Home Chandigarh Chandigarh ग्रेनेड हमले में आरोपी गिरफ्तार, जाने मामला

Chandigarh ग्रेनेड हमले में आरोपी गिरफ्तार, जाने मामला

0
Chandigarh ग्रेनेड हमले में आरोपी गिरफ्तार, जाने मामला

चंडीगढ़ –  सेक्टर-10 स्थित काेठी पर ग्रेनेड हमला करने वाले युवकों  पुलिस ने हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की टीम ने खन्ना के पास से दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान विशाल मसीह और रॉबिन मसीह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने देर रात काबू किया। अभी तक अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई।

उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस खुलासा कर सकती हैं।चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस, एनआईए समेत कई एजेंसियों की टीमें जांच में जुटी हैं। कोठी पर हमले के बाद जब आरोपी ऑटो से सेक्टर-18 पहुंचे तो वहां रेड लाइट थी। तब उन्होंने ऑटो चालक से रेड लाइट जंप कर तेजी से चलने को कहा। ऑटो चालक ने रेड लाइट जंप करने से साफ इनकार कर दिया।

जिसके बाद आरोपियों ने उसकी तरफ 500 रुपये का नोट फेंका और सेक्टर-18 के रिहायशी इलाके की तरफ भाग गए। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स और यूएपीए समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here