Read In English :
Deepinder Goyal Steps Down as Eternal Group CEO, Albinder Dhindsa to Take Chargeहालांकि दीपिंदर पूरी तरह से कंपनी से अलग नहीं हो रहे हैं। वह अब इटरनल बोर्ड में वाइस चेयरमैन और डायरेकटर की भूमिका निभाएंगे। कंपनी ने यह साफ किया है कि गोयल रणनीतिक मामलों में बोर्ड के साथ जुड़े रहेंगे वहीं दैनिक संचालन और व्यावसायिक फैसलों की जिम्मेदारी नए ग्रूप के सीईओ संभालेंगे। बता दें कि जोमैटो एटर्नल ग्रूप का हिस्सा है। दीपिंदर गोयल को ज्यादातर लोग जोमैटो के मालिक के तौर पर जानते हैं। दीपिंदर गोयल ने ऐशे समय इस्तीफा दिया है जब एटर्नल ग्रूप अपने विस्तार और रणनीतिक पुनर्गठन के दौर से गुजर रहा है। गोयल ने अपने कार्यकाल के दौरान कंपनी को काफी आगे पहुंचा दिया है।
आखिर क्यों छोड़ा सीईओ का पद?
गोयल ने अपने फैसल के पीछे का कारण भी बताया है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में वो कुछ ऐसे नए आईडियाज पर काम करना चाहते हैं जिसमें ज्यादा जोखिम, प्रयोग और खोज शामिल है। ऐसे प्रयोग किसी पब्लिक कंपनी के दायरे में फिट नहीं बैठते हैं। उन्होंने साफ किया है कि यदि ये विचार एटर्नल के रणनीतिक दायरे में होते हैं तो वे इन्हें कंपनी के अंदर ही आगे बढ़ाते परंतु ऐसा नहीं है। ऐसे में यह जरुरी था कि एटर्नल ग्रूप पूरी तरह से फोक्सड और डिसिप्लिन्ड रहे।गोयल ने यह भी माना है कि भारत में एक पब्लिक कंपनी के सीईओ पर कानूनी और बाकी जिम्मेदारियो का दबाव होता है जिसके लिए पूरी एकाग्रता की जरुरत होती है। यही कारण है कि यह बदलाव किया गया है।An important update on leadership changes at Eternal. pic.twitter.com/CALn2QQFWE
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) January 21, 2026