Home Chandigarh किसान आंदोलन में दिखे अमृतपाल सिंह और दीप सिद्धू पोस्टर

किसान आंदोलन में दिखे अमृतपाल सिंह और दीप सिद्धू पोस्टर

0

चंडीगढ़: दिल्ली कूच के चौथे दिन शुक्रवार को भी पंजाब के किसान हरियाणा से सटे शंभू और दाता सिंहवाला बार्डर पर डटे रहे। दाता सिंहवाला में शांति रही, लेकिन शंभू बार्डर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। यहां डेरा डाले कुछ युवाओं के हाथ में खालिस्तान समर्थक बैनर देखे गए। वहीं एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें अमृतपाल सिंह और दीप सिद्धू के बैनर लगे हुए है। वहीं बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस के लगाए सीसीटीवी कैमरे में कुछ प्रदर्शनकारी खालिस्तान समर्थक अमृतपाल का बैनर बड़े होर्डिंग में लगाते देखे गए है।

बता दें कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह इन दिनों असम की जेल में बंद हैं। 23 अप्रैल, 2023 को उसे मोगा के पास एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया था। अमृतपाल पर आइएसआइ कनेक्शन, विदेश से फंडिग, अवैध हथियार और खालिस्तान समर्थक होने पर केस दर्ज किया गया था। फरार होने के बाद कुरुक्षेत्र में भी अमृतपाल ने शरण ली थी। बाद में उसे मोगा से गिरफ्तार किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here