Home Breaking News पार्क में युवक पर चाकूओं से किया हमला, मौ’त

पार्क में युवक पर चाकूओं से किया हमला, मौ’त

0
पार्क में युवक पर चाकूओं से किया हमला, मौ’त

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक शख्स की 4 लोगों ने चाकू घोंपकर जान ले ली। ये घटना मधु विहार स्थित आईपी एक्सटेंशन सीएनजी गैस स्टेशन के सामने डीडीए पार्क की है। जहां नरेंद्र नाम के एक 32 साल के व्यक्ति पर 4 लोगों ने कई बार चाकूओं से हमला किया। इसके बाद उनका बैग और मोबाइल फोन लूट लिया गया। इसके बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत FIR दर्ज की है और आरोपियों को खोजने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित और उसका दोस्त आधी रात के आसपास शराब पीने के लिए पार्क में गए थे।

पुलिस ने बताया कि गत रात को थाना मंडावली में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें कॉलर ने कहा कि वह अपने दोस्त नरेंद्र, निवासी इंदिरा गली, के साथ शराब पीने के लिए सीएनजी गैस स्टेशन, आईपी एक्सटेंशन के सामने डीडीए पार्क में गया था। पुलिस ने बताया कि पीसीआर पर कॉलर ने कहा कि 4 अज्ञात लोग आए और नरेंद्र पर कई बार चाकू से वार किए। उसका बैग और मोबाइल भी फोन छीन लिया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here