Home Business शेयर बाजार में आया भारी उछाल, निवेशकों के चेहरे पर लौटी रौनक

शेयर बाजार में आया भारी उछाल, निवेशकों के चेहरे पर लौटी रौनक

0
शेयर बाजार में आया भारी उछाल, निवेशकों के चेहरे पर लौटी रौनक

नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में आई तेजी का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 500 अंक की तेजी आई जबकि 24,200 अंक के करीब पहुंच गया। सुबह 9.25 बजे 500.85 अंक यानी 0.65% की तेजी के साथ 77,555.79 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 141.75 अंक यानी 0.59% ऊपर 24,193.80 अंक पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72% गिरावट के साथ 77,054.94 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 158.95 अंक यानी 0.66% नीचे 24,052.05 अंक पर आ गया था।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर तेजी के साथ खुले। बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा 1.57 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, इंडिगो, एक्सिस बैंक आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और अडानी पोर्ट्स में उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इटरनल, एनटीपीसी, पावरग्रिड और मारुति में गिरावट रही।

इस बीच रुपया मामूली बदलाव के साथ डॉलर के मुकाबले 96.1725 पर खुला। पिछले सत्र में यह 96.20 पर बंद हुआ था। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी रही। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.39 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.39 प्रतिशत तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर पॉजिटिव रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20% ट्रांजिट शुल्क नहीं लगेगा। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर $85.71 पर ट्रेड कर रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here