Blog

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में एंटी-रैगिंग सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय ऊना में एंटी-रैगिंग सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में 12 से 18 अगस्त, 2025 तक एंटी-रैगिंग सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।  जिसका उद्देश्य सभी छात्रों के लिए एक सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देना था। सप्ताह भर चले इस अभियान में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया था। जिसने कॉलेज की रैगिंग-मुक्त नीति को मजबूत किया।

    सप्ताह के मुख्य कार्यक्रमों में पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता शामिल थी, दोनों का विषय एंटी-रैगिंग था। विभिन्न विभागों के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और शक्तिशाली पोस्टर व विचारोत्तेजक निबंध प्रस्तुत किए। इसके साथ ही, छात्रों द्वारा एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसने रैगिंग के भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभावों को दर्शाया और सहानुभूति व एकजुटता का संदेश दिया। निर्णायक मंडल में प्रो. रुचि शर्मा, प्रो. श्वेता शर्मा और प्रो. अनीता सैनी शामिल थीं।

    निबंध प्रतियोगिता में नेहा (प्रथम), शुभांगी (द्वितीय), रेशम कुमारी (तृतीय) स्थान पर रहीं।पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता में कोमल (प्रथम), सपना (द्वितीय), मुस्कान (तृतीय) स्थान पर रहीं। समापन समारोह के अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों और एंटी-रैगिंग समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कॉलेज प्रशासन समय समय पर इस तरह की जानकारियां बच्चों के साथ साझा करते रहते हैं । उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने प्राध्यापकों का सम्मान करें, और  इस तरह के गतिविधियों में कभी भी शामिल न हों और अपने आप को एक अच्छा नागरिक बनाएं ।

    एंटी-रैगिंग क्लब की संयोजक प्रो. शशि कंवर ने रैगिंग के कानूनी और नैतिक आयामों के बारे में बात की और छात्रों से किसी भी घटना की तुरंत रिपोर्ट करने का आग्रह किया।

    इस अवसर पर प्रो. पुनीत कंवर और प्रो. संजय वर्मा भी उपस्थित थे। समिति के अन्य सदस्य प्रो. अश्वनी शर्मा, प्रो. संजय शर्मा, प्रो. प्रोमिला, प्रो. अलका, प्रो. निकिता शर्मा, प्रो. उपासना शर्मा, प्रो. अशोक कपिल, प्रो. रिचा, प्रो. पूजा और प्रो. करण शर्मा एवं अन्य प्राध्यापक गण भी मौजूद रहे।

  • Punjab News: फिल्मी स्टाइल में नाका तोड़ भागा कार चालक, पुलिस ने पीछा कर दबोचा, देखें वीडियो

    Punjab News: फिल्मी स्टाइल में नाका तोड़ भागा कार चालक, पुलिस ने पीछा कर दबोचा, देखें वीडियो

    मोगा: कस्बा बाघापुराना में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नशे में धुत युवक अपनी आई-20 कार लेकर पुलिस नाका तोड़ भाग गया। बाघापुराना पुलिस ने गांव गिल के पास नाकाबंदी के दौरान कार चालक मौके से भाग गया। इस दौरान कार चालक ने कई जगहों सहित पास में खड़ी एक्टिवा को भी टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    मिली जानकारी अनुसार चालक पूरी तरह नशे की हालत में था और उसने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा भी डाला। पुलिस ने आरोपित को पकड़ने की कोशिश की तो वह कार को गलियों से लेकर भाग गया और भागते समय उसने कई जगह खड़ी एक्टिवा को भी टक्कर मारी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार पर ईंट-पत्थर और लाठियां बरसाईं, जिससे कार के शीशे टूट गए। हालांकि गनीमत रही कि किसी की जान को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और पुलिस ने युवक को कार समेत काबू कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

  • Punjab Cabinet में एक और विभाग संभालेंगे संजीव अरोड़ा, सरकार ने दी अहम जिम्मेदारी

    Punjab Cabinet में एक और विभाग संभालेंगे संजीव अरोड़ा, सरकार ने दी अहम जिम्मेदारी

    लुधियाना: पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजीव अरोड़ा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पंजाब सरकार ने उन्हें एक और नया विभाग दिया है। पहले उनको औद्योगिक एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, एनआरआई और अब बिजली विभाग मिला है। अब वह चार विभागों का कार्यभार संभालेंगे। पंजाब के नए पावर मंत्री के तौर पर उन्हें नियुक्त किया गया है।

    गौरतलब है कि इससे पहले यह विभाग हरभजन सिंह ई.टी.ओ के पास में था परंतु अब हरभजन सिंह ई.टी.ओ से यह विभाग वापिस ले लिया गया है। संजीव अरोड़ा को यह विभाग दिया गया है। वहीं हरभजन सिंह ई.टी.ओ के पास सिर्फ पी.डीब्ल्यू.डी विभाग ही रहेगा। इससे पहले हरभजन के पास दो विभाग थे परंतु इसमें बिजली विभाग और पी.डीब्ल्यू.डी विभाग था लेकिन अब बिजली विभाग की कमान संजीव अरोड़ा संभालेंगे।

    लुधियाना पश्चिमी सीट पर प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने प्रचार के दौरान उन्होंने अरोड़ा को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था ऐसे में उनकी जीत के बाद उन्हें दो विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

    संजीव अरोड़ा ने लुधियाना में बहुमत के साथ चुनाव जीता था। विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के कारण सीट खाली थी जिसके बाद लोगों ने वोट डालकर संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट की सीट से विधायक बनाया था। लुधियाना वेस्ट से विधायक निर्वाचित होने से पहले संजीव अरोड़ा राज्यसभा सांसद भी थे परंतु उपचुनाव जीतने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अरोड़ा पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक सीनियर नेता हैं।

  • राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय की रोवर रेंजर इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें एकल नृत्य, एकल गीत ,समूह नृत्य, ड्राइंग , पेंटिंग एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मीता शर्मा ने मुख्यातिथि  के रूप में शिरकत की ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया ।एकल गीत में शिवांगी  ने  प्रथम स्थान,  बंटी   ने दूसरा एवं  अंजलि  ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ग्रुप बी ने प्रथम स्थान, ग्रुप डी    ने द्वितीय एवं ए  ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार ड्राइंग और पेंटिंग में शिल्पा सोढ़ी ने प्रथम,दमन सिंह राणा   ने द्वितीय एवं शाहबाज ने तीसरा स्थान हासिल किया।इसी के साथ नृत्य प्रतियोगिता में काजल एवं टीम  प्रथम, पूजा एवं टीम  ने द्वितीय तथा रितिका एवं टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।प्राचार्य महोदय ने इस कार्यक्रम का आयोजन करवाने के लिए  रोवर्स स्काउट लीडर डॉ शाम सिंह बैंस की सराहना की और बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

    इस  अवसर पर  डॉ संजय वर्मा , डॉ भगवान दास, प्रो मंजीत एवं निर्णायक मंडल में डॉ मदन, डॉ रंजू बनोता, डॉ मोनिका ठाकुर एवं प्रो विकास शामिल  रहे।

  • Punjab: इस इलाके में चली गोली, 12 वर्षीय बच्चे के सिर में फंसी, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में चली गोली, 12 वर्षीय बच्चे के सिर में फंसी, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गोली लगने से 12 साल का मासूम घायल हो गया। थाना सदर के अधीन आते पॉश कॉलोनी रोज़ एवेन्यू में घर की अलमारी से कपड़े पहनने के लिए निकाल रहा था। इस दौरान अलमारी में रखी पिस्तौल जमीन पर गिर गई और अचानक गोली चल गई। घटना में 12 वर्षीय बच्चे के सिर में गोली लगी। घटना के तुरंत बाद बच्चे को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    बताया जा रहा है कि बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चे की पहचान करवेन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गोली उसके सिर में फंस गई है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चे की हालत क्रिटिकल बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। जहां उसकी हालत अधिक गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है। दूसरी तरफ थाना सिटी के एसएचओ का कहना है कि बच्चा स्कूल से आया था और अलमारी खोलकर कपड़े पहनने लगा। अलमारी में पिस्तौल रखी थी। पिस्तौल जैसे ही जमीन पर गिरी और गोली चल गई। गोली चलते ही बच्चे के सिर पर जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की जांच की जा रही है। अभी फिलहाल परिवार के लोग अस्पताल में हैं।

  • क्या CP Radhakrishnan बनेंगे नए उपराष्ट्रपति? पीएम मोदी से मुलाकात के चलते लगी अटकलें!

    क्या CP Radhakrishnan बनेंगे नए उपराष्ट्रपति? पीएम मोदी से मुलाकात के चलते लगी अटकलें!

    नई दिल्ली: एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी राधाकृष्णन अब दिल्ली में पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी के कई सीनियर नेता मौजूद रहे। उनका काफिला पहले से ही तैयार था। इस दौरान गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद राधाकृष्णन ने पीएम के साथ भी मुलाकात की है। पीएम से मुलाकात के बाद सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। उन्होंने कहा कि – ‘आज नई दिल्ली में हमारे प्रिय जननेता हमारे परम आदरणीय माननीय पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’। गौरतलब है कि बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए ने रविवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसका ऐलान बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद हुआ है। इसमें पीएम और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के सीनियर नेता भी शामिल थे।

    आखिर कौन है सीपी राधाकृष्णन?

    सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोनुसामी है। उन्होंने 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली थी। इससे पहले वो करीब डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे हैं। झारखंड में कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें तेलांगना के राज्यपाल और पुडुचेरी के लेफ्टिनेंट गर्वनर का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा था। सीपी राधाकृष्णन का तमिलनाडु की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में चार दशकों से भी ज्यादा का अनुभव है। उनका जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में हुआ था। गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था। 74 वर्षीय धनखड़ अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति बने थे परंतु दो साल के बाद ही उन्होंने पद छोड़ दिया। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों की मानें तो डीएमके ने इंडिया ब्लॉक को सुझाव दिया है कि उनके खिलाफ तमिलनाडु से ही उम्मीदवार उतार दिया जाए।    
  • Himachal News: वशिष्ट पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया

    Himachal News: वशिष्ट पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया

    ऊना/ सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। एक भव्य मंदिर बनाकर स्कूल को कृष्ण की नगरी के रूप में सजाया गया ।इस शुभ अवसर पर कृष्ण कन्हैया ने मटकी फोड़ी और इसके उपरांत सभी बच्चों को माखन मिश्री का  प्रसाद दिया गया। जन्माष्टमी के इस अवसर पर  ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ और ‘एकल गायन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।

    फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा – कृष्ण, सुदामा, मीराबाई, गूगल, वृक्ष आदि के रूप धारण किए थे । सभी विद्यार्थी रंग -बिरंगे परिधानों में बहुत ही आकर्षक लग रहे थे।स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा प्रथम) से अंशदीप, वियान प्रथम, अभिधा, दिव्यम , भाविनी पुरी द्वितीय,  रुषांक , वान्या तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा दूसरी से तनिप साहू, अथर्व  प्रथम,  अमाहिरा वशिष्ट द्वितीय , दिव्यांश , मेहताब सिंह तृतीय स्थान पर रहे ।एप्पल ग्रुप (कक्षा तीसरी) से दिव्यांश, परीक्षित जसवाल प्रथम , युवान द्वितीय, कृषिका खन्ना ,रूही रेहल ,नेरिती शर्मा तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा चौथी से रक्षित, शौर्य कौशल प्रथम , हारविका द्वितीय तथा विराज कंवर तृतीय स्थान पर रहे ।एकल गायन प्रतियोगिता में अपनी गायन कला का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने सभी के मन को मोह लिया।

    बच्चों के द्वारा गाए  मधुर गीतों को सुनकर सभी विद्यार्थी व शिक्षक खुशी से झूमने लगे। ऑरेंज ग्रुप में से ख्वाहिश राणा प्रथम, अवनीत द्वितीय तथा  सांविका शर्मा, बानी तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप में से विनायक, नमिश बस्सी प्रथम , ईशा शर्मा  , इशिका राणा द्वितीय,  देवांश वशिष्ट, आर्यवीर तृतीय स्थान पर रहे। मेलन ग्रुप में से जसलीन कौर प्रथम,जाग्रत शर्मा द्वितीय  तथा  कनिका,शगुन तृतीय स्थान पर रहे।  । स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल  ने बच्चों को जन्माष्टमी  पर्व के महत्व के बारे में समझाया और उन्हें भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी  । स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि ऐसे त्योहार मनाकर बच्चों को अपनी धार्मिक संस्कृति के बारे में पता चलता है और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ावा मिलता है। स्कूल के अध्यक्ष सतपाल वशिष्ट ने  सभी को जन्माष्टमी के  पावन अवसर पर  शुभकामनाएं दीं।

  • Punjab News: इस इलाके में पुली में बहता मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुली में बहता मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में शहरी क्षेत्र ग्यासपुरा के साथ लगती ईश्वर नगर पुली में शव मिलने की घटना सामने आई है। वहीं नहर से शव मिलने से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से शव की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।
  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को लेकर संत सीचेवाल ने PM को पत्र लिखकर की ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को लेकर संत सीचेवाल ने PM को पत्र लिखकर की ये मांग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश को लेकर पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। प्रशासन द्वारा लगातार इन इलाकों में हालातों का जायजा लिया जा रहा है। वहीं राज्यसभा सदस्य और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।


    उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि मंड क्षेत्र के किसानों के साथ हर दूसरे या तीसरे साल ऐसा प्राकृतिक आपदा होता है, जिससे किसानों की हजारों एकड़ फसलें नष्ट हो जाती हैं। संत सीचेवाल ने पत्र के माध्यम से यह भी मांग की कि प्रभावित किसानों द्वारा बैंक से लिया गया कर्ज़ और उसकी किश्तें स्थगित की जाएं। उन्होंने कहा कि जब फसलें ही नष्ट हो गई हैं तो किसान कर्ज़ की किस्तें कैसे चुका पाएंगे। संत सीचेवाल ने सरकार से यह भी अनुरोध किया कि प्रभावित किसानों के खेतों का विशेष मुआयना कराया जाए ताकि नुकसान का सही आकलन किया जा सके।

    संत सीचेवाल ने आज सुबह 8 बजे बाउपुर जाकर ब्यास नदी पर चल रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ब्यास नदी में लगे एडवांस बांधों को तीन जगहों करमूवाल पट्टण, बाउपुर और आहली कलां से खतरा उत्पन्न हो रहा है। संत सीचेवाल ने बताया कि इन एडवांस बांधों को टूटने से बचाने के लिए किसान दिन-रात प्रयासरत हैं। राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने कहा कि पंजाब के कपूरथला और तरन-तारन जिलों के मंड क्षेत्र में बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

    उन्होंने बताया कि मंड क्षेत्र, जो ब्यास नदी के बीच में टापू जैसी स्थिति में है, वहां लगभग 16 गांव हैं जो इस समय गंभीर रूप से प्रभावित हैं। पिछले कई दिनों से हिमाचल प्रदेश और पंजाब में हो रही तेज बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ रही है। राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने पत्र के जरिए मांग की है कि पंजाब सहित पूरे देश के हर उस किसान का साथ दिया जाए जिसकी फसलें इस बाढ़ के कारण तबाह हुई हैं।

  • Punjab News: संत श्री लौंगोवाल की बरसी को लेकर गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    Punjab News: संत श्री लौंगोवाल की बरसी को लेकर गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    संगरूरः 20 अगस्त को शहीद संत श्री हरचंद सिंह लौंगोवाल की बरसी के मौके पर सरकार ने जिले में सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है। दूसरी ओर संत हरचंद सिंह लौंगोवाल की 40वीं बरसी को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। बरसी के मौके पर जहां धार्मिक माहौल की गूंज होनी चाहिए, वहीं अकाली राजनीति का स्वर भी साफ सुनाई दे रहा है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रवक्ता विनर जीत सिंह गोल्डी और एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल अपनी-अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने में जुट गए।

    दोनों नेता दावा कर रहे हैं कि उनकी तरफ से सजने वाला मंच लोगों से खचाखच भरा होगा। दोनों ही खेमों में युवाओं और महिलाओं को ज़िम्मेदारी दी गई है कि वे ज्यादा से ज्यादा वर्कर और समर्थक रैलियों तक लेकर आएं। बरसी का मंच धार्मिक श्रद्धा का है, लेकिन राजनीतिक खींचतान इसे सियासी रंग भी देने लगी है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि संत हरचंद सिंह लौंगोवाल की बरसी पर श्रद्धांजलि का पल बड़ा होगा… या फिर सियासी ताक़त की जंग बड़ी होगी।