Home Business बाजार की सुस्त हुई शुरुआत, BSE, NSE का बड़ा एक्शन! 5 शेयरों पर सख्ती

बाजार की सुस्त हुई शुरुआत, BSE, NSE का बड़ा एक्शन! 5 शेयरों पर सख्ती

0
बाजार की सुस्त हुई शुरुआत, BSE, NSE का बड़ा एक्शन! 5 शेयरों पर सख्ती
नई दिल्लीः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (22 मई) को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही। शुरुआती मिनटों की सुस्ती के बाद बाजार में हल्का सुधार देखा गया और सुबह 9:15 बजे प्रमुख सूचकांक हरे निशान में आ गए। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 180.63 अंक (0.24%) की बढ़त के साथ 75,363.99 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 48.10 अंक (0.20%) की मजबूती लेकर 23,702.80 के स्तर पर पहुंच गया। इस समय ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच निवेशक फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार में तेजी और गिरावट के बीच अब मुंबई स्टॉक एक्सचेंज BSE ने कुछ चुनिंदा शेयरों पर बड़ा सर्विलांस एक्शन लिया है। एक्सचेंज ने कई स्मॉलकैप और लो-लिक्विडिटी शेयरों में सर्किट फिल्टर घटा दिए हैं। इसके साथ ही ट्रेड-टू-ट्रेड यानी T2T सेगमेंट से जुड़े नियमों को लेकर भी निवेशकों को अलर्ट किया गया है। असल में BSE समय-समय पर ऐसे शेयरों पर नजर रखता है जहां अचानक बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव, कम लिक्विडिटी, असामान्य वॉल्यूम या सट्टेबाजी जैसी गतिविधियां दिखाई देती हैं। ऐसे मामलों में एक्सचेंज “प्राइस कंटेनमेंट मेजर्स” लागू करता है ताकि शेयरों में अनियंत्रित तेजी या गिरावट को रोका जा सके। BSE ने 22 मई 2026 से कुछ शेयरों के सर्किट फिल्टर घटाने का फैसला किया है। यानी अब इन शेयरों में एक दिन में कीमतों की चाल पहले के मुकाबले काफी सीमित रहेगी।

इन 5 शेयरों पर सख्ती

Autoline Industries का प्राइस बैंड 20% से घटाकर 5% कर दिया गया है। Candour Techtex का सर्किट 20% से घटाकर 10% किया गया है। Jetmall Spices and Masala का प्राइस बैंड 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है। Parsvnath Developers का सर्किट 5% से घटाकर 2% किया गया है। Shoora Designs का प्राइस बैंड भी 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here