नई दिल्ली : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। इस बजट से खासकर मिडिल क्लास, किसान, नौकरीरपेशा और महिलाओं को काफी उम्मीदें हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करना शुरू करेंगी।
इसी साल फरवरी में जो बजट पेश हुआ था, वह अंतरिम बजट था क्योंकि उसके ठीक दो महीने बाद लोकसभा चुनाव थे। बजट में कृषि, स्टार्ट-अप, आवास, रेलवे, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा पर जोर रहने की उम्मीद है। बजट में एनपीएस और आयुष्मान भारत पर कुछ घोषणाओं की उम्मीद है।
बजट में सरकार रोजगार सृजन पर जोर दे सकती है। साथ ही करदाताओं के लिए कर राहत का ऐलान हो सकता है।पेंशन योजनाओं को लेकर राज्यों के स्तर पर काफी चर्चा हुई है। केंद्र सरकार ने एनपीएस को लेकर समिति भी गठित की थी।