Blog

  • किसानों का प्रदर्शन, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, बॉर्डर पर भारी फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : यूपी में किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली कूच करने जा रहे हैं। ये किसान दोपहर में करीब 12 बजे महामाया फ्लाईओवर पर एकत्रित होकर दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे। ऐसे में किसानों के आह्वान को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि गुरुवार को सुबह नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने के रास्तों पर परेशानी हो सकती है। उधर दिल्ली में किसानों के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर डीसीपी ट्रैफिक नोएडा ने डायवर्जन और ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही ट्रैफिक पुलिस के कर्मचाारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेल्पलाइन हेल्पलाइन नं०-9971009001 जारी किया गया है। किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    कहां-कहां लग सकता है जाम

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ कहा गया कि 8 फरवरी, 2024 सोनिया विहार, डीएनडी, चिल्ला, गाजीपुर, सभापुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर भारी ट्रैफिक की उम्मीद है। कृपया इसके अनुसार ही अपनी यात्रा टालें/योजना बनाएं। किसानों के दिल्ली बढ़ने के कारण एक्सप्रेस वे और दिल्ली आने वाले रास्तों पर ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है। हालांकि, गौतम बुद्ध नगर जिले में कमिश्नरेट की तरफ से गुरुवार को धारा-144 लागू रहेगी। ऐसे में बिना अनुमति के कहीं पर भीड़ के जुटने या शांतिभंग की आशंका में पुलिस की तरफ से ऐक्शन लिया जा सकता है।

    नोएडा में डायवर्जन प्लान

    किसान महामाया फ्लाईओवर के पास से एकत्रित होकर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। ऐसे में एक्सप्रेस वे और दिल्ली आने वाले रास्तों पर भारी ट्रैफिक की आशंका है। इसके लिए सेक्टर-94 चरखा गोलचक्कर से बॉटनिकल गार्डन और फिर न्यू अशोक नगर की तरफ से दिल्ली की तरफ निकल सकते हैं। यदि किसान चिल्ला की तरफ बढ़ते हैं तो ट्रैफिक को डीएनडी से निकाला जाएगा। अगर किसान डीएनडी की तरफ बढ़ते हैं चिल्ला बॉर्डर से ट्रैफिक गुजरेगा। सेक्टर-1 गोल चक्कर व झुंडपुरा के बीच उद्योग मार्ग पर जाने वाला ट्रैफिक को रोकने की योजना है। इस रास्ते का ट्रैफिक रजनीगंधा चौराहे से सेक्टर-12-22-56 की तरफ से निकलेगा। झुंडुपुरा की तरफ से सेक्टर-1 गोल चक्कर की तरफ आने वाला ट्रैफिक सीधे स्टेडियम चौराहा और फिर वहां से रजनीगंधा होकर निकाला जाएगा।

  • पंजाबः शास्त्री नगर में युवक का शव बरामद, मरने से पहले का CCTV आया सामने

    बटाला : शास्त्री नगर इलाके में उस समय सनसनी का माहौल हो गया। जब लोग सुबह की सैर के लिए निकले और कुछ राहगीरों ने देखा कि एक युवक का शव पार्क में पेड़ से लटका हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। तो पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से मिले आधार कार्ड के मुताबिक पता चला कि मृतक युवक की पहचान गुरदासपुर निवासी धर्मेंद्र मसीह (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई।

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस युवक को इस पार्क में घूमते हुए भी देखा गया था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और उसके परिवार को पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है और मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाब : तेज रफ्तार ट्रॉली ने लोगों को कुचला, बच्ची की मौ’त, 2 गंभीर घायल, देखे वीडियो

    फिरोजपुर : हलका जीरा के गांव कसोआना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक बालू लदी ट्रॉली ने कई लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे के दौरान एक मासूम बच्ची की भी मौत हो गई है। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक बच्ची के पिता बूटा सिंह ने बताया कि उसके पिता बच्ची को गोद में लेकर कुछ अन्य लोगों के साथ ताश खेल रहे थे।

    तभी अचानक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रेलर उनके ऊपर से गुजर गया। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मासूम बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ड्राइवर किसी को गाड़ी चलाना सिखा रहा था और वह ट्रेलर को संभाल नहीं पाए और पूरी स्पीड में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और उनके ऊपर चढ़ गया। उनकी मांग है कि ट्रेलर चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जब पुलिस से घटना के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ट्रॉली और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • आतंकियों ने चलाई गोलियां, पंजाबी युवक की हत्या, एक की हालत नाजुक, देखें वीडियो

    अमृतसरः जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से गैर-स्थानीय श्रमिक को निशाना बनाया है। श्रीनगर के शहीद गंज इलाके में आतंकियों ने गैर-स्थानीय व्यक्तियों पर गोलीबारी की जिसमें एक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक की की पहचान अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह के रूप में हुई जिसने चोटों के कारण दम तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक, घायल व्यक्ति को चिकित्सा के लिए ले जाया गया है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर के जानकारी दी है कि प्रशासन द्वारा की घेराबंदी कर दी गई है। आगे की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

    अधिकारियों ने क्या बताया?

    अधिकारियों ने बताया है कि आज बुधवार की शाम शहीद गंज इलाके में आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिससे पंजाब के अमृतसर के रहने वाले 31 साल के अमृतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। अधिकारी ने बताया कि उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी हमले में घायल हो गया। इस बीच, हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

    नजदीक से मारी गई गोली

    पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार को शाम 7 बजे के करीब श्रीनकर के हब्बा कदल के शल्ला कदल इलाके में आतंकवादियों ने एके राइफल से अमृतपाल सिंह को नजदीक से गोली मार दी। अमृतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 वर्षीय रोहित नामक एक अन्य गैर-स्थानीय श्रमिक इस घटना में घायल हो गया। रोहित भी अमृतसर निवासी है। पुलिस ने कहा है कि रोहित को पेट में गोलियां लगी थीं और उसका यहां एसएमएचएस अस्पताल में इलाज हो रहा है।

    इस साल गैर स्थानीय पर पहला हमला

    श्रीनगर में हुई इस घटना पर पुलिस ने बताया है कि इस साल कश्मीर में किसी गैर स्थानीय पर आतंकियों द्वारा किया गया यह पहला हमला है। पिछले साल आतंकवादियों ने अनंतनाग और शोपियां जिलों सहित घाटी में गैर-स्थानीय श्रमिकों पर कई हमले किए थे। हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

  • भीषण सड़क हादसाः बाइक और ट्रक की टक्कर में 3 की मौ+त

    दरभंगाः बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से है जहां हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन युवकों की हाइवा ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें तीन युवकों मो.अनवार, मों अंजर ,मो.फरहान की दर्दनाक मौत हो गयी। मौत के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नदी से अवैध मिट्टी खनन में लगे गाड़ियों को रोकने और इस खनन में पुलिस का भी हाथ होने की बात कहते हुए कहा कि अनियंत्रित होकर चालक हाइवा गाड़ी चलाते हैं जिससे ग्रामीणों को आशंका था की हादसा होगा।

    तीन लोगों की मौत के बाद लोगों ने नाराजगी जताते हुए घंटो तक सड़क जाम कर दिया, वहीं मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा की भी मांग रखी। घटना जिले के बड़गांव ओपी थाना क्षेत्र के एसएच 17 स्थित बजरंग चौक की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से ससुराल कोठराम से अपने गांव आसी लौट रहा था उसी क्रम में ये हादसा हो गया। हादसा इतना दर्दनाक का था कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    हादसे के बाद मौके पर एसडीओ उमेश भारती और एसडीपीओ मनीष चंद चौधरी पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया और मुआवजा की मांग को जल्द परिजन को सौंपने का आश्वासन देकर सड़क जाम हटवाया। इस हादसे के बाद से स्थानीय लोग खासे आक्रोशित हैं। आसी पंचायत के मुखिया शिवशंकर मिश्र ने कहा कि तीनों युवकों की मौत होना काफी दुखद है। आए दिन यहां खनन माफिया के द्वारा मिट्टी का कटाव कमला नदी से किया जाता है, जिस पर पुलिस का अंकुश नहीं है। सड़क जाम कर मांग भी की है कि इस अवैध खनन को रोका जाए और जो युवकों की मौत हुई है उनके परिजनों को मुआवजा जल्द मिले।

  • पंजाबः महिला की अर्धनग्न अवस्था में बरामद शव में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः लाडोवाल से साउथ सिटी के रास्ते पर 8 दिन पहले अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव बरामद हुआ था। इस घटना में महिला का चेहरा भी जला हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला की पहचान न होने पर सिविल अस्पताल में रखवा दिया था। जिसका 2 दिन पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पुलिस को पोस्टमॉर्टम में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हालांकि पुलिस इस मामले को लेकर जलद प्रेस वार्ता करके खुलासा करेंगी। वहीं सूत्रों के अनुसार महिला का कत्ल किसी अन्य जगह पर किया।

    उसका शव चादर में लपेट कर साउथ सिटी पुल के नीचे फेंका गया है। जिस दिन शव पुलिस को बरामद हुआ, उससे करीब 10 से 15 दिन पहले उसे मौत के घाट उतारा गया था। महिला को मारने से पहले उसका अबॉर्शन भी करवाया गया है। मृतक महिला के सिर में अंदरूनी चोटें मारी गई हैं। सिर में खून जमने और सूर्य की तेज किरणों के कारण उसके चेहरा की चमड़ी जली है। फिलहाल आधिकारिक रूप से आज थाना लाडोवाल के पास पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट पहुंचेगी। बता दें कि इस मामले में फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं, लेकिन लगातार पिछले 8 दिन से पुलिस हत्यारे को लोकेट करने में जुटी हुई है।

    मृतक महिला की आयु करीब 25 साल है। हत्यारे के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला विवाहिता थी या कुंवारी। किन कारणों से उसका अबॉर्शन हुआ है, यह भी जांच का विषय है। जिस हथियार से महिला के सिर पर वार हुए हैं, उसे भी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बरामद कर पाएगी। पुलिस लगातार सेफ सिटी कैमरे चेक कर रही है, ताकि महिला के हत्यारे को पकड़ा जा सके। इस मामले में थाना लाडोवाल के SHO लवदीप सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट गुरुवार को उन्हें मिलेगी, उसके आधार पर ही वह कुछ कह सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • पंजाब : पैसे लेने गए युवक पर चाकूओं से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : देर रात रखबाग के बाहर कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करने वाले युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। युवक के चेहरे पर चाकू और कड़ों से बदमाशों ने हमला किया। खून से लथपथ युवक को हमलावर सड़क पर फेंक कर भाग गए। घायल युवक ने साथ की दुकान पर काम करने वाली महिला को 3 हजार रुपए उधार दिए थे। बीते रात वह उन पैसों को लेने के लिए रखबाग गया। वहीं महिला ने अपने पति और उसके साथियों को बुला उसे पिटवा दिया। राहगीरों ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। घायल की पहचान साजन के तौर पर हुई है। साजन ने बताया कि वह जवाहर नगर कैंप में एक कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करता है। करीब 3 महीने पहले एक महिला उसके साथ वाली दुकान पर नौकरी करने आई। 

    उस महिला से उसकी अच्छी पहचान हो गई। उसने उससे करीब 3 हजार रुपए उधार लिए थे। कई बार वह उसे पैसे वापस करने के लिए कह चुका था। महिला उसे रोज लारे लगा देती थी। बीते रात उसने उसे रखबाग के पास बुलाया। महिला ने रखबाग के बाहर अपने पति और उसके साथियों से उसकी जमकर मारपीट करवाई। साजन मुताबिक बदमाशों ने उसके चेहरे पर चाकू से वार किए है। उसे बीच सड़क में हमलावरों ने पीटा। हमले में साजन गभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि वह हमलावरों के खिलाफ वह थाना डिवीजन नंबर 8 में शिकायत देगा।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल का फटा वाटर पाइप, वार्डों में घुसा पानी, मरीज हुए परेशान, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पताल में वाटर पाइप फट गया। जिसके बाद अस्पातल की पहली मंजिल में बना महिला वार्ड पानी-पानी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार फीमेल वार्ड में बने शौचायल का किसी अज्ञात व्यक्ति ने नल उखाड़ कर चुरा लिया। पानी की बौझारों इतनी जबरदस्त थी कि अस्लताल के ग्राउंड फ्लोर तक पानी टपकता रहा। मरीजों को मिलने आए उनके रिश्तेदारों सहित मरीजों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। देर रात अचानक से पानी की पाइप फट गई। किसी मरीज के रिश्तेदार ने जब नर्स को बताया तो उसने तुरंत जच्चा-बच्चा बिल्डिंग में जाकर पलम्बर की तालाश की लेकिन उसे कही कोई मददगार नहीं मिला।

    नर्स ने आखिरकार सीनियर अधिकारियों तक को सूचित कर दिया। करीब अढ़ाई घंटे के बाद इलैक्ट्रिशन फीमेल वार्ड में आया। कड़ी मुशक्कत के बाद उसने शौचायल में चल रहे नल को लकड़ी के सहारे बंद किया। फीमेल वार्ड के मैडिसन स्टेशन तक में पानी भर गया जिस कारण मरीजों को दवाइयां देने में भी स्टाफ को दिक्कत आई। मरीज के रिश्तेदार जतिंद्र सिंह ने कहा कि वह साढ़े 8 बजे अस्पताल अपने मरीज को देखने आए थे। करीब 9 बजे के बाद अचानक से वार्डों में पानी भरना शुरू हो गया।

    जतिंद्र मुताबिक जब वह दवा लेने के लिए वार्ड से बाहर निकला तो उसका बूट पानी से गिले हो गए। जतिंद्र ने कहा कि उनके मरीज ने यदि बाथरूम भी जाना है तो वह भी नहीं जा सकता क्योंकि शरीर में कमजोरी होने के कारण वह पानी में गिर सकते है। डेंगू वार्ड सहित कुल 4 वार्डों में पानी घुस गया। सिविल अस्पताल में चोरों का आतंक इतना है कि शौचालयों से नल चोरी हो रहे है। लोगों के मुताबिक फीमेल वार्ड के शौचालय से जो नल चोरी हुआ है वह किसी चोर ने किया है। नल चोरी होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन अस्पताल के शौचालयों से नल चोरी हो रहे है। 

    सिविल अस्पताल में डयूटी पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत देख-रेख करने वाले इंचार्ज को पाइप फटने की जानकारी दी। इसके बावजूद करीब 3 घंटे तक कोई पलम्बर नल को बंद करने नहीं आया। करीब 3 घंटे में सैकड़ों लीटर पानी सिविल अस्पताल में बरबाद हुआ। वार्डों में पानी की निकासी को ही करीब 2 घंटे लग गए। फीमेल वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स ने कहा पानी कुल 4 वार्डों में घुस गया है। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचित कर दिया था।

  • चुनाव के बीच देशभर में मोबाइल सर्विस सस्पेंड

    नई दिल्लीः पाकिस्तान में आज राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए मतदान हो रहा है। पाकिस्तान में सभी मतदान केंद्रों पर 128 मिलियन से अधिक मतदाताओं के साथ मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे (स्थानीय समय) से शाम 5 बजे (स्थानीय समय) तक जारी रहेगी। इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वोटिंग से पहले कई आतंकवादी गतिविधी के कारण देश में सुरक्षा माहौल में हड़कंप मचा। बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर और संभावित सुरक्षा खतरों को कम करने के लिए, इसके खिलाफ कढ़ा कदम उठाया गया है। देशभर में मोबाइल सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद करने का फैसला लिया गया है।

    समग्र स्थिति पर नजर रखने के लिए

    पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ने आम चुनावों के दौरान पाकिस्तान में समग्र स्थिति पर नजर रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष में आंतरिक विभाग, पुलिस और पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) सहित सभी संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इस कमरे में कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच जानकारी साझा करना सुनिश्चित किया जा रहा है।

    नवाज शरीफ प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अगर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज चुनाव में बहुमत हासिल करती है तो नवाज शरीफ पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। डॉन ने जियो न्यूज के हवाले से बताया कि शहबाज शरीफ ने कहा, “जब लोग कल अपना जनादेश देंगे, तो हम इस पर चर्चा करेंगे और अगर हमें साधारण बहुमत मिलता है, तो मियां नवाज शरीफ हमारे उम्मीदवार होंगे।”

    इमरान खान कई आरोपों में जेल में बंद

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक माने जाने वाले इमरान खान कई आरोपों में अदियाला जेल में बंद हैं। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। सिफर मामले में 10 साल, तोशाखाना मामले में 14 साल और ‘गैर-इस्लामिक’ विवाह मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है।

    खान ने कहा सभी मामले “राजनीति से प्रेरित”

    पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी के प्रतिष्ठित ‘बल्ला’ चिन्ह को रद्द करने के पाकिस्तान चुनाव आयोग के फैसले को बरकरार रखा। खान ने कहा है कि उनके खिलाफ सभी मामले “राजनीति से प्रेरित” हैं। अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में, खान ने अपने समर्थकों से बड़ी संख्या में बाहर आकर मतदान करने का आग्रह किया। 7 फरवरी को एक वीडियो संदेश में, खान ने कहा, “कल चुनाव हैं। मैं चाहता हूं कि आप बाहर आएं और जितना आप जानते हैं उतने लोगों को बाहर लाएं। क्योंकि आप इन चुनावों के माध्यम से अपना और अपने बच्चों का भाग्य बदल देंगे।”

  • जालंधर : गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा चोरी

    जालंधर : चोरों ने दिनदहाड़े शाहकोट के गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित कश्मीर सिंह निवासी मोहल्ला आजाद नगर शाहकोट ने बताया कि वह कोहाड़ कलां (शाहकोट) में सेंटर हेड टीचर के पद पर कार्यरत है। वह गुरुद्वारा साहिब में स्व. केवल सिंह की अंतिम अरदास की अंतिम प्रार्थना में शामिल होने आया था।

    दोपहर करीब 2 बजे जब वह गुरुद्वारा साहिब से बाहर आया तो गुरुद्वारा साहिब के बाहर खड़ी उसकी सफेद एक्टिवा वहां से गायब थी। उन्होंने बताया कि जब गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगे CCTV. कैमरे की फुटेज देखी गई तो पता चला कि दोपहर करीब 1 बजे एक चोर ने गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा चोरी कर ली। चोरी के संबंध में थाना मॉडल टाउन शाहकोट की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।