Blog

  • भीषण सड़क हादसाः बाइक और ट्रक की टक्कर में 3 की मौ+त

    दरभंगाः बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से है जहां हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन युवकों की हाइवा ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें तीन युवकों मो.अनवार, मों अंजर ,मो.फरहान की दर्दनाक मौत हो गयी। मौत के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नदी से अवैध मिट्टी खनन में लगे गाड़ियों को रोकने और इस खनन में पुलिस का भी हाथ होने की बात कहते हुए कहा कि अनियंत्रित होकर चालक हाइवा गाड़ी चलाते हैं जिससे ग्रामीणों को आशंका था की हादसा होगा।

    तीन लोगों की मौत के बाद लोगों ने नाराजगी जताते हुए घंटो तक सड़क जाम कर दिया, वहीं मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा की भी मांग रखी। घटना जिले के बड़गांव ओपी थाना क्षेत्र के एसएच 17 स्थित बजरंग चौक की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से ससुराल कोठराम से अपने गांव आसी लौट रहा था उसी क्रम में ये हादसा हो गया। हादसा इतना दर्दनाक का था कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    हादसे के बाद मौके पर एसडीओ उमेश भारती और एसडीपीओ मनीष चंद चौधरी पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया और मुआवजा की मांग को जल्द परिजन को सौंपने का आश्वासन देकर सड़क जाम हटवाया। इस हादसे के बाद से स्थानीय लोग खासे आक्रोशित हैं। आसी पंचायत के मुखिया शिवशंकर मिश्र ने कहा कि तीनों युवकों की मौत होना काफी दुखद है। आए दिन यहां खनन माफिया के द्वारा मिट्टी का कटाव कमला नदी से किया जाता है, जिस पर पुलिस का अंकुश नहीं है। सड़क जाम कर मांग भी की है कि इस अवैध खनन को रोका जाए और जो युवकों की मौत हुई है उनके परिजनों को मुआवजा जल्द मिले।

  • पंजाबः महिला की अर्धनग्न अवस्था में बरामद शव में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः लाडोवाल से साउथ सिटी के रास्ते पर 8 दिन पहले अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव बरामद हुआ था। इस घटना में महिला का चेहरा भी जला हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला की पहचान न होने पर सिविल अस्पताल में रखवा दिया था। जिसका 2 दिन पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पुलिस को पोस्टमॉर्टम में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हालांकि पुलिस इस मामले को लेकर जलद प्रेस वार्ता करके खुलासा करेंगी। वहीं सूत्रों के अनुसार महिला का कत्ल किसी अन्य जगह पर किया।

    उसका शव चादर में लपेट कर साउथ सिटी पुल के नीचे फेंका गया है। जिस दिन शव पुलिस को बरामद हुआ, उससे करीब 10 से 15 दिन पहले उसे मौत के घाट उतारा गया था। महिला को मारने से पहले उसका अबॉर्शन भी करवाया गया है। मृतक महिला के सिर में अंदरूनी चोटें मारी गई हैं। सिर में खून जमने और सूर्य की तेज किरणों के कारण उसके चेहरा की चमड़ी जली है। फिलहाल आधिकारिक रूप से आज थाना लाडोवाल के पास पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट पहुंचेगी। बता दें कि इस मामले में फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं, लेकिन लगातार पिछले 8 दिन से पुलिस हत्यारे को लोकेट करने में जुटी हुई है।

    मृतक महिला की आयु करीब 25 साल है। हत्यारे के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला विवाहिता थी या कुंवारी। किन कारणों से उसका अबॉर्शन हुआ है, यह भी जांच का विषय है। जिस हथियार से महिला के सिर पर वार हुए हैं, उसे भी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बरामद कर पाएगी। पुलिस लगातार सेफ सिटी कैमरे चेक कर रही है, ताकि महिला के हत्यारे को पकड़ा जा सके। इस मामले में थाना लाडोवाल के SHO लवदीप सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट गुरुवार को उन्हें मिलेगी, उसके आधार पर ही वह कुछ कह सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • पंजाब : पैसे लेने गए युवक पर चाकूओं से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : देर रात रखबाग के बाहर कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करने वाले युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। युवक के चेहरे पर चाकू और कड़ों से बदमाशों ने हमला किया। खून से लथपथ युवक को हमलावर सड़क पर फेंक कर भाग गए। घायल युवक ने साथ की दुकान पर काम करने वाली महिला को 3 हजार रुपए उधार दिए थे। बीते रात वह उन पैसों को लेने के लिए रखबाग गया। वहीं महिला ने अपने पति और उसके साथियों को बुला उसे पिटवा दिया। राहगीरों ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। घायल की पहचान साजन के तौर पर हुई है। साजन ने बताया कि वह जवाहर नगर कैंप में एक कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करता है। करीब 3 महीने पहले एक महिला उसके साथ वाली दुकान पर नौकरी करने आई। 

    उस महिला से उसकी अच्छी पहचान हो गई। उसने उससे करीब 3 हजार रुपए उधार लिए थे। कई बार वह उसे पैसे वापस करने के लिए कह चुका था। महिला उसे रोज लारे लगा देती थी। बीते रात उसने उसे रखबाग के पास बुलाया। महिला ने रखबाग के बाहर अपने पति और उसके साथियों से उसकी जमकर मारपीट करवाई। साजन मुताबिक बदमाशों ने उसके चेहरे पर चाकू से वार किए है। उसे बीच सड़क में हमलावरों ने पीटा। हमले में साजन गभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि वह हमलावरों के खिलाफ वह थाना डिवीजन नंबर 8 में शिकायत देगा।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल का फटा वाटर पाइप, वार्डों में घुसा पानी, मरीज हुए परेशान, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पताल में वाटर पाइप फट गया। जिसके बाद अस्पातल की पहली मंजिल में बना महिला वार्ड पानी-पानी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार फीमेल वार्ड में बने शौचायल का किसी अज्ञात व्यक्ति ने नल उखाड़ कर चुरा लिया। पानी की बौझारों इतनी जबरदस्त थी कि अस्लताल के ग्राउंड फ्लोर तक पानी टपकता रहा। मरीजों को मिलने आए उनके रिश्तेदारों सहित मरीजों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। देर रात अचानक से पानी की पाइप फट गई। किसी मरीज के रिश्तेदार ने जब नर्स को बताया तो उसने तुरंत जच्चा-बच्चा बिल्डिंग में जाकर पलम्बर की तालाश की लेकिन उसे कही कोई मददगार नहीं मिला।

    नर्स ने आखिरकार सीनियर अधिकारियों तक को सूचित कर दिया। करीब अढ़ाई घंटे के बाद इलैक्ट्रिशन फीमेल वार्ड में आया। कड़ी मुशक्कत के बाद उसने शौचायल में चल रहे नल को लकड़ी के सहारे बंद किया। फीमेल वार्ड के मैडिसन स्टेशन तक में पानी भर गया जिस कारण मरीजों को दवाइयां देने में भी स्टाफ को दिक्कत आई। मरीज के रिश्तेदार जतिंद्र सिंह ने कहा कि वह साढ़े 8 बजे अस्पताल अपने मरीज को देखने आए थे। करीब 9 बजे के बाद अचानक से वार्डों में पानी भरना शुरू हो गया।

    जतिंद्र मुताबिक जब वह दवा लेने के लिए वार्ड से बाहर निकला तो उसका बूट पानी से गिले हो गए। जतिंद्र ने कहा कि उनके मरीज ने यदि बाथरूम भी जाना है तो वह भी नहीं जा सकता क्योंकि शरीर में कमजोरी होने के कारण वह पानी में गिर सकते है। डेंगू वार्ड सहित कुल 4 वार्डों में पानी घुस गया। सिविल अस्पताल में चोरों का आतंक इतना है कि शौचालयों से नल चोरी हो रहे है। लोगों के मुताबिक फीमेल वार्ड के शौचालय से जो नल चोरी हुआ है वह किसी चोर ने किया है। नल चोरी होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन अस्पताल के शौचालयों से नल चोरी हो रहे है। 

    सिविल अस्पताल में डयूटी पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत देख-रेख करने वाले इंचार्ज को पाइप फटने की जानकारी दी। इसके बावजूद करीब 3 घंटे तक कोई पलम्बर नल को बंद करने नहीं आया। करीब 3 घंटे में सैकड़ों लीटर पानी सिविल अस्पताल में बरबाद हुआ। वार्डों में पानी की निकासी को ही करीब 2 घंटे लग गए। फीमेल वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स ने कहा पानी कुल 4 वार्डों में घुस गया है। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचित कर दिया था।

  • चुनाव के बीच देशभर में मोबाइल सर्विस सस्पेंड

    नई दिल्लीः पाकिस्तान में आज राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए मतदान हो रहा है। पाकिस्तान में सभी मतदान केंद्रों पर 128 मिलियन से अधिक मतदाताओं के साथ मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे (स्थानीय समय) से शाम 5 बजे (स्थानीय समय) तक जारी रहेगी। इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वोटिंग से पहले कई आतंकवादी गतिविधी के कारण देश में सुरक्षा माहौल में हड़कंप मचा। बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर और संभावित सुरक्षा खतरों को कम करने के लिए, इसके खिलाफ कढ़ा कदम उठाया गया है। देशभर में मोबाइल सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद करने का फैसला लिया गया है।

    समग्र स्थिति पर नजर रखने के लिए

    पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ने आम चुनावों के दौरान पाकिस्तान में समग्र स्थिति पर नजर रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष में आंतरिक विभाग, पुलिस और पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) सहित सभी संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इस कमरे में कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच जानकारी साझा करना सुनिश्चित किया जा रहा है।

    नवाज शरीफ प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अगर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज चुनाव में बहुमत हासिल करती है तो नवाज शरीफ पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। डॉन ने जियो न्यूज के हवाले से बताया कि शहबाज शरीफ ने कहा, “जब लोग कल अपना जनादेश देंगे, तो हम इस पर चर्चा करेंगे और अगर हमें साधारण बहुमत मिलता है, तो मियां नवाज शरीफ हमारे उम्मीदवार होंगे।”

    इमरान खान कई आरोपों में जेल में बंद

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक माने जाने वाले इमरान खान कई आरोपों में अदियाला जेल में बंद हैं। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। सिफर मामले में 10 साल, तोशाखाना मामले में 14 साल और ‘गैर-इस्लामिक’ विवाह मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है।

    खान ने कहा सभी मामले “राजनीति से प्रेरित”

    पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी के प्रतिष्ठित ‘बल्ला’ चिन्ह को रद्द करने के पाकिस्तान चुनाव आयोग के फैसले को बरकरार रखा। खान ने कहा है कि उनके खिलाफ सभी मामले “राजनीति से प्रेरित” हैं। अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में, खान ने अपने समर्थकों से बड़ी संख्या में बाहर आकर मतदान करने का आग्रह किया। 7 फरवरी को एक वीडियो संदेश में, खान ने कहा, “कल चुनाव हैं। मैं चाहता हूं कि आप बाहर आएं और जितना आप जानते हैं उतने लोगों को बाहर लाएं। क्योंकि आप इन चुनावों के माध्यम से अपना और अपने बच्चों का भाग्य बदल देंगे।”

  • जालंधर : गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा चोरी

    जालंधर : चोरों ने दिनदहाड़े शाहकोट के गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित कश्मीर सिंह निवासी मोहल्ला आजाद नगर शाहकोट ने बताया कि वह कोहाड़ कलां (शाहकोट) में सेंटर हेड टीचर के पद पर कार्यरत है। वह गुरुद्वारा साहिब में स्व. केवल सिंह की अंतिम अरदास की अंतिम प्रार्थना में शामिल होने आया था।

    दोपहर करीब 2 बजे जब वह गुरुद्वारा साहिब से बाहर आया तो गुरुद्वारा साहिब के बाहर खड़ी उसकी सफेद एक्टिवा वहां से गायब थी। उन्होंने बताया कि जब गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगे CCTV. कैमरे की फुटेज देखी गई तो पता चला कि दोपहर करीब 1 बजे एक चोर ने गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा चोरी कर ली। चोरी के संबंध में थाना मॉडल टाउन शाहकोट की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

  • आज का राशिफल, 8 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 8 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज मास शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। साथ ही आज रटन्ती कालिका पूजा भी है। आज रात 11 बजकर 9 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोचसमझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन की स्थिति में आ सकते हैं। घरके साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्टकचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

    वृष राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आपके माता पिता आपकी सफलता के लिए अपना पूरा सहयोग देंगे। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़ेबुजुर्ग की राय आपके लिए कारगार साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिलेगी। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

    कर्क राशि

    आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिलेगी। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों की आज शानदार जीत होगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

    सिंह राशि

    आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट देंगे इससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीकि को सीखने की भी कोशिश करेंगे।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका दिन घूमने फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार के साथ समय बितायेंगें। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है।

    तुला राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लम्बे समय से रूके हुए सरकारी काम आज पूरे हो जायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी, इनकी वजह से आप सफल होंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी।

    धनु राशि

    आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा, और हर प्रोजेक्ट में हेल्प करेंगे। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी, जिनको आप अच्छी तरह से निभाएंगे। आपको अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे| साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे।

    मकर राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। आज आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा, आप धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करवा सकते है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। इस राशि के लोगों को कोई प्रॉपर्टी लेने का योग बना हुआ है।

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आज आपको किसी भी तरह के वादविवाद से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी। नवविवाहित दंपत्ति में आज मीठी नोकझोंक होगी, इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

    मीन राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरापूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।

  • जालंधर : चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार 

    जालंधर (ENS): थाना फिल्लौर की पुलिस ने चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ डूंडी निवासी गांव मरोन थाना फिल्लौर और जतिंदर उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि अपरा चौंकी के इंचार्ज  एएसआई सुखविंदर पाल को न्यू अमन नगर के रहने वाले सन्नी गौतम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर से चोर लैपटाप, गैस सिलेंडर और अन्य सामान चुराकर ले गए हैं। जिस पर कारवाई करते हुए  मामला दर्ज कर जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ऊके कब्जे से  2 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा सहित गैस सिलेंडर बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को मुकदमे में नामजद कर लिया है।

  • जालंधर : नकली पुलिस बन कर रहे थे वसूली, लोगो ने किया हंगामा, देखे वीडियो

    जालंधर (ENS) : मकसूदा में वरियाणा मोड़ पर उस वक्त हंगामा हो गया , जब लोगो ने खुद को सीआईए के मुलाजिम बताने वाले दो व्यक्तियों को काबू किया। मौके पर मौजूद लोगो ने कहा कि ये दोनों नकली पुलिस बन कर रोजाना इस इलाके में ऑटो चालकों से वसूली करते है। 

    आज जब लोगो ने पुलिस के आई कार्ड मांगे तो दोनों के होश फाख्ता हो गए। इस दौरान दोनों वहा से भागने की कोशिश करने लगे तो लोगो ने इन्हे काबू कर लिया। वही दोनों ने मीडिया से कहा कि इस जगह पर जुआ चल रहा था जिसकी वीडियो बनाने के लिए वह आए थे। लोगो उन दोनों को पहले लैदर कमप्लेक्स ले गए झा पुलिस ने इलाका मकसूदा थाने में पड़ने का हवाला देकर पीसीआर के साथ दोनों को मकसूदा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।    

  • पंजाब : नशे की ओवरडोज़ से युवक की मौत, देखे वीडियो 

    3 दिन पहले Rehab सेंटर से इलाज करवा लौटा था घर 

    तरनतारन : नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है।  मृतक युवक की मां ने एक महिला पर नशा बेचने व उसके बेटे की मौत का कारण बताते हुए आरोप लगाए हैं। साथ ही थाना सदर तरनतारन की पुलिस से न्याय की मांग भी की है।
     
    बलजीत कौर पत्नी फतेह सिंह निवासी अलादीनपुर ने बताया कि उसका बेटा जजबीर सिंह (25) ट्रक ड्राइविंग का काम करता था। जो नशे की दलदल में फंसता चला गया। जजबीर सिंह का प्राइवेट सैंटर हरीके से इलाज चल रहा था। जो 3 दिन पहले ही इलाज करवा कर घर वापस लौटा था। नशो उसके बेटे का अपनी पत्नी के साथ तलाक हो गया था। 

    बहू के जाने के बाद वह 3 वर्षीय पोते की देख-रेख करती आ रही है। मंगलवार को जजबीर सिंह नजदीकी गांव जोधपुर में किसी महिला के घर में गया। जो नशे का धंधा करती है। देर शाम उसे सुचना प्राप्त हुई कि जजबीर सिंह की नशे की ओवरडोज के कारण अचानक तबीयत बिगड़ गई  है। इलाज के लिए वह उसे  अस्पताल लेकर जा रही थी , परंतु इस बीच बेटे की मौत हो गई। इस घटना पर थाना सदर तरनतारन के सब इंस्पैक्टर नरेश कुमार ने कहा कि मामले की शिकायत प्राप्त हो गई है बनती कारवाई की जाएगी।