Home Breaking News|Punjab>Jalandhar Jalandhar Heights में Cambridge School की छात्रा की मौत, परिवार ने किए सनसनीखेज खुलासे, देखें Live

Jalandhar Heights में Cambridge School की छात्रा की मौत, परिवार ने किए सनसनीखेज खुलासे, देखें Live

0
Jalandhar Heights में Cambridge School की छात्रा की मौत, परिवार ने किए सनसनीखेज खुलासे, देखें Live

जालंधर (Ens): 66 फुटी रोड पर स्थित जालंधर हाईट्स फ्लैट में नौवी छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। हालाँकि परिवार ने आशंका जताई है कि बेटी की हत्या की गई है। मृतका की पहचान 14 वर्षीय भूविका के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुँचा दिया है।

बच्ची के पिता सुनील सिंघला ने बताया कि उसकी बेटी 9वीं कक्षा के विद्यार्थी थी और कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल बारादरी में पढ़ती थी। वह रोजाना Urban State Phase 2 कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की ब्रांच में Tennis खेलने जाती थी। वह रोजाना बेटी को स्कूल छोड़कर आते थे और खुद वापिस स्कूल से लेकर आते थे।

शुक्रवार शाम 4 बजे वह बच्ची को स्कूल छोड़कर आए थे। साढ़े पाँच बजे उन्हें कॉल आई कि बच्ची ने Jalndhar Heights Flat की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने अंशका जताई कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की है उसे मारा गया है। यह घटना F Block में हुई है।

हैरानी की बात है कि जब बच्ची को खुद उसकी माँ ने कैंब्रिज स्कूल में छोड़ा, तो वह जालंधर हाइट कैसे पहुँच गई। जबकि बच्ची का टेनिस किट बैग स्कूल की ग्राउंड से बरामद हुआ है। इस घटना में कैंब्रिज स्कूल की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में आती नजर आ रही है। फिलहाल अभी इस घटना पर कैंब्रिज स्कूल और जालन्धर हाइट की मैनेजमेंट का कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here