गौरतलब है कि बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए ने रविवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसका ऐलान बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद हुआ है। इसमें पीएम और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के सीनियर नेता भी शामिल थे।Blessed and honoured to meet our beloved People’s leader our most respected Honourable Prime Minister Shri. @narendramodi Ji today in New Delhi. pic.twitter.com/eC1YpCUVKg
— CP Radhakrishnan (@CPRGuv) August 18, 2025
क्या CP Radhakrishnan बनेंगे नए उपराष्ट्रपति? पीएम मोदी से मुलाकात के चलते लगी अटकलें!

नई दिल्ली: एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी राधाकृष्णन अब दिल्ली में पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी के कई सीनियर नेता मौजूद रहे। उनका काफिला पहले से ही तैयार था। इस दौरान गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद राधाकृष्णन ने पीएम के साथ भी मुलाकात की है।
पीएम से मुलाकात के बाद सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। उन्होंने कहा कि – ‘आज नई दिल्ली में हमारे प्रिय जननेता हमारे परम आदरणीय माननीय पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’।
Leave a Reply