। इसके बाद सोना-चांदी की कीमतें कम हो जाएंगी। इसके अलावा लेदर और फुटवियर पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई। वहीं दूसरी ओर टेलिकॉम उपकरण महंगे हो गए हैं, इनपर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15% कर दिया गया है।
-

लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो
भीलवाड़ा : लाइनमैन की करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। मामला शहर के प्रतापनगर थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार बिजली की लाइन पर काम करते समय अचानक लाइन चालू होने से लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। वह पोल पर ही चिपक गया। 30 मिनट तक उसकी बॉडी खंभे पर तारों में उलझी रही। मृतक की पहचान सौरभ पटेल (22) पुत्र गिरधारी के तौर पर हुई है।
एएसआई ने बताया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले में रहने वाला सौरभ बिजली विभाग में ठेकेदार के अंडर लाइनमैन काम करता था। मंगलवार सौरभ बापूनगर इलाके की हेमू कॉलोनी पार्क के पास ट्रैक्टर क्रेन पर चढ़कर बिजली लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान सप्लाई चालू होने से वायरों में करंट दौड़ गया। सौरभ पोल और लाइन से चिपक गया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बिजली की तार में आग लगने से उसका बायां पैर कटकर अलग होकर सड़क पर जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापनगर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पहुंचे। लाइनमैन का शव क्रेन की मदद नीचे उतरा गया। पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मध्य प्रदेश में रहने वाले इसके परिजनों को सूचित किया है। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा
-

गाड़ी ओवरटेक को लेकर Thar और Bus चालक में हुई हाथापाई, देखें वीडियो
शिमलाः हिमाचल में लगातार पंजाबी और हिमाचल के लोगों के बीच विवाद होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ताजा मामला शिमला से सामने आया है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि थार चालक पंजाबी पर्यटकों की हिमाचल के बस चालक के साथ गाड़ी ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस मामले में पर्यटकों को बस चालक से साथ मारपीट करना महंगा पड़ गया। दरअसल, पुलिस ने थार चालक का बिना लाइसेंस और शराब पीकर गाड़ी चलाने के 2 चालान काट दिए है। जिसमें बिना लाइसेंस ड्राइविंग का 5000 रुपए का चालान काटा गया, जबकि शराब पीकर चालान की पेनाल्टी कोर्ट तय करेगा।
बताया जा रहा हैकि शिमला रेलवे स्टेशन के समीप थार (HR71L-7600) गाड़ी में आए युवकों की बस चाल के साथ ओवरटेकिंग को लेकर बहस हो गई। इस दौरान दो गुटों में मारपीट भी हुई। इसमें एक युवक को सड़क की रेलिंग से नीचे फेंका गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और लड़ाई को रोका। मारपीट की इस घटना का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।बालूगंज पुलिस के अनुसार, बीती शाम को थाने में मारपीट की सूचना मिली थी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां मौजूद दूसरा पक्ष जिनके साथ मारपीट हुई, वह मौके से चले गए थे। इस वजह से मारपीट की इस घटना में FIR दर्ज नहीं की गई। जबकि पुलिस ने थार गाड़ी का चालान जरूर किया है। पुलिस के अनुसार, हरियाणा नंबर की गाड़ी में घूमने आए युवकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था और शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। इसलिए 2 चालान किए गए है।
-

Punjab : प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो
अबोहर : आनंद नगरी में एक युवती द्वारा नहर में छलांग कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवती का विवाह के बाद प्रेम प्रसंग के चलते विवाद रहता था। जिसके चलते उसने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक युवती के भाई सूरज सोनी ने बताया की उसकी बहन हरप्रीत की शादी आनंद नगरी गली नंबर 2 निवासी निखिल से हुई थी। 7 वर्ष पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी, लेकिन 6 महीने बाद हरप्रीत और निखिल में अनबन रहने लगी। इस दौरान उनके यहां एक लड़का भी पैदा हुआ जो कि अब 4 साल का है।
विवाह के बाद निखिल को अपनी पत्नी हरप्रीत के बॉय फ्रेंड के बारे में पता चला तो दोनों में झगड़ा होने लगा। कई बार पंचायत हुई, लेकिन झगड़ा बढ़ता ही रहा। मृतका के भाई ने बताया कि हरप्रीत विशाल मेगा मार्ट में काम करती थी आज वह अपने मायके में काम पर जा रही यह कहकर आई थी। जिसके बाद मृतका ने खुई खेड़ा के पास नहर के किनारे अपनी मोपेड खड़ी की और उसमें अपना मोबाइल रखकर नहर में छलांग लगा दी। नहर में छलांग लगाने से पहले हरप्रीत ने अपनी भाभी को बता दिया था कि वह खुदकुशी करने जा रही है।इस बात की सूचना राहगीरों ने 112 पर दी तो 112 पुलिस ने आकर फोन के माध्यम से परिजनों को हरप्रीत द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना दी गई। इसके बाद नर सेवा नारायण सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची और शव को निकाला गया। जिसके बाद शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। युवती के परिवारिक मेंबरों ने युवती के प्रेमी और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खुईखेड़ा पुलिस ने बताया कि यह मामला अबोहर के सिटी वन एरिया का है इसलिए सिटी वन एरिया की पुलिस कार्रवाई करेगी।
-

हाथियों के झुंड ने व्यक्ति को कुचला, मौ’त
नई दिल्ली : झारखंड के धनबाद जिले में हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्ञानचंद्र महतो के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार हाथियों के झुंड को देखकर लोग दूर भागने लगे। स्थानीय वन अधिकारी ने बताया कि घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर तब हुई, जब 30 हाथियों का झुंड गांव में अचानक तोपचाची इलाके के कर्मतांड गांव में बीती रात दाखिल हो गया।
वन अधिकारी के मुताबिक मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। धनखंड मंडल के वन अधिकारी विकास पालीवाल ने बताया कि ग्रामीण को कुचलने के बाद हाथियों का झुंड गिरिडीह की ओर आगे बढ़ गया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को आंशिक मुआवजे का भुगतान कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार हाथियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। ज्ञानचंद्र भागने के दौरान हाथियों के पैरों तलों कुचला गया और उसकी मौत हो गई।इस घटना के बाद से धनबाद के कर्मर्तांड गांव के लोगों में वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भारी असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से लगातार हाथियों का झुंड इलाके में उत्पात मचा रहा है।
-

Punjab: नग्न अवस्था में नहर से महिला का शव हुआ बरामद
अमृतसरः वेरका के तहत आते गांव मूले चक्क से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव की नहर में नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद होने पर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। नहर में तैरते शव को देखते ही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौक पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए गांव निवासी जगतार सिंह ने बताया कि सुबह गांव की ही नहर में नग्न अवस्था में एक महिला का शव दिखाई दिया। व्यक्ति ने कहा कि देखने से मृतका की उम्र 35 से 40 के बीच लग रही है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना उसने पुलिस को दे दी।
वहीं दूसरी ओर थाना मूले चक्क के पुलिस अधिकारी बलविंदर मसीह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं महिला की मौत को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम करने के बाद हो असल वजय का पता चल पाएगा।
