Home Business Share Market: Sensex में 500 अंक से ज्यादा की तेजी, Nifty भी 180 अंक चढ़ा

Share Market: Sensex में 500 अंक से ज्यादा की तेजी, Nifty भी 180 अंक चढ़ा

0
Share Market: Sensex में 500 अंक से ज्यादा की तेजी, Nifty भी 180 अंक चढ़ा

नई दिल्लीः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मार्केिट की शुरुआत पॉजिटिव हुई। सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 78,570 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 180 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में तेजी और 5 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.92% और कोरिया के कोस्पी में 1.63% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.21% तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here