Home Chandigarh Punjab के 87 मेधावी खिलाड़ियों को मिला Maharaja Ranjit Singh Award, CM Mann ने किया सम्मानित, देखें live

Punjab के 87 मेधावी खिलाड़ियों को मिला Maharaja Ranjit Singh Award, CM Mann ने किया सम्मानित, देखें live

0
Punjab के 87 मेधावी खिलाड़ियों को मिला Maharaja Ranjit Singh Award, CM Mann ने किया सम्मानित, देखें live

चंडीगढ़ः आज पंजाब सरकार की ओर से राज्यस्तरीय खेल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समारोह में 87 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया। समारोह के दौरान खिलाड़ियों को कुल 32.05 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि भी वितरित की। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर पंजाब और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष तौर पर सम्मानित किया।

 

भारतीय हॉकी टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार का कहना है कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों को पहचान देना और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन हरमंदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार आने के बाद पंजाब में खिलाड़ियों को जो सम्मान मिला है। उसके लिए उनका स्वागत है। उनकी सरकार आने के बाद जो खिलाड़ियों के लिए प्लेटफार्म बनाए गए हैं।

वहीं हॉकी टीम के कप्तान हरमंदीप सिंह ने कहा वह सीएम भगवंत मान का बहुत धन्यवाद करते हैं कि जो पंजाब में खेल को लेकर प्रोत्साहन कर रहे हैं। हम टीम की तरह खेले हुए हैं और जीते भी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उन्होंने एशियाई ट्रॉफी जीती है। जिस तरह से पंजाब में जो प्ले ग्राउंड बनाए जा रहे हैं, उसे और नए-नए खिलाड़ी निकलेंगे और उम्मीद है। हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम अपना बेस्ट दें और पंजाब के लिए मेडल लेकर आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here