Home Breaking News मातम में बदली शादी की खुशियां, चली गोलियां, एक की मौ+त

मातम में बदली शादी की खुशियां, चली गोलियां, एक की मौ+त

0

गोंडा : जिले के छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव में टेंट लगाने को लेकर हुए विवाद में फौजी ने परिजनों के साथ मिलकर पड़ोसियों पर गोलियां बरसा दीं। यहां फौजी ने 7 लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। दरअसल, पड़ोसी के लड़के की आज बारात जानी थी। शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हे के घरवालों ने घर के पीछे तिरपाल घेरकर नहाने के लिए बनाया था।

फौजी ने उसे हटाने के लिए कहा। इस पर उसका दूल्हे के घरवालों से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने पिस्टल निकाल ली। इसके बाद ताबड़तोड़ 10 से 12 राउंड फायरिंग की। इसमें दूल्हे समेत 7 लोगों को गोली लग गई। सभी को आनन-फानन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जहां एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने घायलों को गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां से 4 लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here