Home Breaking News लोकसभा सीट के 4 मतदान केंद्रों पर कल दोबारा होगा मतदान

लोकसभा सीट के 4 मतदान केंद्रों पर कल दोबारा होगा मतदान

0
लोकसभा सीट के 4 मतदान केंद्रों पर कल दोबारा होगा मतदान

बैतूलः मध्य प्रदेश के बैतूल लोकसभा सीट के चार मतदान केंद्रों पर दोबारा चुनाव होगा। 10 मई को इन मतदान केंद्रों में वोटिंग होगी। बुधवार को यह आदेश निर्वाचन आयोग ने जारी किया। पुनर्मतदान मुलताई विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों में होगा। बस में अचानक आग लगने से चार मतदान केंद्रों की कुछ चुनाव सामग्री जल गई थी। बता दें कि बैतूल जिले के गांव गौला के पास मंगलवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे पोलिंग पार्टियों को लेकर आ रही बस में अचानक आग लग गई थी। हालांकि चालक ने बस को तुरंत रोक दिया था। बस में सवार पोलिंग कर्मचारियों ने खिड़की और पीछे के दरवाजे को तोड़कर अपनी जान बचाई थी। जानकारी के मुताबिक आग बस के गियर बॉक्स से भड़की थी।

घटना की रिपोर्ट बनाकर बैतूल के रिटर्निंग अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान की तारीख का एलान किया। बस में 36 लोग सवार थे। पीठासीन अधिकारी मुन्नालाल की शिकायत पर साईं खेड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच मुलताई के एसडीपीओ सुरेश पाल को सौंपी गई है। उधर, बस की फॉरेंसिक जांच भी होगी। बता दें कि बैतूल लोकसभा सीट पर पहले दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना था। मगर हार्ट अटैक से बसपा प्रत्याशी के निधन से चुनाव स्थगित कर दिया गया था। सात मई को तीसरे चरण में यहां मतदान हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here