Home Business ग्रीन सिग्नल के साथ खुली Stock market, 119 अंक के उछाल के साथ 23,846.90 पर ट्रेड कर रहा Nifty

ग्रीन सिग्नल के साथ खुली Stock market, 119 अंक के उछाल के साथ 23,846.90 पर ट्रेड कर रहा Nifty

0
ग्रीन सिग्नल के साथ खुली Stock market, 119 अंक के उछाल के साथ 23,846.90 पर ट्रेड कर रहा Nifty

नई दिल्लीः शेयर बाजार ने क्रिसमस की छुट्टी के बाद आज यानी 26 दिसंबर को कुछ शेयरों में एक्शन नजर आया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआत करने के बाद कुछ ही मिनटों में 400 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता नजर आया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (Nifty) 119 अंक चढ़कर कारोबार करने लगा। इस बीच बैंकिंग शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। ICICI Bank से लेकर SBI तक के शेयर तगड़ी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे, लेकिन बाजार की ये शुरुआती तेजी ज्यादा देर तक कायम नहीं रही।

बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,472.87 के लेवल से उछलकर 78,557.28 के स्तर पर खुला और कुछ ही देर में 419.80 अंक चढ़कर 78,892 के लेवल पर जा पहुंचा। यही नहीं सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर एनएसई का निफ्टी भी दिखाई दिया।

NSE Nifty 119 अंक की उछाल के साथ 23,846.90 पर ट्रेड कर रहा था, लेकिन घंटेभर बाद ही बाजी पलट गई और शुरुआत की तुफानी तेजी गायब हो गई। सबह 10.26 बजे पर सेंसेक्स महज 20 अंक की उछाल लेकर कारोबार कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here