Blog

  • Punjab News: ज़हरीली गैस से परिवार के 2 बच्चों की मौत, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: ज़हरीली गैस से परिवार के 2 बच्चों की मौत, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    फतेहगढ़ साहिबः गांव खनयान से दर्दनाक हादसा सामने आया है। दरअसल, घर के स्टोर में गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए ड्रम में रखी सल्फा की गोलियों से निकली ज़हरीली गैस ने एक ही परिवार की खुशियां उजाड़ दी हैं। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो लड़कियों और एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को इलाज के लिए चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक, गांव खनयान में दो भाई अपने-अपने परिवारों के साथ एक ही घर में रहते हैं। कुछ दिन पहले परिवार ने स्टोर में रखे गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए अनाज के ड्रम में सल्फा की गोलियां रखी थीं। जिस स्टोर में गेहूं रखा गया था, उसका एक दरवाज़ा सीधे बेडरूम में खुलता था, जहां दोनों परिवार अपने बच्चों के साथ सोते थे।

    बताया जा रहा है कि रात को परिवार के बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सबसे पहले, सिर्फ़ 13 दिन की मासूम बच्ची हरसिरत कौर की हालत गंभीर हुई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि करीब 4 साल के मनराज सिंह की भी तबीयत बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए और दवा दिलवाकर घर वापस ले आए, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सुबह एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मनराज सिंह की भी मौत हो गई।

    इस हादसे में परिवार की 13 और 8 साल की दो लड़कियों और एक महिला की हालत भी गंभीर है। तीनों को बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    दो मासूमों की मौत के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट और मेडिकल टीम ने मौके का मुआयना किया। जांच के दौरान शुरुआती तौर पर पता चला कि स्टोर में गेहूं के बीच रखी सल्फास की गोलियों से ज़हरीली गैस निकली थी। बेडरूम में AC लगा होने की वजह से यह गैस स्टोर से खींचकर कमरे में फैल गई, जिससे वहां सो रहे परिवार के सभी सदस्य इससे प्रभावित हुए। इस ज़हरीली गैस के ज़्यादा देर तक संपर्क में रहने की वजह से बच्चों और परिवार के दूसरे सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई।

  • Punjab News: तेज बारिश से जलमग्न हुआ हेरिटेज स्ट्रीट, विरासत मार्ग पर भरा 2-2 फीट पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज बारिश से जलमग्न हुआ हेरिटेज स्ट्रीट, विरासत मार्ग पर भरा 2-2 फीट पानी, देखें वीडियो

    बारिश ने खोली नगर निगम के इंतजामों की पोल, श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत

    अमृतसरः जिले में सुबह से लगातार हो रही बारिश ने शहर के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में पानी भरने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (दरबार साहिब) के नजदीक स्थित हेरिटेज स्ट्रीट और विरासत मार्ग पर भी बारिश का पानी जमा हो गया। सरगड़ी होटल के पास करीब दो-दो फीट तक पानी जमा होने के कारण देश-विदेश से माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं को पानी में से गुजर कर दरबार साहिब जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार हर बार बारिश होने पर विरासत मार्ग का यही हाल हो जाता है, लेकिन नगर निगम द्वारा इस समस्या का पक्का समाधान नहीं किया गया है। लगातार पानी जमा रहने के कारण राहगीरों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, पिछले कुछ दिनों से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई और सीवरेज व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। वहीं खजाना गेट के पास मरी सिंह नगर और प्रीत नगर इलाके में सीवरेज जाम होने और बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण 20 से अधिक घरों में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया। लोगों का कहना है कि घरों का कीमती सामान खराब हो गया है और बच्चों सहित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों ने बताया कि बारिश के दौरान सारा पानी एक ही जगह इकट्ठा हो जाता है क्योंकि सीवरेज ब्लॉक है और पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं बचा है। लोगों ने दावा किया कि नगर निगम से कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन स्थाई समाधान नहीं किया गया। उनका यह भी कहना है कि सीवरमैनों की हड़ताल का हवाला देकर काम टाला जा रहा है। इस दौरान एक घर की रसोई का लेंटर भी गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों का कहना है कि लगातार पानी जमा रहने के कारण मकानों की नींव कमजोर हो रही है और बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। मोहल्लावासियों ने बताया कि पहले इतनी बारिश के बावजूद पानी निकल जाता था, लेकिन इस बार निकासी के रास्ते बंद होने के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन और नगर निगम से तुरंत हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि बरसाती पानी की निकासी का पक्का इंतजाम किया जाए ताकि आने वाले दिनों में और बड़े नुकसान से बचा जा सके।
  • Punjab News: ‘एक्सप्रेस वेजिटेबल के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: ‘एक्सप्रेस वेजिटेबल के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन चोर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला भरत नगर चौक के पास से सामने आया है। जहां देर रात ‘एक्सप्रेस वेजिटेबल रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल लेकर चोर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पैदल आता है और आसपास देखने लग जाता है। जिसके बाद वह बेखौफ होकर बाइक का ताला तोड़ देता है। जब वह घटना स्थल से बाइक लेकर फरार होने लगता है तो बाइक स्टार्ट नहीं होती, लेकिन वह कोशिश जारी रखता है और बाइक स्टार्ट होने पर वह मौके से फरार हो जाता है।

    मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बाइक सवार रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आया था और उसने पार्क में बाइक खड़ी की थी। खाना खाने के बाद जब चालक बाहर आता है तो देखता है कि पार्किंग से उसकी बाइक गायब थी। इस दौरान जब उसने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि नौसरबाज उसकी बाइक चुराकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाना 5 की पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पीड़ित के बयानों पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 6.72 किलो हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 6.72 किलो हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः अजनाला में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 6.72 किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमशेर सिंह निवासी गांव बच्चीविंड थाना लोपोके के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों अजनाला में बीएसएफ कैंपस के सामने स्थित शिंबा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

    पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने उसके किराए के मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से 6.72 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं तस्करी के तार पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क से तो नहीं हैं।

    सीमा क्षेत्र होने के कारण जांच एजेंसियां इस पहलू को भी गंभीरता से जांच रही हैं।

  • पंजाबी युवती ने Canada में 17 लोगों से धोखाधड़ी कर ठगे 41 लाख

    पंजाबी युवती ने Canada में 17 लोगों से धोखाधड़ी कर ठगे 41 लाख

    ब्रैम्पटनः पंजाबी की युवती ने कनाडा में लोगों को मकान रेंट पर दिलाने के नाम पर 41 लाख रुपए की ठगी की है। (27) की युवती ने लोगों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से फंसाया। युवती ने अलग-अलग जगह के मकान रेंट पर देने के लिए पोस्ट डाली हुई थी। हर मकान का रेंट 1700 डॉलर रखा गया था, इस दौरान लोगों ने युवती को मैसेज करने शुरू कर दिए। उसने लोगों में झांसे में लेकर पैसे ले लिए। लोगों को पता तब चला जब वह शिफ्ट करने के लिए वहां पहुंचे। इस दौरान लोगों को अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

    ठगी का पता चलने पर पील रीजनल पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवती की पहचान सवरीत कौर के रूप में हुई है। वह कनाडाई नागरिक है और ब्रैम्पटन में ही रह रही है। पुलिस ने युवती की फोटो जारी कर लिखा है कि लोग इसे देख लें और इस ठग से अलर्ट रहें।

    13 जुलाई को सवरीत कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बेल हियरिंग के लिए ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस की हिरासत में रखा गया है। पील रीजनल पुलिस ने आम जनता, अप्रवासी और नए किराएदारों को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर रेंटल प्रॉपर्टी खोजते समय ज्यादा सावधानी बरतें। पुलिस ने सलाह दी है कि ​पैसे ट्रांसफर करने से पहले प्रॉपर्टी को खुद जाकर देखें। बिना पूरी जांच के किसी भी प्रकार की एडवांस पेमेंट न भेजें।

     

  • Punjab News: कारोबारी के घर ED टीम की दबिश

    Punjab News: कारोबारी के घर ED टीम की दबिश

    होशियारपुरः जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुखियाबाज इलाके में कारोबारी के घर पर दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी व्यवसायी गोपाल पुत्र बब्बल राय के घर पर की गई। हालांकि ईडी टीम द्वारा की गई गई छापेमारी की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन ईडी टीम की दबिश को लेकर आसपास लोगों में हड़कंप मच गया।

  • Punjab News: सुबह-सुबह Gun Point पर लूट, मरीज बन आए बदमाश, डॉक्टर से ढाई लाख की नगदी और अंगूठी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह-सुबह Gun Point पर लूट, मरीज बन आए बदमाश, डॉक्टर से ढाई लाख की नगदी और अंगूठी लेकर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं में रायकोट रोड स्थित डॉ. विजय चोपड़ा के क्लिनिक आज सुबह 6 गन प्वांइड पर लूट की घटना सामने आई है। जहां बदमाश मरीज बनकर डॉक्टर के निजी क्लिनिक में आए और डॉक्टर पर रिवॉल्वर तानकर ढाई लाख कैश, डॉलर, मोबाइल और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में 4 लुटेरे भागते हुए दिखाई दे रहे है। फुटेज में लुटेरों के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। डॉ चोपड़ा ने कहा कि 6 लुटेरे रात को मरीज बनकर आए थे। चेक करवाकर गए।

    मैंने कहा था कि दवाई लेकर चले जाओ। उन्होंने कहा कि बोतल यानी ग्लूकोज लगा दो। मैंने कहा कि ग्लूकोज कल लगाएंगे। सुबह फिर आए, उन्होंने कहा कि आज सुबह मैं दूध लेने गया और उसके बाद घर आया। वो 6 क्लिनिक पर आए और कहा कि बोतल लगा दो। मैंने बोतल लगाई। मैंने उन्हें कहा कि तुम छह सात एक साथ रहते हो। उन्होंने कहा हां। इसके बाद मैं नहाने चले गया। नहाकर आया तो एक लड़की दवाई लेने आई। उसने कहा कि उसने बाथरूम जाना है। वो बाथरूम गई तो यहां पर तीन लुटेरे बैठे थे, उन्होंने मेरा मुंह दबा दिया और दूसरे कमरे में ले गए। इसके बाद रिवॉल्वर निकाली। खोलकर दिखाई कि इसमें गोलियां हैं।

    मैंने उन्हें कहा कि कुछ करना मत जो लेना है ले लो। उन्होंने कहा कि कैश कहां है। मैंने कहा कैश मेरा कहीं और है मैं दिला देता हूं। इसके बाद उन्होंने मेरी अंगूठी और मोबाइल निकाल दिया। मेरी जेब में एक लाख रुपए नकदी थी और कुछ डॉलर थे। इसके बाद लुटेरों ने दराज खोला और उसमें से भी डेढ़ लाख रुपए निकाल दिए। फिर अंदर ले गए और कहा कि सोना कहां है मैंने कहा बैंक में है। दो लुटेरों के साथ मैं लड़ता रहा। लेकिन उन्होंने रिवॉल्वर कनपट्‌टी पर लगाया। वो फिर छह लोग थे उनसे लड़ना मुश्किल था। मैंने स्टैंड से एक को मारा। फिर उनके पीछे भागा और उनका मोटरसाइकिल ले लिया। वहीं डॉ चोपड़ा की पत्नी रेखा चोपड़ा ने बताया कि सुबह डॉक्टर साहब बाहर थे तो एक युवक आया कि पानी दे दो। पहले एक आया फिर दूसरा आया।

    इसके बाद मैंने कहा कि मैं बोतल ही दे देती हूं। जैसे ही मैं फ्रिज से बोतल निकालने लगी तो एक मेरे पीछे आया तो उसने पीछे से मेरा मुंह पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि मैं जोर से चिल्लाई मेरा बेटा सो रहा था वो उठकर आ गया। उसने कुर्सी उठाई तो तीनों लुटेरे बाहर चले गए। उनके साथ एक महिला भी थी। रेखा चोपड़ा ने कहा कि ऐसे में वो उनके साथ लूटपाट नहीं कर पाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर जांच तेज कर दी गई है।

  • लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में आई गिरावट, क्रूड ऑयल में उबाल

    लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में आई गिरावट, क्रूड ऑयल में उबाल

    नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट और कच्चे तेल की कीमत में तेजी का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 350 अंक की गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 23,900 से नीचे फिसल गया। सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स 296.65 अंक यानी 0.39% गिरावट के साथ 76,458.40 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 69.15 अंक यानी 0.29% गिरावट के साथ 23,927.10 अंक पर आ गया। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.1% मजबूत होकर 96.49 पर खुला।

    पिछले सत्र में यह 96.5650 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, इन्फोसिस, ट्रेंट, रिलायंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, इटरनल, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयर तेजी के साथ खुले। वॉल स्ट्रीट में कल मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज बिना किसी बड़े बदलाव के सपाट बंद हुआ. S&P 500 0.1% की गिरावट के साथ 7498.96 के स्तर पर बंद हुआ।

    इस दौरान नैस्डेक कम्पोजिट 0.6% लुढ़ककर 25690.90 के स्तर पर आ गया। अमेरिकी शेयर बाजार में निवेशक इन दिनों कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और बड़ी टेक कंपनियों के नतीजे से पहले सावधानी बरते हुए हैं। अमेरिका-ईरान में तनाव और लाल सागर में टैंकरों पर हुए ताजा हमलों के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 6 हफ्ते के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ब्रेंट क्रूड लगभग 2% उछलकर 96.21 डॉलर प्रति बैरल पर जा पहुंचा है। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 1.7% की तेजी के साथ 88.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

    करेंसी मार्केट में US डॉलर इंडेक्स (DXY) 101.11 पर मजबूत बना हुआ है। वहीं, आज भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.09% की मामूली गिरावट के साथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा बाजार में 96.53 से 96.55 के स्तर पर कमजोर बना हुआ है।

  • 2 टिप्परों में टक्कर में Jalandhar-Pathankot National Highway पर लगा जाम, केबिन में फंसा ड्राइवर

    2 टिप्परों में टक्कर में Jalandhar-Pathankot National Highway पर लगा जाम, केबिन में फंसा ड्राइवर

    होशियारपुरः मुकेरियां में दो टिप्परों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर की पहचान सतनाम सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। हादसे के बाद जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। मुकेरियां पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त दोनों टिप्परों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को दोबारा सुचारू कराया। मिली जानकारी के अनुसार रेड लाइट होने पर आगे चल रहे टिप्पर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी। ऐसे में पीछे से आ रहा टिप्पर उससे टकरा गया। हादसे में पीछे वाले टिप्पर का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया।

    पुलिस और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। दोनों टिप्पर जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पठानकोट की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद पीछे वाले टिप्पर का ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और ड्राइवर को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। मौके पर पहुंची मुकेरियां पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया।

    केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण ड्राइवर को बाहर निकालना काफी मुश्किल था। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और मशीनरी की मदद से केबिन को काटकर घायल ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में सतनाम को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी दोनों टांगें टूट गई हैं। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए मुकेरियां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों टिप्पर चालकों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 23 जुलाई 2026

    आज का राशिफल, 23 जुलाई 2026

    आज विशाखा नक्षत्र की दृढ़ और महत्वाकांक्षी ऊर्जा हर राशि के जातकों को उनके जीवन से जुड़े किसी लंबित लक्ष्य को पाने का जोश लेकर आई है। यह लक्ष्य हर राशि के जातकों के लिए अलग-अलग होगा। लेकिन बुधदेव आज स्तंभन काल में हैं और कल 24 जुलाई को मार्गी होंगे। इसलिए कोई बड़ा एग्रीमेंट, कॉन्ट्रैक्ट या महत्वपूर्ण निर्णय कल के बाद लेना बेहतर है। अधीरता से बचें। तारों-सितारों की चाल के आधार पर जानते हैं आपका आज का राशिफल।

    मेष राशि: जीवनसाथी के साथ मिलकर काम करने से फायदा होगा। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी और साझेदारी के मामले में दृढ़ संकल्प और लक्ष्य-प्राप्ति का है। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी पुराने और लंबित लक्ष्य पर आज दृढ़ता के साथ काम करें। व्यापारिक साझेदार के साथ भी आज एक उद्देश्यपूर्ण और लक्ष्य-केंद्रित बातचीत करें। पैसों में स्थिर वृद्धि जारी है। घर में सूर्यदेव और गुरु का विलंबित शुभ साथ बना है। रिश्ते में महत्वाकांक्षा अच्छी है, लेकिन अधीरता से बचें।

    वृष राशि: नौकरी में अपनी महत्वाकांक्षा का फायदा होगा। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत के मामले में दृढ़ संकल्प दिखाते हुए अच्छी आदतों को अपनाने का है। नौकरी में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको महत्वाकांक्षा दिखानी होगी। हीला-हवाली करना आज ठीक नहीं है। सेहत से जुड़े किसी लंबित लक्ष्य पर आज दृढ़ता के साथ काम शुरू करें। पालतू जानवर का ध्यान रखें। मामा पक्ष से मुलाकात हो सकती है। मंगलदेव व्यक्तित्व में एक स्थिर और दृढ़ ऊर्जा दे रहे हैं, लेकिन इसकी वजह से अहंकार न आने दें। भाई-बहन के साथ बातचीत में थोड़ी स्पष्टता आएगी। अधीरता आज भारी पड़ सकती है।

    मिथुन राशि: शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शिक्षा के मामले में दृढ़ संकल्प लेकर आगे बढ़ने का है। संतान और प्रेम के मामले में लाभ मिलेगा। बच्चों के किसी लंबित शिक्षा या कौशल लक्ष्य के लिए आज दृढ़ता के साथ काम करें, नतीजा अच्छा निकलेगा। कुछ नया सीखने की प्रवृत्ति रहेगी। प्रेम संबंध में आज स्पष्ट बातचीत करें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी से कोई कमिटमेंट किया हो, तो उस वादे को आज निभाने से खुशी मिलेगी। लग्नेश की ऊर्जा आज भी सावधानी मांग रही है, बड़े फैसले कल 24 जुलाई के बाद करें क्योंकि आज बुध स्तंभन काल में है।

    कर्क राशि: संपत्ति के काम में सफलता मिलेगी। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन इमोशन से भरा है। घर और संपत्ति के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। घर खरीदने या किराए का घर बदलने जैसे किसी काम को करने के लिए दिन अच्छा है। घर से जुड़े किसी लंबित काम या मरम्मत आदि कराने के लिए आज विचार कर सकते हैं। मां के साथ भावनात्मक चर्चा हो सकती है। व्यक्तित्व की चमक आज दुनिया साफ देखेगी। नेतृत्व वाली ऊर्जा बनी हुई है। करियर के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

    सिंह राशि: आपके लक्ष्य की प्राप्ति में भाई-बहन साथ देंगे। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। भाई-बहन के साथ मिलकर किसी लंबित और महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर आज दृढ़ता से काम करें। यात्रा से लाभ मिलेगा और लक्ष्य-प्राप्ति होगी। छोटी यात्रा में भी आज उद्देश्यपूर्ण और स्पष्ट दिशा रखें। पड़ोसी से किसी लक्ष्य के लिए सहयोग मांगना हो तो आज अनुकूल समय है। शुक्रदेव व्यक्तित्व पर एक आकर्षण बनाए हुए हैं। करियर में योगकारक मंगलदेव का स्थिर साथ है। कंधों का ध्यान रखें। नया एग्रीमेंट कल 24 जुलाई के बाद करें।

    कन्या राशि: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन धन को लक्ष्य बनाकर दृढ़ संकल्प के साथ काम करने का है। पैसों से जुड़े किसी लंबित और महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर आज दृढ़ता के साथ काम करें। यदि किसी बिजनेस से जुड़ा काम करने की सोच रहे है, तो आज पहल कर सकते हैं। परिवार का सहयोग आज मिलेगा। आवाज में आज दृढ़ और असरदार रंग होगा। आंखों पर ज्यादा जोर न डालें और डिजिटल डिटॉक्स करें। लाभ में गुरु का शुभ साथ बना है। जीवनसाथी के साथ किसी वित्तीय लक्ष्य पर मिलकर काम करें। अधीरता से बचें।

    तुला राशि: आज व्यक्तित्व में दृढ़ संकल्प है। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व में चार चांद लगाने वाला है। अपने दृढ़ संकल्प से आप हर काम को आसान बना लेंगे। विशाखा नक्षत्र की महत्वाकांक्षी और उद्देश्यपूर्ण ऊर्जा व्यक्तित्व में एक नया जोश भर देगी। किसी लंबे समय से लटके हुए लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज दृढ़ता के साथ काम करें। अति-महत्वाकांक्षा से बचें वर्ना लाभ होने के बाद भी थोड़ी निराशा महसूस कर सकते हैं। नई ताजगी महसूस होगी और ऊर्जा से भरे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी साझा लक्ष्य पर मिलकर काम करें।

    वृश्चिक राशि: दिन को बैलेंस करने में समय बीतेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का समय दिन को बैलेंस करने में बीतेगा। अपने रिश्तों को साधने की कोशिश करें। आज खुद के लिए कुछ समय निकालें और अपनी कमियों पर काम करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करें। विदेश से जुड़ा कोई काम मिल सकता है। अपने किसी लक्ष्य पर आज दृढ़ता से काम करें। खर्चों पर नजर रखें। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में लाभ मिल सकता है। लग्नेश की ऊर्जा जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक स्थिर और उद्देश्यपूर्ण एनर्जी दे रही है। भाग्य में गुरु का विलंबित शुभ साथ बना है। नया बड़ा एग्रीमेंट 24 जुलाई के बाद करें।

    धनु राशि: मित्रों के सहयोग से लाभ मिलेगा। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और मित्रों के मामले में दृढ़ संकल्प और लक्ष्य-प्राप्ति का है। लाभ से जुड़े किसी लंबित और महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर आज दृढ़ता के साथ काम करें। किसी पुराने मित्र का आज सहयोग मिल सकता है। बड़े भाई-बहन से किसी लक्ष्य के लिए मार्गदर्शन लेना हो तो आज अनुकूल समय है। कोई पुरानी इच्छा जो बहुत दिनों से लटकी हो उसे आज दृढ़ता से आगे बढ़ाएं। लग्नेश का विलंबित शुभ साथ करियर में बना है। नया बड़ा निवेश कल 24 जुलाई के बाद करें।

    मकर राशि: करियर में आगे बढ़ने में आ रही बाधा दूर करें। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में दृढ़ संकल्प और लक्ष्य-प्राप्ति का है। करियर में किसी लंबे समय से आ रही बाधा के बारे में विचार करते हुए उसे दूर करने की कोशिश करें। बॉस या किसी वरिष्ठ पर आज आपकी दृढ़ता और महत्वाकांक्षा का अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। खुलकर बात करें। सरकारी काम में भी आज एक उद्देश्यपूर्ण और दृढ़ कदम उठाएं। पिता से कोई उपयोगी सलाह मिल सकती है। लग्नेश शनिदेव बातचीत में एक अनुशासित और दृढ़ ऊर्जा दे रहे हैं।

    कुंभ राशि: धर्म कर्म के काम में रुचि रहेगी। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के उदित होने से धर्म-कर्म के काम में आगे बढ़ने का है। किसी तीर्थ यात्रा का प्लान बनाने या धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिलेगा। उच्च शिक्षा के किसी लक्ष्य पर आज दृढ़ता से आगे बढ़ें। गुरू या किसी बड़े से किसी लक्ष्य के लिए मार्गदर्शन लेना हो तो आज उचित समय है। लग्नेश शनिदेव धन में एक अनुशासित और दृढ़ ऊर्जा दे रहे हैं। नया एग्रीमेंट कल 24 जुलाई के बाद करें।

    मीन राशि: गुप्त मामले सामने आ सकते हैं। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों को सामने लाने का है। ऑकल्ट साइंस की तरफ रुझान हो सकता है। बीमा, आयकर या पुराने दस्तावेज से जुड़े किसी लंबित काम को पूरा करने में ही समझदारी है। ससुराल पक्ष से किसी लक्ष्य के बारे में बातचीत हो सकती है। सही तरीके से संवाद करें। किसी छुपे हुए मामले के सामने आने पर घबराएं नहीं। अचानक किसी स्थिति के बदलने से परेशान भी न हों। लग्नेश बृहस्पतिदेव प्रेम और रचनात्मकता में एक दृढ़ और उद्देश्यपूर्ण ऊर्जा दे रहे हैं। जीवनसाथी के साथ किसी साझा लक्ष्य पर मिलकर काम करें।