Blog

  • स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने माता चिंतपूर्णी में टेका माथा तथा लिया मां का आशीर्वाद

    स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने माता चिंतपूर्णी में टेका माथा तथा लिया मां का आशीर्वाद

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने मंगलवार प्रातः चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका तथा पूजा अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी रोहित कालिया ने विधिवत तरीके से उन्हें पूजा-अर्चना करवाई। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री ने पवित्र पिंडी के दर्शन करने के साथ-साथ पावन वटवृक्ष को धागा बांधा तथा हवन कुंड में आहुतियां डाली। इस मौके पर मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी बलवंत पटियाल ने मंत्री को माता की चुनरी और फोटो भेंट कर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है यहां अनेकों देवी-देवताओं का वास है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार आमजन को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों से पूर्व कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की जो घोषणा की गई थी उसे सरकार बनने के पश्चात पहली ही कैबिनेट बैठक में अमली जामा पहना दिया गया है जिसका लाभ प्रदेश के एक लाख छतीस हज़ार कर्मचारियों को होगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री की बेटी डॉक्टर दीपाली धवल व स्टाफ सदस्यों के अलावा चिंतपूर्णी मंदिर के अधिकारी व कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

  • 5 दिन में दूसरी बार हिंदू मंदिर पर हमला, दीवार पर लिखा टारगेट मोदी

    5 दिन में दूसरी बार हिंदू मंदिर पर हमला, दीवार पर लिखा टारगेट मोदी

    मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया में 5 दिन के अंदर दूसरी बार हिंदू मंदिर पर अटैक हुआ है। हमले का आरोप खालिस्तान समर्थकों पर लगा है। इससे पहले 12 जनवरी की सुबह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मिल पार्क में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भद्दे दृश्यों को देखा गया था। मंदिर के साथ छोड़छाड़ की गई थी। लेकिन आज हुई इस घटना के दौरान शरारती अनसरों ने दीवार पर टारगेट मोदी लिखा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हर सुबह काम पर जाने से पहले वह मंदिर जाता है। उसने मंदिर पहुंचने पर मंदिर की दीवारों पर ‘हिंदूस्तान मुर्दाबाद’ लिखा हुआ देखा था।

    BAPS स्वामीनारायण मंदिर ने एक अखबार से कहा था कि, ‘हम बर्बरता और नफरत के इन कृत्यों से बहुत दुखी और स्तब्ध हैं।’ तब भी मंदिर पर ऐसी हरकत करने का आरोप खालिस्तान समर्थकों पर लगा था। मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थकों ने 20 हजार से अधिक हिंदुओं और सिखों को मारने के लिए जिम्मेदार भारतीय आतंकी भिंडरावाले की ‘शहीद’ के रूप में प्रशंसा लिखी थी। हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के अध्यक्ष मकरंद भागवत ने कहा था, ‘पूजा स्थलों के खिलाफ किसी भी तरह की नफरत और तोड़फोड़ स्वीकार्य नहीं है और हम इसकी निंदा करते हैं।’

    बता दें कि हाल में खलिस्तान समर्थक तब चर्चा में आए थे जब खालिस्तान समर्थक एक संगठन ने पंजाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की धमकी दी थी। पंजाब के एक कॉलेज की दीवारों पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के विरोध में नारे भी लिखे गए थे। खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रोकने का आह्वान किया था।

  • बड़ा झटकाः आप पार्टी मेयर के बाद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव भी हारी

    बड़ा झटकाः आप पार्टी मेयर के बाद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव भी हारी

    चंडीगढ़ः नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा के अनूप गुप्ता नए मेयर बन गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के जसबीर लाडी को हराया है। चुनाव में भाजपा को 15 वोटें मिली। जिसमें एक वोट सांसद किरण खेर की है। आप के उम्मीदवार को 14 वोटें ही मिली। गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम एक्ट के मुताबिक यहां हर साल नया मेयर चुना जाता है। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर की पोस्ट पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा के कंवर राणा से आप की तरुणा मेहता को 1 वोट से हराया है। कंवर राणा को 15 और तरुणा मेहता को 14 सीटें मिली। इसी तरह डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा हरजीत सिंह ने सुमन शर्मा को हराकर जीत दर्ज की है।

  • युवा इंटक के सदस्यों ने बददी में किया विक्रमादित्य का स्वागत 

    युवा इंटक के सदस्यों ने बददी में किया विक्रमादित्य का स्वागत 

    भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे विक्रमादित्य बद्दी में रुके 

    अच्छी गुणवत्ता से किए जाएंगे अब कार्य

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे बद्दी में रुके ।जहां युवा इंटक के सदस्यों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया ।बद्दी बैरियर पर युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान व उनके साथियों ने ढोल नगाड़ों के साथ विक्रमादित्य का स्वागत किया गया ।

    विक्रमादित्य अपनी गाड़ी से उतरकर सभी युवा इंटक के सदस्यों से मिले। विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो उनको जिम्मेदारी दी है वे उन्हें  बखूबी निभाएंगे और जहां भी भवन निर्माण व अन्य निर्माण कार्य  हो रहा है उन निर्माणों को तेजी से किया जाएगा और उन्होंने कहा अब यह सब कार्य अच्छी गुणवत्ता के तहत होंगे ।उन्होंने कहा कि इस समय भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं जो कि राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही है और उसके बाद आते ही फिर वह एक बार बीबीएन क्षेत्र में आएंगे और यहां के कार्यों का जायजा लेंगे ।

  • पंजाबः सीएम मान ने जीरा में शराब फैक्टरी को लेकर किया बड़ा ऐलान, जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम मान ने जीरा में शराब फैक्टरी को लेकर किया बड़ा ऐलान, जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले लंबे समय धरने पर बैठे किसानों को लेकर राहत की खबर सामने आई है। जीरा में शराब फैक्टरी (मालब्रोस कंपनी) को लेकर सीएम मान ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान वीडियो जारी कर कहा है कि उन्होंने जीरा में शराब फैक्टरी को तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी कर दिए है। सीएम ने कहा कि उन्होंने कानून के माहिरों से सलाह लेने के बाद यह ऐलान किया है।  

    इस दौरान उन्होंने कहा कि कानून को किसी को भी अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। भविष्य में भी अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। सीएम मान ने कहा पंजाब के लिए साफ पानी, हवा और जमीन मेरी प्राथमिकता है।

    गौरतलब हैं कि जीरा में शराब फैक्ट्री बंद करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की तरफ से लगातार धरना दिया जा रहा है। बीते दिन मंसूरवाल शराब फैक्टी के समक्ष सांझा मोर्चा में विभिन्न जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अपने विचार रखे थे। वक्ताओं की ओर से लगातार एक ही मांग की जा रही है कि लोगों की जान की दुश्मन बनी फैक्ट्री को बंद किया जाए ताकि आसपास के एरिया का हवा पानी शुद्ध हो सके। वहीं आज यानि मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से बनाई गई कमेटी सदस्य मंसूरवाल फैक्ट्री का दौरा करने का ऐलान किया था। इसके संबंध में उन्होंने आसपास के एरिया के लोगों की राए जानने का कहा था।


    इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के निवासियों, क्षेत्र की पंचायतों व जनप्रतिनिधियों से अपील की थी कि वे मंगलवार को शराब फैक्ट्री के स्थान पर पहुंचकर कमेटी के समक्ष अपने विचार रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह कमेटी लोगों की राए जानने व जिले के विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। लेकिन उससे पहले सीएम मान ने फैक्टरी को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

  • SBI के ATM में लूट, फिल्मी स्टाइल में पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    SBI के ATM में लूट, फिल्मी स्टाइल में पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    तेलंगानाः हिंदी फिल्मों में दिखाया जाता है कि पुलिस अक्सर देर से पहुंचती है और तब तक घटना घटित हो चुकी होती है। असल जिंदगी में ठीक इसके उलट पुलिस ने समय पर पहुंचकर एक एटीएम रॉबरी को होने से बचा लिया। इस मामले पर तेलंगाना पुलिस का कहना है कि अगर हम 30 सेकेंड और लेट हो जाते तो कुछ भी हो सकता था।

    तेलंगाना पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को निशाना बनाकर लूटे गए सारे पैसे को वह सही समय पर पहुंचकर बचाने में कामयाब रही। जगतियाल के पुलिस अधीक्षक सिंधु शर्मा ने मीडिया चैनल को बताया कि अगर हमारी टीम 30 सेकंड की भी देर कर देती तो उन वो गिरोह पैसे लेकर चंपत भी हो सकता था।

    क्या है मामला?

    दरअसल, जगतियाल कस्बे में पिछली रात करीब 1 बजे के आसपास एक गिरोह ने बैंक के एटीएम को लूट लिया। इसके बाद नकदी से भरे बक्से को ये लोग अपने वाहन पर लोड करने में सफल हो गए। अपनी पहचान से बचने के लिए गिरोह के लोगों ने सीसीटीवी कैमरे पर पेंट छिड़क दिया था।

    चोरों के भागने से 30 सेकेंड पहले पहुंची पुलिस

    गनीमत ये रही कि ये बैंक अलार्म सिस्टम से जुड़ा हुआ था। चोरी होने के बाद नजदीक के पुलिस थाने में अलार्म बजा तो एक पुलिसकर्मी ने पास की पेट्रोलिंग टीम को आगाह कर दिया। इसके बाद चोरों के भागने से 30 सेकेंड पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरी के पैसे बरामद कर लिए। इस भगदड़ भरे माहौल में कैश से भरे तीन बॉक्स सड़क पर गिर गए और चौथे बक्से से कैश निकलकर सड़क पर फैल गया। इस दौरान वहां पर अफरा तफरी और भगदड़ का माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस पूरी नकदी बरामद करने में सफल रही। कहा जा रहा है कि ये पूरी रकम 19 लाख रुपये के आसपास थी।

    क्या कहना है पुलिस का?

    इस मामले पर पुलिस अधीक्षक सिंधु शर्मा का कहना है कि हमें हरियाणा या उत्तर प्रदेश के अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ होने का शक है। यहां के गिरोह गैस से एटीएम काटने में माहिर होते हैं। पुलिस के शक है कि इस पूरी वारदाता के पीछे 6 से 7 लोगों का हाथ है क्योंकि इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध पाए गए हैं। आमतौर पर अपराधी उन बैंक या एटीएम को निशाना बनाते हैं जिसमें अलार्म सिस्टम नहीं होता है। इस मामले में चोरों को यकीन था कि ये लोग पुलिस के आने से पहले भाग सकते हैं।

  • खजूर खाने से शरीर को होते हैं कई फायदे, बढ़ती है अंदरुनी ताकत

    खजूर खाने से शरीर को होते हैं कई फायदे, बढ़ती है अंदरुनी ताकत

    हैल्थ टिप्स: सेहतमंद बने रहने के लिए हमें कई प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इनमें से खजूर हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  इसमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन और आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं तो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे सेहत दुरुस्त रहती है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोजाना 4-5 खजूर दूध के साथ खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। 

    सर्दी के मौसम में फायदेमंद

    सर्दियों के दिनों में खाँसी-जुकाम की समस्या ज़्यादा रहती है। ऐसे में खजूर का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में सोने से पहले इसे खाने से सर्दी-जुकाम में जल्द राहत मिलती है। इससे अस्थमा की बीमारी में भी लाभ होता है। 

    कब्‍ज की समस्‍या दूर होती है

    रोजाना खजूर खाने से पांचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जिससे कब्‍ज की समस्‍या दूर हो जाती है। रात को सोने से पहले 5-6 खजूर पानी में भिगो दें और सुबह उसे खा लें। इससे आंतों को मजबूती मिलती है और पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। 

    शरीरक मसल्स के लिए फायदेमंद

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुतबिक जो पुरुष अधिक दुबल-पतले होते हैं या जिन पुरुषों में अंदरुनी ताकत भी कमी होती है, उन्हें खजूर खाने से फायदा हो सकता है। खजूर में प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, आयरन आदि जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इससे शरीर में मसल्स का विकास होता है और ताकत बढ़ती है। 

    लो ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या में फायदेमंद

    खजूर के सेवन से लो ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या दूर होती है। लो ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या होने पर 3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गाय के दूध के साथ उबाल लें। सुबह-शाम इस दूध को पीनी से लो बीपी की समस्या में जल्द फायदा होगा।

    ​हड्डियों को करे मजबूत

    हड्डियों के लिए भी खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है। हड्डियों के बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए खजूर में फॉस्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा मौजूद है। इसका बेहतरीन फायदा प्राप्त करने के लिए आप दूध के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

    (यह लेख एक सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

  • मेयर चुनाव में आप को बड़ा झटका, जसबीर लाडी हारे, सीनियर डिप्टी मेयर की वोटिंग शुरू

    मेयर चुनाव में आप को बड़ा झटका, जसबीर लाडी हारे, सीनियर डिप्टी मेयर की वोटिंग शुरू

    चंडीगढ़ः भाजपा के अनूप गुप्ता चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर बन गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के जसबीर लाडी को हराया है। चुनाव में भाजपा को 15 वोटें मिली। जिसमें एक वोट सांसद किरण खेर की है। आप के उम्मीदवार को 14 वोटें ही मिली। इसमें कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। कांग्रेस और अकाली दल के पार्षद वोटिंग से गैरहाजिर रहे।

    मेयर की पोस्ट पर क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। भाजपा को उसकी सभी 15 वोट मिली और आप को 14 वोट पड़ी। एक वोट के अंतर से अनूप गुप्ता मेयर बन गए। मेयर चुनावों से पहले आप और भाजपा के नेताओं ने दावा किया था कि उनकी पार्टी ही मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव जीतेगी। शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने वोट नहीं डाला। बता दें कि साल 2015 के बाद से कांग्रेस का कोई भी मेयर नहीं बन पाया है। वहीं, वर्ष 2016 से लगातार बीजेपी का मेयर बनती आ रही है।

    वहीं अब हाउस में सीनियर डिप्टी मेयर की पोस्ट के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस पद के लिए भाजपा की ओर से कंवर राणा और तरुणा मेहता में टक्कर है। इसके बाद डिप्टी मेयर के पद के लिए भाजपा हरजीत सिंह और आप पार्टी से सुमन शर्मा में मुकाबला होगा।

  • गुरुद्वारा साहिब पर हमला, खिड़कियां और लाइटें तोड़ी

    गुरुद्वारा साहिब पर हमला, खिड़कियां और लाइटें तोड़ी

    चार्लोटः अमेरिका के गुरुद्वारा साहिब में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना चार्लोट स्थित गुरुद्वारा साहिब खालसा दरबार की है। मिली जानकारी के अनुसार गनीमत रही कि हमले के वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर हमला किया है। इस दौरान हमलावारों ने खिड़कियां, लाइटें तोड़ी है। वहीं गुरुद्वारा साहिब में लगे सुरक्षा कैमरों को नुकसान पहुंचाया है। 

    यूनाइटेड सिख ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस घटना ने भाईचारों को झंझोड़ कर रख दिया है। यूनाइटेड सिख की जसलीन कौर ने कहा कि पिछले दो महीनों में गुरुद्वारा साहिब में तोड़फोड़ की चार घटनाएं हो चुकी हैं।

    जसलीन कौर ने कहा कि “हमारे सिवल राइटस डायरेक्टर पुष्पिंदर सिंह ने इस संबंध में अमेरिकी न्याय विभाग FBI, कम्युनिटी रिलेशंस सर्विस, US अटॉर्नी कार्यालय, पश्चिमी जिला से संपर्क किया है, ताकि जो हमारी चिंता व्यक्त की जा सके। वहीं हमारी कानूनी टीम ने गुरुद्वारा प्रबंधन से संपर्क किया है।”

  • पंजाबः रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग

    पंजाबः रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग

    अमृतसरः शहर के जंडियाला गुरु के दर्शनी बाजार स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आज सुबह आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब दो लाख रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। वहीं आग लगने का पता चलने पर तुरंत बाजार के लोग दुकान मालिक की मदद करने में जुट गए। वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच और आग समय रहते आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक आग लगने से भारी मात्रा में कपड़े जलकर राख हो चुके थे। वहीं घटना की जानकारी देते हुए दुकान के कर्मचारी सहिजाद ने बताया कि आग लगने के करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।