Entertainmentयूथ गेम खेलो इंडिया में चमकी बददी की प्रेरणा ठाकुर

यूथ गेम खेलो इंडिया में चमकी बददी की प्रेरणा ठाकुर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राज्यस्थान की पहलवान को हरा जीता कांस्य पदक

प्रेरणा की जीत से बीबीएन में  खुशी का माहौल

बददी/ सचिन बैंसल : भोपाल मध्य प्रदेश में यूथ गेम चल रही यूथ गेम खेलो इंडिया में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की बद्दी की प्रेरणा ठाकुर में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश में हिमाचल का नाम रोशन कर दिया है ।65 किलोग्राम वर्ग में प्रेरणा ठाकुर ने राजस्थान की पहलवान को 8-1 से हराकर यह शानदार जीत हासिल की और कांस्य पदक अपनी झोली में डाल दिया। पहले राउंड में प्रेरणा ने गुजरात की पहलवान को चित कर दिया और अगले दौर में प्रवेश किया अगले दौर में प्रेरणा ने महाराष्ट्र की पहलवान को 8-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां लग रहा था कि हिमाचल प्रदेश कुश्ती में गोल्ड मेडल की ओर बढ़ रहा है लेकिन सेमीफाइनल में प्रेरणा का मुकाबला हरियाणा की पहलवान के साथ हुआ और जहां हिमाचल के हाथ  निराशा हाथ लगी और प्रेरणा को 10-4 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन कांस्य पदक के लिए प्रेरणा ने एक बार फिर पुरजोर कोशिश करी और राजस्थान के पहलवान को हराकर कांस्य पदक पक्का कर लिया।

प्रेरणा हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की तहसील बद्दी के वार्ड नंबर 1 की निवासी है। प्रेरणा का जन्म महिंदर ठाकुर  के घर हुआ जो खुद भी एक पहलवान है और वर्तमान में स्पोर्ट्स के अध्यापक है ।महिंदर सिंह खुद भी पहलवान थे लेकिन वे अपने समय मे उन ऊंचाइयों पर नहीं जा सके लेकिन अपनी बेटी को खूब मेहनत करवाने के बाद  आज उनकी मेहनत का फल उन्हें मिला है। उनकी बेटी ने पूरे भारतवर्ष में अपना नाम चमकाया है। प्रेरणा का मेडल आने से बीबीएन क्षेत्र में पूरे खुशी और जश्न का माहौल है और प्रेरणा के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। प्रेरणा के घरवालों का कहना है कि जैसे ही बेटी कल मेडल लेकर वापस आती है उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...