Home Chandigarh सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, कई मीटर घसीटते हुए गिरा, देखें CCTV

सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, कई मीटर घसीटते हुए गिरा, देखें CCTV

0
सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, कई मीटर घसीटते हुए गिरा, देखें CCTV
चंडीगढ़ः धनास मार्बल मार्केट रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगने के बाद युवक कार के साथ कई मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस पूरी घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सामने आई फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद युवक काफी दूर तक घसीटती हुई चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी और हादसा इतनी तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझने या युवक की मदद करने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायल युवक को देखने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है और उसके आधार पर कार तथा चालक की पहचान की जा रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here