Home Chandigarh Punjab News: आम आदमी पार्टी भाजपा के खिलाफ करेगी प्रदर्शन, किया ऐलान

Punjab News: आम आदमी पार्टी भाजपा के खिलाफ करेगी प्रदर्शन, किया ऐलान

0
Punjab News: आम आदमी पार्टी भाजपा के खिलाफ करेगी प्रदर्शन, किया ऐलान

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने भाजपा की केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए आज पूरे पंजाब में बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार राजनीतिक विरोधियों को दबाने और उनकी आवाज को कुचलने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की भी भाजपा ने नाजायज गिरफ्तारी करवाई है, जिसके खिलाफ अब पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज करवाते हुए उग्र प्रदर्शन करेगी।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ : https://encounternewspaper.com/top-news/aaps-front-against-sanjeev-aroras-arrest-big-protest-against-bjp-in-ludhiana-today/

जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और वॉलंटियर्स आज पंजाब के सभी जिलों में भाजपा कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उनका आरोप है कि भाजपा विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा है। AAP नेताओं ने कहा कि पंजाब समेत देशभर में भाजपा की नीतियों और एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर लोगों में रोष बढ़ रहा है। इसी के चलते पार्टी ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे और भाजपा से जवाब मांगेंगे। पार्टी का कहना है कि वह किसी भी तरह की राजनीतिक दबाव की राजनीति से डरने वाली नहीं है और जनता के मुद्दों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here