Blog

  • Jalandhar News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने आदमपुर में कत्ल केस में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सब-डिवीजन आदमपुर की निगरानी में इंस्पेक्टर पंकज कुमार, प्रभारी थाना आदमपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव मानको में हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 4 जुलाई को थाना आदमपुर को गांव मानको में एक किसान के खेतों में खून से लथपथ अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

    पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि 4 जुलाई को दिलबाग सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव कद्दो, थाना दोराहा, जिला लुधियाना के बयानों के आधार पर एफआईआर संख्या 144 दिनांक 04.07.2026, धारा 103 BNS के तहत थाना आदमपुर, जिला जालंधर ग्रामीण में दर्ज की गई।

    जांच के दौरान मृतक की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी मान पुत्र मोहन सिंह निवासी सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहिब, हाल निवासी गांव कद्दो, थाना दोराहा, जिला लुधियाना के रूप में हुई, जो शिकायतकर्ता दिलबाग सिंह का करीबी मित्र था। जांच के दौरान नभप्रीत सिंह उर्फ नभप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव शाहपुर, तहसील अमलोह, जिला फतेहगढ़ साहिब की इस वारदात में संलिप्तता सामने आई, जिसे कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नभप्रीत सिंह उर्फ नभप्रीत सिंह को बीते दिन गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर वारदात से संबंधित अन्य तथ्य एवं साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।

     

     

  • Punjab News: अमरनाथ यात्रा पर अर्बन स्टेट के व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: अमरनाथ यात्रा पर अर्बन स्टेट के व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः अर्बन एस्टेट के निवासी की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज बत्रा के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिवार में शोक की लहर छा गई। मामले की जानकारी देते हुए भांजे आशीष अरोड़ा ने बताया कि उसके मामा मनोज बत्रा अमरनाथ यात्रा पर गए थे। इस दौरान बालटाल के पास उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इस दौरान मनोज ने फोन कर परिवार को जानकारी दी कि उनके फेफड़ों में पानी भर गया है।

    <iframe src=”https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F4517585775154449%2F&show_text=false&width=560&t=0″ width=”560″ height=”314″ style=”border:none;overflow:hidden” scrolling=”no” frameborder=”0″ allowfullscreen=”true” allow=”autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share” allowFullScreen=”true”></iframe>

    ऐसे में आर्मी के जवानों द्वारा उन्हें उपचार के लिए श्रीनगर में स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया जा रहा है और उन्होंने परिवार को जल्द अस्पताल में पहुंचने की अपील की। इसके बाद उन्हें किसी अन्य व्यक्ति का फोन आया और उसने जल्द से जल्द श्रीनगर पहुंचने की अपील की। घटना रविवार 5 जुलाई की है। जिसके बाद परिवार तुरंत बालटाल के लिए रवाना हो गया। इस दौरान परिवार अगले दिन सोमवार को सोलय में स्थित अस्पताल में पहुंचे, जहां मामा आराम कर रहे थे। परिवार द्वारा डॉक्टरों से बात की गई तो डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है और उनके फेफड़ो में पानी भर गया है।

    घटना के दौरान शिव संघ का कोई भी व्यक्ति अस्पताल में मौजूद नहीं था और मामा अकेले अस्पताल में मौजूद थे। परिवार ने अन्य व्यक्ति को मामा के पास भेजा, लेकिन उसकी पत्नी गर्भवती होने के कारण वह भी अस्पताल से चला गया। इस दौरान मामा की हालत में सुधार होने लगा था, लेकिन अचानक मामा की सेहत खराब होने लगी और उन्हें दस्त की परेशानी हो गई। जिसके बाद उनका ऑक्सीजन लैवल कम होने लगा। इस दौरान मामा को कार्डियक अरेस्ट आ गया।

    डॉक्टरों द्वारा सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन ऑक्सीजन लैवल कम होने के कारण उन्हें वेटिंलेटर पर रखा गया। जिसके बाद दोबारा से 2 से 3 बार कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी तबीयत बिगड़ने से मामा की मौत हो गई। वहीं शिव संघ के लोगों से बात की गई तो उनका कहना है कि मनोज अरोड़ा की तबीयत श्रीनगर में खराब हो रही थी, लेकिन उन्हें किसी को तबीयत खराब होने का एहसास नहीं होने दिया। ऐसे में यात्रा शुरू होने से पहले तबीयत खराब होने के बाद उनका निधन हो गया।

     

  • Punjab News: दिन दहाड़े लुटेरों ने छीनी महिला की बालियां, पीड़िता ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े लुटेरों ने छीनी महिला की बालियां, पीड़िता ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में स्नेचर आए दिन घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। रोजाना चोरी की वारदातों की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला मोहल्ला पलाई गेट में से स्नेचिंग का सामने आया है। जहां दिन दहाड़े मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरे बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां झपट कर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैं कि किस तरह मोटरसाइकिल सवार लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद कितनी तेजी से फरार हो गए।

    इस संबंध में बात करते हुए पीड़ित बुजुर्ग माता विद्या ने बताया कि वह घर के बाहर गेट के पास खड़ी थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 नौजवान आए, और कहने लगे कि माता जी हम वहां से आए है। जैसे ही वह जगह का पूछने लगी तो एक स्नेचर ने उसके कानों में पहनी सोने की बालियां झपट लीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उसने बहादुरी दिखाते हुए एक स्नेचर को काबू कर लिया। महिला ने कहाकि उसने स्नेचर की टी-शर्ट पकड़े रखी और वह घसीटते हुए उसे ले गया। वहीं स्नेचर टी-शर्ट खोलकर घटना स्थल से फरार हो गया।

    इस मामले की जानकारी फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है। वहीं रमेश कुमार ने कहा कि आज सुबह वह दुकान खोलकर बैठे थे। जिसके बाद वह बस स्टैंड चला गया। ऐसे में प्लेटिना बाइक सवार 2 स्नेचर आए और माता की बालियां छीनकर फरार हो गए। माता ने एक स्नेचर को काबू कर लिया और हादसे में स्नेचर की टी-शर्ट भी फट गई। लेकिन स्नेचर टी-शर्ट खोलकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते एएसआई जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस द्वारा बयान दर्ज कर लिए गए है। परिवार ने इंसाफ का गुहार लगाई है।

  • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया

    मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया। यह कार्यालय कुछ समय पहले ही शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित किया गया है।
    मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के लोगों को इस नई सुविधा के लिए बधाई देते हुए कहा कि कांगड़ा तथा आसपास के जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग की बड़ी आबादी निवास करती है। आयोग का कार्यालय धर्मशाला स्थानांतरित होने से लोगों को अब अपने कार्य के लिए शिमला नहीं आना पड़ेगा, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी तथा आयोग की सेवाएं शीघ्रता और सरलतापूर्वक मिलेगी।
    मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कांगड़ा को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) का कार्यालय भी शीघ्र खोलने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले को प्रदेश की पर्यटन राजधानी घोषित किया है और इसी दिशा में कई सरकारी कार्यालयों को कांगड़ा स्थानांतरित किया जा रहा है। आने वाले समय में भी अन्य सरकारी कार्यालयों को कांगड़ा जिले में स्थानांतरित करने की योजना है। राज्य सरकार शिमला जिले के डोडरा क्वार क्षेत्र को अन्य पिछड़ा वर्ग का दर्जा तथा कांगड़ा जिले के बड़ा भंगाल क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलवाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

    इससे पूर्व, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष प्रभात चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और आयोग का कार्यालय धर्मशाला स्थानांतरित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से कांगड़ा तथा आसपास के जिलों के ओबीसी समुदाय के लोगों को आयोग की सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक सुरेश कुमार, विनोद सुल्तानपुरी एवं सुदर्शन बबलू तथा पूर्व विधायक सतपाल रायजादा शिमला में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे, जबकि आयोग के सदस्य राकेश चौधरी, अधिवक्ता कश्मीर सिंह भारती एवं राजीव राणा तथा उपायुक्त हेमराज बैरवा धर्मशाला से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत उप-केन्द्र का शुभारम्भ किया

    मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत उप-केन्द्र का शुभारम्भ किया

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश सचिवालय से 7.54 करोड़ रुपये की लागत से हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्मित 33/11 के.वी. विद्युत उप-केन्द्र पटलांदर (अंसला) का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस परियोजना के तहत चबुतरा से अंसला तक लगभग 7.2 किलोमीटर लंबी 33 के.वी. एच.टी.एस.सी. लाइन बिछाई गई है, जिससे उप-केन्द्र को सुदृढ़ एवं निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इससे सुजानपुर क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों-पटलांदर, रंगर, चौरी, अंसला, भगोल, चमियाना, दुहाक, सौद, भटेरा, पनोह, धैल, जियार कसीरी, पीपल, टिक्करु, सपाहल तथा आसपास के क्षेत्रों के लगभग 14,000 लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं निरंतर विद्युत आपूर्ति का लाभ प्राप्त होगा।

    उन्होंने कहा कि इस विद्युत उप-केन्द्र से 11 के.वी. कोट चौरी, सुजानपुर, पटलांदर तथा पलाई फीडरों को विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाएगी। वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के लिए इस उप-केन्द्र को 33 के.वी. विद्युत उप-केन्द्र टौणी देवी तथा 33 के.वी. विद्युत उप-केन्द्र सुजानपुर से जोड़ा गया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। सुक्खू ने कहा कि इससे क्षेत्र में भविष्य में बढ़ने वाली विद्युत मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी तथा लाइन की लंबाई कम होने तथा फीडर के आपस में जुड़े होने के कारण विद्युत हानि में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का भी प्रभावी समाधान होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक रणजीत सिंह राणा समय-समय पर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मेरे पास आते थे और राज्य सरकार ने इस कार्य को पूर्ण करने के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर सुजानपुर जाकर इस परियोजना का शुभारम्भ करना चाहते थे लेकिन बरसात के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के एक समान विकास को सुनिश्चित कर रही है।

    सुजानपुर में उपस्थित विधायक रणजीत सिंह राणा ने इस परियोजना के शुभारम्भ के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की 16 पंचायतें इससे लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, अध्यक्ष राज्य कांग्रेस कमेटी विनय कुमार, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सुरेश कुमार एवं सुदर्शन बबलू, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, प्रबन्ध निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड आदित्य नेगी शिमला में उपस्थित थे जबकि उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ तथा पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह वर्चुअल माध्यम से सुजानपुर, हमीरपुर से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • जूतो के शोरूम में लगी भीषण आग, एक किमी. दूर से दिख रही लपटें और धुआं, देखें वीडियो

    जूतो के शोरूम में लगी भीषण आग, एक किमी. दूर से दिख रही लपटें और धुआं, देखें वीडियो

    गाजियाबादः घंटाघर इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध जूते के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग शोरूम के तीसरे तल पर बने गोदाम में लगी, जहां जूतों का भारी स्टॉक रखा हुआ था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान तेजी से शुरू कर दिया। धुएं का गुबार आसमान तक उठता दिखाई दे रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग की लपटों ने आसपास खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।
    आग के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। हादसे में शोरूम में रखे लाखों रुपए के जूते जलकर राख हो गए। गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में घंटाघर स्थित इस जूतों के शोरूम में इससे पहले भी दो बार आग लग चुकी है। खास बात यह है कि दोनों बार की तरह इस बार भी आग शोरूम की ऊपरी मंजिल पर ही लगी। आग लगते ही लपटें तेजी से ऊपरी मंजिल में फैल गईं और शोरूम की बाहर की कांच की खिड़कियों से भी आग की लपटें निकलने लगीं। घटना के समय ऊपरी मंजिल पर मौजूद कर्मचारियों ने समय रहते नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल ने बताया- आग बुझाने के लिए अलग-अलग फायर स्टेशनों से 10 दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाई गई हैं। करीब आधे धंटे की मशक्कत के बाद अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इसी शोरूम में पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आग किन परिस्थितियों में लगी है। घटना के समय गाजियाबाद में बारिश भी हो रही थी। माना जा रहा है कि बारिश के कारण आग तेजी से नहीं फैल सकी, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में मदद मिली।  
  • Jalandhar News: KV School की छात्रा की मौत को लेकर CCTV आई सामने, परिवार ने लगाई गुहार, देखे वीडियो

    Jalandhar News: KV School की छात्रा की मौत को लेकर CCTV आई सामने, परिवार ने लगाई गुहार, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: कैंट के अधीन आते केवी-4 स्कूल की 5वीं की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक बच्ची आर्मी की मौत ट्रक की चपेट में आने से हुई है। मृतिका की पहचान पायल निवासी सोढल के रूप में हुई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची स्कूल के बाहर खड़ी है और बस चालक अन्य बच्चों को लेने के लिए स्कूल के अंदर जा रहा है। वहीं घटना स्थल पर आर्मी का ट्रक भी गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार केवी-4 स्कूल की बस बच्चों को लेकर केवी-3 स्कूल के बाहर पहुंची थी। जिसके बाद सभी बच्चों ने केवी-3 स्कूल से निकलना था।

     

     

    वहीं पायल भी सहेलियों के साथ बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आर्मी का ट्रक भी स्कूल में पहुंचा। ट्रक चालक द्वारा यू-टर्न लेने के दौरान पायल ट्रक के टायर के नीचे आ गई और टायर सिर से गुजरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्कूल ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधक और पिता अशोक कुमार को दी। घटना की सूचना मिलते पिता अशोक मौके पर पहुंचे। पिता ने कहा कि घटना स्थल पर देखा कि बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख वह बेसुध हो गया। पीड़ित पिता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    मामले की जानकारी देते हुए बस चालक ने कहा कि बच्ची के शरीर पर ट्रक के टायरों के निशान दिखाई दे रहे है। व्यक्ति के अनुसार केवी-4 की बच्ची थी और केवी-3 से बच्चों को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करने के लिए खड़े थे। इस दौरान बस से बच्चों को उतारकर दूसरी बस में शिफ्ट किया जाता है। ऐसे में बच्चे साइड पर खड़े थे। घटना के दौरान आर्मी ट्रक चालक की गाड़ी ऊंची होने के कारण उसे दिखाई नहीं दिया और बच्ची के सिर से ट्रक का टायर गुजर गया। घटना के दौरान अन्य बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन ट्रक पायल के सिर से गुजर गया।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने कहाकि उन्हें केवी-3 से सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि पायल नामक छात्रा केवी-4 में पढ़ती थी। इस दौरान स्कूल बस चालक केवी-4 से केवी-3 के बाहर पहुंचा था। बस चालक बच्चों को लेने के लिए स्कूल के अंदर गया था। इस दौरान आर्मी ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। जांच अधिकारी ने कहा कि बच्ची के परिजनों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ली गई है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है।

    वहीं अशोक कुमार ने कहाकि उसने अपनी 10 वर्षीय 5वीं कक्षा में बच्ची को स्कूल पढ़ने के लिए भेजा था। इस दौरान उसे दोपहर को बस ड्राइवर का फोन आया कि बच्ची का एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान मौके पर आकर देखा आर्मी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने कहा कि बच्चों ने आर्मी ट्रक चालक को आवाज भी दी, लेकिन उसने कुछ नहीं सुना और बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई। इस घटना को लेकर पिता ने इंसाफ की गुहार लगाई है। हालांकि आर्मी ट्रक चालक का कहना हैकि बच्ची उसके ट्रक की चपेट में नहीं आई है।

  • दर्दनाक हादसाः बेकाबू होकर कई बार पलटी गाड़ी, युवती की मौत, देखें CCTV

    दर्दनाक हादसाः बेकाबू होकर कई बार पलटी गाड़ी, युवती की मौत, देखें CCTV

    सीहोरः मध्य प्रदेश के सीहोर में भीषण सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। वहीं हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार टवेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, टवेरा वाहन में सवार सभी लोग खंडवा के निवासी थे और नरसिंहपुर की ओर जा रहे थे। भेरूंदा मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। वीडियो में देखा जा सकता हैकि गाड़ी ने कई बार पलटियां खाई और खेतों में पलट गई।
  • E-20 Petrol को लेकर गरमाया मामला, केंद्र पर बरसे अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    E-20 Petrol को लेकर गरमाया मामला, केंद्र पर बरसे अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः E-20 Petrol को लेकर मामला गरमाने लगा है। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E-20 Petrol को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने कहा है कि ई20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित) ईंधन को लेकर आम जनता के बीच गहरा आक्रोश और विरोध है। इसके बावजूद केंद्र सरकार जनभावनाओं को दरकिनार कर अपने फैसले पर टस से मस नहीं हो रही है। केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि सरकार इस मामले में इतनी जिद क्यों अड़ाए हुए है और अपनी बात से पीछे हटने को तैयार क्यों नहीं है। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि जनता को गुमराह करने के लिए लगातार विरोधाभासी और झूठे दावे किए जा रहे हैं, जहां सरकार के ही अलग-अलग मंत्री इस विषय पर अलग-अलग राग अलाप रहे हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बिना तैयारी के पूरे देश पर E20 पेट्रोल थोप रही है, जिससे करोड़ों पुराने वाहन प्रभावित हो सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि कई ऑटो कंपनियों के ओनर मैनुअल में E10 से अधिक एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की अनुमति नहीं दी गई है, जबकि कंपनियां सरकार के दबाव में अलग बयान दे रही हैं। उन्होंने मांग की कि पेट्रोल पंपों पर E0, E10 और E20 तीनों विकल्प उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार पेट्रोल चुन सकें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को समझाने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है और ऑटो कंपनियों से भी E20 के पक्ष में बयान दिलवा रही है। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई को छह प्रमुख ऑटो कंपनियों को बुलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कराई गई, जहां E20 पेट्रोल को सुरक्षित बताया गया।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 6 कंपनियों में से तीन कंपनियों मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और हीरो मोटोकॉर्प ने मीडिया के सामने कहा कि E10 या उससे पुराने वाहनों में भी E20 पेट्रोल इस्तेमाल किया जा सकता है और इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों के ओनर मैनुअल में साफ लिखा है कि वाहन में अधिकतम 10 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का उपयोग किया जाना चाहिए। यदि 10 प्रतिशत एथेनॉल से भी ड्राइविंग या माइलेज में परेशानी हो तो बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

    केजरीवाल ने कहा कि टोयोटा की कई गाड़ियों जैसे इनोवा, फॉर्च्यूनर और अन्य मॉडलों के मैनुअल में E10 तक की अनुमति दी गई है। इसी तरह मारुति के कई मॉडलों के मैनुअल में भी 10 प्रतिशत से अधिक एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की अनुमति नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कंपनियों के दस्तावेज कुछ और कहते हैं, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलग दावा क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों को पत्र लिखेंगे और उनसे लिखित में यह आश्वासन मांगेंगे कि यदि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से किसी वाहन की माइलेज कम होती है या इंजन और फ्यूल सिस्टम को नुकसान पहुंचता है, तो उसकी भरपाई कौन करेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले सप्ताह प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखेंगे।

    उन्होंने कहा कि यदि सरकार E20 लागू करना चाहती है तो उसे यह स्पष्ट करना चाहिए कि पुराने वाहनों को होने वाले संभावित नुकसान की जिम्मेदारी सरकार लेगी या संबंधित ऑटो कंपनियां। उन्होंने कहा कि यदि किसी वाहन की माइलेज में बड़ी गिरावट आती है या इंजन खराब होता है तो उसका मुआवजा उपभोक्ता को मिलना चाहिए। केजरीवाल ने दावा किया कि देश में लगभग 22 करोड़ मोटरसाइकिल और 8 करोड़ कारें ऐसी हैं जो E20 के अनुरूप नहीं बनी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में करीब 30 करोड़ वाहन जोखिम में हैं और लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि E20 को अनिवार्य बनाने के बजाय पेट्रोल पंपों पर E0, E10 और E20 तीनों विकल्प उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को यह अधिकार होना चाहिए कि वह अपनी गाड़ी की क्षमता और अपनी जरूरत के अनुसार ईंधन का चयन करे।

     

  • Jalandhar News: आर्मी ट्रक की चपेट में आने से स्कूल छात्रा की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आर्मी ट्रक की चपेट में आने से स्कूल छात्रा की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कैंट के अधीन आते केवी-4 स्कूल की 5वीं की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक बच्ची आर्मी की मौत ट्रक की चपेट में आने से हुई है। मृतिका की पहचान पायल निवासी सोढल के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस और परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार केवी-4 स्कूल की बस बच्चों को लेकर केवी-3 स्कूल के बाहर पहुंची थी। जिसके बाद सभी बच्चों ने केवी-3 स्कूल से निकलना था।

    वहीं पायल भी सहेलियों के साथ बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आर्मी का ट्रक भी स्कूल में पहुंचा। ट्रक चालक द्वारा यू-टर्न लेने के दौरान पायल ट्रक के टायर के नीचे आ गई और टायर सिर से गुजरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्कूल ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधक और पिता अशोक कुमार को दी। घटना की सूचना मिलते पिता अशोक मौके पर पहुंचे। पिता ने कहा कि घटना स्थल पर देखा कि बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख वह बेसुध हो गया। पीड़ित पिता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    मामले की जानकारी देते हुए बस चालक ने कहा कि बच्ची के शरीर पर ट्रक के टायरों के निशान दिखाई दे रहे है। व्यक्ति के अनुसार केवी-4 की बच्ची थी और केवी-3 से बच्चों को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करने के लिए खड़े थे। इस दौरान बस से बच्चों को उतारकर दूसरी बस में शिफ्ट किया जाता है। ऐसे में बच्चे साइड पर खड़े थे। घटना के दौरान आर्मी ट्रक चालक की गाड़ी ऊंची होने के कारण उसे दिखाई नहीं दिया और बच्ची के सिर से ट्रक का टायर गुजर गया। घटना के दौरान अन्य बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन ट्रक पायल के सिर से गुजर गया।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने कहाकि उन्हें केवी-3 से सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि पायल नामक छात्रा केवी-4 में पढ़ती थी। इस दौरान स्कूल बस चालक केवी-4 से केवी-3 के बाहर पहुंचा था। बस चालक बच्चों को लेने के लिए स्कूल के अंदर गया था। इस दौरान आर्मी ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। जांच अधिकारी ने कहा कि बच्ची के परिजनों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ली गई है।परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है।

    वहीं अशोक कुमार ने कहाकि उसने अपनी 10 वर्षीय 5वीं कक्षा में बच्ची को स्कूल पढ़ने के लिए भेजा था। इस दौरान उसे दोपहर को बस ड्राइवर का फोन आया कि बच्ची का एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान मौके पर आकर देखा आर्मी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने कहा कि बच्चों ने आर्मी ट्रक चालक को आवाज भी दी, लेकिन उसने कुछ नहीं सुना और बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई। इस घटना को लेकर पिता ने इंसाफ की गुहार लगाई है। हालांकि आर्मी ट्रक चालक का कहना हैकि बच्ची उसके ट्रक की चपेट में नहीं आई है।