Blog

  • 21वीं नेशनल कराटे एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए मानसी राणा तथा अमृत कौर का चयन 

    21वीं नेशनल कराटे एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए मानसी राणा तथा अमृत कौर का चयन 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश जोमासर मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार उर्फ बाबी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21वीं नेशनल ब्रुस्ली गोल्ड कप 2025 खेलकूद प्रतियोगिता जो कि श्री राम मंदिर बिक्रम इन्कलेवी नियर सीमापुरी डीपो दिल्ली में 21 दिसम्बर से आयोजित करवाई जा रही है। जिसमें देशभर के लिए कराटे एवं ताइक्वांडो खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

    इस खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की मानसी राणा व पंजाब के जिला रोपड़ की अमृत कौर का चयन हुआ है। यह दोनों खिलाड़ी छात्राएं 20 दिसंबर को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।और 21 दिसम्बर को होने वाली नेशनल कराटे एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी। बहीं पर इस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को  सम्मानित भी किया जाएगा।

  • Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पार्षद समेत परिवार पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पार्षद समेत परिवार पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंचकूला: कैनेडा भेजने के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जीरकपुर की पार्षद रेणु नेहरु उसके पति और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच पड़ताल एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट को दी गई है।

    लाखों रुपये की ठगी का आरोप जीरकपुर की पार्षद उसके पति और बेटे पर लगा है। इस मामले में सेक्टर-5 थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने बताया कि शिकायतकर्ता हरजीत सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करने के बाद एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट पंचकूला को भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जीरकपुर के रहने वाले पार्षद रेनू नेहरु, पवन नेहरु और शुभम नेहरु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि 31 लाख रुपये शिकायतकर्ता से विदेश भेजने के नाम पर लिए गए थे। मामला दर्ज करने के बाद अब अंतिम जांच इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के द्वारा की जाएगी।

  • नगर निगम पार्किंग में शुल्क व्यवस्था लागू, आम जनता को मिलेगी राहत

    नगर निगम पार्किंग में शुल्क व्यवस्था लागू, आम जनता को मिलेगी राहत

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम आयुक्त एवं एडीसी ऊना ने जानकारी दी कि नगर निगम ऊना के सभी पार्किंग स्थलों पर अब पहले आधे घंटे के लिए 10 रुपये का एक समान शुल्क लागू कर दिया गया है। यह कदम पार्किंग प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ऊना के निर्देशानुसार पार्किंग प्रबंधन को और अधिक सुविधाजनक तथा सुगम बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

    इसी क्रम में, जिला दंडाधिकारी ऊना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आईएसबीटी ऊना परिसर में भी नगर निगम की तर्ज पर न्यूनतम 10 रुपये से प्रारंभ होने वाली पार्किंग शुल्क व्यवस्था लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत आईएसबीटी परिसर में प्रवेश के बाद पहले आधे घंटे तक सभी वाहनों के लिए 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिससे यात्रियों और आम नागरिकों को पार्किंग और यातायात व्यवस्था में राहत मिलने की उम्मीद है।

    आईएसबीटी ऊना बीओटी मॉडल पर संचालित है, और संचालन एवं रखरखाव लागत में समय-समय पर बढ़ोतरी के बावजूद यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह उचित एवं न्यूनतम शुल्क संरचना अपनाई गई है।

    आईएसबीटी प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार पहले आधे घंटे के बाद वाहनों की श्रेणी और पार्किंग अवधि के आधार पर तीन घंटे तक दोपहिया 15 रुपये, तिपहिया 25 रुपये, चारपहिया 50 रुपये, तीन से नौ घंटे तक दोपहिया 25 रुपये, तिपहिया 35 रुपये, चारपहिया 70 रुपये, नौ से 12 घंटे तक दोपहिया 30 रुपये, तिपहिया 45 रुपये, चारपहिया 80 रुपये, 12 से 24 घंटे तक दोपहिया 40 रुपये, तिपहिया 55 रुपये, चारपहिया 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया है।इस नई शुल्क व्यवस्था से पार्किंग प्रणाली और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और अनुशासित बनेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ और सहज अनुभव प्राप्त होगा।

  • Haryana News: पुलिस ने नष्ट किए 2.01 करोड़ के नशीले पदार्थ, देखें वीडियो

    Haryana News: पुलिस ने नष्ट किए 2.01 करोड़ के नशीले पदार्थ, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने मुहिम चलाई है। इस मुहिम के अंतर्गत 10 दिसंबर को दवाईओं की तस्करी और गलत इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के अंतर्गत 2.01 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थों को विधिवत तरीके से नष्ट किया गया।

    पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज की निगरानी में जब्त किए गए सभी नशीले पदार्थों को बागवाला स्थित हाईजीन फैक्ट्री में उच्च तापमान वाली भट्टी में किया गया ताकि नशीली सामग्री पूरी तरह ने नष्ट हो जाए।

    इस प्रक्रिया के दौरान डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, एसीपी अजीत सिंह, रायपुर रानी एसएचओ प्रीतम सिंह, चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रामकरण सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और संबंधित तकनीक स्टाफ भी मौजूद रहा।

    इन सभी नष्टकरण प्रक्रिया के हर चरण की अच्छे से निगरानी की। पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता वाली नशीले पदार्थों के निपटाने के लिए समिति ने उन सभी केस प्रॉपर्टीज को नष्ट करने की अनुमति दी जिनके लिए संबंधित अदालतों ने आधिकारिक मंजूरी प्राप्त की थी।

    नष्ट की गई सामग्री में 6.6 किलोग्राम गांजा, 610 ग्राम अफीम, 1.2 किलोग्राम चरस, 20.7 किलो चूरा पोस्त, 237 ग्राम हेरोइन और 50,642 नशीली गोलियां और कैप्सूल शामिल थे। इन सभी चीजों को पंचकूला पुलिस ने अलग-अलग 31 मामलों में जब्त किया था। इनका कुल मिलाकर बाजार मूल्य 2,01,07,770 रुपये आंका गया है।

    कमिश्नर शिवास कविराज ने इस अभियान को मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में एक सशक्त और जरुरी कदम बताया। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस समाज को नशे के खतरे से बचाने के लिए भविष्य में भी ऐसे ही कार्रवाई करती रहेगी।

    इस दौरान डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बागवाला क्षेत्र के ग्रामीण लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर नशे की गतिविधियों, युवाओं में फैल रही लत, अवैध नेटवर्क की संभावित सक्रियता और उससे निपटने के उपायों पर विस्तार के साथ चर्चा की।

    इसके साथ ही ग्रामीणों को जागरुक और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। डीसीपी ने लोगों से यह अपील की कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, अवैध बिक्री, पेडलर नेटवर्क या किसी व्यक्ति के द्वारा दुरुपयोग की जानकारी मिले तो तुरंत मानस हेल्पलाइन 1933 और पंचकूला पुलिस के ड्रग इंफो हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।

    उन्होंने परिवारों को यह मैसेज भी दिया है कि यदि उनका कोई प्रियजन नशे की लत से जूझ रहा है तो शर्म या डर के कारण समस्या को छिपाने की जगह आगे आकर मदद ले क्योंकि नशा और हिंसा मुक्त मेरा गांव मेरी शान अभियान के अंतर्गत पंचकूला पुलिस उपचार, परामर्श, पुनर्वास और सामाजिक समर्थन की सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी ताकि प्रभावित व्यक्ति को नए जीवन का रास्ता दिखाए जा पाए।

  • Punjab News: JIO पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: JIO पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में लूट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना अजीतवाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र परमजीत सिंह, लवदीप सिंह उर्फ लक्की पुत्र जसवीर सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ लवी पुत्र जगसीर सिंह, जनप्रीत सिंह उर्फ जसना पुत्र बहादर सिंह निवासी शेख दौलत के रूप में हुई है। वहीं 5 वां आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ जस्स अभी फरार चल रहा है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि JIO पेट्रोल पंप नेशनल हाईवे, चूहड़ चक्क पर मैनेजर पद पर तैनात जगदीप शर्मा ने शिकायत दी थी कि वह देर रात करीब साढ़े 9 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नए चूहड़ चक्क रेलवे फाटक के पास पहुंचे, वहां 5 अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया और उसकी जमकर पिटाई की।

    इस दौरान आरोपी उससे एक Samsung M13 मोबाइल फोन, 1000 नकद और उनकी मोटरसाइकिल PB-25-G-8166 लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 5वें आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं, 110, 304, 115(2),126(2),191 और 190B के तहत दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: Jujhar Bus ने ई-रिक्शा सहित 3 वाहनों को मारी टक्कर, 6 लोगों की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: Jujhar Bus ने ई-रिक्शा सहित 3 वाहनों को मारी टक्कर, 6 लोगों की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में बस स्टैंड के बाहर जुझार बस बेकाबू होकर कई वाहनों से टकरा गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मी कुलवंत सिंह ने बताया कि वह ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान अचानक एक्सीडेंट होने के बाद वह भागकर आए और उसने लड़की सहित 3 घायलों को उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना में बस की टक्कर के बाद वाहनों से लोग काफी दूर जाकर गिरे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/jalandhar/major-bus-accident-near-ludhiana-bus-stand-many-people-injured/

    लोगों ने बताया कि बस नंगल से आ रही थी, इस दौरान बेकाबू बस ने ई-रिक्शा और बाइक को रौंद दिया। इस घटना में 5 से 6 लोगों को गंभीर चोटें आई। घटना के बाद ड्राइवर जसवंत सिंह मौके से फरार है। प्रत्यक्षदर्शी मेवा सिंह ने कहा कि मैं जीरा से लुधियाना एनओसी लेने आया हूं। मैंने देखा कि बस काफी दूर से कुछ लोगों को टक्कर मारती आई। बस की स्पीड काफी तेज थी। बस में लोग भी बैठे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही जांच अधिकारी ने बताया कि सवारियों से भरी जुझार बस नंगल से आ रही थी और उसने लुधियाना बस स्टैंड जाना था।

    इस दौरान बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा और 2 बाइकों से टक्कर हो गई। घटना में ई-रिक्शा में सवार सवारियों को चोटें आई है, वहीं वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जांच अधिकारी ने कहा कि 5 से 6 लोगों को गंभीर चोटे आई है, वहीं बस में सवार यात्रियों को कुछ मामूली चोटें आई है। घटना के दौरान बाइक सवार फिरोजपुर के रहने वाले है और बैंक में बाइक की एनओसी लेने के लिए आए थे और वह भी हादसे का शिकार हो गए। जांच अधिकारी ने कहा कि ड्राइवर फरार है, उसकी तालाश में टीमें लगा दी गई है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab कांग्रेस में कुर्सी विवाद को लेकर बैठक खत्म होने के बाद एक्शन में भूपेश बघेल, देखें Live

    Punjab कांग्रेस में कुर्सी विवाद को लेकर बैठक खत्म होने के बाद एक्शन में भूपेश बघेल, देखें Live

    नई दिल्लीः पंजाब कांग्रेस की कुर्सी विवाद के बीच हाई कमान एक्शन मोड़ में आ घई है। ऐसे में हाईकमान ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल बैठक की। इस अहम बैठक में सह-इंचार्ज सूरज सिंह ठाकुर और रविंदर डालवी मौजूद रहे। वहीं बैठक खत्म होने के बाद नवजोत कौर सिद्धू के निलंबन पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “कोई भी नेता, चाहे वह कितना भी बड़ा हो या किसी भी पद पर हो, पार्टी के अनुशासन से बड़ा नहीं हो सकता।

    तत्काल कार्रवाई कर ली गई है और इस पर आगे कोई चर्चा नहीं होगी। अनुशासनहीनता करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि पार्टी से सस्पेंड करना मतलब प्राथमिक सदस्यता से निकाले जाना और यह अपने आप में बड़ी कार्रवाई है।

    बता दें कि कांग्रेस द्वारा सस्पेंड किए जाने वाले नोटिस को लेकर नवजोत कौर का कहना था कि यह नोटिस कोई मायने नहीं रखते और उनकी हाईकमान से बात चल रही है। लेकिन अब हाईकमान की मीटिंग के बाद पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल ने साफ कर दिया हैकि सस्पेंड करना अपने आप में ही बड़ी कार्रवाई है, यह छोटी-मोटी कार्रवाई नहीं है।

  • Punjab News: नहर में पलटी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में पलटी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली, एक की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के साथ लगते गांव पास्टा में नहर में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, एक ट्रैक्टर चालक रेत से भरी ट्राली लेकर जा रहा था कि उसकी ट्रैक्टर-ट्राली नहर में पलट गई जिससे उसकी नीचे दबने के चलते मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने हादसे के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते एएसआई कौशल चंद्र चौकी इंचार्ज आजनोहा ने बताया कि उनको विधायक डा. इशांक का फोन आया था कि पास्टा नहर पर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी हुई है। चौकी इंचार्ज एएसआई कौशल चंद्र अपनी पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए घायलों को अपनी ही गाड़ी में लेकर फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचे जहां पर घायलों की पहचान रामचंद्र और जसवंत के रूप में हुई है। जसवंत को डॉक्टरों द्वारा मृतक घोषित कर दिया गया जबकि रामचंद्र की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    राजा ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरकर आ रहे थे कि सामने आ रही बस से बचने के चक्कर में चालक ने ट्रैक्टर की ब्रेक लगाई जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और अचानक पास की नहर में पलट गया इस दौरान रामचंद्र और जसवंत नीचे आ गए जिसमें से जसवंत की मौत हो गई।

  • इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर भड़के किसान, 16 वाहन फूंके, इंटरनेट बंद, MLA को लिया हिरासत में, देखें Live

    इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर भड़के किसान, 16 वाहन फूंके, इंटरनेट बंद, MLA को लिया हिरासत में, देखें Live

    हनुमानगढ़ः राजस्थान के हनुमानगढ़ में किसानों द्वारा इथेनॉल फैक्टरी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं राठीखेड़ा गांव में कल से अनाज आधारित इथेनॉल फैक्टरी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। आज भी एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज होने वाली किसान सभा में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही रोक दिया है।

    विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि बीते दिन गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की निर्माणाधीन फैक्ट्री की चारदीवारी तोड़ दी। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। हंगामा इतना बढ़ा कि किसानों ने पुलिस और प्रशासन की करीब 16 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक अभिमन्यू पूनिया भी लाठीचार्ज में घायल हो गए।

    उन्हें हनुमानगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी भी जख्मी हुए हैं। अंदर घुसे प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस में भी आग लगा दी। इसके बाद पुलिस-किसानों में जमकर पत्थरबाजी हुई। बवाल में कांग्रेस विधायक सहित 70 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। कुछ घायल रातभर टिब्बी के गुरुद्वारे में ही रुके रहे। आज भी जिले के टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट बंद है। वहीं, फैक्ट्री के आसपास रहने वाले करीब 30 परिवार घर छोड़कर भाग गए हैं।

     

  • Punjab News: सुखबीर बादल पर AAP नेता ने कसा तंज, बोले – उम्मीदवारों से जबरन पर्चे भरवा रहे, देखें वीडियो

    Punjab News: सुखबीर बादल पर AAP नेता ने कसा तंज, बोले – उम्मीदवारों से जबरन पर्चे भरवा रहे, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिला परिषद और पंचायत समीति के चुनावों को लेकर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। अभी हाल ही में कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ वाले बयान के बाद शिअद प्रमुख सुखबीर बादल भी चर्चा में आ गए हैं। आम आदमी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र मजीठा इंचार्ज तलबीर गिल ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल मजीठा विधानसभा क्षेत्र में आने पर “घटिया भाषा” का इस्तेमाल करते हैं जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। विधानसभा क्षेत्र में अकाली दल द्वारा कहा जा रहा है कि कुछ उम्मीदवारों के साथ “धक्का हो रहा है”, ये बात पूरी तरह से झूठी है, क्योंकि किसी भी कैंडिडेट का पर्चा खारिज नहीं किया गया है।

    तलबीर गिल ने आरोप लगाया कि अकाली दल को मजीठा में कोई कैंडिडेट नहीं मिला, जिसकी वजह से वे SGPC कर्मचारियों पर दबाव डालकर उन्हें जबरदस्ती ब्लॉक समिति के टिकट दे रहे हैं। वह कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने चुनाव नहीं लड़े तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धाड़े और भोमा जोन में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी देकर जबरन पर्चा भरवाया गया।

    गिल ने कहा कि सुखबीर बादल मजीठा में सिर्फ अकाली दल के “डूबते जहाज” को बचाने के लिए चुनाव क्षेत्र में आए थे, लेकिन अब लोग उनकी पॉलिटिक्स समझ चुके हैं। 2004 की घटनाओं को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बादल परिवार की लंबे समय से चली आ रही “लूट और भ्रष्टाचार” की वजह से लोग उनसे नाराज हैं। बादल परिवार आज भी लोगों से स्कूटर की बात करता है, जबकि उन्होंने खुद लाखों-करोड़ों के घर बनाए हैं।

    इसी के साथ बरगाड़ी कांड को याद करते हुए बताया कि कैसे अकाली दल की सरकार के वक्त बेअदबी हुई थी और किसी पर भी कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई मुलाजिम को गिरफ्तार किया गया परन्तु सीएम भगवंत मान ने इसका एक्शन लिया और 328 सरुपो की बेअदबी को लेकर पर्चा दर्ज किया गया। उन्होंने दावा किया कि मजीठा चुनाव क्षेत्र में अकाली दल की बड़ी हार पक्की है और लोग आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हैं और उन्हें बुरी तरह से चुनावों में हार मिलेगी।