Blog

  • जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले लात घूंसे, कई घायल, देखें वीडियो

    जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले लात घूंसे, कई घायल, देखें वीडियो

    देवरियाः उतर प्रदेश के देवरिया में स्थित गांव पड़री मठ में जमीन के विवाद में 2 पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी झड़प में तबदली हो गया। दोनों में पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लात घूंसे और लाठियां चली। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना गौरीबाजार थाने की पुलिस की दी गई।

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जा रही है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर बातचीत चल रही है। इस दौरान अचानक दोनों पक्षों के लोग हाथापाई करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर, लात-घूंसे और लाठियों से हमला किया गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दोनों पक्षों के लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।

     

  • दिनदहाड़े चोरों का आतंकः बंद घर में सोने-चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ, देखें वीडियो

    दिनदहाड़े चोरों का आतंकः बंद घर में सोने-चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ, देखें वीडियो

    पिंजौरः पिंजौर के गांव गोरखनाथ कडुआ में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों द्वारा एक घर से सोने चांदी के गहने और नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत स्थानीय थाना पुलिस को दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    सुरजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनकी पत्नी माया देवी दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। वीरवार सुबह दोनों रोजाना की तरह अपने-अपने काम पर चले गए थे। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनकी पत्नी माया देवी खाना खाने के लिए घर लौटीं तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के लोकर का ताला भी टूटा मिला और उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था।

    जांच करने पर पता चला कि चोर घर से आधे तोले के सोने के झुमके, दो सोने के मांग टीके, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की नथ, चांदी की एक जोड़ी पायल, आधे तोले का सोने का सेट तथा करीब एक हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार चोरी सामान की कीमत लाखों रुपए है।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों की तलाश जारी है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में भय और रोष का माहौल है।

     

     

  • Five National Birds Peacocks की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वन्यजीव विभाग में हड़कंप

    Five National Birds Peacocks की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वन्यजीव विभाग में हड़कंप

    हिसारः मीरकां गांव में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना वन्यजीव विभाग को दी गई, विभाग में मोरों की मौत से विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं विभाग ने मृत मोरों को कब्जे में ले लिया है।

    विभाग ने बताया कि सभी मोरों का पोस्टमार्टम लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में कराया जाएगा। विभाग का कहना है कि विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर दिनेश जांगड़ा ने बताया कि जीव रक्षा संगठन के पदाधिकारियों से सूचना मिलने पर टीम को गांव भेजा गया। प्रारंभिक सूचना में तीन मोरों के मरने की बात सामने आई थी, लेकिन जांच के दौरान मृत मोरों की संख्या बढ़कर पांच पाई गई।

    उन्होंने बताया कि फिलहाल मौसम सामान्य है और न ही शिकार जैसी कोई बात सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर खेतों में इस्तेमाल किए कीटनाशकों के प्रभाव से मोरों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

     

  • Jalandhar News: राहत, पहली बार मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए शुरू होगी AC Volvo Bus

    Jalandhar News: राहत, पहली बार मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए शुरू होगी AC Volvo Bus

    जालंधर, ENS: मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, पहली बार विभाग की ओर से श्रद्धालुओं के लिए एसी बस सेवा शुरू की जा रही है। पंजाब रोडवेज की इस नई पहल से यात्रियों को बेहद किफायती दरों पर सुरक्षित और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा। यह बस सेवा जालंधर और लुधियाना से जम्मू-कटरा के लिए एसी वॉल्वो बस सेवा शुरू होगी। जालंधर से जम्मू का किराया 765 रुपए है, जबकि जालंधर से कटरा का किराया 945 रुपए है, वहीं लुधियाना से कटरा का किराया 1145 रुपए रखा गया है।

    सरकारी किराए पर मिलने वाली इस लग्जरी सुविधा से यात्रियों को ट्रेनों की लंबी वेटिंग और निजी ऑपरेटरों के महंगे किराए से राहत मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार बस सेवा सोमवार से नियमित रूप से रोजाना संचालित होगी। गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के सीजन में मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रेनों में लंबी वेटिंग और निजी वॉल्वो बसों के अधिक किराए के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सरकारी किराए में लग्जरी सफर की शुरुआत होने से आम जनता की जेब पर बोझ कम होगा।

    पंजाब रोडवेज की यह सुपरफास्ट वॉल्वो बस लुधियाना से चलेगी, जिसके बाद जालंधर होते बस स्टैंड होते हुए जम्मू के लिए आगे बढ़ेगी। दरअसल, पंजाब रोडवेज ने हाल ही में आधुनिक यूरो-6 वॉल्वो बसों की नई खेप खरीदी है। इन नई बसों को फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट रूट पर चलाया जा रहा है। दिल्ली रूट पर नई बसों के शामिल होने के बाद वहां से उपलब्ध हुई पुरानी वॉल्वो बसों को अब उन नए रूटों पर भेजा जा रहा है, जहां यात्रियों की अधिक मांग है।

    इसी योजना के तहत जालंधर डिपो को दिल्ली रूट के लिए 3 नई वॉल्वो बसें मिली हैं, जिससे जम्मू-कटरा रूट पर बस सेवा शुरू करने के लिए बसें उपलब्ध हो सकी हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस गर्मी के सीजन में इन बसों को लेकर यात्रियों से काफी अच्छे रिस्पांस की उम्मीद है। हरियाणा परिवहन द्वारा भी इसी तरह की वॉल्वो बसें कटरा के लिए चलाई जाती हैं, जिसकी तर्ज पर अब पंजाब ने भी कदम बढ़ाया है। रोडवेज विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की मांग और फीडबैक को देखते हुए पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों से भी कटरा व अन्य धार्मिक स्थलों के लिए नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।

  • बारिश का कहरः ऑकलैंड टनल के पास गिरा डंगा, वाहन क्षतिग्रस्त, 75 सड़कें बंद, देखें वीडियो

    बारिश का कहरः ऑकलैंड टनल के पास गिरा डंगा, वाहन क्षतिग्रस्त, 75 सड़कें बंद, देखें वीडियो

    शिमला: हिमचाल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। वहीं बारिश के कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड की खबरें सामने आई है। किन्नौर जिले के पूह उपमंडल के लिप्पा में बारिश के बाद पेजर नाले में बाढ़ के साथ आए मलबे से तेती खड्ड का बहाव रुक गया, जिसके कारण लिप्पा गांव को जोड़ने वाला करीब 100 फीट लंबा लोहे का बेली ब्रिज पानी में डूब गया। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली-पानी की सप्लाई भी बाधित हुई है। राज्य में कुल 75 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने लगी है।

    दो दिनों से जारी बारिश के बीच ऑकलैंड टनल के पास अग्रवाल धर्मशाला के समीप एक डंगा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में वहां खड़े 5 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारी बारिश के कारण डंगा कमजोर हो गया था। अचानक उसका एक हिस्सा धंस गया, जिससे ऊपर खड़े दो वाहन नीचे की ओर खिसक गए और नीचे खड़ी तीन अन्य गाड़ियों पर जा गिरे। हादसे के साथ ही भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर फैल गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    बीते दिन देर शाम तक 75 सड़कें बंद हो चुकी थीं। 29 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर (DTR) प्रभावित हुए और 5 पानी की योजनाएं बाधित हुई हैं। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और छोटे-मोटे लैंडस्लाइड भी हुए हैं, जिससे यातायात पर असर पड़ा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सोलन में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुल्लू, मंडी, किन्नौर, हमीरपुर और चंबा में मध्यम बारिश का अनुमान है।

  • Punjab News: America भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी, पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की दी धमकी

    Punjab News: America भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी, पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की दी धमकी

    लुधियानाः विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर दो युवकों से ठगी करने का मामला सामने आया है। इतनी ही नहीं आरोपी एजेंट ने पीड़ितों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मरवाने की धमकी भी दी है। जिस पर पुलिस ने एजेंट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित भाविक सारंगल और शुभम मेहता ने बताया कि ज्योत प्रकाश सिंह ने उन्हें झांसा दिया था कि वह डंकी रूट से लोगों को अमेरिका भेजने का काम कर रहा है। साल 2022 में आरोपी ने लुधियाना के सराभा नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में दोनों से टोकन मनी के तौर पर 5-5 लाख रुपए लिए।

    इसके बाद, अप्रैल 2023 में अमेरिका के अपॉइंटमेंट के नाम पर उनसे 5-5 लाख रुपए और लिए गए। पैसे देने के बावजूद जब अपॉइंटमेंट नहीं मिला, तो वे ज्योत प्रकाश के पिता रविंदरपाल सिंह से मिले। उन्होंने टालमटोल करते कहा कि वीजा के लिए सिर्फ चीमा चौक के पास रहने वाले कमल मुल्तानी और यदविंदर बंटी के जरिए ही आवेदन किया जा रहा है, इसलिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना चाहिए। साल 2023 के आखिर में एजेंटों ने भरोसा दिलाकर प्रति व्यक्ति 9.5 लाख रुपए नकद और ले लिए। जब ​​वीजा नहीं आया तो पीड़ितों ने पैसे वापस देने की मांग की।

    आरोपियों ने पीड़ितों को धमकी दी कि उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के भाइयों अनमोल बिश्नोई और सचिन बिश्नोई को भी अमेरिका भेजा है, इसलिए अगर उन्होंने पैसे मांगे, तो वे उन्हें और उनके पूरे परिवार को मार डालेंगे। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी एजेंट दुबई में बसे देबी नाम के एजेंट का साथी है, जो मूल रूप से काला संघियां (कपूरथला) का रहने वाला है।

     

  • Jalandhar News: नहर का टूटा बांध, कालोनियों में घुसा पानी, कार्य में जुटे लोग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नहर का टूटा बांध, कालोनियों में घुसा पानी, कार्य में जुटे लोग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में बरसात से पहले ही कालोनी में पानी घुस गया। दरअसल, गदईपुर इलाके में में स्थित नहर का बांध टूटने से कालोनियों की ओर पानी आ गया। ऐसे में लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और राहत काम शुरू किया। लोगों की मदद से मिट्टी से भरी बोरियों के जरिए बांध बनाकर पानी को रोकने का काम किया जा रहा है। वहीं क्रेन की मदद से भी रास्ते को बंद करने का काम किया जा रहा है। दरअसल, पंजाब के अन्य जिलों में लगातार हो रही बरसात से नहरों का पानी ओवरफ्लो हो रहा है।

    पानी का ओवरफ्लों होने के कारण ही बांध टूट गया है। राहत की बात यह है कि पानी लोगों के घरों में नहीं घुसा, नहीं तो घरों को काफी नुकसान हो सकता था। लेकिन कालोनियों में पानी आने से लोग चितिंत दिखाई दे रहे है। प्रशासन की ओर से लगातार राहत के प्रयास किए जा रहे है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिमें देखा जा सकता हैकि कालोनियों में भारी मात्रा में पानी घुस गया है। मौसम विभाग के अनुसार से तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अगर भारी बरसात होती है तो लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

    देसराज ने कहा कि देर रात 11 बजे उन्हें बांध टूटने की सूचना मिली। जिसके बाद लोगों की मदद से राहत का काम शुरू किया गया और बांध बनाया गया। देसराज ने बताया कि देर रात 2 बांध टूट गए और कालोनियों में पानी घुस गया। आज सुबह तक काफी हद तक पानी का स्तर रूक चुका है। वहीं सलेमपुर के रहने वाले क्रेन मशीन मालिक मोनू ने कहा कि देर रात बांध टूट गया और कालोनी में पानी घुस गया। मोनू ने कहा कि सड़क का निर्माण होने के दौरान उसकी मशीन वहां पर चल रही थी। जिसके बाद वह क्रेन मशीन लेकर आए और मिट्टी डालकर नहर पर नए बांध बनाए जा रहे है। मोनू ने कहा कि दो जगह पर बांध टूटा था और अब बांध बनाकर इसे बंध कर दिया गया है।

  • Uttarakhand: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, नालूपानी-नगून क्षेत्र में आवाजाही बंद, चारधाम यात्रा प्रभावित, देखें वीडियो

    Uttarakhand: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, नालूपानी-नगून क्षेत्र में आवाजाही बंद, चारधाम यात्रा प्रभावित, देखें वीडियो

    उत्तरकाशीः उत्तरकाशी के विभिन्न स्थानों पर पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण नालूपानी व नगून के पास भूस्खलन होने और मलबा आने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

    जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मार्ग को साफ करने के लिए प्रशासन की कई टीम मौके पर मौजूद है लेकिन बारिश और गिरते पत्थरों के कारण मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही है।

    उन्होंने बताया कि कुछ देर रास्ता खुलने के बाद बारिश के साथ पहाड़ी से पुनः मलबा आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार से हो रही बारिश के कारण नालूपानी व नगून की पहाड़ी से लगातार गिरते पत्थरों और मलबे के कारण बार-बार मार्ग बंद है।

    उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भूस्खलन से सड़कें बाधित हो गईं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में जलभराव से कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। 107 संपर्क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हैं। जिसके कारण चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है।

    मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी उत्तरांखड के कई जिलों में भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर में शुक्रवार को 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर किया गया है।

     

  • Punjab News: एक्साइज विभाग और पुलिस का एक्शन, टाटा हैरियर और एक्टिवा की टक्कर, गाड़ी से अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्साइज विभाग और पुलिस का एक्शन, टाटा हैरियर और एक्टिवा की टक्कर, गाड़ी से अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोटः मनवाल चौक में बीती रात एक्साइज विभाग की ओर से टाटा हैरियर गाड़ी का पीछा करते हुए मनवाल चौक में काबू किया गया। दरअसल, तेज रफ्तार टाटा हैरियर एक स्कूटी से टकरा गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी पर सवार एक बच्चे को गंभीर चोटे भी आई है। घटना की सूचना मिलते स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने एक्साइज विभाग के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह से जल्दबाजी में की गई कार्रवाई के कारण सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जाने को भी खतरा बढ़ जाता है।

    स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अगर एक्साइज विभाग को किसी गाड़ी पर शक है तो वह इस रोड पर दो नाके लगे हुए हैं उन्हें भी सूचित कर सकते थे। पुलिस को सूचित किया जा सकता था कि एक टाटा हैरियर संदीप गाड़ी आ रही है इसकी रोकर तलाशी ली जाए। एक्साइज विभाग ने इस गाड़ी के पीछे अपनी या गाड़ी लगा दी और हड़बड़ाहट में टाटा हैरियर सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इस मंदिर संबंधी जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक टाटा हैरियर अवैध शराब लेकर इस क्षेत्र से गुजर रही है।

    उन्होंने इस गाड़ी का पीछा किया और मनवाल चौक में इस गाड़ी को काबू कर लिया गया। इस गाड़ी से कई पेटियां अवैध शराब बरामद हुई है। जिसकी थाने में ले जाकर पूर्ण जांच की जाएगी। अवैध शराब लेकर जा रही है गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त भी हुई है। ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। वही इस संबंधी घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी से आवाज शराब बरामद हुई है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर इस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। इस गाड़ी को तो कर थाने ले जाया जाएगा वहां पर जाकर अगली कॉलोनी कार्रवाई की जाएगी।

  • बारिश का कहर, पहाड़ों से गिर रहे पत्थर, प्रशासन ने की लोगों से खास अपील, देखें वीडियो

    बारिश का कहर, पहाड़ों से गिर रहे पत्थर, प्रशासन ने की लोगों से खास अपील, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा में बारिश के चलते नदी में पानी बढ़ गया। वहीं मोरनी टिकर ताल, मोरनी बड़ी शेर मार्ग, मोरनी थापली वाया चडी मंदिर मोरनी, रायपुर रानी मार्ग पर पहाड़ों से गिर रहे हैं। इसी के साथ मोरनी की घग्घर नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों से ध्यान से चलने की अपील की है। इस दौरान प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पत्थर गिरने के कारण कुछ मार्ग बंद कर दिए गए है। बता दें कि बीते दिन गुमथला गांव जाने वाले बरसाती नदी के रास्ते पर को पानी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से स्कूली बच्चे और ग्रामीण करीब 5 घंटे तक फंसे रहे।

    पानी कम होने के बाद ही बच्चे अपने घरों के लिए रवाना हो सके। जानकारी के अनुसार, बरसात के चलते नदी में पानी बढ़ गया, जिससे गुमथला को जाने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। स्कूल से लौट रहे कई बच्चे नदी के एक किनारे पर ही रुकने को मजबूर हो गए। उनके साथ कई ग्रामीण भी सुरक्षित जलस्तर का इंतजार करते रहे। इसी दौरान एक कार भी तेज बहाव में फंस गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

    करीब 5 घंटे बाद बरसाती नदी का जलस्तर घटा, जिसके बाद स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने नदी पार कर अपने गांव गुमथला के लिए रवाना हुए। बीते दिन हुई तेज बारिश के कारण पंचकूला के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। नाडा साहिब गांव के प्राथमिक स्कूल पानी से भर गया है। कमरों तक में पानी घुस गया। पंचकूला के गुमथला गांव निवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में हर साल यही स्थिति बनती है। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बरसाती नदी पर स्थायी पुल बनाने तथा सुरक्षित संपर्क मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि हर बारिश में बच्चों, बुजुर्गों और ग्रामीणों की जान जोखिम में पड़ जाती है।